Blog
-

देवास के नेमावर तीर्थ में 35 परिवारों के 190 लोगो ने पुन: अपनाया “हिन्दू धर्म”, पूर्वज हो गए थे मुस्लिम, किंतु कुलदेवी चामुंडा ही थी।
नेमावर। नर्मदा के तट पर बसे नेमावर में आज सुबह पास के एक गांव के 35 परिवारों के 190 लोगो ने पुन: हिंदू धर्म में वापसी की है। ये लोग घुमंतु समाज से संबंधित है। इन परिवारों के पूर्वज पूर्व में किसी कारण से मुस्लिम हो गए थे, किंतु फिर भी वे कुलदेवी चामुंडा का पूजन करतें थे, विवाह की पद्धति भी हिंदू परिवारों की ही तरह रहती थी। अपने घर वापसी पर अनुभव साझा करतें हुए रामसिंह (पूर्व में मोहम्मद शाह) ने कहा कि हमारे पूर्वज भले ही परिस्थितिवश मुस्लिम हो गए थे पर हमारे रक्त में हिंदू संस्कार ही प्रवाहित हो रहें हैं आज अपने स्वधर्म में वापसी से हमें अत्यंत हर्ष है। संतो के सानिध्य में विधिविधान से हुई स्वधर्म में वापसी 35 परिवारों के लगभग 190 लोगो के स्वधर्म वापसी के समय नेमावर के संत श्री रामस्वरूप दास जी शास्त्री और रतलाम के संत श्री आनंद गिरि जी महाराज उपस्थित रहें, कार्यक्रम के दौरान मुंडन, नर्मदा स्नान,यज्ञोपवीत कार्यक्रम तथा हवन संपन्न हुआ। सभी लोग स्वधर्म में वापसी पर आह्लादित दिखें, इनमें लगभग 55 पुरुष, 50 महिलाए और शेष बच्चे सम्मिलित है
-

चामुंडा टेकरी पर माता रानी के दर्शन कर आयुक्त रजनीश कसेरा ने किया पदभार ग्रहण
देवास/ राज्य प्रशासनिक सेवा आर आर 2008 के अधिकारी रजनीश कसेरा के द्वारा 29 जुलाई शनिवार को दोपहर पश्चात 4.30 बजे नगर निगम देवास मे आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। म.प्र. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक 1/ 1/ 4/ 0038/ 2023 जीएडी—2—01 (जीएडी) दिनांक 28 जुलाई 2023 के आदेशानुसार रजनीश कसेरा ने देवास निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पूर्व माताजी टेकरी पर मॉ तुलजा भवानी एवं मॉ चामुण्डा की पूजा अर्चना आयुक्त द्वारा सपरिवार की। पदभार ग्रहण के अवसर पर निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, जनसम्पर्क अधिकारी उमेश चतुर्वेदी, जमादार ताराचंद चौधरी एवं प्रतिक शर्मा आदि के द्वारा नवागत आयुक्त का स्वागत पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला से किया गया। इसके पश्चात आयुक्त ने निगम बैठक हॉल मे उपायुक्त वित्त श्री शुक्ला एवं उपस्थित विभागीय अधिकारियो के साथ विभागीय जानकारी ली गई।
-

सागोंन के वृक्ष काटकर वन विकास निगम के क्षेत्र में कब्जा कर रहे आरोपियों को धर दबोचा 4 आरोपियों में से 2 आरोपियों को वन विकास निगम की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।
देवास। मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम परियोजना मण्डन खंडवा के अन्तर्गत परियोजना परिक्षेत्र ईकाई कांटाफोड़ की बीट किलोदा के कक्ष क्रमांक 147 में मुखबिर की सूचना पर सागोंन रोपण वर्ष 2022 के A टाईप क्षेत्र में अवैध रूप से अतिक्रमण का प्रयास करते हुए कुल 4 आरोपियो घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें राहुल पिता इंदरसिंग उम्र 30 वर्ष, संतोष पिता शैतानसिंग उम्र 31 वर्ष, रमेश पिता फुलसिंह वनकोदर पिता जामनिया सभी निवासी गुटबेल तहसील कन्नौद जिला देवास के रहने वाले हैं। के प्रवारा अवैध तरीकों से अति -क्रमण का प्रयास