Month: March 2025

  • वर्ष प्रतिपदा पर होगा संघ का महत्वपूर्ण आयोजन, समय से पहले अपना स्थान सुरक्षित करें 

    वर्ष प्रतिपदा पर होगा संघ का महत्वपूर्ण आयोजन, समय से पहले अपना स्थान सुरक्षित करें 

    नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं शारिरिक प्रधान प्रकट कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शाम 4:45 से दशहरा मैदान पुलिस लाइन में आयोजित होगा। वर्ष प्रतिपदा के इस उत्सव में स्वंयसेवक सर्वप्रथम आद्य सरसंघचालक प्रणाम करेंगे। प्रकट कार्यक्रम में स्वंयसेवक विभिन्न शारीरिक कार्यक्रम जैसे गण समता,सामूहिक समता,पद विन्यास,दंड के प्रयोग के साथ योग एवं आसान के सामूहिक प्रयोग का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर घोष दल द्वारा विभिन्न रचनाओं का वादन भी किया जाएगा। देवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह आयोजन महत्वपूर्ण है कि यहां बहुत कुछ अनुशासित के साथ सीखने से लेकर देखने के लिए होता है। बच्चों से लेकर युवा और वरिष्ठ तक इस आयोजन में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी निभाते हैं तो देखने के लिए भी पहले से ही स्थान सुरक्षित कर ले क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

    1. भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष के दो पार्षद निगम परिषद की बैठक में आपस में भिड़े वीडियो को खूब हो रहा वायरल

      भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष के दो पार्षद निगम परिषद की बैठक में आपस में भिड़े वीडियो को खूब हो रहा वायरल

      भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष के दो पार्षद निगम परिषद की बैठक में आपस में भिड़े वीडियो को खूब हो रहा वायरल https://www.instagram.com/reel/DHqKiFut4I0/?igsh=MTdsbmo5bnR0Z2MyZA==

    2. तुम ही ने दर्द दिया तुम ही अब दवा देना (ब्रिज दा मामला), टी आई फेरबदल , शहर में आए अचानक कहां से मच्छर, कलेक्टर एसपी नहीं दे रहे भाव, रंग पंचमी पर खूब खेली होली, नामी टी आई बदल गए , महापौर जनसुनवाई स्थगित, नगर निगम में सत्ता पक्ष पार्षद  प्रतिपक्ष की भूमिका में

      तुम ही ने दर्द दिया तुम ही अब दवा देना (ब्रिज दा मामला), टी आई फेरबदल , शहर में आए अचानक कहां से मच्छर, कलेक्टर एसपी नहीं दे रहे भाव, रंग पंचमी पर खूब खेली होली, नामी टी आई बदल गए , महापौर जनसुनवाई स्थगित, नगर निगम में सत्ता पक्ष पार्षद  प्रतिपक्ष की भूमिका में

      भगत…. बाबा प्रणाम।

      बाबा…. बेटा प्रणाम।

      भगत…. बाबा ब्रिज का दर्द बढ़ता जा रहा है।

      बाबा…. बेटा दर्द मिला है तो दवा भी मिलेगी नहीं तो दर्द  तो सहना ही है। यहां की नगरी कहां बसी की तरह कहा का ब्रिज कहा पर कोरोना काल में अचानक उपजे अधिकारी जनप्रतिनिधि को भी गुमराह कर चले गए ।और अब वह तो चले गए आम जनता और जनप्रतिनिधि को सब सहना पड़ रहा है।

      भगत…. कहीं यह समदड़िया की गहरी चाल तो नहीं।

      बाबा…. आम जनता विकास देखती है। विकास के पीछे क्या चल रहा है यह विपक्ष और पत्रकार देखते हैं। लेकिन यदि कहीं अच्छा विकास हो रहा है तो हम उसके विरोध में नहीं है। लेकिन विकास की आड़ में किसी व्यक्ति का विकास हो रहा है तो निश्चित गलत हो रहा है। आने वाला समय लगता है देवास में समदड़िया साहब का है। शहर के मुख्य कीमती जमीन भी तो ब्रिज में जा रही थी  । कही इस कारण तो अधिकारी ने स्थान परिवर्तन कर दिया।जितने में उतनी बातें फिर ना जाने कितने मामले थे लेकिन अभी तो मामला थम ही नहीं रहा है । अब न्यायालय के जागरूक अभिभाषक और विरोधी खुलकर मैदान में आ गए हैं। कुछ अधिकारियों का व्यक्तिगत मामला पूरी देवास को दर्द दे गया है। जिसके घर का चिराग बुझता है वह दुआ तो नहीं देगा और ना किसी का साथ।वह बागी ही बनेगा और यह बगावत बढ़ती जा रही है। समझदार समझ नहीं पा रहे हैं और रहा मामला जांच समिति के अधिकारी ने आकर बढ़ा दिया। बस अब इस मुद्दे को जल्द ठंडा करना चाहते हैं। तो अति शीघ्र ब्रिज का रास्ता खोल देना चाहिए नहीं तो नए-नए बवंडर सामने आएंगे।

      भगत… समदरिया ग्रुप के लोगों ने जबरदस्ती आ बेल मुझे मार वाली कहावत सिद्ध कर रहे हैं। बाबा… भगवती सराय पार्षद कांड और कई जगह विवाद के कारण समदड़िया ग्रुप के पहले तो चर्चा में थे अब टारगेट पर आ गए हैं जिसमें अब गूगल सर्च चल रहा है इसे कहते हैं हां बैल मुझे मार ।

