Month: November 2024

  • चार दिन में कन्नौद गोली कांड का पर्दाफाश, मृतक की पुत्री और पत्नी निकली मास्टर माइंड, पुलिस को कर रही थी गुमराह, शूटर सहित चारों आरोपी गिरफ्तार, चर्चा का विषय बन गया था हत्याकांड कई निर्दोष पर घूम रही थी हत्या की सुई

    चार दिन में कन्नौद गोली कांड का पर्दाफाश, मृतक की पुत्री और पत्नी निकली मास्टर माइंड, पुलिस को कर रही थी गुमराह, शूटर सहित चारों आरोपी गिरफ्तार, चर्चा का विषय बन गया था हत्याकांड कई निर्दोष पर घूम रही थी हत्या की सुई

    घटना 22 नवंबर को सुबह 7:00 बजे की है। जब यह गोली कांड हुआ और पुलिस को शासकीय चिकित्सालय कन्नौद से सूचना प्राप्त हुई कि निसार पिता मुशर्रफ अली उम्र 45 साल निवासी जन्ना मैदान कन्नौद को सतवास रोड़ पर उसके घर के सामने अज्ञात व्यक्तियो द्वारा सीने में गोली मार दी गई है परिजनों के द्वारा निसार अली को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की पैनल द्वारा उसे मृत घोषित किया गया । इस क्षेत्र में दिन में अचानक इस तरह गोली मारकर हत्या करने का यह प्रकरण पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया और कई मृतक के विरोधी शंका के घेरे में आगे घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री केतन अडलक एवं थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी तत्काल मय फोर्स के साथ शासकीय चिकित्सालय कन्नौद पुहंचे । उक्त गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को दी गई एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । परिजनों की रिपोर्ट पर से थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 830/2024 धारा 130(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (कन्नौद) श्री केतन अडलक  के निर्देशन में 2 विशेष टीमों का गठन किया गया । गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया है । इसके पहले पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की और लग रहा था कि उनमें से ही कोई है क्योंकि मृतक की पत्नी और पुत्री द्वारा पुलिस को दिए बयान के आधार पर तीसरे ही पक्ष शंका के घेरे में आ रहे थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लेने के साथ सबसे पहले यह भी बात कही थी कि कोई निर्दोष व्यक्ति नहीं फंसना चाहिए। और हुआ भी यही इस प्रकरण में हत्या की सुई कहीं और घूम रही थी और लग भी रहा था कि शायद आरोपी और कोई है लेकिन पुलिस कप्तान की टीम और सटीआई की सूझबूझ से यह हत्याकांड सही आरोपियों को हवालात में ले ही आया । इस तरह पुलिस अगर निष्पक्ष रूप से जांच करें और भले ही देर सही लेकिन सही आरोपी पुलिस के शिकंजे में आएंगे और कम से काम में निर्दोष पर कार्रवाई नहीं हो तो पुलिस की छवि निश्चित आम जनता में अच्छी बनेगी नहीं तो कई बार होता यह है कि करे कोई और भर कोई। घटना मे प्रयुक्‍त 12 बोर कट्टा,1खाली खोखा एवं मोबाइल फोन पुलिस ने जप्त कर लिया है और आरोपी भी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने विशाल पिता अशोक उम्र 22 साल निवासी फरीदाबाद हरियाणा हाल मुकाम संजीवनी नगर थाना खजराना जिला इन्दौर .दीपक पिता मढिया उम्र 19 साल निवासी बाघ टांडा जिला धार हाल मुकाम खजराना थाना खजराना जिला इन्दौर । मृतक की पत्नी रुकसाना बी पति निसार अली उम्र 42 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद । और मृतक की पुत्री सिमरन पिता निसार अली उम्र 18 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण में सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी,उनि राहुल रावत,दीपक भोण्डे,प्रआर अशोक जोसवाल,मोहनसिंह, दीपक अग्निहोत्री,आर बालकृष्ण छापे,राजेन्द्र,देवेन्द्र,निकेतन,महेश, रविराज,योगेन्द्र,मआर मुस्कान चौहान,कामिनी जाट,निशा मेहर एवं सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान,शिवप्रताप सिंह सेंगर,आर मोनू राणावत का सराहनीय योगदान रहा ।

  • अब हुआ पुलिस प्रशासन सख्त डी.जे. व तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, क्या इसी तरह चलता रहेगा अभियान

    अब हुआ पुलिस प्रशासन सख्त डी.जे. व तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, क्या इसी तरह चलता रहेगा अभियान

