Month: May 2022

  • राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के अंतर्गत छात्रों को दी जा रही इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की नि:शुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग

    राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के अंतर्गत छात्रों को दी जा रही इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की नि:शुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग

    देवास। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरी के वोकेशनल ट्रेनर शुभम तिवारी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर) ने बताया की नेवरी हायर सेकेंडरी के 10वी के उत्तीर्ण छात्रों की 20 दिवसीय ऑन जॉब निशुल्क ट्रेनिंग विंड वर्ल्ड रतेली हिल्स मानकुंड में सतत रूप से चल रही है। ऑन जॉब ट्रेनिंग डी पी आई भोपाल के आदेश अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा अभियान द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के लिए चलाई गई इस योजना में छात्रों को पारंगत किया जा रहा है। शा.उ.मा. विद्यालय नेवरी के प्राचार्य श्री कश्यप ने बताया की कक्षा 10वीं के छात्र इस निशुल्क ट्रेनिंग में उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड के वोकेशनल ट्रेनर शुभम तिवारी व अन्य ट्रेनर लोकेश सोजतिया के द्वारा छात्रों को उत्कृष्ट ट्रेनिंग और उचित मार्गदर्शन विंड वर्ल्ड रतेली हिल्स मानकुंड के सहयोग से नरसिंग साहू और उनकी टीम द्वारा छात्रों को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान लगभग 20 से अधिक छात्रों द्वारा ट्रेनिंग में पवन ऊर्जा से बिजली कैसे बनायी जाती है, सब स्टेशन से बिजली का डिस्ट्रीब्यूशन होना व अन्य जानकारी वहाँ की टीम से ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त कर प्रशिक्षण से सतत लाभ उठा रहे है।

  • देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों का सम्मान

    देवास। राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों का सम्मान कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर रविवार को किया गया। देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय, नेशनल खिलाड़ी एवं पुलिस का फिजिक़ल टेस्ट पास किये बच्चो का सम्मान किया गया। एसोसिएशन उपाध्यक्ष अश्विन पागनिश की ओर से सभी बच्चो को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह गालोदिया, सचिव अनिल श्रीवास्तव थे। इस दौरान देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन खिलाड़ी नेशनल पार्टिसिपेट आरती दायमा, मीना राव, मोना तिवारी, श्रीजा अग्रवाल, निशी चतुर्वेदि, सीमा गिरी, अजय दायमा, चन्द्रशेखर तिवारी, विक्रंत जोशी, रवि अग्रवाल, विकास गिरी, डॉ. बालु सिंग राठौड़, सुरेश शर्मा, महेश बाबू, परवीन पवार, कुमेर सिंग वर्मा, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन राज्य स्तरीय विजेता  खिलाड़ी तनू गवाटिया, पूनम सविता, वंशिका ठाकरे, सलोनी मालविया, मोनिका डोंगरे, रूप पटेल, मयंक तामोड़ नेशनल खिलाड़ी मीनाक्षी, पुलिस फिजिक़ल पास बच्चे मयंक, देवेन्द्र, सतीश, शिवम आदि का सम्मान किया गया।  इस अवसर पर ऐआईएम रनिंग ग्रुप के रनर, डॉ. समिता चौधरी, डॉ. वालिम्बे, अमित ओझा, केशम वीर, लक्ष्मीपति राव, कुशल राजपुत, राधा शुक्ला, अनीता पवार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सुरेन्द्र शुक्ला ने किया।

  • किसानों को बिना बताए व्यापारी ने बेच दी अपनी फसल, 1 मृत और 3 जीवित किसानों की जमीन पर चना उपार्जन पंजीयन का फर्जी खेल

