Month: November 2024

  • उज्जैन रोड से नागूखेड़ी, बीमा रोड से कर्म दीप स्कूल चौराहे, गजरा गियर चौराहे से बीएमपी गेट तक 125 करोड़ के विकास कार्य की सौगात विधायक  राजे के प्रयास से एमजी रोड चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण  भी होगा शीघ्र   

    उज्जैन रोड से नागूखेड़ी, बीमा रोड से कर्म दीप स्कूल चौराहे, गजरा गियर चौराहे से बीएमपी गेट तक 125 करोड़ के विकास कार्य की सौगात विधायक  राजे के प्रयास से एमजी रोड चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण  भी होगा शीघ्र   

    देवास शहर विकास कार्य में सदा अग्रणी रहा है और विकास के लिए यह की विधायक राजे ने हर संभव प्रयास किया है । और और हर क्षेत्र में लगातार प्रयास जारी है ऐसे ही शहर के चहुंमुखी एवं समग्र विकास हेतु दृढ़ संकल्पित विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में शहर के विभिन्नक्षेत्रों उज्जैन रोड़ से नागुखेडी तक, बीमा रोड से कर्मदीप स्कूल चौराहे तक तथा गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक सवा सौ करोड की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उक्त जानकारी विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने देते हुए बताया कि शहर के व्यस्ततम मार्ग उज्जैन रोड अम्बेडकर प्रतिमा पम्प चौराहे से नागुखेड़ी बायपास तक नागरिकों की यातायात व आवागमन की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विधायक द्वारा 92 करोड 53 लाख रूपये की लागत से होने वाले कार्यो की डीपीआर शासन को स्वीकृति हेतु भेजी गई। जिसकी राशि वित्तीय वर्ष मे स्वीकृत हो चुकी है। इस लागत में उज्जैन रोड से नागुखेड़ी तक 4. 20 किमी लम्बाई के मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत 2 लेन के वर्तमान रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नजदीक दो लेन का एक और ओव्हर ब्रिज का निर्माण आवागमन की सुविधा हेतु किया जाएगा तथा फोर लेन सीसी रोड निर्मित किया जावेगा। इस योजना अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था के लिए सेंट्रल लाइटिंग, रोड डिवाइडर, सर्विस रोड़ तथा वर्षा के पानी की निकासी हेतु नालियों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के समग्र विकास हेतु विधायक पिछले कई दिनों से प्रयासरत थीं। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में विकास कार्यो के प्रस्तावों के चाहे जाने पर विधायक द्वारा उक्त मार्ग के विकास हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्र गजरा गियर्स चौराहे से स्टेशन रोड बीएनपी गेट तक 4 करोड 94 लाख की लागत से सीसी रोड, स्टार्म वाटर ड्रेन, रोड डिवाइडर, सर्विस रोड, सेंट्रल लाइटिंग के साथ ही ग्रीन बेल्ट के विकास भी किए जाएंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि उज्जैन रोड के व्यस्ततम मार्ग बीमा रोड चौराहा से कर्मदीप स्कूल तिराहा तक 8 करोड 9 लाख की लागत से सीसी रोड, स्टार्म वाटर ड्रेम, पेवर्स ब्लाक, ग्रीन बेल्ट को भी विकसित किया जाएगा। इन दोनो मार्गो के निर्माण के प्रस्ताव शासन को विधायक श्रीमंत पवार के द्वारा प्रस्तुत किये गये। शीघ्र ही इन मार्गो के विकास कार्य किये जावेगें। श्री अग्रवाल ने बताया कि हमारे ड्रीम प्रोजेक्ट में शहर की हृदय रेखा सघन व्यवसायिक क्षेत्र महात्मा गांधी मार्ग का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण का भी कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत किया जाएगा। इसमे मार्ग के सौदर्यिकरण की दिशा मे प्रकाश व्यवस्था मे लाईटिंग भी लगाई जावेगी। केबल के जंजाल को समाप्त कर अण्डर ग्राउंड केबल डाली जावेगी। साथ ही बडे गमलों को स्थापित कर पौधे भी लगाये जावेगें। पाथ-वे भी निर्मित किया जावेगा। जल जमाव की स्थिती उत्पन्न न हो इस हेतु सीमेंटेड नालियों का निर्माण भी किया जावेगा। इस मार्ग के विकास हेतु 6 करोड की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा इसके टेण्डर भी लगाये जा चुके है। शीघ्र ही विधायक के नेतृत्व में मार्ग को सुलभ आवागमन की सुविधाओं हेतु चौड़ीकरण किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी वार्डो मे सीसी रोड, पेवर्स ब्लाक, बगीचों का सौंदर्यिकरण, सामुदायिक भवन, नाली निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यो के लिए विधायक श्रीमंत पवार ने 2 करोड 50 लाख की राशि विधायक निधी से प्रदान की है। जिसमे लगभग 5 करोड निगम निधि के मिलाकर सभी वार्डो मे 7 करोड 50 लाख की राशि से विकास कार्य किये जावेगें। श्री अग्रवाल ने कहा कि विधायक श्रीमंत पवार के नेतृत्व मे हम सभी वार्डो मे दलगत राजनिती से उपर उठकर शहर का विकास कार्य कर रहे है।

  • कलेक्टर के साथ अब पुलिस अधीक्षक ने की पारी की धमाकेदार शुरुआत……….. अच्छे नेता जी के जुए के अड्डे पर छापा ओर जनता दरबार…………….          स्वास्थ्य विभाग का हुआ स्वास्थ्य खराब…………. नगर निगम में वेतन के लाले पड़े……. यह नगर निगम की पीसी क्या है…………………..प्रदेश में संभाग बड़े जिले बड़े और देवास का बागली खातेगांव आज भी वेटिंग लिस्ट में….. शहर में अवैध कॉलोनी………… पूर्व मंत्री जोशी की वापसी दिल्ली से………………….क्या देवास विधानसभा परिसीमन के बाद …

    कलेक्टर के साथ अब पुलिस अधीक्षक ने की पारी की धमाकेदार शुरुआत……….. अच्छे नेता जी के जुए के अड्डे पर छापा ओर जनता दरबार…………….          स्वास्थ्य विभाग का हुआ स्वास्थ्य खराब…………. नगर निगम में वेतन के लाले पड़े……. यह नगर निगम की पीसी क्या है…………………..प्रदेश में संभाग बड़े जिले बड़े और देवास का बागली खातेगांव आज भी वेटिंग लिस्ट में….. शहर में अवैध कॉलोनी………… पूर्व मंत्री जोशी की वापसी दिल्ली से………………….क्या देवास विधानसभा परिसीमन के बाद …

    भगत….. ……बाबा प्रणाम। पुलिस अधीक्षक भी प्रारंभिक पारी धमाकेदार खेल रहे हैं।     बाबा….. हां बेटा देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता के साथ अब लगता है पुलिस अधीक्षक की जोड़ी भी जमेगी। देवास कलेक्टर ने अपने कार्यकाल में इतना कुछ कर दिया कि अब उनका नाम प्रदेश में एक अलग कलेक्टर के रूप में लिया जाने लगा है ।तो लंबे समय बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने भी अपनी पारी की शुरुआत तो  धमाकेदार इसलिए बोलना पड़ेगी की कुछ तो कार्य अच्छा शुरू कर दिया है।

    भगत …. ………….अच्छे भैया के जुए के अड्डे पर छापा । बाबा…. शहर कोतवाल  अजय गुजर ने देवास के दो अड्डों पर अचानक छापा मार कर नेताजी की नेतागिरी का भूत निकाल दिया है जहां पर पुलिस के अधिकारी भी पहले वापस लौट गए थे इस बार पुलिस नेताजी को भी लेकर आ गई। हालांकि बाद में नेताजी थाने से फिल्म मिस्टर इंडिया की तरह चले गए। फिर भी बात बड़ी है कि दोनों जगह सत्ताधारी नेताओं का नाम से ही काम चल रहा था अच्छे नेताजी अच्छू पिछु बन गए राजनीति में  देर जरूर लगती है लेकिन एक दिन अच्छे नेता का आता है यदि वह इन बुरे कार्यों में लिप्त न रहे। फिर घर से संपन्न सब कुछ और इतने वर्ष एक ही संगठन में सेवा देने के बाद थोड़े से लालच में सब कुछ गवा बैठते हैं। खैर अभी बाद पुलिस अधीक्षक की चल रही है तो पुलिस अधीक्षक ने सबसे बढ़िया गांव-गांव थाने थाने पर चौपाल जनता दरबार लगना शुरू कर दिया है यह सबसे अच्छी बात है सीधे आम जनता से थानेदार मिलेगा तो कुछ पुलिस का डर अपराधियों को और जनता का डर दूर होगा पुलिस से। फिर साइबर सेल से आम जनता के रुपए वापस लौटना सुखद खबर है पुलिस पहले तो रिपोर्ट लिखने से और फरियादी को केवल टालने के अलावा कुछ नहीं करती है अब यदि ठगी के चोरी के और लूट के पैसे अगर चंद दिन में वापस मिलते हैं तो पुलिस कुछ तो कर रही है। नशा करने वाले महिलाओं को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई के साथ  टोल पर और अन्य स्थान पर दादागिरी हफ्ता वसूली करने वाले के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है अभी तो पुलिस अधीक्षक को आधा महीना हुआ है और लग रहा है कि देवास में बहुत कुछ हो रहा है।

    भगत… अवैध शराब और ड्रग्स का व्यापार तो खूब फल फूल रहा है।                          बाबा…. हां बेटा पुलिस दूसरी जगह व्यस्त है शायद अवैध शराब और ड्रग्स के मामले में कुछ अलग हो नहीं तो सब चल ही रहा है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि देवास में बहुत जल्द सट्टे और जुए के अड्डे आबाद होने जा रहे हैं। वैसे लगता नहीं की पुलिस अधीक्षक की जिस तरह की कार्य शैली है देवास में सट्टा जुआ में शराब और ड्रग्स का व्यापार चलेगा। राजनीति संरक्षण देने वालों नेताओं को छोटी सी बात की इन लोगों को संरक्षण की जगह अगर अन्य नंबर 1 के व्यापार में उतार दो और देखो तुम्हारी टीम चार गुना बढ़ाने के साथ तुम्हारा व्यक्तित्व भी और राजनीतिक कद भी बढ़ता ही चल जाएगा। एक पार्षद भी प्रदेश और देश के उच्च स्तर पर जा सकता है चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस ईमानदार नेता सिद्धांतवादी नेता को देर से ही सही एक दिन उच्च पद जरूर मिला है और उनका आज भी सम्मान है । फिर तुम्हारे पास तो सब कुछ है पर छोटी सी बात समझने की बात है। फिर समझना नेताजी के समर्थकों को भी चाहिए कि अपने नेता को अपने स्वार्थ के लिए क्यों बदनाम कर रहे हो ।अच्छा समर्थक तो वही है जो अपने नेता का सम्मान और कद बढ़ाने के लिए अपना स्वार्थ छोड़ कुछ अलग कर दिखाएं। कई नेताओं के भाई और रिश्तेदार ने तो अपने परिवार में नेता बनने के बाद अपना व्यापार तक बदल दिया । और किसी ने अच्छा भला ईमानदारी का व्यापार छोड़ इन बेईमानों का साथ पकड़ लिया।फिर यह बात भी है। कि एक एहसान और करना कि मुझ पर कोई एहसान न करना।

    भगत… अच्छा है कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक भी अभी तो कुछ अच्छा कर रहे हैं। बाबा…. हां बेटा देवास में कलेक्टर एसपी एडिशनल एसपी और एडीएम जिला पंचायत सीईओ और कुछ अधिकारी है जो कार्य करना चाहते हैं लेकिन देवास नगर निगम और कई विभाग से हैं जहां अभी बदलाव की अत्यंत आवश्यकता है।

    भगत…….. नगर निगम में सबसे ज्यादा हालत खस्ता है। बाबा…. देवास नगर निगम में अब पूर्व कमिश्नर की याद सबको आ रही है। इससे तो पहले वाले अच्छे थे पूरी नगर निगम की व्यवस्था ही बिगड़ गई है सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग की हालत खराब है स्वास्थ्य विभाग स्वयं बीमार हो गया है अब जब डॉक्टर ही बीमार हो तो फिर जनता की हालत तो खराब होगी ऐसे समय में अगर स्वच्छता का सर्वे हो गया तो हमारा देवास कौन से नंबर पर आएगा समझ सकते हैं। कर्मचारी के वेतन के लाले पड़ रहे हैं ऐसा क्या अचानक हो रहा है की टॉप पर चलने वाला नगर निगम धीरे-धीरे सबसे पीछे जा रहा है। नगर निगम में ठेकेदारी प्रथा का ज्यादा बोलबाला है। ठेकेदारी प्रथा में जो कार्य नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी को करना चाहिए वह भी ठेके पर जा रहे हैं। फिर दूसरे निर्माण कार्य के ठेकेदार तो देवास नगर निगम में पुराने ही कार्य कर सकते हैं। जिनको इंजीनियर या इंजीनियर को वह चला रहे हैं नहीं तो नए तो पीसी में ही बोल जाते हैं।

    भगत…. यह पीसी क्या होती है बाबा बहुत चलता है नगर निगम में पी सी । बाबा…… बेटा सही बात है आम जनता को पीसी का मतलब समझना थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन आसान भी है पीसी मतलब नगर निगम में किसी भी कार्य का भुगतान करने के लिए कमीशन और आम भाषा में बंटनी। जिसमें नंबर एक से लेकर नीचे तक पूरा कमीशन बांटने के बाद जो पैसा बचता है वह ठेकेदार का । सबसे पहले नगर निगम में पीसी का प्रतिशत 10 था अब बढ़ाते बढ़ाते 30 प्रतिशत तक आ गया है और ज्यादा ही मजबूर और कागज पर अगर काम हो गया हो तो 50% भी हो जाता है ।कोटेशन का कार्य बंद है परंतु कहीं कार्य अर्जेंट होने के कारण इंजीनियर अपना मामला कोटेशन का बना देते हैं। अब आम जनता को पी सी का मतलब समझ आ ही गया होगा। यह देवास नगर निगम में ही नहीं पूरे प्रदेश देश में हर विभाग में चलती है। बस हमारे देवास नगर निगम का नाम ठेकेदार प्रदेश में अलग रूप से लेते हैं कि देवास में सबसे ज्यादा पी सी लेने वाला निगम यहां पर कार्य लेना या नहीं पहले इंजीनियर या कमिश्नर महापौर सभापति नहीं तो किसी नेता के खास हो तो ही काम ले नहीं तो काम के बाद पीसी की राशि बढ़ सकती है और चप्पल की घिसने की भी।

    भगत…. कई नेता तो महापौर की तैयारी कर रहे हैं 2027 की। बाबा…. हां बेटा यह परिषद का कार्यकाल इतनी जल्दी ढाई वर्ष पूर्ण होने जा रहा है की मालूम ही नहीं पता चला। अब ढाई साल मात्र बचे है जिसमें जो नेता पहले से तैयारी करके रखता है उसका निश्चित आने वाले समय में कहीं ना कहीं तो लाभ मिल ही जाता है फिर महापौर के साथ सभापति और पार्षद भी ।

    भगत…… अच्छे नेता वार्ड में नए युवाओं का और जो बाहर से आए परिवार का नाम जुड़वा रहे हैं। बाबा….. सही बात है इस और बहुत कम नेता ध्यान देते हैं सब ज्यादा टिकट लाने से लेकर उच्च पद पर बैठने के लिए प्रयासरत रहते हैं लेकिन जो नेता जमीन पर अपने क्षेत्र में नाम जुड़वाने और फर्जी नाम कटवाने में लगता है सफलता उसी को मिलती है फिर इस समय तो चुनाव आयोग द्वारा नए नाम जोड़ने का कार्य सतत जारी है। जिला प्रशासन कलेक्टर से लेकर बी एल ओ तक आम जनता से खासकर युवाओं से अपने नाम जुड़वाने के लिए अपील कर रहे हैं। अब वार्ड में पार्षद के दावेदार के लिए यह अच्छा अवसर है अपने वार्ड में और दूसरे वार्ड में भी अपने समर्थक खासकर युवाओं के नाम जुड़वाएं और जो यहां से चले गए हैं उनके नाम आपत्ति लगाकर कटवा दे। वार्ड से ही शुरुआत करें अभी नाम जोड़ने के साथ क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क रखे तो चुनाव के समय ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

    भगत….. ……………………….विधानसभा के दावेदार भी। बाबा…. ..परिसीमन होने के बाद निश्चित एक सीट बढ़ना है। तो देवास से दावेदार भी बढ़ सकते हैं। देवास विधानसभा दो भाग में बट जाती है तो देवास के दावेदार मैं जो महापौर नहीं लड़ सका उसे विधानसभा में तो चांस मिल सकता है। इस हिसाब से देवास में भाजपा और कांग्रेस में नेता जनता के बीच अभी से जगह बना ले तो आने वाला चुनावी सर्वे मैं जानता स्वयं उनके नाम नंबर वन पायदान पर पहुंचा देगी अब सर्वे में नंबर वन आने के बाद ही टिकट फाइनल होने लगे हैं तो क्यों न जनता के बीच अच्छी छवि बनाए।

