Blog

  • महापौर की धार्मिक यात्रा के बाद भी निगम में महापौर जनसुनवाई में आवेदनों का हुआ निराकरण, अवैध रूप से चलने वाली चिकन मटन की दुकानों पर निगम की कार्रवाई

    महापौर की धार्मिक यात्रा के बाद भी निगम में महापौर जनसुनवाई में आवेदनों का हुआ निराकरण, अवैध रूप से चलने वाली चिकन मटन की दुकानों पर निगम की कार्रवाई

    देवास/ महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल धार्मिक यात्रा पर है कर्म के साथ धर्म और धर्म के साथ कर्म भी आवश्यक है और फिर मामला आम जनता की समस्या का हो तो बात आ गई थी प्रति सप्ताह महापौर द्वारा आम जनता की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाने की तो महापौर ने जनसुनवाई जारी रखी उनकी जगह राजस्व समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मकवाना ने प्रतिनिधित्व करते हुए आम जनता की समस्या का निराकरण किया । मकवाना के द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला के साथ नागरिको से निगम संबंधि शिकायतो के 8 आवेदन प्राप्त कर निगम के संबंधित विभागो मे निराकरण किये जाने हेतु भेजे गये। इस दौरान श्री मकवाना एवं श्री शुक्ला द्वारा 8 लायसेंस व 5 मजदूर डायरी का वितरण भी व्यवसाईयो एवं हितग्राहियो को किया गया। इस अवसर पर पार्षद अनुपम टोप्पो, महेश्स फूलेरी, निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल आदि सहित आवेदनकर्ता उपस्थित रहे। अवैध रूप से संचालित चिकन मटन की दुकानो पर चालानी कार्यवाही , ऐसे ही शहर में अवैध रूप से चल रही मटन चिकन की दुकानों का पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई यहां निगम द्वारा निरंतर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत ईटावा उज्जैन रोड पर स्थित मदनी चिकन सेंटर, जोया चिकन सेंटर, पटेल चिकन सेंटर, अमन चिकन सेंटर पर नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 255 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की जाकर इन दुकानो से अर्थदण्ड भी वसुला गया। निगम द्वारा अवैध रूप से संचालित चिकन मटन की दुकानो पर चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।चालानी कार्यवाही मे निगम स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर व उनकी टीम उपस्थित रही। नगर निगम द्वारा यह चालानी कार्यवाही छोड़ दुकान सील करना चाहिए तभी यह अवैध व्यापार रुकेगा वरना इस तरह तो आज चालान बनाया कल फिर दुकान चालू कर लेंगे और शहर में चारों तरफ अवैध मटन चिकन की दुकान प्रशासन का मुंह चिढ।एगी ।

  • बावडिय़ा में कृषि भूमि पर कब्जा कर गिट्टी, मूरम डालकर बनाई जा रही सडक़, निगम नही कर रहा कार्यवाही

    बावडिय़ा में कृषि भूमि पर कब्जा कर गिट्टी, मूरम डालकर बनाई जा रही सडक़, निगम नही कर रहा कार्यवाही

    देवास।, देवास नगर निगम प्रशासन का भगवान ही मालिक है वह जो कर दे सही ऐसा ही मामला वार्ड क्रमांक 18 का आया है जहां पर नगर निगम द्वारा न्यायालय के स्टे भी नहीं माना जा रहा हे ।वार्ड क्रं. 18 बावडिय़ा में स्थित निजी कृषि भूमि पर भूमि मालिक की अनुमति बिना कब्जा करने एवं निगम द्वारा गिट्टी, मूरम डालकर सडक़ बनाए जाने की शिकायत भूमि मालिक निशिध पटेल ने मंगलवार को जनसुनवाई में एडीएम महेन्द्र सिंह कवचे से की। शिकायत में श्री पटेल ने बताया कि मेरी निजी कृषि भूमि पर 23 जुलाई को नगर निगम देवास द्वारा मुरम, गिट्टी डालकर व जेसीबी से फैलाकर सडक़ बनाने का कार्य चल रहा है। निगम कब्जाधारियों को हटाने की बजाय उन्हें प्रोत्साहन देने में लगा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारी किसी रामेश्वर नामक व्यक्ति के सहयोग से अवैध कब्जा कर अवैध कॉलोनी का निर्माण करने में लगा है। पूर्व में भी मेरी निजी भूमि पर नगर निगम द्वारा मुरम और गिट्टी डालकर सडक़ बनाई गई। भूमि पर अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होते हुए व मेरे पक्ष में स्टे होने बावजूद नगर निगम की यह कार्य न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। जब इस संबंध में शिकायतकर्ता ने नगर निगम के एरिया इंजीनियर जितेंद्र सिसोदिया, ट्रेक्टर ड्राइवर, हेल्पर व ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 41 एडी 0688 की शिकायत औद्योगिक थाना देवास में एफआईआर हेतु की गई। लेकिन आज दिनांक तक प्रकरण दर्ज नही हुआ। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मेरी कृषि भूमि पर कब्जा कर बनाई गई मुरम, गिट्टी की सडक़ हटवाई जाकर संबंधितों पर आपराधिक अतिचार करने पर कार्यवाही की जाए।