    देवास शहर में और पूरे जिले में इस समय सोशल मीडिया हो या प्रिंट मीडिया एक ही आवाज उठ रही थी की तेज डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाए प्रतिबंध तो है ही लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा ढीले ढाले व्यवहार के कारण पूरे जिले में डीजे का बोलबाला था ।डीजे संचालक राजनीति दबाव के चलते अपनी मनमर्जी से सब कर रहे थे अब जिला कलेक्टर और एस पी पुनीत गेहलोद द्वार सख्त रवैया का नतीजा अब देखने को मिल रहा है प्रारंभ थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा 23 नवंबर को शोभा यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले डी.जे.पर सख्त कार्यवाही की गई । डी.जे.संचालक भगवान सिंह भंडारी पिता भागीरथ भंडारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आलरी थाना टोंकखुर्द जिला देवास के पास डी.जे.बजाने की अनुमति नहीं थी । डी.जे. संचालक के विरूद्ध तेज आवाज में डी.जे.बजाने एवं संबंधित वाहन पर बिना अनुमति के जनरेटर,डी.जे.साउंड बॉक्स 04 नग,06 नग टॉप स्पीकर एवं 14 नग रंगीन लाइटिंग लगाने के संबंध में थाना नाहर दरवाजा पर अपराध क्रमांक 398/2024 धारा 223 बीएनएस,7/15 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं 182-ए(4) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है – उक्त कार्यवाही इंचार्ज थाना प्रभारी श्री राहुल पाटीदार,सउनि सिलेस्टीन इक्का,प्रआर वासुदेव झोड़िया,रवि भदौरिया,आर अमित सिंह कुशवा भूमिका रही ।

  • जब पार्षद माइक लेकर स्वयं उतर गए मैदान में और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ दि यह चेतावनी…..

    जब पार्षद माइक लेकर स्वयं उतर गए मैदान में और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ दि यह चेतावनी…..

    पार्षद स्वयं माइक लेकर मैदान में आ जाए तो कुछ तो बदलाव होगा ही ऐसे ही देवास के धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय पार्षद और नगर निगम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस और लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सुधारने के लिए बड़े दिनों बाद ही सही एक छोटा सा अच्छा प्रयास तो किया वे बस स्टैंड पर यूरिनल और परिसर में फैल रही गंदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेकर  सुबह बिना पूर्व सूचना के व्यवस्थाओं की हकीकत जानने बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्हें सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली किंतु उन्होंने बस संचालकों को स्पष्ट शब्दों में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने हेतु हिदायत बरतने एवं बसों मे डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखने हेतु कहा। मंगलवार सुबह नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री बैस, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते एवं प्रभारी बस स्टैंड दरोगा के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने नागरिकों से मिल रही शिकायतों पर बस स्टैंड पहुंचकर बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री बैस ने बस संचालको एवं नागरिको को गंदगी करते पाया। श्री बैस ने बस संचालकों एवं बस में बैठे यात्रियों से कहा कि कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फैकें। यदि बस संचालकों ने यात्रियों कें कचरा फैलाने की प्रवत्ति को नियंत्रित नहीं किया तो बस संचालकों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी बस स्टैंड पर कचरा फेंकता या पान मसाला खाकर गंदगी करता पाया गया तो तत्काल प्रभाव से सम्बंधित पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों के साथ निगम सहयोगी संस्था बेसिक्स के सदस्य उपस्थित रहे।

    हम तो इतना ही कहेंगे देर आए दुरुस्त आए , हुजूर आते आते बहुत देर कर दी क्योंकि अभी वर्तमान में नगर निगम में मुद्दा ही स्वास्थ्य विभाग का चल रहा है सब दूर स्वास्थ्य विभाग में ही नगर निगम पिछड़ रहा है। अगर नियमित रूप से जनप्रतिनिधि इस और ध्यान देंगे तो निश्चित सुधार होगा और देवास फिर नंबर वन होगा इसके पूर्व ही दोनों ही पार्षद की नई जोड़ी धर्मेंद्र सिंह बेस और गणेश पटेल ने नगर निगम के स्टोर और कुछ विभाग का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां पर भारी गड़बड़ी पाई थी। लेकिन उसके बाद उस और ध्यान नहीं दिया। परंतु अभी फिर एक अच्छी शुरुआत की है स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष ही अगर बिना बताए अचानक निरीक्षण करेंगे तो परिणाम अच्छे आएंगे ।अब साथ में लोक निर्माण अध्यक्ष गणेश पटेल भी है ।तो एक दो सड़क और निर्माण कार्य ईमानदारी से बनवा दो तो अच्छा होगा ।फिर देर आई दुरुस्त आई दोनों जुगल दोस्त की टीम को इतनी अच्छी शुरुआत तो की।

  • अब आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान लाभार्थी आयुष्मान एप से स्वयं बना सकते है कार्ड

    अब आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान लाभार्थी आयुष्मान एप से स्वयं बना सकते है कार्ड

    ———— देवास, केन्‍द्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत शामिल किया गया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार देवास जिले में सत्तर वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। देवास जिले में 75 हजार से अधिक पात्र वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाना है। आयुष्मान कार्ड बनाना अब और भी आसान हो गया है। अब लाभार्थी आयुष्मान कार्ड आयुष्मान एप की सहायता से स्वयं बना सकते है। साथ ही गुगल पर https://beneficiary.nha.gov.in/ आयुष्मान पोर्टल में beneficiary ऑप्‍सन में जाकर भी आयुष्मान कार्ड बना सकते है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता, सीएचओ और आयुष्मान मित्रों के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में निरन्तर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। नागरिक अधिक जानकारी कि लिए अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव और ऑगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है।

  • एक लाख शासकीय पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया जारी,            रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     


    एक लाख शासकीय पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया जारी,            रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     