    भगत….. एक और दावेदार आ गए। बाबा….. समझ गया पूर्व मंत्री दीपक जोशी की बात कर रहा है। पुत्र के लिए वापसी के साथ दीपक जोशी के लिए इस बार प्रदेश के नेता के साथ एक राष्ट्रीय स्तर के नेता की अहम भूमिका रही मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को तो दिल्ली से अंतिम समय पर कुछ देर पहले केवल निर्देश दिया  गया कि आपको दीपक जोशी को बुधनी में पार्टी में शामिल करना है। इस तरह भाजपा में लगातार तीन बार विधायक जीतने के बाद पहली बार में ही कांग्रेस में जाते ही अपनी मनपसंद टिकट लाने की बाद वापस उच्च स्तर पर आने को विरोधी अब गंभीरता से ले रहे हैं। क्योंकि दीपक जोशी ने पहले भी विरोधी को एक बार तो अपनी चाल में फंसा ही लिया है फिर चाणक्य कहे जाने वाले दीपक जोशी की वापसी से कांग्रेस में जरूर एक गुट को निराशा हुई तो भाजपा में उनके पुत्र और परिवार के साथ समर्थकों में खुशी व्याप्त है कि जिस पार्टी में इतने वर्ष दे दिए उसके खिलाफ बड़े बेमन से काम कर रहे थे । अब टिकट का मामला है तो 5 विधानसभा के बाद छठी होने जा ही रही है नहीं तो किसी न किसी के तो बूंदे बैठेंगे ।

    भगत…. प्रदेश में अलग संभाग बन गए जिले भी बन गए और देवास का बागली, खातेगांव। बाबा…. बेटा इस बार फिर इन नेताओं का चुनावी मुद्दा यही रहेगा की बागली को जिला बनाएंगे और कन्नौद खातेगांव में खातेगांव को जिला बनाने के लिए फिर चुनाव के पहले मांग और प्रयास नतीजा वही का वही फिर जबरदस्ती काहे को इतना सारा जनता का और अपना समय अपनी बात खराब करते हैं। भौगोलिक स्थिति और आर्थिक स्थिति के हिसाब से भी देवास में  खातेगांव या बागली विधानसभा में से एक को जिला बना ही देना चाहिए । जिला मुख्यालय पहले अफसर शाही ने अपने हिसाब से अब रोड पर इस हिसाब से रखा की देवास जिला कैसे बन गया। इसके बहुत ही पास में दो संभाग इंदौर और उज्जैन और मात्र 10 किलोमीटर पर जाते ही लगते हो वह मुख्य मार्ग पर अधिकारियों ने अपने हिसाब से जिला बना लिया था ।जबकि बागली खातेगांव दूर होने के साथ आर्थिक रूप से व्यापारिक रूप से और सभी सुविधा के हिसाब से भी कमजोर है। खासकर बागली क्षेत्र में आदिवासी मजदूरी नहीं मिलने के कारण दूसरी जगह रोजगार के लिए जाने पर मजबूर है ।और देवास में भी जिले में छोटा सा कार्य करने के लिए भी इतनी दूर आना होता है क्षेत्र में अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री और नामी सांसद होने के बाद भी स्थिति वही की वही है बागली में नए विधायक मुरली भंवरा तो खातेगांव में हैट्रिक लगाने वाले आशीष शर्मा भी जिले को मंजूरी नहीं दिला पाए। क्षेत्र में बड़े कॉलेज और बड़ी इंडस्ट्रीज या बड़ी कोई जनहित देसी योजना तो ला सकते हैं। इस संबंध में विपक्ष में केवल शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मुद्दा उठाया है। परंतु बड़ा मुद्दा है कि बागली खातेगांव जिला बन जाना चाहिए।

    भगत………………. अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई क्यों नहीं। बाबा…. यह देवास का विकास तो है कि हमारे यहां दूर दराज से ग्रामीण मजदूर रहने आ रहे हैं और उनके लिए वैध कॉलोनी ना सही अवैध ही सही मकान का सपना तो पूरा कर रही है। हर तरफ अवैध कॉलोनी कटती है। तब तक इंजीनियर और संबंधित अधिकारी चुप रहते हैं। फिर कई बार कारण राजनीति भी है नेताजी और पार्षद भी अवैध कॉलोनी काट चुके हैं। फिर वैध की बात करें तो क्या यह सही है कितने नाले बंद कर दिए और कितने मौके से गुम हो गए। सरकारी जमीन पर कॉलोनाइजर ने बगीचे बना दिए। और टी एन सी विभाग केवल आंख मूंदकर एन ओ सी दे रहा है मैडम का अपना राज है जिस तरह कहीं विभाग में मैडम लंबे समय से पदस्थ है यहां भी अपना राज है फिर देवास में पूरे जिले में अभी तो जमीन और… ही चल रहे हैं। भगत………………….. आम गरीब के लिए मकान प्लाट खरीदना अब आसान नहीं। बाबा……. सही बात है आम जनता के लिए₹2000 से लेकर ₹4000 स्क्वायर फीट कॉलोनी वाले प्लाट मकान खरीदना एक सपना सा है। दिन पर दिन भाव बढ़ रहे हैं बेचारा आम मध्यवर्गीय बड़ा लोन लेकर प्लाट ले या मकान और फिर जीवन भर उसका कर्ज का बोझ लिए अपना जीवन बिताता रहे।

    भगत…. प्रधानमंत्री आवास योजना है तो सही। बाबा… उसमें भी क्या आसानी से मकान मिल जाते हैं फिर मध्य वर्गी का क्या। वह या तो जानबूझकर बिल्कुल गरीब हो जाए या फिर मजबूरी में कॉलोनाइजर से महंगे मकान प्लाट ले।

    भगत… देवास विकास प्राधिकरण भी तो कुछ नहीं कर रहा। बाबा…. देवास विकास प्राधिकरण ने जरूर प्रारंभिक दौर में देवास में अच्छी कॉलोनी आदि और उसे समय के तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय श्री चंपालाल गोस्वामी को आज भी याद किया जाता है जिन्होंने मुखर्जी नगर आवास नगर और विकास नगर में आम जन को बुला बुलाकर प्लाट मकान दिए और यहां तक की रोजगार से भी कई लोगों को लगा दिया उसके बाद प्राधिकरण अध्यक्ष ने प्रयास किए कुछ कॉलोनी काटी भी लेकिन शहर के आसपास की कीमती जमीन छोड़ दी गई यही हाल मास्टर प्लान का रहा मास्टर प्लान में भी वही सब बड़ों का खेल जिधर चाहे उधर ग्रीन बेल्ट और उनकी जमीन फ्री। कॉलोनाइजर ने प्राधिकरण से अपने आसपास की जमीन फ्री करने के साथ अच्छे लाभ के साथ बेच दी आज भी यही सब चल रहा है।

    भगत………. अभी तो प्राधिकरण भी सुस्त हो गया है। बाबा…. अफसर शाही का राज है जब तक यहां पर जनप्रतिनिधि नहीं बैठेंगे मालूम ही नहीं पड़ेगा कि प्राधिकरण भी कोई जनता के लिए है खास बात की इसके कलेक्टर अध्यक्ष है जिनका देवास के नाम चल रहा है एक बार तो प्राधिकरण के माध्यम से भी जनता का उद्धार कर दे। फिर हम बात करें सरकार की तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नगर निगम में ही अभी तक एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं हुई है और कहीं विभाग ऐसे ही है तो प्राधिकरण अध्यक्ष से लेकर संचालक तक के पद तक खाली है चाहे किसी को भी बना दे लेकिन जनता की व्यक्ति यदि इन पदों पर बैठते हैं तो कुछ तो भला जनता का होता है ।नहीं तो नेताजी और उनके परिवार का भी भला जनता में ही कहलाएगा ना।

    भगत…………… स्वास्थ्य विभाग की भी यही हालत है। बाबा…. देवास का स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले का खराब है हम यहां नगर निगम की बात नहीं कर रहे स्वास्थ्य विभाग जहां नई जिलाधिकारी केवल दौरे करने के साथ बाकी वही कर रही जो अन्य अधिकारी कर गए आज छोटे से गांव से लेकर शहर में हालात खराब है जिला चिकित्सालय में सभी प्रयास होने के बाद भी आम आदमी मजबूर है ऐसा लगता है कि देवास जिला चिकित्सालय अब एक देवास के बड़े निजी चिकित्सालय कम रिसर्च और प्रशिक्षण के लिए अधिक जाने जाने और अधिक मौत के लिए पहचाने वाले चिकित्सालय की शाखा बन गया है।

    भगत… एक अधिकारी फिर महिला की शिकायत पर घ घर के हो गए। बाबा… और भी कहीं है जिनके मामले सामने आ सकते हैं यह साहब तो पहले भी दूसरे जिले में भी इसी मामले में चर्चा में आए थे अब देवास में बुढ़ापे में तो बात अच्छी नहीं।

  •            *अब लौट रही साइबर फ्रॉड में गई धनराशि,देवास पुलिस द्वारा प्रारंभ किया गया “ऑपरेशन साइबर”, फ्रॉड होने के मात्र 2 दिन में होल्ड करवाये 41,800/- रुपये, अब लग रहा है कि पुलिस कुछ कर रही

               *अब लौट रही साइबर फ्रॉड में गई धनराशि,देवास पुलिस द्वारा प्रारंभ किया गया “ऑपरेशन साइबर”, फ्रॉड होने के मात्र 2 दिन में होल्ड करवाये 41,800/- रुपये, अब लग रहा है कि पुलिस कुछ कर रही

    अब लग रहा है कि देवास में पुलिस कुछ कर रही है। देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा *360-पुलिसिंग* के अन्तर्गत ज़िलेवासियों को साइबर फ्रॉड से राहत प्रदान करने हेतु “ऑपरेशन साइबर” प्रारंभ किया है । इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम ज़िला स्तरीय साइबर सेल के माध्यम से प्रत्येक थाना पर पदस्थ दो-दो पुलिसकर्मियों को “साइबर-मित्र” के रूप में चिह्नित कर उन्हें साइबर फ्रॉड संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया है । प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिदिन “पुलिस चौपाल” आयोजित कर पुलिस गाँव-मोहल्ला-क़स्बा-वॉर्ड में जनता को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 या 100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित कर रही है । इसी अनुक्रम में 12 नवंबर 2024 को आवेदिका पुजा महाजन निवासी थाना कोतवाली ने साइबर फ्रॉड के ज़रिए 75,000/- रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी ।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे थाना कोतवाली पर पदस्थ साइबर मित्र आर. 426 मनीष देथलिया, व आर. 140 नेहा ठाकुर द्वारा आवेदक से चर्चा कर फ्रॉड संबंधित जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में प्राप्त की एवं ज़िला साइबर सेल को प्रेषित की जहां से उक्त जानकारी एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज की गई और सतत मॉनिटरिंग की गई । कोतवाली थाना साइबर मित्र और ज़िला स्तरीय साइबर सेल द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक की फ्रॉड गई राशि से कुल 42,800/- रुपये की राशि को होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त की गई जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालयीन आदेश के द्वारा आवेदक के खाते में पुनः लौटाया जाएगा । देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जहां एक तरफ़ साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है, वहीं दूसरी तरफ़ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या डायल 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी देवास जिलेवासियों से की है। उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी “ऑपरेशन साइबर” के तहत ज़िला पुलिस साइबर सेल ने 1 नवंबर 2024 से लेकर आज दिनांक तक कुल 2,28,001/- लाख रुपये की ठगी गई राशि पुनःपीड़ितों के खाते में लौटाई है एवं विभिन्न शिकायतों मे 9,78,501/- लाख रुपये की राशि को होल्ड भी कराया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर आवेदकों को लौटाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में ज़िले में साइबर फ्रॉड के प्रत्येक मामले पर विशेष ध्यान देकर तत्काल फ्रॉड गई राशि को ना सिर्फ़ फ्रीज़ करवाया जा रहा है बल्कि विस्तृत रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायालय में पेश करते हुवे फ्रॉड गई राशि को पुनःआवेदक के खाते में भी लौटाया जा रहा है । *पुलिस कप्तान ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से जारी “ऑपरेशन साइबर” के तहत अब तक कुल 60 साइबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमे त्वरित कार्यवाही करते हुवे कुल 28 मामलो में पुलिस ने राशि होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है । इस प्रकार साइबर फ्रॉड मामलो में रिकॉर्ड 47% सक्सेस-रेट प्राप्त करते हुवे देवास पुलिस लगातार पेशेवर रूप में आगे बढ़ रही है ।* *विशेष भूमिका* 1.निरी. अजय गुर्जर, 2.उनि. कपिल नरवले, 3. प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, 4. प्रआर.गीतीका कानुनगो, 5. आर.निशा पाटोरिया, 6. आर.आरती सिंह चौहान । वैसे साइबर सेल तो वैसे ही अपना कार्य ईमानदारी से कर रही थी लेकिन अब देवास जिले की हर थाना क्षेत्र की पुलिस लग रहा है कि कुछ कर रही है फिर भी अभी बहुत कुछ बाकी है छोटी-छोटी मछलियां पुलिस के हाथ में आ रही है मगरमच्छ अभी बाकी है।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संपूर्ण देवास जिले के लिए प्रतिबंधात्मक किये जारी

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संपूर्ण देवास जिले के लिए प्रतिबंधात्मक किये जारी

    ———- कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड लेकर नहीं चलेगा न ही प्रदर्शन करेगा ———– व्यक्ति, संस्था, समूह किसी भी प्रयोजन के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना टेंट, पांडाल का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा ———— कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज/चित्र/कमेट/बैनर पोस्टर अपलोड/ प्रदर्शित नहीं करेगा ———— देवास 11 नवम्‍बर 2024/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जन सामान्य के हित/जानमाल की सुरक्षा तथा लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 की धारा 163 (1)(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते संपूर्ण देवास जिले के लिए प्रतिबंधात्मक जारी किये है। जारी आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा अथवा दुरूपयोग नहीं करेगा और न ही प्रदर्शन करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नहीं करेगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना डी.जे./ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेगा। प्रत्येक को म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा The Noise Pollution (Regulation and Control) Rule, 2000 एवं ध्वनि प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण) (संशोधन) नियम, 2010 के प्रावधानों का पूर्ण पालन करना आवश्यक होगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य कोई भी धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में एसिड, पेट्रोल, केरोसिन आदि ज्वलनशील पदार्थ अपने पास नहीं रखेगा या लेकर नहीं चलेगा या उपयोग नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, संस्था, समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन के लिए सक्षम अधिकारी व अनुमति बिना टेंट, पांडाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड़, रास्ता, हाईवे, पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रुकावट उत्पन्न नही करेंगे या किसी व्यक्ति को आने जाने एवं उसके कार्य करने से नहीं रोकेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था, या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप्प एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को बुरा लगने या आहत करने वाले कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज/चित्र/कमेट/बैनर पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा/ प्रदर्शित नहीं करेगा। प्रतिबंधित मांझा के उपयोग एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शांति-कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व सुविधा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों/ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह निर्देश लागू नहीं होंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इन्हें आवश्यक वैधानिक छूट प्राप्त होगी। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) से परामर्श कर आवश्यक प्रतिबंध/शर्तों पर किसी कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत रहेंगे।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने नायलोन डोर / चायना डोर के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश किए जारी,           जिले में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी में न तो नायलोन डोर / चायना डोर का निर्माण करेगा न ही क्रय – विक्रय करेगा

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने नायलोन डोर / चायना डोर के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश किए जारी, जिले में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी में न तो नायलोन डोर / चायना डोर का निर्माण करेगा न ही क्रय – विक्रय करेगा

    ———— देवास 9 नवंबर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सम्पूर्ण देवास जिले में मानव / पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति मकर संक्राति पर्व एवं उसके पूर्व व पश्चात होने वाली पतंगबाजी में न तो नायलोन डोर / चायना डोर का निर्माण करेगा , न ही दुकानों में रखेगा न ही क्रय – विक्रय करेगा एवं न ही उपयोग करेगा । यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा । आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है , अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम / एसडीओपी आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे । यह आदेश 02 माह तक प्रभावशील रहेगा । आदेश में उल्लेख है कि देवास जिले में मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है जिसमें वृहद स्तर पर पतंगबाजी की जाती है । विगत वर्षों में पतंग बाजी में चायना डोर का उपयोग अधिकता से किया गया है , चायना डोर का मटेरियल अत्यधिक तेज धार तथा खतरनाक होता है चायना डोर के उपयोग के कारण पूर्व में राहगीरों / पशु – पक्षियों के कटने तथा चोट पहुंचने की घटनाएं घटित हुई है । चायना डोर के उपयोग से दुर्घटना होना संभावित है जिससे जन – धन एवं पशुहानि होने के साथ विवाद होने की संभावनाएं बनी रहती है तथा आमजनों में चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग को लेकर असहमतियां भी व्यक्त की जाती रही है । क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चायना डोर के विक्रय और उपयोग पर तुरंत प्रतिबंध लगाये जाने के पर्याप्त आधार प्रतीत होते है और तुरंत निवारण करना वांछनीय है ।

  • एमजी रोड पर भेड़िया आया भेड़िया आया ….. एसपी बदल गए… कमिश्नर क्यों हो रहे फ्लॉप…. नेताजी का वायरल ऑडियो… लव जिहाद का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेता… पूर्व मंत्री की घर वापसी… जोर का झटका धीरे से… मंदिर का मामला ठंडे बस्ते में … देवास में शतरंज का महाकुंभ, कुत्तों का आतंक