करते हुए पाये गये चारों ओर से घेराबन्दी करके ग्रामीणों एवं वनसुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा घेराबन्दी करते हुए उनको पकड़ने का प्रयाल किया गया, जिनमें से दो आरोपी राहूल पिता इंदरसिंग व संतोष पिता शैतानसिंग पकड़ा गये तथा दो अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। इनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए P.OR. प्रकरण दर्ज किया गया एवं इनको गिरफ्तार करके न्यायलय कन्नौद में पेश किया गया, जहाँ से आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया। आरोपिया द्वारा सफाई किया गया क्षेत्र लगभग 4 हेक्टेयर है। जिसमे वन भूमि को मूल स्वरूप में लाने के लिये बबूल, प्रासोपिश आदि बीजों का छिड़काव कर अतिक्रमण के प्रयासों को वन विकास निगम ने विफल किया। उपरोक्त कार्यवाही संभागीय प्रबंधक श्री चरण सिंह के निर्देशन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी श्री के एस नायक के नेतृत्व में की गई, जिसमें श्री चंदू रण उपवन क्षेत्रपाल श्रीमती आशा मुवेल वनरक्षक, श्री अरविंद मंडलोई वनरक्षक, श्री तरुण चोपरिया वनरक्षक, सुरक्षा श्रमिक, मुरली मनोहर व विशाल का सहयोग रहा।
-

श्री नायक जिला अध्यक्ष नियुक्त नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ग्राम पंचायत सुरमन्या के सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल कांटाफोड़ लोहारदा के मंत्री मध्य प्रदेश बंजारा समाज के समाजसेवी श्री महेश नायक को अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन पिछड़ा वर्ग मोर्चा का देवास जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रचित चौरसिया द्वारा की गई है नियुक्ति पर क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल पूर्व विधायक गणपत पटेल सरपंच प्रतिनिधि लखनलाल उईके सुरेश पटेल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश दुबे जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश शर्मा संतोष चौबे सरपंच आनंद भोन्डा बैडगाँव सुरेश घुणावत पुव उपसरपंच खल सरपंच आनंद संतोष मीणा इकलेरा कालू पटेल आत्माराम पटेल पूनम नायक राणा जी ठाकुर रघु ठाकुर आकाश नायक श्री पुजारी सरवन पटेल दयाराम भाई शिव शंकर जोनवाल माखन भोन्डा रमेश पाट पवन पटेल संजय भोन्डा जगदीश परसाई दिनेश भूसारिया कपिल मौर्य मिश्रीलाल परते प्रदीप परते जगदीश यादव रामकिशोर यादव जगदीश राठौर पार्षद ओम प्रकाश शर्मा ओम प्रकाश उपाध्यायआदि लोगों ने नियुक्ति पर हर्ष जताया
-

जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी के निलंबन को लेकर साधारण सभा
देवास। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष के निलम्बन को लेकर साधारण सभा का आयोजन किया गया। संघ सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी के सनद निलम्बन के संबंध में अभिभाषक संघ सभा हाल में साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में देवास संघ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, उज्जैन अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक यादव एवं सचिव प्रकाश चौबे भी उपस्थित थे। अधिवक्ताओं के समक्ष साधारण सभा में निर्णय लिया गया कि सनद निलम्बन बिना नोटिस एवं सुनवाई के कैसे हुआ। जिससे संघ अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि समस्त जिलों के अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष एवं सचिवों को भेजकर इस निर्णय को वापस लिया जाए। साथ ही स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों को पत्र लिखे जावे कि सनद निलम्बन को तत्काल बहाल किया जाए। इस अवसर पर उज्जैन अभिभाषक संघ अध्यक्ष, वरिष्ठ अभिभाषक अशोक वर्मा एवं अन्य अधिवक्ताओं ने अपने उद्बोधन में मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्णय को गलत बताया। सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुनसिह राठौड़, जसवंतसिह गंभीर, सुरेश चौधरी, राम श्रीवास्तव, अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, सहसचिव निलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, पुस्तकालय सचिव लोकेन्द्र शुक्ला सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे।
-

नेताजी की पत्नी को महंगे तोहफे किसने दिए…? वो कौन है, जिससे सरकार में सब डर रहे मप्र भाजपा की मीडिया विंग क्या करेगी सुदर्शना पत्रकारों से दूर रहें साहब लोग क्यों हो रहे हैं मायूस ? (वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित का लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता)
– नेताजी की पत्नी को महंगे तोहफे किसने दिए…? मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और टिकट के चक्कर में खुशामदी दावेदारों में इस बात की होड़ लगी हुई है कि, कैसे नेताजी को खुश किया जाए। बस इसी चक्कर में हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी एक प्रमुख नेताजी को उनके तीन जिला अलंबरदारों ने जी-जान लगाकर महंगे तोहफों से नवाजा। खासतौर से नेताजी की पत्नी को। वो इसलिए कि, पत्नी खुश तो नेताजी खुश। तीनों जिला अलंबरदारों में से एक ने नेताजी की पत्नी को प्लेटिनम में जड़ी हीरे की अंगूठी, दूसरे ने लैंड रोवर और तीसरे ने फार्च्यूनर भेंट की है। नारदजी कहते हैं कि नेताजी की पत्नी को महंगे तोहफे देने से अलंबरदारों के क्या राजनीतिक शुभ-लाभ होते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो राजनीतिक गलियारों में नेताजी की पत्नी को ‘भेंट अनुष्ठान’ की खूब चर्चा है। –?
वो कौन है, जिससे सरकार में सब डर रहे। सिंधिया के सबसे खास और शिवराज सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट की किसानों के करोड़ों रुपए के भुगतान की शिकायत पर सीएम द्वारा यह कह देना कि, जब सीएस और संबंधित विभाग के पीएस कुछ नहीं कर सकते, तो मैं भी कुछ नहीं कर सकता? राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि, आखिर ऐसा कौनसा ताकतवर व्यापारी है, जो प्रदेशभर के हजारों किसानों से करोड़ों रुपए की उपज खरीदकर बिना भुगतान किए भाग गया? और सीएम और सीएस-पीएस कह रहे हैं कि हम कुछ नहीं कर सकते। नारदजी को राज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, दरअसल, किसानों का पैसा खाकर भागने वाला कोई व्यापारी नहीं, बल्कि गुजरात की एक कंपनी ‘पीएमएस’ है। सवाल है कि इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद भी ‘पीएमएस’ पर जिम्मेदार कार्रवाई करने से क्यों बच रहे हैं? नारदजी कहते हैं कि-‘समझ समझ के समझो, समझ-समझ के समझना भी समझदारी है, जो इतने पर भी न समझो, तो समझो यह आपकी नादानी है?
