Blog

  • संभागायुक्‍त डॉ गोयल ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग देवास श्री नागवंशी को किया निलम्बित

    संभागायुक्‍त डॉ गोयल ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग देवास श्री नागवंशी को किया निलम्बित

    ————- देवास आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग डॉ संजय गोयल ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग देवास श्री विवेक नागवंशी को छात्रावासों में मरम्‍मत कार्यो में की गई अनिमियतता, शासकीय दायित्‍वों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही पर तत्‍काल प्रभाव से निलम्बित किया है। निलम्‍बन अवधि में जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग देवास श्री विवेक नागवंशी का मुख्‍यालय कलेक्‍टर कार्यालय रहेगा। निलम्‍बन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ता प्राप्‍त करने की पात्रता होगी।

  • भाजपा की छवि खराब करने वालो पर प्रकरण दर्ज किए जाने को लेकर विधि प्रकोष्ठ ने दिया ज्ञापन

    भाजपा की छवि खराब करने वालो पर प्रकरण दर्ज किए जाने को लेकर विधि प्रकोष्ठ ने दिया ज्ञापन

    देवास। सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की छवि खराब करने के विरोध में विधि प्रकोष्ठ ने रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संभाग प्रमुख मनीष पारीक एवं जिला संयोजक हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री भदौरिया को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के लेटर हेड पर ज्ञानेंद्र अवस्थी ग्वालियर के नाम से 25 जुलाई को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम से संबोधित चिट्ठी, जिसमें इन ठेकेदार (पेटी कांट्रेक्टर) ने उनके लंबित भुगतान और निर्माण कार्य के बदले सरकार के लोगों द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की शिकायत थी। पत्र लिखने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी ने मामले की जांच हाई कोर्ट जज से कराकर भुगतान कराने का अनुरोध किया गया था। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के श्री पारीक ने कहा कि कांग्रेस नेता बिना जांचे परखे लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक जानकारी देते हुए पत्र को वायरल कर रहे हैं और प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।  आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने झूठ फ़ैलाने वाली प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव दिग्विजय सिंह सहित उन सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जिन्होंने इस झूठे पत्र को वायरल किया है। उक्त मामले मेंं इंदौर, भोपाल सहित अन्य जगहों पर एफआईआर दर्ज की गई है। छवि खराब करने वालों पर देवास में भी एफआईआर दर्ज की जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ श्याम गालोदिया, राजेन्द्र नागर, विजय दुबे, रजनीश द्विवेदी, विकास सूर्यवंशी, मनोज सोलंकी, रोहित गुर्जर, अश्विन पाठक, हर्षित गांवशिन्दे सहित अधिवक्ता, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा उपस्थित थे। उक्त जानकारी अधिवक्ता हर्षित गांव शिंदे ने दी।

  • देवास जिले में लेंडपुलिंग योजना निरस्त होने की जानकारी मात्र अफ़वाह है” के संबंध में सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर फैलाया जा रहा पत्र असत्य और कुटरचित
—-
इस संबंध में एमपीआईडीसी द्वारा कोई पत्र नहीं किया गया जारी
—-
भ्रम फैलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध होगी कार्रवाई

    देवास जिले में लेंडपुलिंग योजना निरस्त होने की जानकारी मात्र अफ़वाह है” के संबंध में सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर फैलाया जा रहा पत्र असत्य और कुटरचित —- इस संबंध में एमपीआईडीसी द्वारा कोई पत्र नहीं किया गया जारी —- भ्रम फैलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध होगी कार्रवाई