    एमजी रोड पर भेड़िया आया भेड़िया आया ….. एसपी बदल गए… कमिश्नर क्यों हो रहे फ्लॉप…. नेताजी का वायरल ऑडियो… लव जिहाद का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेता… पूर्व मंत्री की घर वापसी… जोर का झटका धीरे से… मंदिर का मामला ठंडे बस्ते में … देवास में शतरंज का महाकुंभ, कुत्तों का आतंक

    भगत…. बाबा प्रणाम।    बाबा…. बेटा प्रणाम।   

    भगत…. त्यौहार निपटते ही एमजी रोड की नपती चालू हो गई है।                       बाबा…… हां बेटा इस बार भेड़िया आया भेड़िया आया कि कहावत चरितार्थ नहीं होगी लगता तो ऐसा ही है। क्योंकि महापौर सभापति की इस संबंध में एक बार उड़ चुकी है। और फूल देने से जनता को लग रहा था कि फिर फूल बन गए ।क्योंकि सब है फूल वाले ही मतलब फूल वालों की ही सरकार है। फूल अलग-अलग तरह के हैं सांसद विधायक महापौर सभापति सभी फूल वाले हैं। अब बात करें महात्मा गांधी मार्ग की तो महात्मा गांधी मार्ग के नाम से तो शायद इसे देवास की जनता बहुत कम जानती है। सीधा एमजी रोड अंग्रेजी वाला नाम ही लेना पड़ेगा। अभी भी पूरे देवास शहर में व्यापार में नंबर वन एमजी रोड ही है ।कुछ व्यापार इंदौर और बाहर गया है।  तो शहर के बाहर एक और एमजी रोड की तरह ही मिश्रीलाल नगर रोड पर भी व्यापार फल फूल रहा है। एमजी रोड पर सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम के साथ पार्किंग की है। यहां पर पार्किंग की समस्या के कारण कई बार आम जनता बाहर दूसरी जगह जाना पसंद करती है ।और अगर सड़क चौड़ा होता है तो सबसे ज्यादा यहां के व्यापारियों का ही लाभ होगा। नहीं तो एक दिन सारा धंधा बाहरी कॉलोनी में चला जाएगा। इसके चौड़ीकरण के लिए कई प्रयास हुए अभी तक सबसे ज्यादा पूर्व कलेक्टर गौरी सिंह को याद किया जाता है । उसके बाद जिलाधिकारी जनप्रतिनिधि के रवैए को देखकर अपने दूसरे कार्य अच्छे कर गए यहां फटे में कौन पैर डाले । आ बैल मुझे मार क्यों करें परंतु अब जनप्रतिनिधि के लिए भी यह एक मुद्दा बन गया है ।शहर का मुख्य मार्ग अच्छा होगा तो सब कुछ अच्छा होगा। अब विधायक महापौर सभापति ने इसको प्रमुखता से लिया है। बस देखना है कि नपती के बाद काम कितने दिनों में शुरू होता है कुछ बदलाव होता है या फिर गई भैंस पानी में।

    भगत… बदलाव तो पुलिस विभाग में हो गया बस एसपी बदले हैं।                      बाबा…. भारतीय जनता पार्टी सरकार में सबसे ज्यादा एसपी कलेक्टर ही बदले हैं कलेक्टर ने तो बहुत कुछ किया है देवास में वर्तमान कलेक्टर की कई उपलब्धियां है ।लेकिन पुलिस विभाग की उपलब्धियां विपक्ष का मुद्दा बन गई थी ।और चुनाव में विपक्ष को लाभ भी मिला। अब नवागत एसपी पुनीत गहलोत कब पुराने हो जाएंगे पता ही नहीं चलेगा । यदि कुछ विभाग में सुधार कर गए एक चौकी भी इमानदारी से चलने लग गई ।उस दिन भाजपा सरकार सफल हो जाएगी। नहीं तो सट्टे जुए ड्रग्स के व्यापार के साथ देवास में लकड़ी और सारे अवैध धंधे चल ही रहे हैं। वर्षों से पदस्थ थाने पर पुलिसकर्मी और चौकी पर प्रभारी का अपना राज है। 2023 में तो फिल्म मैं जो देखे थे वहां आम जनता ने सब कुछ होते देवास में देखा है। 2024 में जरूर सट्टा बंद हो गया और अब खबर यह है कि सटोरियों को उम्मीद है कि हमारा कार्यकाल चालू हो जाएगा। अब नवागत एसपी पुनीत गहलोत को देवास में छोटा सा ही कुछ अच्छा कार्य ऐसा करके जाना चाहिए की यादगार रहे । कर्तव्य पथ ईमानदारी के पथ पर चलते हुए खुलेआम जो सब चल रहा है उसे पर अंकुश लगाने के साथ वर्षों से पदार्थ चौकी प्रभारी और थानों पर विधायक नेताजी के पैर पड़कर अंगद के पैर की तरह जमे कुछ पुलिसकर्मी ही इधर से उधर हो गए तो अन्य पुलिसकर्मी को भी राहत मिलेगी।

    भगत.. पुलिस अधीक्षक के तेवर देखकर तो लग रहा है कि कुछ अच्छा होगा।        बाबा…..  हां अभी एक मासूम बच्चे की अपहरण के 5 घंटे में  पूरी फोर्स लगाकर बच्चा वापस दिलाने में सबसे अच्छी बातें करेगी आम आदमी का बच्चा था और अभी डी ओ सी माफिया और रिपोर्ट लिखने के कुछ देर बाद ही कार्रवाई अच्छी है। धर्म परिवर्तन गैंग और सबसे खास डी ओ सी का नया गिरोह पकड़ना और अभी तो रोज कुछ ना कुछ हो रहा है।पुलिस  विभाग में बस इतना हो जाएगी कोई पीड़ित थाने पर अपना दर्द लेकर आए तो साथ में और बड़ा दर्द ना लेकर जाए क्योंकि थाने पर पुलिस से वह बहुत उम्मीद रखता है और मजबूर होकर थाने पर आता है लेकिन थाने पर उसके साथ जो व्यवहार होता है वही अच्छा हो जाए तो थोड़ी राहत मिल जाती है। वरना पैसे वाले का कानून बनाकर रह गया है। कहने को बहुत कुछ है बस जनता तो छोटी सी बात की खुलेआम अवैध धंधे बंद होने के साथ बहन बेटी की सुरक्षा और पीड़ित के साथ सद व्यवहार हो । वैसे नवागत पुलिस अधीक्षक के आने के बाद कम से कम दो-चार दिन तो अवैध व्यापार बंद रहते हैं ।लेकिन अब शायद अवैध व्यापार वालों को पुलिस का डर नहीं पुलिस अधीक्षक बदले या मुख्यमंत्री उनका धंधा चलता रहता है। यह तो पहले था की नए अधिकारी के सम्मान में ही सही दो-चार दिन अवैध कामकाज बंद रहते थे अब गया हुआ जमाना।

    भगत….. कांग्रेस में युवा नेता का विरोध के बाद राजनीति कद बढ़ गया ।                    बाबा….. मुद्दा ही कुछ ऐसा था लव जिहाद के खिलाफ फ्लेक्स वाला मुद्दा उल्टी गाजर की तरह विरोधियों को भारी पड़ा। लव जिहाद के विरोध में कांग्रेस नेता दीपेश कानूनगो एक मंच पर नहीं कई मंच पर उस फ्लैस को हाथों में लेकर गए। अब  विरोधी इस मुद्दे को खुले रूप से उठा ही रहे थे कि उनके आका जो समझदार के साथ राजनीति में चाणक्य है ने समझा दिया की किस माध्यम से उठाएंगे क्योंकि वे स्वयं विरोध का शिकार हो रहे थे।अब यह बात अलग है कि दीपेश को मुफ्त में इतना प्रचार प्रसार मिल गया और एक हिंदू नेता के रूप में पहचान अलग वह भी कांग्रेसी हिंदू नेता।

    भगत…. एक और नेता का तो ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। बाबा…. यह नेताजी वैसे भी चुनाव के बाद से शहर में कम ही दिखाई दे रहे थे चुनाव में बड़े-बड़े वादे और देवास की जनता को हर सब दुख में साथ देने की बात नैना सुख में नजर आए ना दुख में किसी को इनके बोल से दुख जरूर पहुंच गया। अब जब यह बाजार में जनता के बीच आ ही नहीं रहे हैं तो नाम भी क्यों लिखे। भगत… ऑडियो में एक नाम गलत ले लिया नहीं तो इतनी बात नहीं बढ़ती। भगत….. उनके नाम से तो पिछले 5 वर्ष में राजनीति में चर्चित हो गए थे। उधर इतनी सहनशीलता है कि आखरी तक नाम नहीं लिया और अब नामजद जरूर करवा दिया यही अंतर है राजनीति में बडबोले नेता और समझदार नेता में। नेताजी कहते थे सुख-दुख में सदा साथ खड़ा रहूंगा समाज सेवा की बात मैं भी जिला चिकित्सालय के बाहर खाट लगाकर बैठूंगा। अब वहां ना तो खाट लगी परंतु नेताजी के ठाट  अलग ही नजर आ रहे हैं।