—- मप्र भाजपा की मीडिया विंग क्या करेगी? लगता है मप्र भाजपा संगठन के भाईसाबों पर दिल्ली भाजपा हाईकमान को रत्तीभर पर भी भरोसा नहीं रह गया है। यह हम नहीं, खुद भाजपा हाईकमान के फैसलों से लगता है। भाजपा हाईकमान ने पहले मप्र भाजपा संगठन के ऊपर तीन-तीन चुनाव प्रभारियों सहित आठ-आठ प्रभारी बैठाये, अब नारदजी को भाजपा के दिल्ली सूत्रों ने बताया है कि, विधानसभा तक मोर्चा संभालने के लिए दिल्ली से जल्द पांच दिग्गज नेता बतौर मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश पदार्पण करने वाले हैं। ये पांचों मीडिया प्रभारी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में बैठकर विधानसभा चुनाव होने तक विपक्ष की घेराबंदी करेंगे। नारदजी कहते हैं कि, जब दिल्ली से आए मीडिया प्रभारी ही मप्र विधानसभा चुनाव में खेला करेंगे, तो मप्र की जम्बो मीडिया विंग के भाईसाब लोग क्या करेंगे? —
सुदर्शना पत्रकारों से दूर रहें। विधानसभा चुनाव होने तक किसी भी विवाद और अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भाजपा हाईकमान ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने नेताओं को नसीहत दी है कि सुदर्शना पत्रकारों से दूर रहें। दरअसल, विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा हाईकमान को पार्टी मुख्यालय और उसके राजनीतिक गलियारों में स, श, प नाम की मप्र भाजपा की मीडिया विंग क्या करेगी के सक्रिय होने की सूचना मिली हैं, जो छुटभैये चैनलों से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ जिनके अपने यू-टयूब चैनल हैं। जिन पर ये सुदर्शना पत्रकार ऐसे कामुक कंटेट डालती हैं, जिनसे नेता सम्मोहित हो सकते हैं। ज्ञात रहे कि, कुछ साल पहले हनीट्रैप कांड सामने आया था। जिसकी आंच में कई नेताओं की राजनीति झुलस गई थी। अब देखना यह है कि, भाजपा हाईकमान की नसीहत नेताओं को कितनी काम आती है। —
— साहब लोग क्यों हो रहे मायूस? मप्र भाजपा संगठन से विधानसभा चुनाव में टिकट का भरोसा मिलने के बाद से मध्यप्रदेश के तीन ब्यूरोक्रेटस पिछले कुछ महीनों से बेहद खुश-खुश नजर आ रहे थे। इन ब्यूरोक्रेटस ने झकाझक खादी के कुर्ता-पायजामे-जैकेट सिलवाने के साथ चुनाव लड़ने के लिए संभावित चुनाव क्षेत्र, जहां से उन्हें टिकट मिलने की संभावना थी, वहां चुनावी तैयारियां और सामाजिक कार्यक्रमों-आयोजनों के बहाने सोशल मीडिया प्लेट फार्म्स से प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया था। लेकिन यह खबर मिलने के बाद कि टिकट भाजपा हाईकमान के सर्वे के आधार पर दिल्ली से बांटे जाएंगे, ये ब्यूरोक्रेटस मायूस हो गए हैं। साहब लोगों को कौन बताए कि यह राजनीति है! वक्त और भाग्य का ऊंट कब किस करवट बैठ जाए किसी को पता नहीं होता है? नारदजी तो ब्यूरोक्रेटस यही कहेंगे, अभी टिकट बंटे नहीं हैं, सब्र रखें, शायद तुक्का लग जाए…! —- Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422
-
जो भारत माता की जय नहीं बोल सकता ऐसे तंत्र से सावधान रहें, क्रान्तिकारी रेंगा कोरकू की जयंती पर बागली में जनजाति विकास मंच ने आयोजित की संगोष्ठी
देवास। जिले बागली क्षेत्र के जनजाति समाज के शासकीय कर्मचारी, अधिकारी, सरपंचों वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा शक्ति ने करी सहभागिता जनजाति समाज के इतिहास के साथ अंग्रेजों ने की छेड़छाड़, इतिहास को सुधारने की जरूरत : कैलाश आमलियार पिछले सप्ताह की 22 जुलाई को जनजाति क्रान्तिकारी रेंगा कोरकू जी के जयंती के उपलक्ष्य पर कल दिनांक 25 जुलाई 2023 को जनजाति विकास मंच ने बागली के जनपद पंचायत के सभाग्रह में जनजाति समाज के बागली जनपद के सभी शासकीय विभागों से अधिकारी, कर्मचारी, वरिष्ठ व युवा नेतृत्ववान समाजजनो का संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करा। कार्यक्रम में बागली जनपद के वनमंडलाधिकारी अमित सोलंकी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच जिला संयोजक पवन भावसार ने की एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंच के प्रांतीय अधिकारी कैलाश जी अमलियार थे। वनमंडल अधिकारी अमित सोलंकी ने अपने संबोधन में जनजाति समाज के नायकों के योगदान को याद करते हुए कहा की लंबे समय के बाद अब जनजाति क्रांतिकारियों और उनकी परंपराओं को समाज में सभी स्तरों पर सम्मान मिलने लगा है। इसी के साथ साथ उन्होंने अपने जीवन के दृष्टान्त देते हुए जनजाति समाज में शिक्षा का महत्व पर भी चर्चा करी और परिवारों व युवाओं को प्रोत्साहित भी करा। सोलंकी जी ने अपने भाषण में कहा की जनजाति समाज ने देश की स्वतंत्रता के लिए ब्रितानी शासन से वीरता और बहादुरी के साथ लोहा लिया परंतु दुर्भाग्यवश हम अपने वीर योद्धाओ से परिचित ही नही है। आज हमारे युवाओं के शैक्षणिक उन्नयन की आवश्यकता है।माता पिता को भी अपनी संतानों को अपनी मूल संस्कृति और परम्पराओं का ज्ञान देना चाहिए। मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने अपने संबोधन के पहले कार्यक्रम में उपस्थित श्रोतागणों से क्षेत्र और समाज की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करी जिसमे महिलाओं ने भी मंच पर आकर अपनी बात रखी और क्षेत्र की समस्याओं खासतौर से शिक्षा और नशे पर चर्चा हुई। अमलियार जी ने आगे अपने संबोधन में रेंगा कोरकू,टंट्या मामा, बिरजू नायक व अन्य मध्य प्रदेश के जनजाति क्रन्तिकारी के बलिदान और अंग्रेज़ों द्वारा जनजाति समाज का मानगढ़ में हुआ नरसंहार के बारे में बताते हुए आगे कहा कि जनजाति समाज देश की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।हमारे देश और हमारी संस्कृति का सबसे अधिक नुकसान मुगलों और अंग्रेजो ने किया। जनजाति समाज ने सर्वाधिक संघर्ष अंग्रेजी हुकूमत के साथ किया।टंट्या मामा और रेंगा कोरकू की जुगलबंदी ने अंग्रेज सरकार के दांत खट्टे कर दिए थे।जिन अंग्रेजों को हमारे जनजाति क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया अंग्रेजी इतिहासकारों ने झूठा इतिहास लिख हमे सच्चाई से दूर रखा। आगे अमलियार जी ने कहा की जनजाति समाज को आज शब्दो के भ्रम में उलझाया जा रहा है।आज विदेशी ताकतें अनेकानेक षड्यंत्रों के माध्यम से हमारी संस्कृति पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है।आज भारत की वैश्विक शक्ति को विश्व भी पहचान रहा है,परंतु ऐसा तंत्र जो हमारी संस्कृति का विरोधी है,जो भारत माता की जय नही बोल सकता और हमे बरगलाने का प्रयास करता है। ऐसे तंत्र से हमे सावधान रह कर अपने मूल इतिहास को समझने की जरूरत है। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर रेंगा कोरकू व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।क्रांतिकारी इतिहास पर गीत सागर राणा ने लिया। अतिथियों का स्वागत सुनील बारेला, हरनाम सिंह जी भार्गो व काशीराम जी ने अंग वस्त्र व श्री फल भेंट कर के किया।कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक विनोद भार्गो ने किया साथ ही कार्यक्रम की शुरुवात में उन्होंने जनजाति विकास मंच की संरचना व कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया और अंत में सभी अतिथियों काआभार भी व्यक्त करा। पवन जी भावसार ने कार्यक्रम के शुरुवात में पवन भावसार ने रेंगा कोरकू के जीवनवृत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आरंभ में नेमावर में पदस्थ थे। जनजाति समाज के टीआई राजाराम वास्केल के असामयिक निधन पर 2 मिनट का मौत रख श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत, वंदे मातरम से हुआ। जो प्रधानाचार्य मुकेश दांगी ने गया।