    —– देवास जिले में लेंडपुलिंग के निरस्त होने की जानकारी मात्र अफवाह है” के संबंध में कोई भी पत्र मध्यप्रदेश इंड्रस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा जारी नहीं किया गया है। भ्रम फैलाने के उद्देश्य से यह पत्र जारी करने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी कार्पोरेशन के कार्यपालिक संचालक श्री राजेश राठौड़ ने दी है। उन्होंने बताया कि देवास शहर के कुछ जन प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी है की सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर एक पत्र जो एमपीआईडीसी के कार्यालय से “देवास की लैंड पूलिंग की प्रस्तावित योजना के निरस्त होने की जानकारी मात्र अफ़वाह है”, के संबंध में जारी होना बताया जा रहा है । उक्त पत्र परीक्षण पर असत्य फर्जी और कूट रचित होना पाया गया है । प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी के कार्यालय से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है जिसमें “देवास की लैंड पुलिंग योजना के निरस्त होने की जानकारी को अफ़वाह है” होना उल्लेखित किया हो । उक्त संबंध में एमपीआईडीसी से जारी पत्र बताकर सर्कुलेट किया जा रहा पत्र फ़र्जी,असत्य और कूटरचित है । इस तरह का कोई भी पत्र प्रबंध संचालक द्वारा या प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी के कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि इस तरह के कुटरचित पत्र जारी करने वाले तथा ऐसे असत्य फ़र्जी पत्र को सर्कुलेट कर लोगो को भ्रमित करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जायेगी।

  • ससुर ही निकला बहू का हत्यारा, खेरिया जागीर महिला की हत्या का पीपलरावा पुलिस ने किया पर्दाफाश

    ससुर ही निकला बहू का हत्यारा, खेरिया जागीर महिला की हत्या का पीपलरावा पुलिस ने किया पर्दाफाश

    देवास पीपलरावां थाना क्षेत्र में गांव खेरिया जागीर में 1 अगस्त को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है ।जिसमें ससुर ही निकला बहू के हत्या का आरोपी। घटना 1 अगस्त की है। दोपहर 3:00 बजे डायल हंड्रेड को सूचना मिलती है कि खेरिया जागीर गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस जब वहां पहुंची तो महिला गोपाल कुंवर पति सौदान सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष जिनकी हत्या कर दी गई थी मौके पर एफएसएल और वरिष्ठ अधिकारी पुलिस डॉग भी पहुंची थी ।पुलिस टीआई ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि मृतक गोपाल को उसका ससुर जान से मारने की बात करता था और दुर्व्यवहार भी करता था। जब सभी बिंदुओं पर जांच की गई तो उसके ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ससुर सरदार सिंह मोर सिंह राजपूत उमर 65 वर्ष में हत्या करना कबूल कर लिया ससुर ने अपनी बहू की घास काटने के दरातें से हत्या कर दी थी पुलिस ने वह भी जप्त कर और साथ में खून से रंगे कपड़े भी जो उसे दिन पहने थे जप्त कर लिए हैं और हत्यारे आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह पुलिस की सूझबूझ से हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई जिसमें टी भाई अभिनव शुक्ला उप निरीक्षक मालवीय और गणेश लाल जातीय की सराहनीय् भूमिका रही।