      भगत… देवास शहर में अचानक मच्छर बढ़ गए हैं।

      बाबा…  पूर्व मुख्यमंत्री देवास को सिंगापुर बनाए गए यानी स्वर्ग तो स्वर्ग में अचानक मच्छर कहां से आ गए। इतने की आम आदमी सोच रहा है कि ना तो पंखे से जा रहे हैं ना मच्छर छाप अगरबत्ती या अन्य उपाय उल्टे मच्छर बढ़ रहे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन को इस मौसमी समस्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए नहीं तो आने वाले दिनों में अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ जाएगी ।जबकि अब गर्मी का मौसम आ रहा है तो मच्छर कम होना चाहिए लेकिन मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ गई है।

      भगत… शहर में मच्छर भगाने के लिए मुंशी पार्टी की गाड़ी भी घूमती है।

      बाबा…. नगर निगम की यह गाड़ी केवल दिखावे मात्र के लिए है और कुछ अधिकारी के बंगलो के आसपास कुछ न्यायाधीश और कुछ नेताओं के आसपास घूम कर शहर के मच्छरों को अभय दान देती है। आम जनता में कई लोगों ने तो शायद यह मशीन भी नहीं देखी होगी कि इस तरह की भी चलित मशीन गाड़ी शहर में कभी सभी घूमती है। पेट्रोल डीजल और अन्य खर्च अपनी जगह लगातार घूम रहा है।

      भगत.. परिषद की बैठक के कारण महापौर जनसुनवाई स्थगित हो गई।

      बाबा…. परिषद की बैठक ऐसी वैसी बैठक नहीं होती है। सारे पार्षद पूरे तीन-चार महीने से अपनी तलवार में धार कर के बैठे रहते हैं ।उनके बीच सभापति महापौर और सत्ता पक्ष नेता को अपने परिषद और अधिकारियों को बचाना और बैठक का समापन ऐसे ही नहीं हो जाता, ऐसे में आम जनता की सुनवाई कैसे करते । वैसे देवास में एक अच्छी शुरुआत की है कि जनप्रतिनिधि कम से कम खुलकर एक दिन जनता के लिए बैठते तो है ।समस्या कितनी हल होती है यह अलग बात है लेकिन कुछ समय के लिए ही सही आम जनता को थोड़ी राहत तो मिलती है अब परिषद की बैठक इस बार जरूर कुछ अलग होगी

      भगत… नगर निगम में कुछ सत्ता पक्ष के पार्षद ही विपक्ष के भूमिका निभाते हैं।

      बाबा… गंगाधर ही शक्तिमान है। और शक्तिमान की गंगाधर है। यानी पार्षद ही ठेकेदार है और ठेकेदार ही पार्षद है। इनके बीच अधिकारी इंजीनियर हमेशा बलि बकरा बनते हैं। थोड़ा विरोध थोड़ा समर्थन और फिर वही सब जो वर्षों से चला रहा है विपक्ष  है भी तो दो नेता। संगठन की ओर से राहुल पवार तो स्वयं के बल पर दीपेश कानूनगो विरोध करते ही है। और कुछ अच्छे मुद्दे लेकर आते हैं बस बात यह है कि छोटी सी कांग्रेस की पार्षद दल की संख्या और उसमें भी दो नेता। फिर सत्ता पक्ष के कुछ पार्षद की मजबूरी है कि विरोध तो करना ही पड़ेगा। वैसे भी देखते देखते इस परिषद के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं जो पार्षद जीते हैं उनके विरोधी अब फिर मैदान में आ गए हैं क्योंकि 2 वर्ष से भी कम समय में वापस हिसाब चुकता करना है इसलिए चुने हुए पार्षद अब जनता के लिए सीधे कुछ भी करने को तैयार है। नहीं तो 2 वर्ष बाद जाना फिर जनता के बीच है।

      भगत… शहर में यातायात के नाम पर और भी रास्ते बंद हो गए।

      बाबा… समझ गया बेटा स्टेशन रोड चौराहे की बात कर रहा है। इसमें कुछ कॉलोनी वालों को जरूर दिक्कत आ रही है ।लेकिन इतनी दिक्कत नहीं कि कहीं पर लंबा जाम लग रहा है फिर भी इनका पक्ष भी देखना चाहिए वैसे कहीं चौराहे पर व्यवस्था सुधरी है। और फिर कहीं गलियां भी आबाद हो गई है ।वहां के दुकानदारों की दुकान चल निकली है। स्टेशन रोड की जनता को भी कहीं नहीं गली का पता चल गया है। नई आबादी वाली रोड भी चल निकली है तो माता टेकरी वाली साइड रोड की दुकान भी चल रही है ।हा कुछ अवैध व्यापार करने वालों के लिए जरूर इतनी जनता है रोज निकलना दिक्कत हो सकती है। लेकिन कहते ना घूडे के भी दिन फिरते हैं ।कहीं दुकान चल भी निकली है। अब कुछ व्यापारियों की दुकान पर जरूर फर्क पड़ा है।  अभी और शहर में यातायात सुधार के प्रयास जारी है ज्यादा नहीं तो कुछ तो सुधार हो रहा है।  अब जनता को भी इंदौर की तरह अपने आप को तैयार रखना होगा क्योंकि यहां तो गाड़ी घोड़े सबकी एक जैसी चाल है।