  • शहर में खुले रूप से एवं अवैध तरीके से संचालित मांस की दुकानें होंगी बंद- रवि जैन – शिवसेना की मांग पर निगम सभापति ने उपायुक्त को दिए कार्यवाही के निर्देश

    शहर में खुले रूप से एवं अवैध तरीके से संचालित मांस की दुकानें होंगी बंद- रवि जैन – शिवसेना की मांग पर निगम सभापति ने उपायुक्त को दिए कार्यवाही के निर्देश

    देवास। शहर में प्रमुख बाजारों, मार्गो एवं धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित मांस की दुकानों का मुद्दा वर्षों से उठता आ रहा है। कभी-कभी यह मुद्दा तनाव एवं विवाद का कारण भी बनकर उभरा है। वर्ष 2003 से पूर्व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में जब सज्जन सिंह वर्मा नगरी प्रशासन मंत्री थे तब धार्मिक संगठनों द्वारा खुले रूप से संचालित मांस की दुकानों को लेकर आंदोलन छेड़ा था। उस समय नगरीय प्रशासन मंत्री श्री वर्मा द्वारा मांस के प्रकारों के अनुसार अलग-अलग मार्केट बनाकर संचालित करने का भरोसा दिया था। लेकिन संवेदनशीलता एवं तुष्टीकरण, वोट बैंक की राजनीति से जुड़े होने के कारण वह कोरा आश्वासन ही बनकर रह गया। इसके बाद भी बीते वर्षों में अवैध मांस की दुकानों का मसला तीज त्योहारों पर उठता आ रहा है। वर्तमान में शिवजी के पवित्र सावन माह के चलते धर्मालु एवं शाकाहारी जनों में बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर खुले रूप से संचालित मांस मटन की दुकान चर्चाओं एवं विरोध के केंद्र में है। वर्तमान में शिवसेना द्वारा शिव भक्तों एवं शाकाहारी जनों की भावनाओं को व्यक्त करते हुए मांस की अवैध दुकानों का विरोध प्रकट करते हुए निगम शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है। शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा के अनुसार नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत शहर में कहीं भी खुले में मांस विक्रय की दुकानें को अनुमति दी जाना वर्जित रखा गया है। इसके बावजूद शहर में दर्जनों मांस मटन की दुकान है खुले रूप से संचालित की जा रही है। जिसकी शिकायत शिवसेना द्वारा समय-समय पर संबंधित विभागों यहां तक की कलेक्टर से भी से की जाती रही है। निगम अधिकारियों की सांठगांठ से चल रही है अवैध मांस की दुकानें      शिवसेना जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि सेना द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जब जानकारी मांगी गई कि शहर में कितनी मांस विक्रय की दुकानों को लाइसेंस निगम द्वारा जारी किए गए हैं तो सच सामने आया, नगर निगम ने अपने पत्र में स्वयं लिख कर दिया है कि विगत 4 वर्षों से एक भी दुकान का लाइसेंस नगर निगम द्वारा जारी नहीं किया गया है। लगभग 68 दुकाने निगम की सूची में दर्ज हैं। जिन्हें पूर्व में किस नियम के तहत किस अधिकारी ने किस साठगांठ से लाइसेंस दिए थे यह भी जांच का विषय है जबकि अधिनियम के अनुसार शहर में कहीं भी खुले में प्रथक से मांस मटन विक्रय की दुकानों को संचालित करना वर्जित कहा गया है। विगत 4 वर्षों से इन दुकानों के लाइसेंस रिनुअल नहीं कराए गए हैं और इन तमाम बिंदुओं को लेकर नगर निगम सभापति से युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार की उपस्थिति में भेंट कर आवेदन सौंपा गया। आवेदन पर गौर करते हुए सभापति रवि जैन ने कहा कि यद्यपि यह मामला संवेदनशील है, इसमें सर्व अनुमति आवश्यक है लेकिन फिर भी क्यों की शिवसेना का विषय शाकाहार एवं धार्मिक भावना से जुड़ा है इसलिए मैं आश्वस्त करता हूं कि निगम द्वारा शहर में खुले रूप से एवं अवैध तरीके से संचालित हो रही मांस की दुकानों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें बंद कराया जाएगा।  शिवसेना द्वारा उज्जैन रोड के इटावा से लेकर पंप चौराहे तक मार्ग की बदहाल सडक़ों की समस्या एवं उस पर हुए अवैध अतिक्रमण की समस्या से भी सभापति को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने मौके पर उपायुक्त पुनीत शुक्ला को बुलाकर तुरंत ही सडक़ पर हुए गड्ढों के तत्काल भराव एवं मरम्मत करवाने एवं मार्ग पर से बड़े-बड़े अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर हिन्दू समाज के कमल सिंह देवड़ा, शैलेंद्र सिंह गौड़, रमेश कौशल, रोहित शर्मा, अभिषेक माली, शिवसेना के पदाधिकारी श्रवण सिंह ठाकुर, तरुण देशमुख, कपिल वर्मा, कृष्णाराव पारखे, दशरथ जाट, शेर सिंह परमार, संजू भाटी, लाखन टिपानिया, रामेश्वर यादव, विनोद पटेल, आनंद चौहान, पप्पू मालवीय, अजय परमार, शेरसिंह दरबार सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाजजन एवं शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • देवास जिले में लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर गड्ढा मिलने पर सूचना तुरन्त मोबाइल नंबर पर दे