    ———–      देवास, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस क्रम में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी कर लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। निवेशकों से आए प्रस्तावों के अनुरूप निजी क्षेत्र में लगभग ढाई लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से आई.टी. सेक्टर के साथ ही तकनीकी रूप से दक्षता वाले पाठ्यक्रम भी राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं को रोज़गार देने के लिए संकल्पबद्ध सरकार, भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ———– प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने के आदेश जारी वर्षवार भर्ती कैलेंडर जारी, युवाओं को मिलेंगे शासकीय सेवा में नौकरियों के अवसर ————-      देवास, 19 नवम्बर 2024/ राज्य शासन अगले 5 वर्षों में 2 लाख 50 हजार सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की पूर्ति करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हर साल सरकारी परीक्षा कैलेंडर जारी किया जायेगा। पदों की गणना करने के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने संकल्प पत्र 2024 के बिन्दु “रोजगार के अवसर” में युवाओं को सरकारी नौकरियों में सेवा का अवसर देने संकल्प दोहराया है। इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकारी नौकरियों में भर्ती की सभी औपरिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्दी ही भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी।      उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सभी विभागों को भर्ती की प्रक्रिया संबंधी औपचाकिताएं पूरी करने के निर्देश दिये हैं, जिससे वर्षवार भर्ती की प्रक्रिया बिना रूकावट पूरी की जा सके। राज्य शासन के इस निर्णय से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पहले जारी निर्देश एवं आदेश निष्प्रभावी होंगे। लेकिन पहले जारी आदेशों, परिपत्रों के आधार पर ऐसे रिक्त पदों पर, जिन पर विभागों द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 तक भर्ती की कार्यवाही कर दी गई है, वह निरस्त नहीं मानी जायेगी। इनमें सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कार्यवाही कर्मचारी चयन मण्डल, म.प्र. लोक सेवा आयोग/ अन्य संस्था को प्रेषित किये गये हैं। इसके अलावा नियुक्ति की जा चुकी है परंतु कार्यभार ग्रहण किया जाना शेष है या परीक्षा परिणाम के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किया जाना शेष है।      मुख्य रूप से संवर्ग में स्वीकृत पदों के आधार पर 5% पदों की ही सीधी भर्ती से पदपूर्ति करने के लिए प्रशासकीय विभाग को अधिकृत किया गया है। यह परिपत्र वर्ष 2028-29 तक के लिये स्थगित किया जाता है।      राज्य शासन द्वारा प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की पूर्ति गणना के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया है। इसके अनुसार सर्वप्रथम प्रत्येक संवर्ग में 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना की जायेगी। इनमें ऐसे पद जिनके संबंध में कार्यवाही कर्मचारी चयन मंडल/ एमपीपीएससी या अन्य संस्थाओं में प्रचलन में है, रिक्त पदों की गणना में शामिल नहीं किए जायेंगे। ऐसे 13% पद जो पिछड़ा वर्ग के लिए अंतिम परीक्षा परिणाम के बाद रोके गए हैं, इनको भी रिक्त पदों की गणना में नहीं लिया जायेगा।      ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 1 से 50 तक है, की पद पूर्ति दो चरणों में की जायेगी (अर्थात 50% पद वित्तीय वर्ष 2024-25 में एवं शेष 50% पद वित्तीय वर्ष 2025-26 में भरे जायेंगे)। ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 51 से 200 तक है, उनमें पद पूर्ति तीन चरणो में आधार पर की जायेगी। यदि 33% से कम है, तो एक बार में रिक्त पदों की पूर्ति, यदि 33% अथवा अधिक है पर 66% से कम है तो वर्षवार पदपूर्ति होगी। प्रथम वर्ष 2024-25 में 8% द्वितीय वर्ष 2025-26 में 46% और तृतीय वर्ष 2026-27 में 46% की पदपूर्ति होगी।      यदि रिक्त पदों की संख्या यदि 66% अथवा अधिक है तो वर्षवार पदपूर्ति में, प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, द्वितीय वर्ष 2025-26 में 31%, तृतीय वर्ष 2026-27 में 31%, चतुर्थ वर्ष 2027-28 में 30% भर्ती होगी।      ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 200 से अधिक है वहां पदपूर्ति के संबंध में निम्न सिद्धांत अपनाए जायेंगे। सीधी भर्ती के रिक्त पदों की संख्या यदि 25% से कम है, तो एक बार में रिक्त पदों की पूर्ति होगी। यदि 25% अथवा अधिक है, पर 50% से सीधी भर्ती के रिक्त पद कम है तो वर्षवार पदपूर्ति होगी। इसमें प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, दूसरे साल 2025-26 में 46% और तीसरे साल 2026-27 में 46% पदों की पूर्ति होगी। रिक्त पद यदि 50% या उससे अधिक या 75% से कम है, तो प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, दूसरे साल 2025-26 में 31%, तीसरे साल 2026-27 में 31% और चौथे साल 2027-28 में 30% पदों की पूर्ति होगी। इसी प्रकार यदि रिक्त पर 75% या उससे ज्यादा है, तो प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, सीधी भर्ती के कुल पद द्वितीय वर्ष 2025-26 में 23% तृतीय वर्ष 2026-27 में 23%, चतुर्थ वर्ष 2027-28 में 23%, और वर्ष 2028-29 में 23% पदों पर भर्ती होगी। डाईंग संवर्गों में भर्ती नहीं      राज्य शासन द्वारा डाईंग संवर्ग घोषित किये जा चुके संवर्गों में किसी भी प्रकार से कोई भर्ती नहीं की जायेगी। अनुबंधित वाहन के लिए वाहन चालको के पद पर सीधी भर्ती आवश्यक नहीं है। जिन विभागों के पास स्वयं के वाहन है, वे भी वाहन चालक के कार्य हेतु सेवायें आउटसोर्स के माध्यम से प्राप्त करने पर विचार करें। विशिष्ट विभाग जहाँ वाहन चालकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती अतिआवश्यक है, वे वित्त विभाग को तथ्यों सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुये स्वीकृति प्राप्त करें।      राज्य शासन के विभिन्न कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के पदों के विरूद्ध कार्य करने के लिये व्यक्तियों की पूर्ति आउटसोर्स पर करने के लिए चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों की सेवायें प्राप्त करने संबंधी नीति-निर्देश के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। विशिष्ट विभाग जहाँ चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती अतिआवश्यक है, वे वित्त विभाग को तथ्यों सहित प्रस्ताव प्रेषित करते हुये स्वीकृति प्राप्त करेंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये हैं कि रिक्त पदों की पूर्ति के समय कैडर मेनेजमेंट प्रभावित न हो।

  • दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, कलेक्टर एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खिलाड़ी के रूप में लिया भाग,    वेबसाइड हुई लांच, विदेशी खिलाड़ियों ने भी रखी अपनी बात, देवास में रोमांचक छठे मुकाबले में कई उलट फेर     

    दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, कलेक्टर एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खिलाड़ी के रूप में लिया भाग,    वेबसाइड हुई लांच, विदेशी खिलाड़ियों ने भी रखी अपनी बात, देवास में रोमांचक छठे मुकाबले में कई उलट फेर     

    दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, ———— शतरंज के सभी मैच खेल कर जितना आनंद प्रतिभागियों को आया उतना ही आनंद मुझे भी आया – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ———— आर्यन वार्ष्णेय पहले, माधवेन्द्र प्रताप शर्मा दूसरे और श्रीराम झा ने तीसरे स्‍थान पर रहें ———— देवास 18 नवम्‍बर 2024/ देवास में भोपाल रोड स्थित सेन थाम एकेडमी में आयो‍जित दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि शतरंज के सभी मैच खेलने के बाद अब मैं यही कहूंगा कि जो जीता वही सिकंदर, शतरंज के सभी मैच खेल कर जितना आनंद प्रतिभागियों को आया उतना ही आनंद मुझे भी आया। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की इंटरनेशनल प्रतियोगिता के आयोजन से देवास जिले के शतरंज के खिलाडियों को अपना हुनर दिखाने का एक अच्‍छा प्‍लेटफॉर्म मिला है। देवास में आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होता रहेगा, जिससे यहां शतरंज में रूची रखने वाले खिलाडियों को अवसर प्राप्‍त हो। इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में आर्यन वार्ष्णेय ने पहले 25000+ट्रॉफ़ी, माधवेन्द्र प्रताप शर्मा ने दूसरे 15000+ट्रॉफ़ी, श्रीराम झा ने तीसरे 10000+ट्रॉफ़ी स्‍थान पर रहें। बेस्ट महिला खिलाडियों में पहले स्‍थान पर करुणानायके मयूरी, दूसरे स्‍थान पर पद्मजा नायडू चौहान, तीसरे स्‍थान पर पूर्वी चंद्रवंशी, चौथे स्‍थान पर कनक थिटेअ और पांचवें स्‍थान पर नीमा इशिका रही। बेस्ट मध्यप्रदेश में पहले स्‍थान पर मितांश दीक्षित, दूसरे स्‍थान पर नभाय अकोदिया, तीसरे स्‍थान पर मेदांत जैन, चौथे स्‍थान पर विवान जैन, पांचवें स्‍थान पर अमित सिंह रहे। बेस्ट देवास में पहले स्‍थान पर गोखरू भारत, दूसरे स्‍थान पर हार्दिक महाजन, तीसरे स्‍थान पर मुकेश धुरिया, चौथे स्‍थान पर अभिमन्यु सिंह ठाकुर, पांचवें स्‍थान पर नवल नीमा रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ई प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जो की देव शतरंज एसोसिएशन की साइट से खिलाड़ियों को प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने भी खिलाड़ी के रूप में उपस्थिति दर्ज कराकर सभी मैच खेले और टॉप 10 रैंकिंग में छटवां स्थान प्राप्‍त किया। कलेक्टर श्री गुप्ता का शतरंज के प्रति लगाव और जुनून कई खेल प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। जिसके चलते भी देवास में लगातार खिलाड़ियों का शतरंज के प्रति झुकाव बढ़ रहा है और देवास सहित पूरे मध्यप्रदेश में शतरंज के खिलाड़ियों की लगातार वृद्धि हो रही है। दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में पहले दिन पांच राउंड और दूसरे दिन चार राउंड खेले गए। दो दिनों तक खेली गई इस प्रतियोगिता में नेपाल, श्रीलंका सहित भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए 326 खिलाड़ियों ने अपने शतरंज खेल का उम्दा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के परिजनों का भी विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई थी। प्रतियोगिता में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति,पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत और भोपाल से श्री राहुल धोते ने भी खिलाड़ी के रूप में भाग लिया और शतरंज के खेल नियमों