      भगत… पुलिस अधीक्षक ने बदलाव कर ही दिया।

      बाबा…. शहर के मुख्य थाने के टी आई श्याम चंद्र शर्मा ,रोहित पटेल को सिविल लाइन और देवास शहर कोतवाल से सिविल लाइन थाने पर जैसे  तैसे समय पास कर रहे दीपक यादव अब सोनकच्छ में नई पारी खेलेंगे। पुलिस अधीक्षक ने पहले तो सभी को मौका दिया कि अपने क्षेत्र में वह अच्छा कार्य करें और उनको प्रोत्साहित भी किया। दिन-रात मेहनत कर कुछ तो बदल दिया है परंतु विभाग में फिर बदल नहीं कर पा रहे थे अब लग रहा है कि पुलिस अधीक्षक सर्जरी में और बहुत कुछ बदलना चाह रहे हैं ।

      भगत…. कांग्रेस का प्रेस नोट। बाबा… पुलिस अधीक्षक के खिलाफ  कांग्रेस के नेताओं द्वारा केवल एक प्रेस नोट जारी किया था देखी पहली बार ऐसा हुआ की प्रेस नोट जारी होने के बाद इतना विरोध हुआ कि पुलिस अधीक्षक का विरोध कांग्रेस के नेताओं ने टाल दिया। यही सफलता है कि अगर आप ईमानदारी से और मेहनत से कार्य करेंगे तो जनता आपके साथ है वैसे विपक्ष की अपनी भूमिका है लेकिन एक छोटी सी बात पर की भाव नहीं दिए तो अपने तेवर बदल गए व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए खैर पुलिस अधीक्षक के लिए पहली बार सभी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने है यह एक अच्छी बात है वरना अधिकारी ईमानदारी से काम करते हैं जनता के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं और अंत में मिलता है तो तबादला ।

      भगत… कलेक्टर भी भाव नहीं दे रहे हैं बहुत से खास को। बाबा….. जिला प्रशासन की अपनी व्यवस्था है नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह की शैली अभी तक किसी को समझ नहीं आई है। फिर वह क्यों भाव दे अधिकारी अपने कार्य से कार्य रखे तो किसी नेता के घर पर दस्तक देने की आवश्यकता नहीं। अभी तो कलेक्टर ऋतुराज सिंह राजस्व विभाग और  ग्रामीण क्षेत्र के दौरे कर जिले का पूरा भूगोल समझ रहे हैं और खासकर मुख्यालय पर नहीं रहने वाले अधिकारी और समय पर कार्य नहीं करने वाले अधिकारी पर गाज गिर सकती है । फिर राजस्व विभाग से तो सभी नेता के और व्यापारियों के अपने कामकाज भी जुड़े हैं बाकी सभी समझदार है अब वह बात नहीं रही की कोई आईएएस आईपीएस अधिकारी  नेताजी की चौखट पर हाजिरी दे। और होना भी नहीं चाहिए इससे जनता भी खुश और विपक्ष भी और सत्ता पक्ष के सभी नेता भी खुश। तुम हमको ना चाहो तो कोई बात नहीं किसी और को चाहो तो मुश्किल होगी।

      भगत…. पुरानी आरटीओ मैडम गई नई आ गई।

      बाबा….. राजस्व विभाग है शासन को व्यवस्था के साथ राजस्व की प्राप्ति भी आवश्यक है जिसके लिए अधिकारी सूझबूझ वाले ही चाहिए। पुरानी मैडम जया वसावा को अच्छा समय मिला और अच्छा कार्यकाल बिताया तो नई निशा चौहान भी पुरानी ही है उनका भी देवास में है पहले कार्यकाल अच्छा ही रहा है फिर आरटीओ विभाग पर व्यवस्था के साथ शासन का राजस्व वसूली का दबाव और  अभी तो मार्च एंडिंग चल रहा है मैडम सीधे काम पर लग गई है। भगत…. महापौर होली मिलन समारोह। बाबा…  देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा होली मिलन समारोह यादगार रहा ।  सबसे खास बात यह रही कि बिल्कुल हमारी संस्कृति के अनुरूप यह आयोजन किया गया नहीं तो पत्रकार और नेताजी के आयोजन कुछ अलग ही होता है।

        भगत…. सांसद कार्यालय पर होली की धूम रही।

      बाबा… शहर में आधे गांव में होली आधे गांव में दिवाली की परंपरा चली आ रही है लेकिन आप युग बदल रहा है ।अब पूरे शहर मेंधूलंडी भी उत्साह और धूमधाम से बनाई जाती है सांसद कार्यालय में भी इस बार खूब जमा रंग जहां सांसद और जिला अध्यक्ष पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष सहित देवास के हर क्षेत्र के लोग इसमें शामिल हुए। और सोशल मीडिया पर खूब वीडियो हुए वायरल। फिर कोई भी त्यौहार हो सांसद कार्यालय पर तो धूम रहती है

