Blog
-

*देवास की स्टार शटलर भूमिका वर्मा को मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल के साथ वेस्ट जोन प्रतियोगिता में चयन
मध्यप्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या नगर बाईपास कांता श्रवन पैलेस भोपाल में दिनांक 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित किया गया। जिसमें पूरे मध्यप्रदेश के लगभग 36 जिलों के 300 खिलाड़ियों की प्रविष्टियां आई थी इसमें देवास के भी कई खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी जिसमें देवास की स्टार शटलर बेटी भूमिका वर्मा , युवराज वर्मा, रॉबिन राजपाल को मुख्य चक्र में पात्रता हासिल हुई। व तेजस बारोड को क्वालीफाई चक्र में पात्रता हासिल हुई लेकिन तेजस बारोड ने अपनी उच्च योग्यता का प्रदर्शन करते हुए मुख्य चक्र में पात्रता हासिल की व मुख्य चक्र में भी मजबूत खिलाड़ियों को पराजित करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल तक प्रवेश किया। वहीं दूसरी ओर स्टार शटलर भूमिका वर्मा ने मुख्य चक्र के अपने प्रतियोगियों को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया व इस सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता मैं ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यही नहीं इस प्रतियोगिता से वेस्ट जोन टीम का सिलेक्शन होना था जिसमें भूमिका वर्मा का 8 अगस्त से 11 अगस्त तक शुरू होने वाले वेस्ट जोन बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता जो रऊ मध्यप्रदेश में होने वाली है उसमें हुआ है। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा की टीमे भी सहभागिता लेने के लिए शामिल होंगी। यह दोनों खिलाड़ी देवास के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकास नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम के इनडोर हॉल में जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर सर के प्रबंधन एवं कोच दिलीप महाजन सर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने खेल गुरु व अपने माता-पिता व साथीगण व सहयोगीगण को दिया है।
-

(अच्छी खबर) टेकरी के परिक्रमा मार्ग पर माताजी के दर्शन के लिए ई-रिक्शा शुरू किया जाएगा
माताजी की टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, उन्हें सुगमता से दर्शन हो इसके लिए और अच्छी व्यवस्था करें-कलेक्टर श्री गुप्ता ————– टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए जाली लगाई जाएगी तथा सघन पौधारोपरण किया जाएगा ———— माताजी की टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, उन्हें सुगमता से दर्शन हो इसके लिए और अच्छी व्यवस्था करें-कलेक्टर श्री गुप्ता ————– टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए जाली लगाई जाएगी तथा सघन पौधारोपरण किया जाएगा ———— टेकरी के परिक्रमा मार्ग पर माताजी के दर्शन के लिए ई-रिक्शा शुरू किया जाएगा ———– कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक संपन्न ————– देवास 04 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में मां चामुंडा टेकरी पर आने वाले दर्शनार्थियों की आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू रूप क्रियान्वयन के संबंध में मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक माताजी की टेकरी स्थित समिति कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्री टी. प्रतीक राव, नगर निगम आयुक्त श्री रजनीश कसेरा, संयुक्त कलेक्टर श्री बिहार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, तहसीलदार सुश्री सपना श्रीवास्तव, टेकरी प्रबंधक अखिलेश शर्मा, माताजी टेकरी के पुजारी, टेकरी पर नियमित रूप से जाने पर श्रद्धालुगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालुजन बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि देवास की माताजी की टेकरी पर दर्शन करने के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्यों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। उन दर्शनार्थियों को माताजी के दर्शन सुगमता से हों उन्हें को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए और अच्छी व्यवस्था करें। माताजी की टेकरी पर बने सुविधा घरों को दुरूस्त किया जाएं तथा आवश्यकतानुसार बनाए जाएं। टेकरी पर उच्च गुणवत्ता की सुविधा हों, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुजन देवास के इस प्रसिद्ध स्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी पर स्थित अन्न क्षेत्र को ओर अच्छे से विकसित करें। यहां जो भी कमी पेशी है, उसको दूर कर ली जाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जाये। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें। बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर टीनशेड की समुचित व्यवस्था की जाए। टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जाली लगाए तथा पौधारोपण करें कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी बारिश के मौसम में अक्सर लैंड स्लाइडिंग होती है। इसके लिए आवश्यक कार्य करने होंगे। टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जहां बोल्डर निकल रहे हैं, वहां जाली लगाई जाएं तथा पौधारोपण किया जाए। टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, एनजीओ, शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के साथ मिलकर पौधारोपण करें तथा उन पौधों को रखरखाव भी करें। बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में टेकरी पर ई-रिक्शा चलाने पर विचार किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रयास करेंगे कि यहां पर ई- रिक्शा के माध्यम से दर्शनार्थियों को दर्शन कराएंगे। रैलिंग को दुरूस्त करें बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि भैरव बाबा मंदिर पर रैलिंग लगाई जाए। बड़ी माताजी मंदिर पर अलग से रैलिंग लगाएं। टेकरी मार्ग पर लगायी जाने वाली रेलिंग की पुताई, रिपेरिंग संबंधी कार्य कर लें। चामुंडा माताजी मंदिर के पास पेड़ के कारण मंदिर क्षति ग्रस्त हो रहा है, उस पेड़ की जड़ों की छटाई का कार्य वन विभाग करें। नगर निगम को निर्देश दिए कि मां चामुंडा टेकरी पर संपूर्ण साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जाए एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाए। टेकरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइनों को दुरुस्त किया जाए। टेकरी पर पेयजल की व्यवस्था एवं टंकियों की साफ-सफाई की जाए। नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्ट्रीट लाईट, झुलते तार को ठीक कर लें। विद्युत कनेक्शन की जांच करें। मॉ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति लड्डू काउंटर एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करें। मॉ चामुंडा व मॉ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्जा करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश के पोस्टर लगाएं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि टेकरी के परिक्रमा मार्ग, धूनी मार्ग सहित अन्य मार्गों पर सुविधा घर बनाएं तथा जो बने हैं, उन्हें दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि टेकरी के वन क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएं तथा वे टेकरी वन क्षेत्र की सतत निगरानी करें। उन्होंने टेकरी क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरे को दुरूस्त करें। टेकरी के शंख द्वार एवं टेकरी पर पुलिस चौकी बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि टेकरी पर लगा देववासिनी बोर्ड को दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि टेकरी पर लगी दुकानों का किराया नवीनीकरण निर्धारण करें। दाल बाफला पाइंट को दुरूस्त करे तथा। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों से परिक्रमा करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि प्रतिमाह बैठक आयोजित करें तथा बैठक में शासकीय अधिकारियों एवं संबंधितों के अलावा टेकरी पर नियमित आने वाले श्रद्धालुओं को भी बुलाएं तथा उनके सुझाव भी लें। ———– कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक संपन्न ————– देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में मां चामुंडा टेकरी पर आने वाले दर्शनार्थियों की आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू रूप क्रियान्वयन के संबंध में मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक माताजी की टेकरी स्थित समिति कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्री टी. प्रतीक राव, नगर निगम आयुक्त श्री रजनीश कसेरा, संयुक्त कलेक्टर श्री बिहार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, तहसीलदार सुश्री सपना श्रीवास्तव, टेकरी प्रबंधक अखिलेश शर्मा, माताजी टेकरी के पुजारी, टेकरी पर नियमित रूप से जाने पर श्रद्धालुगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालुजन बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि देवास की माताजी की टेकरी पर दर्शन करने के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्यों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। उन दर्शनार्थियों को माताजी के दर्शन सुगमता से हों उन्हें को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए और अच्छी व्यवस्था करें। माताजी की टेकरी पर बने सुविधा घरों को दुरूस्त किया जाएं तथा आवश्यकतानुसार बनाए जाएं। टेकरी पर उच्च गुणवत्ता की सुविधा हों, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुजन देवास के इस प्रसिद्ध स्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी पर स्थित अन्न क्षेत्र को ओर अच्छे से विकसित करें। यहां जो भी कमी पेशी है, उसको दूर कर ली जाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जाये। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें। बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर टीनशेड की समुचित व्यवस्था की जाए। टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जाली लगाए तथा पौधारोपण करें कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी बारिश के मौसम में अक्सर लैंड स्लाइडिंग होती है। इसके लिए आवश्यक कार्य करने होंगे। टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जहां बोल्डर निकल रहे हैं, वहां जाली लगाई जाएं तथा पौधारोपण किया जाए। टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, एनजीओ, शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के साथ मिलकर पौधारोपण करें तथा उन पौधों को रखरखाव भी करें। बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में टेकरी पर ई-रिक्शा चलाने पर विचार किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रयास करेंगे कि यहां पर ई- रिक्शा के माध्यम से दर्शनार्थियों को दर्शन कराएंगे। रैलिंग को दुरूस्त करें बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि भैरव बाबा मंदिर पर रैलिंग लगाई जाए। बड़ी माताजी मंदिर पर अलग से रैलिंग लगाएं। टेकरी मार्ग पर लगायी जाने वाली रेलिंग की पुताई, रिपेरिंग संबंधी कार्य कर लें। चामुंडा माताजी मंदिर के पास पेड़ के कारण मंदिर क्षति ग्रस्त हो रहा है, उस पेड़ की जड़ों की छटाई का कार्य वन विभाग करें। नगर निगम को निर्देश दिए कि मां चामुंडा टेकरी पर संपूर्ण साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जाए एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाए। टेकरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइनों को दुरुस्त किया जाए। टेकरी पर पेयजल की व्यवस्था एवं टंकियों की साफ-सफाई की जाए। नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्ट्रीट लाईट, झुलते तार को ठीक कर लें। विद्युत कनेक्शन की जांच करें। मॉ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति लड्डू काउंटर एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करें। मॉ चामुंडा व मॉ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्जा करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश के पोस्टर लगाएं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि टेकरी के परिक्रमा मार्ग, धूनी मार्ग सहित अन्य मार्गों पर सुविधा घर बनाएं तथा जो बने हैं, उन्हें दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि टेकरी के वन क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएं तथा वे टेकरी वन क्षेत्र की सतत निगरानी करें। उन्होंने टेकरी क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरे को दुरूस्त करें। टेकरी के शंख द्वार एवं टेकरी पर पुलिस चौकी बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि टेकरी पर लगा देववासिनी बोर्ड को दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि टेकरी पर लगी दुकानों का किराया नवीनीकरण निर्धारण करें। दाल बाफला पाइंट को दुरूस्त करे तथा। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों से परिक्रमा करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि प्रतिमाह बैठक आयोजित करें तथा बैठक में शासकीय अधिकारियों एवं संबंधितों के अलावा टेकरी पर नियमित आने वाले श्रद्धालुओं को भी बुलाएं तथा उनके सुझाव भी लें।
-

मप्र भाजपा संगठन: दर्द-ए-दिल सुनाएं किसको! सांसद के सवा सौ ‘सांसद प्रतिनिधि’ पंडितजी की तलवारबाजी ! निमाड़ के गांधी की दो बेटियां आमने-सामने… गुड्डू के खिलाफ बेटी हुई विद्रोही ( लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता’ ——— -महेश दीक्षित)
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन : दर्द-ए-दिल सुनाएं किसको! —————————————- मप्र भाजपा संगठन की हालिया स्थिति को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ एवं पुराने नेता की टिप्पणी काबिले गौर है कि, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर अब तक मप्र में चुनाव की रणनीति बनाने, चुनाव समितियों के गठन, किसे टिकट देना है और किसको नहीं देना है, यह सब मप्र भाजपा संगठन और उसके नेता भोपाल में बैठकर तय करते थे। दिल्ली के नेता सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए बतौर स्टार प्रचारक मध्यप्रदेश आते थे। वो भी बुलावे पर। लेकिन ऐसी अनहोनी मध्यप्रदेश भाजपा के इतिहास में पहली बार हुई है, जब मध्यप्रदेश का रिमोट दिल्ली के पास है और मप्र में चुनावी रणनीति बनाने, चुनाव प्रबंधन और चुनावी घोषणा पत्र समितियों के गठन, टिकट किसे देना है, किसे नहीं, दिल्ली के नेता तय कर रहे हैं। नारदजी कहते हैं कि, मध्यप्रदेश भाजपा के साथ हुई इस ‘ऐतिहासिक’ अनहोनी से भीतर ही भीतर हरेक भाजपा कार्यकर्ता दुखी है, लेकिन सवाल है कि ‘दर्द-ए-दिल’ सुनाएं किसको?