का पालन करते हुए अपना खेल खेला, जो कि इस प्रतियोगिता के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही। छठे मुकाबले में हुआ बड़ा उलट फेर प्रतियोगिता नौ राउंड में सम्पन्न हुई, लेकिन छठा राउंड सबसे रोचक रहा जब सीएम (कैंडिडेट मास्टर)अश्विन डेनियल ने जीएम(ग्रैंड मास्टर) श्रीराम झा को शतरंज की बाजी में हरा दिया। इसके बाद से ही आने वाले सभी राउंड शतरंज खिलाड़ियों के लिए और भी रोचक हो गए। वेबसाइड हुई लांच कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शतरंज खिलाड़ियों को एक नई सौगात देते हुए देवास चेस संघ की वेबसाइट लांच की, अब खिलाड़ी आसानी से इस साइड के द्वारा सभी अपडेट प्राप्त कर सकेंगे जो की उनके लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगा। डिजिटल बोर्ड पर खेले गए मैच प्रतियोगिता में डिजिटल बोर्ड पर भी मैच खेले गए, जिसे लाइव के रूप में पूरे भारतवर्ष के कई शतरंज प्रेमियों ने देखा, यह इस प्रतियोगिता की एक और बड़ी उपलब्धि रही। विदेशी खिलाड़ियों ने रखी अपनी बात श्रीलंका, नेपाल से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता अन्य प्रतियोगिता से काफी बेहतर रही, हमें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा, जिसके कारण हमने अपने सभी मैच आसानी से खेले जिसके लिए शतरंज संघ की पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस प्रतियोगिता का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि इस बार इतनी भव्य और बड़ी प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका महिला शक्ति ने निभाई। आर्बिटर कंचन चौधरी, नागलक्ष्मी नारापुरम, शिखा पलटा, हिमानी बजाज, वंदना गिलानी, प्रतीक्षा पांडेय, लाशिका देशवाली को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ऑफिशियल टीम के सभी सदस्य राजीव श्रीवास्तव,पंकज वर्मा, अरुण कुवंशी, सितेंद्र सिंह, चेतन राठौड़, पावन पाटिल, सरफराज अहमद सिद्दीकी, निरंजन यादव, मनोज कुशवाह, स्वती शिंदे, सूरज वामनिया, सौरभ विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, मिलन चौहान, श्रीकांत अटवाल, हर्षिता कौशल को अतिथियों ने प्रशंसा करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विदेशी खिलाड़ी हुए सम्मानित विदेशी खिलाड़ियों के इस खेल में सम्मिलित होने के बाद से ही ये खेल प्रतियोगिता और भी दिलचस्प हो गई। श्रीलंका से मयूरी पामोदा करुणा नायके शर्मा, धर्माश्री पथ बेरियागे अशान इसीरू और नेपाल से राजन सुबेदी को सेन थाम एकेडमी व देवास जिला शतरंज संघ द्वारा सम्मानित करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली सभी कंपनियों के प्रबंधकों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अंत में देवास जिला शतरंज संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी और उसकी मेहनत की सराहना की, साथ ही सेन थाम एकेडमी के सहयोग की प्रशंसा की। समापन अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, इंटरनेशनल चेस मास्टर श्री अक्षत खम्‍परिया, वाइस चांसलर ओरिएंटल यूनिवर्सिटी डॉ सुनील सोमानी, डायरेक्टर सेन थाम एकेडमी श्री सुनील थॉमस, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक शर्मा, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी डॉ राजेंद्र सक्सेना, महा प्रबंधक उद्योग श्री मंगल रेकवाल, एलडीएम श्री एहसान एहमद, अध्यक्ष देवास शतरंज संघ श्री सुधीर पंडित, उपाध्यक्ष श्री चेतन राठौड़, सचिव श्री पवन यादव, प्रगति एथलेटिक्स क्लब से श्री अनिल श्रीवास्तव, संपादक शतरंज सम्राट मैगजीन मंदसौर श्री नंदकिशोर जोशी उपस्थित थे।

  • बिना तैयारी के शुरू की सुपर कारीडोर योजना, अधर में लटकी- कांग्रेस, काम अभी भी चल रहा है और बहुत जल्द पूर्ण होगा….. प्राधिकरण सी.ओ. शर्मा

    बिना तैयारी के शुरू की सुपर कारीडोर योजना, अधर में लटकी- कांग्रेस, काम अभी भी चल रहा है और बहुत जल्द पूर्ण होगा….. प्राधिकरण सी.ओ. शर्मा