      भगत …. इस बार लोगों ने खूब खेली होली।

      बाबा…. कहते कि कलयुग आ गया लेकिन लगता है कि पुराना युग लौट रहा है ।धर्म की और लोगों का आकर्षण और आस्था बढ़ रही है। श्रद्धा आस्था के साथ हर त्यौहार उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार खूब गुलाल उड़ा और उन लोगों ने भी खूब रंग खेला जो घर से नहीं निकलते थे सबसे अच्छी फाग यात्रा निकली। संख्या से फर्क नहीं पड़ता है फर्क पड़ता है अच्छे और अच्छे तरीके से निकलने वाली यात्रा धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में माहौल बदल रहा है खास बात की कांग्रेस के नेता भी इसमें खुलकर शामिल हुए तो देवास विधायक, जिला अध्यक्ष और पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष सहित कई नामी नेता इस आयोजन में छाए रहे । सामाजिक समरसता का यह प्रयास आयोजकों का बहुत अच्छा प्रयास है और सफल भी हो रहे हैं। फिर सफल होगा तो नेताजी तो झूमेंगे ही वह नाचेंगे भी।

      भगत….अब पूरे 10 दिन तक नारी शक्ति का त्यौहार है। बाबा…. सनातन  धर्म  कर त्यौहार विज्ञान से जुड़ा है या यू कहे कि सीधी सरल भाषा में हर त्यौहार पर कुछ खास संदेश होता है। प्राकृतिक रंग से पूरे वर्ष भर में एक बार चेहरा ब्यूटी पार्लर से भी अच्छा साफ होने के साथ मन में उत्साह ऊर्जा और खुशी का त्योहार होली से रंग पंचमी और फिर नारी शक्ति का शीतला माता पूजन जो की गर्मी का मौसम आने पर मन को ठंडा रखने के साथ खाना और व्यवहार भी ठंडा रखने का संदेश देता है फिर आधुनिक हाउ डू डू जमाने में भी महिलाएं देर रात को भोजन बनाने के साथ अपने मोहल्ले कॉलोनी गांव में पीपल के पेड़ के नीचे शीतला माता मंदिर में प्रातः काल पूजा करने पति भाई पिता या पुत्र के साथ जाती है जहां पर नारी शक्ति का आपस में मिलन भी होता है फिर हल्दी और आयुर्वेदिक उबटन नारी शक्ति के पवित्र हाथ से घर के दरवाजे पर बुरी शक्ति को वापस लौटता संकेत की इस घर मत आना घर के सामने बने हाथ के पंजे पूरे घर का बायोडाटा देते हैं कि यह घर अलग है हमारी सनातन संस्कृति से जमीन से जुड़ा घर है पूरा शहर से जुड़ा है हिंदू समाज जुड़ा है इस घर में बुरी शक्ति नहीं आ सकती फिर दशा माता तक नारी शक्ति का उत्सव त्यौहार चलता है अपने घर की सुख शांति के लिए हमारे देश की नारी शक्ति क्या नहीं करती उपवास सुबह जल्दी उठने से लेकर रात्रि जागरण और फिर अपने परिवार के लिए समर्पित इसलिए देवी के रूप में भी पूजा जाता है और आ रहा है हमारा हिंदू नव वर्ष अग्रिम बधाई शुभकामनाएं।

    3. देवास यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन, आम जनता ध्यान दें कल से बस आपको इस जगह से मिलेगी


      देवास यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन, आम जनता ध्यान दें कल से बस आपको इस जगह से मिलेगी

      *देवास यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन* देवास जिला प्रशासन द्वारा 10 मार्च 2025 को हुई सड़क दुर्घटना में युवती रीना ठाकुर के मृत्यु होने के बाद जिलाधीश श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन करने पर चर्चा की गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम की उपस्थिति में बस संचालकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में देवास से संचालित होने वाली यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन करने की व्यवस्था पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । निर्णय के अनुसार देवास बस स्टैंड से रसूलपुर चौराहा और बस स्टैंड से उज्जैन चौराहा होते हुए नागूखेड़ी के मार्ग पर यात्री बसों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । देवास से इंदौर जाने वाली बसें बस स्टैंड से गुरुद्वारा कट पॉइंट से भोपाल चौराहा,भोपाल बायपास चौराहा होते हुए बायपास से इंदौर जाएंगी । इसी प्रकार उज्जैन जाने वाली बसें बस स्टैंड से गुरुद्वारा कट पॉइंट से भोपाल चौराहा,मक्सी बायपास होते हुए नागूखेड़ी से बायपास होते हुए उज्जैन जाएंगी । यह व्यवस्था 17 मार्च 2025 से प्रातः8.00 बजे से लागू की जाएगी । साथ ही देवास से चारों ओर बायपास से आने वाली बसों और भारी वाहनों से शहर को मुक्त कराने के लिए भोपाल बायपास चौराहा,रसूलपुर चौराहा,नागूखेड़ी चौराहा और मक्सी बायपास चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर व्यवस्था बनाई जाएगी । *सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यात्री बसों में परिवहन हेतु बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जा रहा है । शहर को यातायात के दबाव से मुक्त करने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग हेतु प्रशासन की आमजनता से अपील है ।*

    4. करें कौन भरे कौन, जोश में होश दोनों ने खो दिए,        रानी निकली महल से और कार्यकर्ताओं को बचाया,       जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन चर्चा में,           देवास की बेटी की सहायता के लिए बड़े कदम,        स्तंभ का विरोध , शंकरगढ़ पहाड़ी पर भी लगी नजर,