— सांसद के सवा सौ ‘सांसद प्रतिनिधि’ कहने-सुनने में अजीब लगता है कि जो खुद किसी का प्रतिनिधि है, वह अपने जिम्मे सौंपे गए कार्यों के लिए भी प्रतिनिधि नियुक्त कर देता है। यही नहीं, ये प्रतिनिधि शासन-प्रशासन में हर स्तर पर हस्तक्षेप करते मिलते हैं। अब देखिए न, भोपाल की माननीय सांसद ने तो ‘सांसद प्रतिनिधि’ नियुक्त करने का रिकार्ड ही बना डाला है। भोपाल में उनके सवा सौ से ज्यादा समर्थक गाड़ियों पर ‘सांसद प्रतिनिधि’ लिखी तख्तियां और ‘हूटर’ लगाए घूम रहे हैं। माननीय सांसद ने राज्य और केन्द्र सरकार के तमाम विभागों के साथ भोपाल नगर निगम के सभी 85 वार्डों में बाकायदा ‘सांसद प्रतिनिधि’ नियुक्त किए हुए हैं। नारदजी कहते हैं ये ‘सांसद प्रतिनिधि’ काम क्या करते हैं, यह अलहदा बात है। लेकिन कुछ नहीं तो, इतने सारे समर्थकों का गाड़ी पर ‘सांसद प्रतिनिधि’ लिखने और ‘हूटर’ लगाने का शौक तो पूरा हो ही रहा है। इसके साथ माननीय सांसद की भोपाल भर में जय-जय हो रही है, सो अलग है।
—- पंडित जी की तलवारबाजी ! प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री पंडित गोपाल भार्गव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 71 साल के पंडितजी आठ बार से लगातार गढ़ाकोटा (सागर) विधानसभा सीट से चुनाव जीतते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पंडितजी ने ‘महत्वाकांक्षी’ बयान दिया था कि उनके गुरु का आदेश है कि वे तीन चुनाव और लड़ें, जो भाजपा के राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा का विषय रहा। हाल ही में पंडितजी ने गृह नगर गढ़ाकोटा में मोहर्रम के अवसर पर निकले ताजिया जुलूस में तलवारबाजी का जबरदस्त प्रदर्शन किया। शायद यह ‘महत्वाकांक्षा’ बताने के लिए कि अभी तो ‘मैं जवान हूं।’ नारदजी को भाजपा के सूत्रों ने बताया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में 70 की उम्र पार कर चुके दिग्गज नेताओं के टिकट सकते हैं और पंडितजी की उम्र 71 साल हो चुकी है। अब देखना यह है कि ‘तलवारबाजी’ पंडितजी के कितनी काम आती है।
निमाड़ के गांधी की दो बेटियां आमने-सामने… मध्यप्रदेश में निमाड़ (खरगोन) के गांधी के रूप विख्यात सीताराम साधौ की दो सगी बेटियों-डा. विजयलक्ष्मी साधौ और प्रमिला साधौ में इन दिनों आमने-सामने की जंग छिड़ी हुई है। बड़ी बेटी डा.विजयलक्ष्मी कांग्रेस शासनकाल में मंत्री-सांसद रहने के साथ महेश्वर विधानसभा से चार बार से विधायक हैं। छोटी बेटी प्रमिला साधौ चाहती हैं कि, बड़ी बहन विजयलक्ष्मी ने खूब राजनीतिक सुख खूब भोग लिया, अब यह हक उन्हें मिलना चाहिए। बस, इसी राजनीतिक हक के लिए प्रमिला साधौ ने हाल ही में बड़ी बहन विजय लक्ष्मी पर पिता (निमाड़ के गांधी) के सिद्धांतों से भटकने और पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। नारदजी को भाजपा के एक निमाड़ी पदाधिकारी बताते हैं कि प्रमिला में लोग ‘निमाड़ का गांधी’ देख रहे हैं। उनके मैदान में आने से महेश्वर विधानसभा सीट विजयलक्ष्मी और कांग्रेस दोनों के लिए ‘बेहद’ कठिन डगर हो गई है। –
— गुड्डू के खिलाफ बेटी हुई विद्रोही ! पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रेमचंद गुड्डू जितने अपने राजनीतिक विरोधियों से परेशान नहीं हैं, उससे कहीं ज्यादा परिवार में चल रही कलह से परेशान हैं। दरअसल, गुड्डू के खिलाफ उनकी बेटी रीना बौरासी (सेतिया) ने ही विद्रोह कर दिया है। रीना, पिता (गुड्डू) को भरोसे में लिए बगैर कांग्रेस के टिकट पर मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ सांवेर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि ‘तुलसी पहलवान’ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए रीना को गुड्डू से खुन्नस रखने वाले कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ही उकसाया है। यह कहकर कि, तुम ही ‘तुलसी पहलवान’ को हरा सकती हो। जबकि, राजनीतिक विज्ञानियों का कहना कि, पिता गुड्डू से विद्रोह कर ‘तुलसी पहलवान’ के खिलाफ चुनाव लड़ना और फिर जीतने का ‘मुगालता’ पालना, मुंगेरी लाल के सपने देखना जैसा है। —- Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422