    देवास जिले में लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर गड्ढा मिलने पर सूचना तुरन्त मोबाइल नंबर पर दे

    ———- देवास बारिश के मौसम में यदि आपको लोक निर्माण विभाग संभाग देवास की सड़कों पर गड्ढा दिखाई देता है तो तत्काल विभाग को इसकी सूचना दें। ताकि सड़क पर मिले उस गढ्ढे को भरवाया जा सके या क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जा सके। लोक निर्माण विभाग संभाग देवास के कार्यपालन यंत्री श्री मनीष मरकाम ने बताया कि जिले के नागरिक लोक निर्माण विभाग संभाग देवास के क्षेत्राधिकार अंतर्गत सड़कों में हुए गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क की जानकारी नोडल अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को मोबाइल नम्बर 98274-45440 पर भी दे सकते है। वर्षाकाल के दौरान नागरिकों से मिली सूचना पर विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत या गड्ढे भरने का कार्य शीघ्र कराया जाएगा।

  • देवास शहर स्थित ओल्‍ड ए.बी. रोड पर फ्लायओवर ब्रिज एवं शासकीय आई.टी.आई. हाटपीपल्‍या का नामकरण भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी के नाम पर होगा

    देवास शहर स्थित ओल्‍ड ए.बी. रोड पर फ्लायओवर ब्रिज एवं शासकीय आई.टी.आई. हाटपीपल्‍या का नामकरण भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी के नाम पर होगा

    ———– देवास, मध्‍य प्रदेश शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्‍त शक्तियों का उपयोग करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे ने देवास शहर स्थित ओल्‍ड ए.बी. रोड पर फ्लायओवर ब्रिज एवं नगर हाटपीपल्‍या स्थित शासकीय आई.टी.आई. हाटपीपल्‍या का नामकरण भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी के नाम पर किये जाने की स्‍वीकृति प्रदान की है।