    भगत.. जिला चिकित्सालय में करोड रुपए का विकास कार्य भी वहां की व्यवस्था के कारण पानी फेर रहा है।                   बाबा….. विकास कार्य चाहे कितने ही करवा लो पहले व्यवस्था में सुधार होना चाहिए फिर हम अभी जिला चिकित्सालय की बात कर रहे हैं तो यहां पर जिला कलेक्टर से लेकर सभी अधिकारी पच पच गए परंतु हाल वही बेहाल है। वही पुरानी बात यहां कार्यरत स्टॉप और डॉक्टर अपना व्यवहार नहीं बदल रहे इससे तो छोटे मोहल्ले कॉलोनी में खुल रहे नए संजीवनी क्लिनिक अच्छे हैं। देवास जिला चिकित्सालय जहां से आम जनता का विश्वास तो उठ चुका है मजबूरी में जब वह निजी चिकित्सालय नहीं जा सकता तब मरीज बीमार दुखी यहां आता है। यहां से और ज्यादा दर्द लेकर जाता है। भगत… सत्ता पक्ष वाले भी तो कुछ कर सकते हैं। बाबा…. इंदौर की बात अलग है वहां पर चिकित्सालय में भी जनप्रतिनिधि अपने व्यक्ति को बिठाकर रखते हैं कोई भी आए मदद करें लेकिन हमारे देवास के सत्ताधारी जनप्रतिनिधि उद्घाटन के दिन लोकार्पण के दिन या किसी पुण्यतिथि पर जन्मदिन पर नजर आते हैं। यहां पर अगर महीने में चार बार भी आ जाए तो यहां हालात सुधर सकते हैं । नहीं तो मजबूरी का नाम है ही जिला चिकित्सालय देवास।

    भगत… यही हालत पूरे शहर की है कमिश्नर रजनीश कसेरा फ्लॉप हो रहे हैं।

    बाबा…. देवास में नई परिषद बनने के बाद आमजन को उम्मीद थी कि विकास और चार गुनी गति से दौड़ेगा और हमारा देवास स्वच्छता में भी नंबर वन आएगा लेकिन अभी शायद पूरे देश में हमें सबसे पीछे के नंबर में से नंबरिंग शुरू करना पड़ेगी तो शायद हम प्रथम या दूसरे नंबर पर आ सकते हैं इतना बिगड़ हो गया है तो और कर दो। हर जगह ही हालत खराब है। नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं होती। भगत… महापौर जनसुनवाई लगाते तो है। बाबा….. तो क्या जानता बुधवार के दिन तक का इंतजार करें कि उनकी समस्या महापौर के सामने ही हल होगी अच्छी बात है की किसी महापौर ने दिलेरी से जनता से रूबरू होने के लिए एक दिन तो तय कर रखा है परंतु कमिश्नर का कोई दिन नहीं है महापौर कमिश्नर को कम से कम अपने चेंबर में बुधवार के दिन ही बिठा ले की जनता के लिए भी आपका कुछ कार्य है। पीसी के अलावा भी नगर निगम में बहुत कुछ है फिर सरकार भारतीय जनता पार्टी की है। महापौर सभापति और परिषद का ढाई साल का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है और उसमें कोई बड़ी उपलब्धि तो नहीं बस यही है कि शहर में एक बार स्वच्छता मिशन और निर्माण कार्य की स्थिति देख ले बस।

    भगत … पूर्व मंत्री दीपक जोशी घ घर का यानी घर वापसी हो गई है। इससे कई लोगों को झटका लगा है।             बाबा….. हां बेटा यह तो गजब हो गया जो नेता एक माह पहले कांग्रेस का एक नया गुट बनाकर कुछ युवाओं को हौसला दे दिया था वह इतना बड़ा उनको द.., दे दिया फिर राजनीति में सब चलता है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी कि अचानक भाजपा में वापसी को लेकर अलग-अलग बातें हो रही है परंतु यहां हम इस जिले की बात करें देवास की तो देवास की राजनीति में भाजपा में तीन दशक तक एक तरफा या तो दीपक जोशी गुट , या स्वर्गीय तुकोजीराव पावर गुट की चली है। यह तो एक वर्ष पूर्व अचानक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद भाजपा में जोशी गुट का समापन हो गया था वैसे भी 2018 में चुनाव हारने के बाद दीपक जोशी  की उल्टी गिनती चालू हो गई थी परंतु 2023 के चुनाव में अचानक भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए वे कांग्रेस में शामिल हुए यही तक नहीं वहां से टिकट भी ले आए जहां पर इनका पहले तो खूब विरोध हुआ पोस्टर तक लगे लेकिन इसके बाद भी एक अच्छा चुनाव खातेगांव में आशीष शर्मा के सामने लड़ा ।आशीष शर्मा को पसीना ला दिया। इधर दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद भाजपा में पवार और राजू खंडेलवाल और तीसरा गुट सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का चल रहा है। अब यह देखना है कि दीपक जोशी फिर से अपने समर्थकों के साथ अपना अलग वर्चस्व स्थापित करेंगे या किसी इन तीन गुट मैं शामिल होंगे और अगले विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी फिर से जैसा की वापसी में कुछ तो वादा हुआ होगा करेंगे। अब बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस में पिछले सात आठ वर्षो से एक ही पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की एक तरफ चली है । अचानक दीपक जोशी के कांग्रेस में आने के बाद एक गुट फिर जोश उत्साह के साथ मैदान में आ गया था अभी नवदुर्गा उत्सव में तो इनके फ्लेक्स चर्चा का विषय बन गए थे और कांग्रेस परिवार के नाम से बने फ्लेक्स से एक कांग्रेस परिवार का गुट बन गया था जो सीधे रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को चुनौती दे रहा था उनके लिए यह पूर्व मंत्री का कदम झटका ही रहेगा। वैसे यह गुट अपने दम पर भी पिछले दो दशक से चल रहा है दीपक जोशी के साथ आने से थोड़ा अलग मामला हो गया था लेकिन अब भाग्यशाली मनोज राजानी  के लिए रहा फिर उनका एक तरफा अभी तो कार्यकाल कहा जा सकता है ।

    भगत…. ग्रीन बेल्ट पर क्या चलेगा बुलडोजर।

    बाबा… शहर में बाईपास पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बड़े-बड़े रसूखदार के अतिक्रमण का मामला फिर जोर पकड़ रहा है। इस बार जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है यदि कोई बड़ा राजनीति दबाव नहीं आए तो देवास का ग्रीन बेल्ट आने वाले कल में वाकई में ग्रीन बेल्ट हो जाएगा।

    भगत…. एक और बड़ी जमीन का मुद्दा गया ठंडे बस्ते में।

    बाबा….. समझ गया गुट बदलने के बाद अब पूर्व मंत्री दीपक जोशी ज्वेरी श्री राम मंदिर का मामला ठंडा नजर आ रहा है हालांकि जिन लोगों ने कांग्रेस की ओर से यह मामला उठाया था वह अभी भी लगातार इसमें लगे हैं अब देखना है कि दीपक जोशी की जगह है उसकी कमान किसके हाथ में जाती है। यहां पर यह बात भी सामने आ रही है कि देवास में ऐसी कई मंदिर की जगह है जिस पर किसी ने अवैध निर्माण कब्जा कर लिया है या मिली भगत कर बेच दी गई है।

    भगत….. इस बार दीपावली पर पटाखे और फोकट ज्ञान वालों के मैसेज नहीं आए। बाबा…. केवल हिंदू सनातन धर्म के हर त्यौहार और परंपरा पर ज्ञान बांटने वाले दूसरे धार्मिक आयोजन पर बिल्ली दूध पीते हुए आंख बंद करती है इस तरह का व्यवहार करते हैं तो अब सनातन धर्म में भी जागरूकता आई है मजाल कोई थोड़ा सा भी टिप्पणी कर दे एक शोरुम वाले को उल्टा माफी मांगना पड़ी और अब किसी भी धार्मिक का आवेदन पर फोकट का ज्ञान देने वाले नजर नहीं आते। भगत… बहुत लोगों को रोजगार भी मिला। बाबा…. हमारा सनातन धर्म विज्ञान के साथ सामाजिक और व्यापारिक रूप से भी समान व्यवहार के साथ सभी के लिए बना है। दीपावली पर्व पर तो कहीं व्यापारी ऐसे हैं जो पूरे वर्ष में एक इस त्यौहार पर ही अपना पूरा वर्ष का कोटा पूरा कर लेते हैं जैसे पटाखे वाले, फिर रंगोली  दीपक, बाती, धानी, से लेकर कपड़े और फूल माला , लाइट डेकोरेशन और सबसे खास ज्वेलर्स से लेकर बर्तन,किराना कपड़े तक 5 दिन का त्योहार हर व्यापारी का ध्यान रखना है। पूरे वर्ष भर चाहे पूरे घर की सफाई कर ना करे दिवाली पर घर से लेकर व्यापार तक साफ-साफ रंग रोगन के साथ नए रूप में नजर आता है। माता बहन बेटी घर के सामने अपनी  सुंदर कला का प्रदर्शन रंगोली के रूप में करती है तो घर में गूंजे से लेकर कई तरह के पकवान बनाकर घर का माहौल बदल देती है।रूप चौदस से भाई बहन का भाई दूजऔर यहां तक की पशुधन के लिए भी गोवर्धन पूजा के साथ गौ माता और पशु की पूजा तक की जाकर हमारा त्यौहार उत्साह उमंग और खुशी का संचार करता है। यह त्यौहार देवउठनी ग्यारस तक चलता रहेगा और फिर देव उठने के बाद ब्याह शादी का सीजन।