-

हर घर तिरंगा अभियान के तहत देवास डाकघर में शीघ्र झंडो की बिक्री होगी शुरू
देवास। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान इस वर्ष भी जोर शोर से चलाया जाएगा। देश के 1.6 लाख डाकघरों से भी झंडो की बिक्री की जाएगी। डाकघरों में झंडो की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी। लोग अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते है। डाक विभाग की ई- पोस्ट ऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिकों को जोडऩे के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) भी आयोजित करेगा। नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते है। इंदौर मोफसिल संभाग के देवास, धार, इंदौर जिले के सभी 52 डाकघरों (महू एमडीजी, मनावर, कुक्षी, देपालपुर, पीथमपुर, सोनकच्छ इत्यादि) में 25 रुपये की दर से तिरंगे की बिक्री एवं वितरण होगा।
-

‘‘प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को हुआ आजीवन कारावास
आज एक महत्वपूर्ण फैसले में अपने ही पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास कि सजा न्यायालय ने सुनाई है। घटना 5 अप्रैल 2021 की है थाना विजयांगज मंडी थाने पर फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति करीब 35 वर्ष की आयु की खून से सनी लाष सिंदुरिया कांकड खेत के किनारे पडी हुई है। उस व्यक्ति की हत्या पत्थरों से मार मार कर की गई है। सूचना पर से थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के पष्चात अनुसंधान के दौरान मृतक की पहचान शकीर पिता सईद खान निवासी ग्राम पंवासा मल्टी उज्जैन के रूप में हुई। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मृतक शाकिर को मोटर सायकिल पर बिठाकर ले जाने वाले की पहचान राकेषचंद्र पिता षिवनारायण वर्मा निवासी ग्राम पंवासा मल्टी उज्जैन के रूप में हुई। घटना स्थल से मिले मोबाइल फोन के कॉल डिटेल के आधार पर मृतक शाकीर की पत्नी सीमा की सबसे ज्यादा बात राकेश चंद्र से होना पाई गई। अन्य महत्वपूर्ण जांच के बाद प्रथम दृष्ट्या मृतक शाकिर की पत्नी सीमा तथा उसके प्रेमी राकेश् चन्द्र के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने से अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष, जिला देवास (समक्षः-श्री मनीष सिंह ठाकुर) के द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण राकेषचंद्र पिता षिवनारायण वर्मा को धारा 302 भा.द.सं. में आजीवन कारावास व 5000/-रूपये अर्थदण्ड, धारा 201 में 02 वर्ष का कारावास व 2000/-रूपये अर्थदण्ड एवं आरोपिया सोनू उर्फ सीमा खान को दोषी पाते हुए धारा 302,120-बी भा.द.सं. में आजीवन कारावास व 5000/-रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से कुषल पैरवी श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक/जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं श्री जगजीवनराम सवासिया, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा की गई। कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक श्याम आंजना का सहयोग रहा।