  • देवास में हनी ट्रैप 2, पुलिस कोतवाली ने ब्लैकमेल करने वाली युवती को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    देवास में हनी ट्रैप 2, पुलिस कोतवाली ने ब्लैकमेल करने वाली युवती को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    देवास। देवास में पिछले दिनों घटित हुई हनीट्रेप कांड की मुख्य सूत्रधार वर्षा गोस्वामी को आखिरकार पुलिस ने 4 माह बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले वर्षा के माता-पिता भी जेल की यात्रा कर चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढांचा भवन देवास में रहने वाली वर्षा गोस्वामी पिता बाबू गिरी गोस्वामी ने पिछले दिनों देवास में ही रहने वाले 24 वर्षीय युवक को अपने जाल में फंसाया था और फिर फोटो-वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया था। धीरे-धीरे वर्षा ने उस युवक से लगभग 25 लाख रुपये ऐंठ लिये, फिर भी युवक को परेशान करना नहीं छोड़ा। इस ब्लैकमेलिंग में युवती के माता-पिता भी लिप्त थे। इससे परेशान होकर अंतत: युवक ने पुलिस की शरण ली और युवक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा वर्षा, मां बाबू गिरी गोस्वामी व मां मालती गोस्वामी के खिलाफ धारा 384, 388, 389, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया था। जबकि वर्षा फरार हो गई थी। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापामार कार्यवाही की, किंतु वह पुलिस को चकमा देकर निकल जाती थी। बुधवार को वर्षा अपनी अग्रिम जमानत कराने की नियत से देवास आई और कोर्ट के आसपास दिखाई देने पर मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली से महिला पुलिस कर्मियों का दल मौके पर पहुंचा और युवती को धरदबोचा। इस दौरान युवती चिल्लाती रहती कि उसे भाजपा के लोगों ने फंसाया है। युवती ने प्रदेश भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी के नाम का भी जिक्र किया। देर शाम को कोतवाली पुलिस ने युवती को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में शहर कोतवाली टीआई दीपक यादव ने बताया कि हनीट्रेप कांड की आरोपी पिछले कुछ दिनों से फरार चल रही थी, जिसे हमने आज गिरफ्तार किया, किंतु इस मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है, जो अवकाश पर थी, इसीलिए युवती से उसका मोबाइल जब्त नहीं किया जा सका और ना ही पूछताछ की जा सकी है। लिहाजा दो दिन बाद हम न्यायालय से उसका पुलिस रिमांड लेंगे। ज्ञात हो कि इसके पहले देवास के एक डॉक्टर के साथ हनी ट्रैप की घटना हुई थी जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी ।

  • डबल चौकी पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन के षड्यंत्र का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन सहित पूरी गैंग पुलिस की गिरफ्त में

    डबल चौकी पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन के षड्यंत्र का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन सहित पूरी गैंग पुलिस की गिरफ्त में

    देश में आजकल लुटेरी दुल्हन के किस्से आम हो गए हैं। जिसमें कई बार सीधे-साधे दुल्हे और उसके परिवार को को शातिर किस्म की लड़कियों द्वारा ठगी की जाती है। और बाद में बेचारा दूल्हा और उसके माता-पिता पैसा खोने के साथ समाज में शर्मिंदगी अलग महसूस करते हैं ।

    लेकिन कुछ रहते हैं जो इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं और इनको सबक सिखाने के लिए कानून की मदद लेते हैं। ऐसा ही एक प्रकरण थाना डबल चौकी में 6 अगस्त को राघोगढ़ निवासी विजय सोलंकी लेकर आए जिनके साथ शादी करने के बाद दुल्हन नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई ।इसके पीछे उन्होंने पूरी गैंग का होना बताया ।

    विजय सोलंकी की शादी शिवानी जो नर्मदा बाई और सुगंध बाई की पोती है से 3 जुलाई को नर्मदा बाई सुगन बाइ,आशा ,राकेश मालवीय और धापू बाई ने मिलकर करवाई। शादी के बाद कुछ दिन शिवानी अच्छी रही और अचानक 3 से 4 जुलाई की रात्रि को शिवानी घर से जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई ।चांदी के जेवर के साथ 21000 नगद लेकर फरार हुई शिवानी और पूरे गिरोह को पुलिस लगातार तलाश रही थी। कि तभी खबर आएगी वह इंदौर लोहा मंडी में रह रहे हैं यहां पुलिस में अपना जाल बिछाकर आखिर लुटेरी दुल्हन शिवानी और पूरे गिरोह जिसने आशा पति दयाराम मालवीय नर्मदा पति राजा राम राकेश की अंतर सिंह सुगन बाई पति दयाराम प्रेम भाई को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 420 120 बी में प्रखंड दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है कि और कितने लोगों से उन्होंने प्रदेश में ठगी की है। क्योंकि प्रदेश में लगातार कुंवारे लोगों के साथ लुटेरी दुल्हन के ठगी के कारनामे आए दिन सामने आ रहे हैं इस पूरे प्रकरण में मुख्य रूप से उप निरीक्षक राकेश नरवरिया सहायक उप निरीक्षक संध्या पांडे प्रधान आरक्षक संतोष जालु देवड़ा आरक्षक आदर्श मिश्रा पवन चौहान रमन मिश्रा दिव्या और मीना का सराहनीय सहयोग रहा।