    देवास। देवास विकास प्राधिकरण द्वारा उज्जैन रोड बिराखेड़ी से इंदौर रोड स्थित टाटा चौराहा के आसपास जोड़त हुए मिनी सुपर कॉरिडोर योजना के नाम से सड़क निर्माण की योजना बनाकर काम प्रारंभ किया गया था। योजना के तहत 232 हेक्टेयर जमीन लैंड पूलिंग योजना के तहत किसानों से ली जाना है।अक्टूबर 2022 में काम शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य देवास रोड को इंदौर रोड से सीधी जोड़ना। इस योजना के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में विकास होगा, आवासीय और व्यावसायिक निर्माण होगा। शहर को बायपास करते हुए सड़क का निर्माण 45 मीटर चौड़ा होगा। वर्तमान में एक से डेढ़ किलोमीटर के बीच ही सड़क का निर्माण हुआ और काम रुक गया जबकि उक्त सड़क 5. 60 किलोमीटर के लगभग बनना है। जब इस संदर्भ में जानकारी एकत्रित की गई तो पता चला कि उक्त कॉरिडोर योजना के लिए आगे के किसानों ने अपनी जमीन देने से ही प्राधिकरण को इनकार कर दिया जबकि प्राधिकरण गाइडलाइन से 2 गुना की राशि मुआवजे के रूप में किसान को दे रही है। योजना के लिए भूमि नहीं मिलने के कारण काम पूरी तरह से बंद हो गया है। लगभग 400 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट आज अधर में लटका हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला, कि वही इस पर 25-30 करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं। जब तक किसान प्राधिकरण को जमीन नहीं दे देता वहीं किसान को उसकी भूमि का मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक उक्त योजना अधर में ही रहेगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया, कि पहले ही देवास विकास प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, बावजूद कैसे अ दूरदर्शितापूर्ण निर्णय लेकर सुपर कॉरिडोर योजना का काम शुरू किया गया। वही एक बड़ी धनराशि भी उक्त योजना पर खर्च कर दी गई। आज स्थित यह है, कि योजना न इधर की है ना उधर की है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने भी इस योजना के क्रियान्वयन के पूर्व प्राधिकरण के अधिकारियों से इसकी जानकारी ही नहीं ली, उन्हें तो यही लगा कि यह शहर को मिल रही एक उपलब्धि उनके नाम पर रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम योजना के विरोध में नहीं है अगर योजना का क्रियान्वयन किया जाना था तो पहले सभी किसानों को विश्वास में लेना था, उनसे पहले भूमि लेना थी, भूमि का मुआवजा देना था जब अगर कॉरिडोर का काम शुरू होता तो आज उसे पूरा हुए 1 वर्ष हो जाता। कांग्रेस की मांग है कि प्राधिकरण के अधिकारी किसानों से बात करें, उन्हें पर्याप्त मुआवजा दे जिससे उक्त योजना को जल्दी पूरा किया जा सके।

    इस संबंध में देवास विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक शर्मा द्वारा बताया गया कि कुछ किसानों द्वारा आपत्ति लगाई थी। जिसका समय 3 वर्ष रहता है और वह 3 वर्ष समय पूर्ण हो गया है। और शासन द्वारा भू अर्जन कर इसका भी निराकरण कर लिया जाएगा। अभी कार्य चल रहा है और इस प्रक्रिया के बाद जहां पर रुक का रहता हुआ अभी शुरू हो जाएगा।

  • मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में बनने वाले एथलेटिक्स ट्रेक का वर्चुअल भूमिपूजन किया, खेल मे राजे ने  मारा मैदान, कलेक्टर का फार्मूला मुख्यमंत्री ने उनको ही दे दिया… सांसद सबसे आखरी में आए पर्दे पर… खेल का आयोजन में खिलाड़ियों बड़ी संख्या…. अब देवास के खिलाड़ियों को नहीं जाना होगा उज्जैन, भोपाल प्रैक्टिस के लिए….


    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में बनने वाले एथलेटिक्स ट्रेक का वर्चुअल भूमिपूजन किया, खेल मे राजे ने  मारा मैदान, कलेक्टर का फार्मूला मुख्यमंत्री ने उनको ही दे दिया… सांसद सबसे आखरी में आए पर्दे पर… खेल का आयोजन में खिलाड़ियों बड़ी संख्या…. अब देवास के खिलाड़ियों को नहीं जाना होगा उज्जैन, भोपाल प्रैक्टिस के लिए….

    ——- ———– स्वर्गीय श्रीमंत तुकोजीराव पवार महाराज के जन्मदिन पर देवास के खिलाड़ियों को एक अच्छी सौगात मिली ।आज के दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देवास में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एथलेटिक्स ट्रेक का वर्चुअल भूमिपूजन किया।

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि देवास के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में उपलब्धि हासिल कर रहे है। देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम और तुकोजीराव पवार स्टेडियम है, जिसका देवास के खिलाडियों को लाभ मिल रहा है। खिलाडियों को बेहतर सुविधाएं मिले इसलिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि देवास में दो देवियों का वास है। देवास पर माता जी की कृपा है। कुमार गंधर्व ने नक्षत्र की तरह आभा बनाई है और देवास का गौरव बढ़ाया है। उन्‍होंने कहा कि देवास-इंदौर-उज्जैन-धार को मिलाकर महानगर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे सबसे ज्‍यादा लाभ देवास को होगा। देवास के विकास के लिए देवास के चारों ओर फोर लाइन सड़के बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्‍वर्गीय तुकोजीराव पवार को याद करते हुए कहा कि उनकी जन्म जयंती पर देवास के खिलाडियों को इतनी बड़ी सौगात मिल रही है। स्‍वर्गीय तुकोजीराव पवार ने देवास के विकास के लिए बहुत से कार्य किए है।