    देवास। जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत शासकीय समर्थन मूल्य संस्था अजनास द्वारा व्यापारी की मिली भगत कर ग्राम मालसगोदा के चार आदिवासी किसानों की जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर व्यापारी द्वारा अपना बैंक खाता लगाकर बिना किसानों की मर्जी से पंजीयन करवाने का मामला सामने आया। जिसको लेकर पीड़ित किसानों ने कलेक्टर को फोन पर शिकायत की और कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए खातेगांव तहसीलदार को किसानों के गांव पहुंचकर पंचनामा बनाने का आदेश दिया और जिसके बाद 19 मई को फूड विभाग के अधिकारी जांच के लिए शासकीय समर्थन मूल्य संस्था अजनास पहुंचे और जांच की गई। किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर की मांग किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा, हम चार कृषि भूमि खाता धारक में 1 मृत एवं 3 जीवित आदिवासी किसान है। हमारी कृषि भूमि के दस्तावेज का इस्तेमाल कर अन्य व्यापारी द्वारा शासकीय समर्थन मूल्य संस्था से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा कर समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच रहा है। शासकीय समर्थन मूल्य संस्था का रिकॉर्ड जांच कर संबंधित सभी लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाये। हम प्रार्थी किसान शिव लाल पिता बालू जाति कोरकू (सन 2018 में मृत्यु हो चुकी है) जिसकी कृषि भूमि ग्राम माल से गोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में सर्वे नं 69/3, 138/3, 139/2, 143/1, 145/1, 491/1 कुल रकबा 2.43 हेक्टेयर लगान 4.09 रु. स्थित है। सुबेह सिंह पिता शिवलाल जाति कोरकू जिनकी कृषि भूमि ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध् प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में सर्वे नंबर 138/2 कुल रकबा 1.60 हेक्टेयर लगान  2.64 रु. स्थित है। रघुवीर सिंह शिवलाल जाति कोरकू जिसकी कृषि भूमि ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश के राजस्व रिकार्ड में सर्वे नं, 139/3, 145/2 कुल रकबा 1.60 हेक्टेयर लगान 2.64 स्थित है। देवकरण पिता मांगीलाल जाति कोरकू जिसकी कृषि भूमि ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में सर्वे नंबर 140/2, 140/3, 140/4  कुल रकबा 3.87 हेक्टेयर, लगान 6.043 रुपए स्थित है। हम सभी किसान आदिवासी (आ.ज.जा.) समाज से आते हैं। चारो ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश में निवास करते हैं। हम चारों किसानों की कृषि भूमि का आज तक कोई भी शासकीय चना उपार्जन समर्थन मूल्य एवं अन्य फसलों का पंजीयन नहीं करवाया गया है और ना ही फसलें भेजी गई। हम सभी किसानों की ओर से आज तक किसी प्रकार से हमारी कृषि भूमि को किसी अन्य व्यक्तियों को बटाई, खोट, गिरवी नामा नहीं दी गई है और ना ही बेची गई है। जबकि शिव लाल पिता बालू की सन 2018 में ही मृत्यु हो चुकी है। और सुबेसिंह सिंह पिता शिवलाल का तकनीकि त्रुटि से आधार कार्ड नहीं बना हुआ है। उसके बाद भी कृषि भूमि के दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा कर शासकीय चना उपार्जन मूल्य पर फसलें भेची जा रही है, जिसमें व्यापारी द्वारा हमारे दस्तावेज को लगाकर व्यापारी स्वयं के बैंक खातों को जोडक़र कई वर्षों से धोखे से लाभ उठा रहा है। इस फर्जीवाड़े में शामिल सभी लोगों के खिलाफ एवं क्षेत्र में संचालित शासकीय समर्थन मूल्य संस्था का रिकॉर्ड जांच कर उचित कार्रवाई करें। इस निष्पक्ष जांच और कार्रवाई से क्षेत्र के हजारों किसानों को बचाया जा सकता है। जांच और कार्रवाई से क्षेत्र के और भी सैकड़ों किसानों का नाम सामने आ सकता है, जो भ्रष्टाचारी का शिकार हो रहे हैं। किसानों ने कलेक्टर, एसपी, थाना खातेगांव, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, जनजाति विभाग एवं समस्त आदिवासी संगठनों के नाम जांच हेतु ज्ञापन सौंपा।

  • चौड़ीकरण के दौरान बंद हो रही सड़कों का श्री वर्मा ने किया रहवासियों के साथ निरीक्षण , दी चेतावनी तीन दिन में हमें ड्राइंग बताएं अन्यथा हम रोड का काम नहीं होने देंगे

    चौड़ीकरण के दौरान बंद हो रही सड़कों का श्री वर्मा ने किया रहवासियों के साथ निरीक्षण , दी चेतावनी तीन दिन में हमें ड्राइंग बताएं अन्यथा हम रोड का काम नहीं होने देंगे