    भगत… देवास में शतरंज का माहौल बन गया है अब नए बच्चों के लिए बहुत अवसर है। बाबा…. देवास कलेक्टर गुप्ता जी ने जिले के लिए बहुत कुछ किया है। तो खेल में भी शतरंज जैसे खेल को एक अच्छा माहौल दिया है। शतरंज एक ऐसा खेल है जो जीवन में बहुत कुछ सीखाता है। जीवन में कुशल प्रबंधन के साथ आपके दिमाग को भी स्वस्थ स्वस्थ रखता है एकाग्रता ध्यान और सबसे बड़ी बात जीवन में छोटी से बड़ी चुनौतियों से भी कैसे निपटा जा सकता है यह सीखाता है तो धैर्य एकाग्रता के साथ स्वस्थ मनोरंजन का सबसे अच्छा खेल है जो किसी भी जगह पर दो लोग भी खेल सकते हैं। देवास वालों के लिए सौभाग्य की बात है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनको मौका मिल रहा है। खासकर युवा और बच्चों को इसमें अवश्य भाग लेना चाहिए आज की भागम भाग और कंप्यूटर मोबाइल की दुनिया से हटकर थोड़ा सा सप्ताह में एक दिन सही शतरंज को भी जगह देना चाहिए कलेक्टर गुप्ता जी ने तो देवास में माहौल बना दिया है।

    भगत… शहर में कुत्तों का आतंक है।                     बाबा…. बेटा इन आवारा कुत्तों का शिकार आम गरीब मध्यम वर्ग की ज्यादा होता है क्योंकि वह पैदल या मोटरसाइकिल पर चलता है नेताजी और अधिकारी कार में ही भले ही अंग्रेजी नस्ल के कुत्ते के साथ निकल जाते हैं इस समस्या से सबसे ज्यादा बच्चे स्कूल जाने वाले और मजदूर वर्ग जो सुबह फैक्ट्री जाने के साथ रात को लेट थका हारा घर की ओर लौटता है तो यहां भी एक समस्या। कुत्ता प्रेमी जब भी नगर निगम जिला प्रशासन कोई अभियान चलता है तो बीच में आ जाते हैं केवल एक बार मानवता पर भी ध्यान दें हम भी कुत्तों को रोटी के साथ उनकी सेवा भी करते हैं लेकिन अब हद हो गई है । इन आवारा पागल कुत्तों का इलाज जरूरी है ज्यादा पशु प्रेमी को अगर प्रेम है तो अपने घर में या फार्म हाउस पर ले जाए। अब जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

  • देवास में पहली बार इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 16 और 17 नवम्‍बर को होगी आयोजित, विदेश से खिलाड़ियों ने भी कराए पंजीयन(शतरंज के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर)

    देवास में पहली बार इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 16 और 17 नवम्‍बर को होगी आयोजित, विदेश से खिलाड़ियों ने भी कराए पंजीयन(शतरंज के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर)

    देवास में पहली बार इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 16 और 17 नवम्‍बर को होगी आयोजित ————- कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने प्रेसवार्ता में इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता एवं मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी ———– प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए https://circlechess.com/registration?id=18839 पर करें पंजीयन ———— शतरंज में रूची रखने वाले देवास जिले के युवा लें भाग, प्रतियोगिता की प्राईज मनी 02 लाख रूपये ———– देवास 07 नवम्बर 2024/ देवास में पहली बार आयोजित होने वाली इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता एवं मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम की जानकारी कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, शतरंज के इंटरनेशन मास्‍टर श्री अक्षत खम्‍परिया उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि देवास में शतरंज को प्रमोट करने का प्रयास किया जा रहा है। देवास में पहली बार इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता आयो‍जन 16 और 17 नवम्‍बर को किया जा रहा है। इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में देश/विदेश के 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए https://circlechess.com/registration?id=18839 पर पंजीयन कर सकते हैं। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि प्रतियोगिता की प्राईज मनी 02 लाख रूपये रखी गई है। देवास जिले के युवा जो शतरंज में थोड़ी भी रूची रखते हैं, वे अपना पंजीयन कराकर प्रतियोगिता का हिस्‍सा बनें। प्रतियोगिता में उन्‍हें देश/विदेश के खिलाडियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्‍ट्रेशन फीस 01 हजार रूपये रखी गई है। लेकिन देवास जिले के खिलाडियों के लिए रजिस्‍ट्रेशन फीस सिर्फ 500 रूपये रखी गई है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि प्रतियोगिता में महिला आरबिटर रखी गई है। यह एक रैपिड टूर्नामेंट है, जो 09 राउण्‍ड का रहेगा। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि देवास में पहले भी तीन शतरंज प्रतियोगिताएं सफलता पूर्वक आयोजित की गई है। पहली प्रतियोगिता सेंट थॉमस एकेडमी, दूसरी सेन्‍ट्रल इण्डिया एकेडमी और तीसरी प्रतियोगिता सरदाना स्‍कूल में आयोजित की गई है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि शतरंज से हमारे दिमाग की कसरत भी होती है, जिन बच्‍चों का शतरंज खेल अच्‍छा है, वे एकेडमिक गतिविधियों में भी अच्‍छा प्रदर्शन करते है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के कार्यक्रम अंतर्गत निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने और नाम हटवाने की प्रक्रिया की जा रही है। जिले के नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्‍यों का नाम मतदाता सूची में जरूर देखे। ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप और https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है। प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्रों पर कार्य दिवसों में बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम अनुसार दावे-आपत्तियों से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति 28 नवम्बर तक जारी रहेगा। मतदाता सूची के विशेष पुर्नरीक्षण कार्यक्रम तहत चार विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। नवम्बर माह में विशेष शिविर जारी तिथि अनुसार क्रमशः 9, 10 और 16, 17 नवम्बर को आयोजित होंगे। नया मतदाता बनने के लिए फॉम-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, आधार की जानकारी प्रस्‍तुत करने के लिए फॉर्म-6बी और मतदाता सूची में संशोधन, वोटर कार्ड में बदलाव के लिए फॉर्म-8 का भरना होगा। जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। नये मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आसानी से उनके घर तक पहुंच जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा। टोल फ्री मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित सभी कार्यो की अधिक से अधिक जानकारी सुगमता से प्राप्त हो सकें। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक मतदाता सूची से संबंधित कार्य हेतु सम्पर्क कर सकते है।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने तीन आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर,    आरोपी विनित, प्रकाश तथा मनोज को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने तीन आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर, आरोपी विनित, प्रकाश तथा मनोज को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर

    देवास,  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी विनित प्रजापति पिता शिवनारायण प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी जवाहर नगर देवास को हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध वसूली, लगातार चाकुबाजी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, झगड़ा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी प्रकाश परमार पिता प्रहलाद परमार उम्र 42 वर्ष निवासी गंगानगर देवास को हत्या का प्रयास करना, घर में घुसकर गाली देना, रास्ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध वसूली करने, अवैध शस्त्र रखने आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी मनोज पिता कुंवर सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी खातेगांव को बलवा, गाली गलोच, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध जबरन वसूली, सट्टा लिखने, अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि सभी आरोपी आदेश प्राप्ती के पश्चात 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  • विदेश में जाने वाली डी ओ सी को बदलकर नकली डी ओ सी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,औद्योगिक क्षेत्र से लेड सिल्ली चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार,     छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाल अपचारी पर त्वरित कार्यवाही,  जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (देवास पुलिस एक्शन मोड में है रिपोर्ट लिखने के बाद एक-दो दिन में ही हो रही त्वरित कार्रवाई) डी ओ सी का देवास में चला था कभी माफिया राज