    महाराज के जन्मदिन पर आयोजित आयोजन आज सफल इसलिए कहा जा सकता है कि इसमें भीड़ बुलाना नहीं पड़ी। इसमें खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद थे और वह केवल इसलिए आए थे कि उनके स्टेडियम में इतनी राशि से विकास हो रहा है। बड़े खुश दिखाई दे रहे थे खिलाड़ी और अपना आभार केवल अपनी उपस्थिति जताकर तो बीच-बीच में जोरदार ताली बजाकर प्रकट कर रहे थे। सीधे मुख्यमंत्री से बात जब देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने की तो एक पारिवारिक माहौल बन गया। जैसे परिवार की सदस्य अपने परिवार से कुछ मांग रही हो और बड़े खुशनुमा माहौल में मुख्यमंत्री ने राजे से सीधी बात की अब राजे तो राजे है एक ही भूत सवार रहता है जिनके ऊपर वह है देवास विकास के लिए। कुछ भी कर जाए और 9 करोड़ के बाद भी उन्होंने जब मुख्यमंत्री से दोनों और पवेलियन के लिए और पैसे की मांग की तो मुख्यमंत्री ने देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता से चर्चा की और कलेक्टर गुप्ता का फार्मूला जो अभी पूरे जिले में सेवा कार्य और विकास कार्यों में औद्योगिक क्षेत्र से सीएसआर फंड का चल रहा है मुख्यमंत्री ने उसी से देवास के स्टेडियम में दोनों और पवेलियन के लिए फंड की व्यवस्था की बात कही अब जब मुख्यमंत्री इसमें सहमत हो गए हैं। तो निश्चित दोनों और पवेलियन भी बन जाएंगे इस तरह राजनीति में चतुर मुख्यमंत्री ने अपने पास से और ना देते हुए देवास से ही औद्योगिक क्षेत्र से सीएसआर फंड से देवास के सबसे बड़े खेल मैदान के लिए दोनों और पवेलियन का रास्ता भी निकाल दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार की एथलेटिक्स ट्रेक के दोनो ओर पवेलियन की मांग पर कलेक्‍टर को सीएसआर फंड से पवेलियन कार्य करने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा की देवास के विकास के लिए कोई कसर नहीं छो‍डी जायेगी और भी कुछ आवश्‍यकता होगी तो प्रदेश सरकार उसको पूर्ण करेगी। विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 400 मीटर का 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेक का 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। जिसमें 9 करोड़ 18 लाख रूपये से ट्रेक निर्माण होगा और 26 लाख रूपये के जिम उपकरण शामिल है। विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि देवास में बहुत से विकास के कार्य हो रहे है। देवास में उज्जैन चौराहे से नगुखेड़ी तक की सड़क के लिए 80 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। देवास में अलग-अलग रास्‍तों के निर्माण के लिए 15 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। देवास में दो गुनी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जब वर्चुअल कार्यक्रम चल रहा था तो देवास शाजापुर सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी को भी जोड़ा गया । परंतु वीडियो पर एक बार हल्की सी झलक नजर आई और फिर केवल उनकी कुर्सियां ही नजर आ रही थी लेकिन कार्यक्रम के अंत में जब मुख्यमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम से जाने वाले थे कि उन्होंने सीधे बात कर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को जोड़ा तो सांसद ने देवास के लिए आभार के साथ कहा कि वह तकनीकी कारण से नहीं जुड़ पा रहे थे अभी जबलपुर में अपने दोस्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के घर पर है। उनके परिवार में शादी में आए हैं। तो मुख्यमंत्री ने उनसे भी चर्चा की उनके परिवार को शादी की बधाई देने के साथ पारिवारिक माहौल सा बना दिया। अब यह बात अलग है कि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी विधायक राजे के बहुत कम आयोजनों में साथ नजर आते हैं। और आज भी अचानक वीडियो से चले गए थे ।अंदर की बात है कि अचानक अंतिम समय में कौन उनको लेकर आया । खैर देवास के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात रही अब देवास के खिलाड़ियों को इंदौर उज्जैन या बड़े शहर में केवल प्रैक्टिस के लिए नहीं जाना होगा नहीं तो अभी तक खिलाड़ी प्रेक्टिस के लिए उज्जैन इंदौर या बड़े शहर भोपाल रूम लेकर रहते या सप्ताह में एक दिन अपने वहां से केवल प्रैक्टिस के लिए जाते थे। देवास में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है केवल उनका उभारने वाला चाहिए। खेल में राजनीति और राजनीति में खेल हो जाता है। खिलाड़ी अपना कार्य करते हैं तो राजनीति खिलाड़ी अपना लेकिन अब धीरे-धीरे राजनेता भी धरातल पर जमीन पर खेल और खिलाड़ियों से सीधे जोड़ रहे हैं जिसका लाभ आने वाले समय में देश में देवास के श्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में निश्चित मिलेगा। स्टेडियम के लिए पहले भी देवास के राजनेताओं ने बहुत मेहनत की तो अभी केवल बात देवास विधायक की करेंगे कि जिन्होंने अपने स्वयं के प्रयास से इतनी बड़ी की राशि और इतनी बड़ी खिलाड़ियों की समस्या का निराकरण करने के साथ उनके बीच उनके साथ ही इसकी शुरुआत की। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी वर्चुअल जुड़े। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति श्री रवि जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधिश्री दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्षश्री राजेश यादव, श्री भैरूलाल अटारिया, पूर्व महापौरश्री सुभाष शर्मा, श्री बहादुर सिंह मुकाती, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत, सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया नगर निगम कमिश्नर श्री रजनीश कसेरा, एसडीएम श्री बिहारी सिंह, जिला खेल अधिकारी श्री हेमंत सुवीर, जितेंद्र गोस्वामी, अनिल श्रीवास्तव, सुदेश सांगते,हेमंत शर्मा, रागिनी चौहान , सोहन दरबार,जाहिद खान सहित एथलेटिक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया।