      करें कौन भरे कौन, जोश में होश दोनों ने खो दिए,        रानी निकली महल से और कार्यकर्ताओं को बचाया,       जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन चर्चा में,           देवास की बेटी की सहायता के लिए बड़े कदम,        स्तंभ का विरोध , शंकरगढ़ पहाड़ी पर भी लगी नजर,

      भगत… बाबा प्रणाम होली की शुभकामनाएं।                बाबा…. प्रणाम बेटा होली की शुभकामनाएं।

      भगत…. बाबा शहर में बवाल चल रहा था । अब थम गया है। बाबा…. बेटा जोश में होश खोने वालों का यही हाल होता है। इनकी बात कर रहा है तो क्रिकेट मैच के बाद देश प्रेमी अपनी खुशी को प्रकट करने के लिए दीवाने होकर शहर में अपनी खुशी का प्रकट उत्सव मनाते हैं। सबके तरीके अपने अलग-अलग है ।कोई मोटरसाइकिल पर तिरंगा लेकर निकलता है तो कोई ढोल पर  थिरकता है। कहीं अपने घर में और परिवार में ही खुशी मना लेते हैं ।तो युवा जो सुबह से टीवी के सामने बैठे होते हैं अपना जोश सड़क पर दिखाते हैं। और इसके लिए किसी को बुलावे की जरूरत नहीं होती शायद कोई नेता बुलाए तो इतने लोग एक साथ कुछ पल में एक जगह इस तरह एकत्रित न हो लेकिन जब हमारे देश की बात होती है। तो फिर हर युवा दीवाना होता है। और किसी के बुलावे का इंतजार नहीं करता और यही सब वर्षों से चल रहा है। मैच जीते सीधे अपनी प्रसन्नता को लेकर सयाजी द्वार लाल गेट पुराने लोग लाल गेट ही कहते है। वहां पर इतनी भीड़ और नजारा अलग और इसी भीड़ में कुछ युवा जोश में होश खो बैठे कुछ हो सकता हो अलग मदहोशी में हो परंतु 99% केवल देश प्रेम के लिए अपना प्रदर्शन कर रहे थे। अब कुछ की गलती भारी पड़ गई।

      भगत…. हा बाबा कुछ चंद लोगों के कारण पूरा माहौल बिगड़ गया।                  बाबा…. हां बेटा हजारों की भीड़ और केवल प्रसन्नता और देश प्रेम इस बीच कुछ चंद पटाखे इस तरह फोड़ नहीं फेक रहे थे कि हम खुद असुरक्षित हो गए थे । और नया बवाल खड़ा हो गया पहली बार देवास शहर में पुलिस की गाड़ी पर और पुलिस जो हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है ।उन पर कुछ चंद लोगों ने भीड़ की आड़ में खेल की जीत में खेल कर दिया।

      भगत ….. बाबा टी आई निपट गए।                             बाबा…. बेटा इधर भी जोश में होश खो दिया सबसे पहली बात की इतने बड़े मैच फाइनल चल रहा था पहले से तैयारी होना थी। कुछ नहीं भीड़ का कोई कुछ नहीं कर सकता फिर वहां पर जो हुआ सभी को दिखाई दे रहा था। लेकिन इसके बाद एक अच्छी पारी खेलने वाले टी आई अजय गुर्जर ने गलती तो कर ही दी। उनके सिपाही ने मेहनत पर पानी फेर दिया। अपनी आजीविका चलाने वाले खिचड़ी व्यवसाय यादव के साथ मारपीट के बाद भी मामला सुलझ रहा था। लेकिन जल्दबाजी में एक और गलती हो गई वीडियो के आधार पर 10 युवाओं को गंजा कर जुलूस निकाल दिया। बस यही गलती भारी पड़ गई।

      भगत… रानी मैदान में आ गई। बाबा…… मामला गंभीर हो गया था पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ था केवल छोटा सा विषय था कि इतने बड़े आतंकवादी अपराधी नहीं थे की गंजा कर जुलूस निकाला जाए। और फिर होता क्या है। दिखता क्या है सभी जानते हैं और राजनीति में क्या होता है राजे महल से निकली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची अच्छा हुआ ।अपने कार्यकर्ता के लिए जनता के लिए विधायक को मैदान में आना ही चाहिए ।फिर जांच का भी विषय है । सच सामने आएगा ही लेकिन एक गलती दोनों पक्ष की और दोनों पक्षों को भारी पड़ी। देश भक्ति का जुनून जज्बा मैच में और कहीं अवसर पर देखने को मिलता है जहां कोई किसी नेता को आवाज नहीं लगना पड़ती कि इतने लोग यहां पर सम्मिलित हो पूरा शहर उमड़ जाता है देश भक्ति और धार्मिक आयोजन में बस अगली बार से पुलिस प्रशासन ध्यान रखें एक टी आई जो दबंग से शैली के कारण अलग पहचान बन चुके थे और पुलिस अधीक्षक ने तो देवास में पुलिस का अलग माहौल बना दिया था ।लेकिन छोटी-छोटी गलतियां पुलिस की सारी मेहनत पर पानी फेर रही है ।आप पुलिस अधीक्षक को यह विचार करना चाहिए की गलतियां कहां हो रही है थोड़ा सा सर्जरी की आवश्यकता है ।पहले पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत है जो अपनी टीम को आगे बढ़ा रहे हैं तो जनता के लिए भी बहुत कुछ रोज विचार मंथन कर नया करने का प्रयास करते हैं। हम पुलिस के साथ है जो दिन रात हमारे साथ खड़ी है। लेकिन जनता के साथ भी अन्याय नहीं होने दे सकते पत्रकारिता में इसलिए तो है।