    विदेश में जाने वाली डी ओ सी को बदलकर नकली डी ओ सी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
    औद्योगिक क्षेत्र से लेड सिल्ली चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार,     छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाल अपचारी पर त्वरित कार्यवाही,  जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (देवास पुलिस एक्शन मोड में है रिपोर्ट लिखने के बाद एक-दो दिन में ही हो रही त्वरित कार्रवाई) डी ओ सी का देवास में चला था कभी माफिया राज

    आज की सबसे अच्छी पुलिस की खबर है कि उसने देवास में एक और डी ओ सी माफिया ग्रुप पनपने से  पहले ही समाप्त कर दिया । देवास इण्डस्ट्रीयल एरिया से अफगानिस्तान एक्सपोर्ट की जाने वाली डीओसी को बीच रास्ते में बदलकर नकली डीओसी भरने वाले गिरोह का पर्दाफाश  गिरोह के द्वारा चलाए जा रहे नेक्सस द्वारा भारतीय उद्योग जगत की छवि को धूमिल किया जा रहा था।  1 साल पहले भी यह गिरोह औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के हत्थे चढ़ा था । जमानत निरस्ती की होगी कार्यवाही।  3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड राजा की तलाश जारी । 04.11.2024 को प्रेस्टीज फीड मिल्स लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र देवास द्वारा आवेदन पत्र दिया गया कि प्रेस्टीज फीड मिल्स कंपनी का माल मुंबई पोर्ट से अफगानिस्तान जाना था। दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को एम.पी. बॉम्बे ट्रांसपोर्ट इंदौर द्वारा देवास से मुंबई के लिए 30 टन डीओसी माल ले जाने हेतु ट्रक क्रमांक MH 18 BG8837 भेजा गया। ड्राइवर ने कंपनी से डीओसी की 560 बोरियां, कुल वजन 30 टन लेकर निकला और उक्त माल को राजा चौहान निवासी गुणावद के गोदाम में ले जाकर प्रेस्टीज कंपनी के बैग खोलकर उसमें मिलावट कर दी। बाद में बैग को पुनः सील कर माल को मुंबई नवकार पोर्ट भिजवाया गया, जहाँ जांच के दौरान मिलावट पाई गई। आरोपी 1.राकेश भूरिया 2.वसीम 3. राजा चौहान 4. जफर 5. शाहरुक मंसुरी एवं 6.अनिल मुजाल्दे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया और देवास नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस ने गिरोह के 3 आरोपियों 1.राकेश भूरिया पिता अंतरसिंह भूरिया उम्र 29 वर्ष निवासी सागौर कुटी दशहरा मैदान खमतलई थाना सगौर जिला धार 2. शाहरुक पिता मुबारिक मंसुरी उम्र 30 वर्ष निवासी 111 मेकेनिक नगर सेंधवा जिला बड़वानी 3. अनिल मुजाल्दे पिता भगत सिंह मुजाल्दे उम्र 28 वर्ष निवासी सतावड तहसील सहगांव थाना उन जिला खरगोन को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी:- 1. राकेश भूरिया पिता अंतरसिंह भूरिया उम्र 29 सालनिवासी सागौर कुटी दशहरा मैदान खमतलई थाना सगौर जिला धार। 2. शाहरुक मंसुरी पिता मुबारिक मंसुरी उम्र 30 साल निवासी 111 मेकेनिक नगर सेंधवा जिला बड़वानी। 3. अनिल मुजाल्दे पिता भगत सिंह मुजाल्दे उम्र 28 साल निवासी सतावड तहसील सहगांव थाना उन जिला खरगोन। सराहनीय कार्य: इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया (थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र देवास), सहायक उप निरीक्षक नितिनसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक तेजसिंह, और नरेंद्र (थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास) की विशेष भूमिका रही। ज्ञात हो कि देवास में आज से एक दशक पूर्व लगातार दो दशक तक यह काला कारोबार खूब चलाओ और इसमें रातों-रात कई रोड़पति करोड़पति बन गए और सफेद पोश नेता बन गए । लड़ाई झगड़ा माफिया पूरे शहर ने देखा और जिला प्रशासन कई बार चाह कर भी कार्रवाई नहीं कर पाया अब फिर यह गिरोह देवास में सक्रिय हो गया था। हमारे शहर का नाम विदेश तक में बदनाम करने वाले केवल अपने स्वार्थ के लिए चोरी चकारी करने वाले इन अपराधियों को अभी तो अच्छा सबक सिखाया है।

    लेड सिल्लियां चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    1. नवंबर.2024 को सार्थक व्यापार इंडस्ट्रीज12 डी इंडस्ट्रीयल एरिया क्र. 1 एबी रोड देवास से 23 किलो की लेड सिल्लियाँ चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी,जिस पर तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। नवागत पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने चोरी के माल की बरामदगी हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया और देवास नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्‍य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया । इन प्रयासों के माध्यम से 01.रोहित उर्फ काला पिता गुडिया उर्फ गुड्डु निवासी बावड़िया से 16 लेड सिल्लियाँ 02. अभिषेक यादव पिता बाबूलाल निवासी बावड़िया से 07 लेड सिल्लियाँ बरामद की गईं । पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चोरी करने की वारदात स्‍वीकार की गई । *गिरफ्तार आरोपी*:- 1. रोहित उर्फ काला पिता गुडिया उर्फ गुड्डु, निवासी बावड़िया 2. अभिषेक यादव पिता बाबूलाल, निवासी बावड़िया *जप्त मश्रुका*:- 23 लेड सिल्लियाँ, कुल कीमत: 92,575 रूपये । *सराहनीय कार्य*:- इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, सउनि परवेज खान, प्र.आर. सुरेश धाकड़, घनश्याम, विष्णु दांगी, आर. अरूण, लक्की, नरेन्द्र और सैनिक प्रदीप की सराहनीय भूमिका रही।

    छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाल अपचारी पर त्वरित कार्यवाही दिनांक 04.11.2024 को मिर्जापुर से भौरासा स्कूल जाने वाली एक छात्रा ने अपने पिता के साथ थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि दीपावली से चार-पाँच दिन पहले, जब वह स्कूल से अपने घर मिर्जापुर लौट रही थी, तब एक लड़के ने पल्सर मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया । उसने इस घटना के बारे में अपनी सहेलियों से पूछा तो एक सहेली ने उस लड़के की पहचान कर उसके बारे में जानकारी दी । दीपावली के बाद स्कूल पुनः आरंभ होने पर छात्रा जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही थी, तो उसी लड़के ने फिर से मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और भैरू महाराज मंदिर के पास उसका दुपट्टा खींचकर छेड़खानी की । छात्रा के नाबालिग होने और घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर त्वरित एवं सख्त कार्यवाही शुरू की गई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया और अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ।इन निर्देशों के तहत थाने में पदस्थ महिला उप निरीक्षक सुशीला सौराष्ट्रीय, प्रधान आरक्षक भगवती प्रसाद,राजेंद्र शर्मा,वीरेंद्र सिंह राजपूत,आरक्षक सिराज और अरुण की टीम ने आरोपी की पतारसी की । आरोपी को आज दिनांक 06.11.2024 सुबह उसे रुद्राक्ष गार्डन के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया । बाल अपचारी होने के कारण कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

    जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले गिरफ्तार

    थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत डिलीवरी बॉय की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी दिनांक 02.11.2024 को थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत मीनाश्री कॉम्पलेक्स इन्दौर रोड देवास के सामने जोमेटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले संदीप चौधरी पिता लल्लुराम चौधरी उम्र 25 साल नि. साईनाथ कॉलोनी इटावा देवास के साथ गाड़ी टकराने की बात को लेकर गाली-गलोच, मारपीट व जान से मारने धमकी दी गई। इस संबंध में सोषल मीडिया पर मारपीट की घटना का विडियो वायरल हुआ था। प्रकरण में थाना सिविल लाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 645/2024 धारा 119(1),281,296,115(2),351(3),324(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(1)द, 3(1)ध,3(2)5 अजा/अजजा का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में दिनांक 03.11.2024 को प्रकरण के आरोपी शाहरूख खान पिता रफीक खान उम्र 29 साल निवासी 15/2, इस्लामपुरा जिला देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया एवं प्रकरण में अन्य फरार आरोपी 1. सुफियान शेख पिता इस्माईल शेख उम्र 22 साल निवासी 18/1, इस्लामपुरा जिला देवास, 2. हयात खान पिता मेहमूद खान उम्र 39 साल निवासी 16/2, इस्लामपुरा जिला देवास, 3. सोनू उर्फ सोहेल पिता सलीम खान उम्र 25 साल निवासी 15/2, इस्लामपुरा जिला देवास को दिनांक 05.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जिला देवास में पेष किया गया। प्रकरण में सभी आरेापियों को गिरफ्तार किया गया है।