  • देवास पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार”**12 घंटे के में  25 स्थानों पर 200 पुलिसकर्मियों की एक साथ दबिश , 10 लाख  रुपये का 104 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ ज़ब्त , 7 कुख्यात तस्कर गिरफ़्तार, पुलिस का ग्रामीण क्षेत्र में प्रहार, शहरी क्षेत्र में नामी तस्कर का चल रहा व्यापार, करोड़ों की बेनाम संपत्ति 

    देवास पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार”*

    *12 घंटे के में  25 स्थानों पर 200 पुलिसकर्मियों की एक साथ दबिश , 10 लाख  रुपये का 104 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ ज़ब्त , 7 कुख्यात तस्कर गिरफ़्तार, पुलिस का ग्रामीण क्षेत्र में प्रहार, शहरी क्षेत्र में नामी तस्कर का चल रहा व्यापार, करोड़ों की बेनाम संपत्ति 

    देवास में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” की शुरुआत की गई , जिसके तहत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कुख्यात अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर दिनांक 15 नवंबर को प्रभावी कार्यवाही की गई । इसके तहत 20 थानों की 200 पुलिसकर्मियों की दो दर्जन से अधिक टीम मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार 12 घंटे तक सक्रिय रही और संपूर्ण ज़िले में एक साथ 25 स्थानों पर दबिश दी गई । यह कार्यवाही सुनियोजित प्लानिंग और पुख़्ता सूचना के आधार पर की गई जिसके चलते मात्र 12 घंटे के भीतर देवास पुलिस को 10 लाख रुपये क़ीमत का कुल 104 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) ज़ब्त कर कुल 7 कुख्यात तस्करों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । इस अभियान के तहत थाना उदयनगर द्वारा दो प्रकरण पंजीबद्ध करते हुवे कुल 95 किलोग्राम गाँजा ज़ब्त कर दो तस्करों सुखलाल पिता बुधन जाती भीलाला निवासी गुवाडी और उदय पिता मांगू जाति भिलाला निवासी गुवाडी को गिरफ़्तार किया है । थाना औद्योगिक क्षेत्र द्वारा रामसिंह पिता महताब सिंह को गिरफ़्तार कर क़रीब 1 किलो 200 ग्राम गाँजा ज़ब्त किया गया है । थाना कन्नौद द्वारा गनी पिता पीरू शेख उम्र 60 साल निवासी ग्राम अतवास थाना सतवास एवं रमजान पिता घीसु शेख उम्र 58 साल निवासी ग्राम अतवास थाना सतवास को गिरफ़्तार कर लगभग 03 किलोग्राम गाँजा ज़ब्त किया है । थाना खातेगांव द्वारा गजानंद पिता जगदीश यादव उम्र 52 साल निवासी यादव मोहल्‍ला खातेगांव को गिरफ़्तार कर लगभग 860 ग्राम गाँजा ज़ब्त किया है । थाना हाटपीपल्‍या द्वारा मुबारिक उर्फ भुरू खां पिता नन्‍ने खां उम्र 48 साल निवासी राजेन्‍द्र नगर हाटपीपल्‍या को गिरफ़्तार कर लगभग 3 किलो 500 ग्राम गाँजा ज़ब्त किया है । *पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों की पुलिस रिमांड न्यायालय से प्राप्त की जा रही है और मादक पदार्थ तस्करी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पता किए जाएँगे ताकि मादक पदार्थ को ख़रीदने वाले , बेचने वाले , ट्रांसपोर्ट करने वाले एवं सेवन करने वाले सभी अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके।* देवास पुलिस का मादक पदार्थों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” आगामी दिनों में भी जारी रहेगा । पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छी शुरुआत की गई है मादक पदार्थ बेचने वाले के खिलाफ परंतु शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र से की गई जबकि शहरी क्षेत्र में यह व्यापार सबसे ज्यादा चल रहा है और यहां पर कहीं नामी तस्कर करोड़ों की बनाम संपत्ति बनाकर सफेदपोश बगुला भगत बन गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा गोपनीय स्तर पर जांच कर ऐसे बड़े नामी तस्कर पर कार्रवाई की जाना चाहिए क्योंकि वर्षों से बेखौफ व्यापार कर रहे तस्कर हमारे देश की युवा पीढ़ी को खोखला कर रहे है। हमारे देश की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए अब पुलिस विभाग ने सख्ती के साथ मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए और इनको किसी का संरक्षण भी नहीं मिले यही जनप्रतिनिधि में भी और राजनेता का प्रयास होना चाहिए क्योंकि यह धीरे-धीरे समाज में बढ़ता जा रहा है और अपराध का मूल कारण भी यही है।