      भगत …टी आई के लिए यह गेट वाली जगह पनौती है।     बाबा….. सही बात है इसके पहले टीआई अजय गुर्जर कांग्रेस द्वारा पुतला दहन में कार्यकर्ताओं से भीड़ गए थे और विवादित हो गए थे लेकिन कांग्रेसियों ने मामले को वहीं समाप्त कर दिया है । इसके बाद भी एक और आयोजन में यही सब कुछ हुआ। लेकिन वही सब कुछ समाप्त परंतु तीसरी बार यह जगह उनके लिए पनौती बन गई ।

      भगत….. पुतला दहन में पुलिस और मीडिया जबरदस्ती माहौल बना देती है। बाबा…. विपक्ष का पुतला दहन आंदोलन चाहे किसी भी पार्टी का हो अगर पुलिस और मीडिया नहीं हो तो 100 पुतले जला दो बस जलते रहो और सोशल मीडिया पर वायरल कर दो लेकिन पुलिस छीना झपटी करती है मुद्दे को हवा देती है और मीडिया भी इसी छीना झपटी को बड़ी खबर बनाकर हवा देती है इसलिए पुतला दहन सबसे सस्ती लोकप्रियता का साधन बन गया है।

      भगत….. बाबा जिला चिकित्सालय में शांति है। बाबा… बेटा इसमें देने सभी मुद्दों से ध्यान हटा दिया है वहीं जिला चिकित्सालय है वही समस्या है। कलेक्टर ऋषि राज सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय में सुधार के लिए प्रयास किए हैं लेकिन वहां पर सुधार तो हो भी रहा है शायद अगर एक अलग नजर से देखे तो देवास में यह चिकित्सालय सर्व साधन और सर्व सुविधा युक्त होने के साथ शासन का मान बढ़ाते हैं ।लेकिन केवल चिकित्सा और स्टाफ के मन परिवर्तन की आवश्यकता है। कुछ तो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं इसीलिए अभी भी जिला चिकित्सालय में आम जनता का भरोसा है। बस प्रशासनिक अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि और विपक्ष को एक बार एक मत होकर यहां का माहौल बदलने चाहिए।

      भगत… सिविल सर्जन विवादित हो गए हैं।          बाबा… ऐसे बहुत सिविल कम सिविल सर्जन हुए जिनके खिलाफ स्टाफ ने शिकायत ना कि हो या कोई विवाद ना हुआ है। लगभग अभी डॉक्टर सारस्वत के खिलाफ माहौल बना हुआ है।

      भगत… बाबा जांच पर क्यों आंच आती है। बाबा…. सबसे पहली बात प्रशासन यह बात क्यों नहीं समझता की डॉक्टर की जांच अगर डॉक्टर करेगा तो क्या कार्रवाई कर पाएगा। और फिर प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त भी करते हैं तो वह ऊंट पर बैठकर बकरी हकेलने का काम करते हैं। स्वयं जनता के लिए थोड़ा सा समय देकर जांच करें तो जिला चिकित्सालय में बहुत सुधार हो जाएगा। दूसरा महिला डॉक्टर की सबसे ज्यादा शिकायत और पुलिस में प्रकरण तक दर्ज हो चुके हैं । महिला चिकित्सा में सबसे ज्यादा बात आती है तो गायनिक विभाग तो सबसे पहली बात की अधिकांश अधिकारी स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि डिलीवरी ऑपरेशन का समय सुबह का रखा जाए लेकिन महिला चिकित्सा के देर शाम और रात का ही क्यों रखती है क्योंकि उसे समय परिजन घबरा जाते हैं रात को कहां ले जाएं और मजबूर होकर जो चिकित्सk बोलती है वही करते हैं सबसे अच्छा है कि ऑपरेशन का समय से दिन में ही किया जाए तो आधी समस्या हल हो ही जाएगी बाकी देवास जिला चिकित्सालय में सारी सुविधाएं है सरकार के लिए उपलब्धि है लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन इसे भुना नहीं पाते हैं।

      भगत…. फिर एक बेटी दुर्घटना का शिकार हो गई। बाबा…. यह बस वालों की थोड़ी से लालच में सवारी के लिए अंधी दौड़ किसी दिन बड़े हादसे को जन्म देगी आज देवास की बेटी जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है पत्रकार समाजसेवी और प्रशासन मदद के लिए खुलकर सामने आया है। देवास के पत्रकार साथी पत्रकारिता के साथ समय-समय पर आम जनता के लिए खुले रूप से मैदान में आते हैं तो समाज से भी । अब बस भगवान हमारी बेटी को सकुशल वापस देवास लौटा दे। जहां चारों ओर से हाथ सहायता के लिए बड़े वही बस ऑपरेटर संघ क्यों नहीं आगे आया और फिर जिस बस से बच्ची का एक्सीडेंट हुआ है वही काम से कम थोड़ी सी सहायता के लिए आगे आ जाता तो हमारी सहानुभूति बस संचालकों के प्रति भी रहती है रोजगार जरूरी है लेकिन भागम भाग और एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में एक दिन स्वयं भी नहीं पड़ जाओगे तो पता नहीं चलेगा। हमारे देवास की जनता शांत और सरल है नहीं तो बस चला भी नहीं पाओगे।

      भगत…. अहिंसा स्तंभ और विरोध। बाबा….. देवास शहर में सबसे व्यस्ततम मार्ग पर ठीक कलेक्टर कार्यालय के सामने अहिंसा स्तंभ के लिए निर्माण कार्य जारी है। निसंदेह एक अच्छा स्तंभ होगा हमारे संत श्री द्वारा एक प्रवचन में की गई बात सार्थक होने जा रही है। अब आप जगह का कितना ही विरोध कर लो बनना तो वही है तो फिर क्यों विरोध करें। देवास में प्रतिपक्ष नेता की भूमिका अपनी अलग ही शैली में निभाने वाले प्रदीप चौधरी को जैन समाज के विरोध का भी सामना करना पड़ा। जल मुर्गी की तरह अचानक प्रकट होते हैं। और फिर अचानक अपनी दुनिया में खोने वाले प्रदीप चौधरी कम से कम शहर के कई मुद्दों में उभर कर सामने आए तो कहीं में राजनीतिक रूप अलग दिखाई देता है। फिर यहां पर धार्मिक मामला है। फिर सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी और जैन समाज के संयुक्त रूप से सामने आने के बाद कौन टिक सकता है। कुछ भी हो तो रहा है ।धनगढ़िया तो देवास में सब कुछ खरीद चुका है ।फिर हम एक अच्छे स्तंभ का विरोध क्यों करें लगाओ भैया जहां लगाना हो।

      भगत… फिर बाबा शंकरगढ़ पर फिर नजर लग गई क्या। बाबा….. बेटा किसी कंपनी द्वारा शंकरगढ़ पर बड़ा प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया है अभी कुछ हुआ नहीं है । फिर भी देवास की धरोहर शंकरगढ़ पहाड़ी जो खनन माफिया से तो बच गई लेकिन उस पर कई प्रशासनिक अधिकारी और राजनेताओं ने खेल कर दिया पहले तो हमारे देवास की कई समाजसेवियों ने वहां पर सेवा की है और आज भी उसे ग्रीन बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिस तरह वरिष्ठ नागरिक मंच ने हमारे देवास का मंडूक पुष्कर जो कुछ लोगों द्वारा व्यावसायिक परिसर बनाया जा रहा था धनगढ़िया जैसे कई लोग उसे पर नजर रखे थे लेकिन बचा लिया आज भी शहर के बीच एक अच्छा तालाब कुछ जागरूक लोगों के कारण बचा है तो शंकरगढ़ पर भी किसी का गढ़ नहीं बनने देना चाहिए। विकास कार्य हो और कुछ योजना भी आए तो उसे निजी हाथों में ना दे नहीं तो फिर यही कहना हुआ कि हमारा देवास पूर्ण रूप से बिक गया। अभी तो पहाड़ी बचाने वाले युवा समाजसेवी और जनप्रतिनिधि खुलकर सामने आए हैं जो वहां पर सेवा भी देते हैं। वैसे भी जिले में बहुत कम पहाड़ पर्वत बचे है । कई धार्मिक रूप में बदल गए तो कुछ खदान के लिए और कुछ बच्चे हैं तो रहने दो विकास कार्य भी हो तो जनता को स्पष्ट रूप से बात कर करो कि आखिर मंशा क्या है। कभी भगवान श्री कृष्ण ने पर्वत इसलिए बचाए थे कि हमारी गौ माता स्वतंत्र रूप से विचरण करें और प्रकृति का संतुलन बना रहे इसलिए गोवर्धन पूजा भी की जाती है। और आज फिर ऐसे ही श्री कृष्ण की जरूरत है जो जिले के पर्वत को बचाए रखें।

      भगत …. बाबा देवास में धूलंडी से ज्यादा रंग पंचमी पर माहौल रहता है। बाबा… हां बेटा देवास अलग ही शहर है यहां पर पहले तो धूलंडी लगते ही नहीं थी कि रंग का उत्सव है लेकिन औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद धीरे-धीरे शहर के बाहर बस्ती और कॉलोनीयों ने इस मिथक को तोड़ दिया अब आधे गांव में दिवाली आधे गांव में होली की तरह धूलंडी भी शहर के बाहर बड़े जोश उत्साह के साथ मनती है तो रंग पंचमी का माहौल तो फिर अलग ही रहता है और फिर सबसे बड़ी निकलने वाली गैर वह रंग पंचमी पर आकर्षण का केंद्र रहती है।

      भगत.. पहले कहते थे… का त्योहार होली और पैसे वालों का दिवाली। बाबा…. बेटा हमारे धर्म संस्कृति को किसी ने किसी तरीके से बदनाम कर उसे समाप्त करने की हर तरह से कोशिश की गई लेकिन वह और बढ़ती गई घटी नहीं अंग्रेजी संस्कृत वाली जरूर एकले पड़ गए। हमारा हर त्यौहार विज्ञान स्वास्थ्य से जुड़ा है और उसका कुछ ना कुछ लाभ जरूर है फिर प्राकृतिक रंग से खेले जाने वाली होली का भी अलग कारण है हमारे भगवान से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है फिर सामाजिक समरसता सभी एक उस एक दिन ना कोई राजा ना कोई रंक। सभी रंगों में एक रंग और अपने आप को भूलकर पूर्ण रूप से समर्पण करता यह रूप पूरे वर्ष में एक बार ही देखने को मिलता है तो रंग पंचमी पर सब एक हो जाए सब भूल जाए कि आप चाहे वह क्या है कहते हैं ना दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। तो फिर हम तो अपने हैं क्यों ना एक साथ मनाए होली के बाद रंग पंचमी का ऐतिहासिक पर्व । लिखने का बहुत कुछ है और बहुत सारे विषय बाकी है अभी तो सभी को होली और धुलेंडी की शुभकामनाएं फिर मिलेंगे रंग पंचमी के पहले ही जय हिंद जय भारत जय श्री राम ।

      भगत…. धनगढ़िया से रवि ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन बचा ली। बाबा…. बहुत गहराई की बात कह दी यह भी गया ही था कहीं जगह धार्मिक मामले भी हमारी बहुमूल्य संपत्ति को बचा लेते हैं। धनगढ़िया से बचाने के साथ बहुत सा काम भी करवा लिया। कहीं गरीब को रोजगार मिल रहा है और देवास में प्रवेश द्वार के बाद ही जय गणेश जय श्री गणेश।

    5. अपना त्योहार अपनों के साथ होली के लिए हर्बल रंग सबसे कम दाम पर

      अपना त्योहार अपनों के साथ होली के लिए हर्बल रंग सबसे कम दाम पर

      अपना त्योहार अपनों के साथ होली के लिए हर्बल रंग सबसे कम दाम पर https://www.instagram.com/reel/DHECTFwNrdO/?igsh=Nm52Z2FvNG0wNW94

    6. देवास के युवा अधिकारी को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति होने पर आईजी ग्वालियर जोन श्री अरविंद सक्सेना ने पद चिन्ह अशोक लगाया*

      देवास के युवा अधिकारी को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति होने पर आईजी ग्वालियर जोन श्री अरविंद सक्सेना ने पद चिन्ह अशोक लगाया*

      ग्वालियर। देवास के कई युवाओं ने प्रशासनिक राजनीतिक और खेल के क्षेत्र में अपना नाम और कम से पूरे शहर में देवास शहर का नाम रोशन किया है तो अभी ऐसे ही युवा का प्रमोशन हुआ है। सिटी सेंटर ग्वालियर स्थित आईजी ग्वालियर कार्यालय में सीएसपी लश्कर श्री आयुष गुप्ता को अति. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना,भापुसे, डीआईजी ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा श्री आयुष गुप्ता को अति. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधों पर पद चिन्ह अशोक लगाकर बधाई दी गई और उनकी नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे भी उपस्थित रहे और उनके द्वारा भी श्री आयुष गुप्ता को पदोन्नति की बधाई दी। मां चामुंडा की नगरी देवास के राजाराम नगर निवासी श्री आयुष गुप्ता वर्ष 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, वह ग्वालियर में एएसपी अपराध तथा सीएसपी लश्कर के पद पर पदस्थ रहे हैं। दिनांक 5.3.2025 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में उन्हे पदोन्नत कर सीएसपी लश्कर से अति. पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। कलयुग टाइम्स और देवास की जनता की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं आप अपना कार्यकाल कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा कर देवास का नाम रोशन करें जय हिंद।

    7. कृषि उपज मंडी में प्रदेश संयोजक बने मुकेश चौधरी*

      कृषि उपज मंडी में प्रदेश संयोजक बने मुकेश चौधरी*

      मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश कृषि उपज मंडी देवास में कार्यरत श्री मुकेश चौधरी को *प्रदेश संयोजक* नियुक्त कर अधिसूचना जारी की। *प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव (वायु)* ने बताया कि प्रदेश कार्यालय भोपाल में *अखिल भारतीय महामंत्री श्री विष्णु वर्मा जी , प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ठाकुर* की उपस्थिति में श्री चौधरी का नियुक्ति पत्र सोपा। उक्त समय प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री के बी मेवाड़ा, देवास जिला संयोजक श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री राजेश वर्मा प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य , भूसिंचन अधिकारी कर्मचारी संघ से श्री राजेश माथुर, मीडिया से श्री अनिल सिंह,श्री हरि मैथिल,आदि ने उपस्थित होकर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी ।

    8. तोल मोल के बोल मंत्री जी के बोल पूरे प्रदेश में विरोध और  पुलिस से झूमझटकी के बाद भी कर दिया पुतला दहन….

      तोल मोल के बोल मंत्री जी के बोल पूरे प्रदेश में विरोध और  पुलिस से झूमझटकी के बाद भी कर दिया पुतला दहन….

      तोल मोल के बोल, मंत्री जी के बोल पूरे प्रदेश में विरोध और पुलिस से झूमझटकी के बाद भी कर दिया पुतला दहन…. https://www.instagram.com/reel/DG3KhYGPIHW/?igsh=OGZkOG93ZmpjNWln