    देवास  = रोड चौड़ीकरण के दौरान भोपाल चौराहे से लेकर बस स्टैंड तक के बीच एबी रोड से शहर को जोड़ने वाले हर एक रास्ते बंद होते जा रहे हैं जिससे वहां के रहवासियों में आक्रोश प्राप्त है । कई दिन से रहवासी काग्रेस जनों से इसकी शिकायत कर रहे थे । शुक्रवार को पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह ने कांग्रेस जनों के साथ भगवती सराय से लेकर आगे तक के मार्गो का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा की चर्चा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं रहवासियों ने  बताया कि हमारे घरों में जाने का जो रास्ता था वह छोटी सी गली के रूप में तब्दील हो चुका है । हमारे दो पहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से घरों तक पहुच रहे है ऐसे में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का हमारे मोहल्ले में आना असंभव है। इस दौरान श्री वर्मा ने भगवती सराय के पास मालवीय मोहल्ले वाली रोड ,शीतला माता स्थिर गली नंबर 2 एवं देवास हॉस्पिटल से लगा हुआ रोड गली नंबर 3 का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री मनीष मरकाम से मोबाइल पर बात की एवं उन्हें आ रही समस्या से अवगत कराया इस पर श्री मरकाम ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि इन मार्गो के किये पर्याप्त जगह का  रास्ता मिल जाए । श्री वर्मा ने कहा कि पहले हमें आप ड्राइंग बनाकर बताएं कि किस तरह से यहां रास्ता दिया जाएगा नहीं तो मैं आगे सड़क नहीं बनने दूंगा । इसके लिए श्री वर्मा ने कहा कि आप ड्राइंग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को दिखाएं आप की ड्राइंग से हम संतुष्ट हो जाएंगे तभी रोड आगे बनेगा । इसी के साथ श्री वर्मा ने कहा कि मैं जब पीडब्ल्यूडी मंत्री था तो करोड़ों रुपए इस प्रोजेक्ट लेकर आया था यहां पर ब्रिज बनना था। अगर ब्रिज बनता तो आज जो स्थिति हुई है वह नहीं होती । लेकिन आपकी विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने ब्रिज की पूरी डिजाइन ही बदल दी उसी का परिणाम है कि आज  पूरा प्रोजेक्ट ही बदल चुका है इसमें बहुत बड़ा टेक्निकल फाल्ट है । निश्चित रूप से इसके दुष्परिणाम शहर को भोगना पड़ेगे बात तीन सड़कों की नहीं है आगे भी डोडिया ऑटो एक्सचेंज ,विजय रोड ,बस स्टैंड से निकलकर जो एबी रोड को मार्ग जोड़ रहे हैं उन पर भी परेशानी आएगी उनका भी निराकरण करना नितांत आवश्यक है वही सीतलामाता का बड़ा महत्वपूर्ण मन्दिर है विवाह के पूर्व माता पूजने बड़ी संख्या में माता बहने यही आती है वहीं अन्य पूजा के दिनों में भी यहां अच्छी खासी भीड़ होती है लेकिन आज यह जगह पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है इसका निराकरण करना भी जरूरी है।श्री वर्मा के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा रमेश व्यास जितेन्द्र सिंह मोंटू जाकिर उल्ला सतीश पुजारी उमेश गवली महेंद्र धारु नवीन सोलंकी रोहित शर्मा अखिलेश शुक्ला प्रमोद सुमन भूपेंद्र सिंह बेस रश्मि मिश्रा साधना प्रजापति जितेंद्र मालवीय सुनील शुक्ला सहित क्षेत्र की महिलाएं पुरुष एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • चार गुना राशि देने के बाद भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे सूदखोर, 13 लाख रुपए के एवज में 64 लाख दिए फिर भी पीछा नहीं छोड़ा सूदखोरों ने  बीएनपी पुलिस ने दर्ज किया 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण

    चार गुना राशि देने के बाद भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे सूदखोर, 13 लाख रुपए के एवज में 64 लाख दिए फिर भी पीछा नहीं छोड़ा सूदखोरों ने  बीएनपी पुलिस ने दर्ज किया 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण

    देवास। बैंक नोट प्रेस के एक कर्मचारी ने जरूरत के वक्त अपने परिचत लोगों से ब्याज पर अलग-अलग समय में रुपए उधार लिए थे। सूदखोरों को वह चार गुना राशि दे चुका है। इसके बावजूद सूदखोर रुपए के लिए उसे जान से मारने की धमकी देकर तकादा कर रहे हैं। कर्मचारी के आवेेदन की जांच व दिए गए दस्तावेजों के आधार पर बीएनपी पुलिस ने 8 सूदखोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार बीएनपी कॉलोनी निवासी फरियादी मदनलाल पिता कन्हैयालाल कुमावत ने आवश्यकता होने पर अलग-अलग तारीखों में करीब 13 लाख 50 हजार रुपए 8 लोगों से ब्याज पर उधार लिए थे। सूदखोरों ने इसके लिए 5 से 7 प्रतिशत तक ब्याज वसूला। फरियादी ने चार गुना से अधिक राशि का भुगतान ब्याज के रूप में कर दिया, लेकिन इसके बाद भी आएदिन राशि वसूलने के लिए सूदखोर उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। आवेदन में फरियादी ने बताया कि मैं बीएनपी में नौकरी करता हूं तथा मेरा एटीएम कार्ड स्वप्निल ने अपने पास रख लिया। प्रतिमाह वह एटीएम से ब्याज के 20 हजार रुपए महीना निकाल लेता है। इसी प्रकार अन्य सूदखोरों द्वारा भी परेशान किया जा रहा है। सिक्योरिटी के बतौर कुछ चेक भी इनके पास है। इन्हें ब्याज के रूप में 64 लाख 29 हजार रुपए दे दिए, लेकिन इसके बाद भी सूदखोर बकाया राशि निकाल रहे हैं। इनका ब्याज चुकाने के चक्कर में 35 बीघा पुश्तैनी जमीन भी बिक चुकी है।  इनके खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण-  मुन्नाभाई (सपना आटोडील संचालक) निवासी 92 स्टेशन रोड शिवम स्टेट के सामने, कर्मचारी कॉलोनी निवासी स्वप्निल जायसवाल, भवानी   सागर निवासी प्रदीप , उज्जैन रोड इटावा निवासी जगदीश बिरगड़े, बहादुरसिंह चावड़ा निवासी कैलादेवी रोड मेडिकल के पास, आवासनगर निवासी राजेश कुमावत, पप्पी भैया देवीकुलम कॉलोनी, भौंसले कॉलोनी निवासी नागर साहब के खिलाफ पुलिस ने धारा 384, 294, 506, 34, मप्र ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3/4 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

  • खातेगांव रेप & मर्डर केस में आरोपी को फाँसी की सजा

    खातेगांव रेप & मर्डर केस में आरोपी को फाँसी की सजा

    पुलिस अधीक्षक डा. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी ज्योति उमठ के सुपरविजन में थाना खातेगांव के अपराध क्रमांक 725/21 धारा302,376,377,201 भादवी, धारा 5 एम पोक्सो एक्ट न्यायालय में विचाराधीन था जिसमें आज दिनांक 19 मई 2022 को विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम खातेगांव न्यायधीश सरिता माधवानी मैडम के द्वारा आरोपी नरेंद्र उर्फ गोलू पिता भेरु सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई है । प्रकरण की विवेचना टीआई महेंद्र परमार द्वारा की गई थी तथा पुलिस अधीक्षक डा शिवदयाल सिंह द्वारा प्रकरण की विवेचना की लगातार मानीटरिग कर अभियोजन अधिकारियों से सलाह मशविरा कर प्रकरण की प्रत्येक बिंदुओं की बारीकी से विवेचना कर पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था तथा प्रकरण को चिन्हित रखकर लगातार मानीटरिग के फलस्वरूप प्रकरण में आरोपी को फाँसी की सजा हुई हैं क्षेत्र के लोगों में देवास पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है व अपराधियों मे। ख़ौफ़ पैदा हुआ है पुलिस अधीक्षक डा शिवदयाल सिंह द्वारा संपूर्ण खातेगांव पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है

  • कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही हो- करणी सेना

    कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही हो- करणी सेना

    देवास। करणी सेना शक्ति संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश योगेन्द्र सिह डोडिया ने बताया हिंदुओ को एकत्रित कर हिंदुत्व जगाने वाले, मंदिरों में सभी की आस्था से जोडऩे वाले ऐसे महान पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व प्रसिद्ध कथावाचक के बालक के बारे में जो अफवाह फैलाई जा रही है ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाना चाहिए। श्री डोडिया ने कहा कि पं. मिश्रा जी का बालक आठवीं फेल बताकर बदनाम व गलत अफवाह फैलाने के सिवाय कुछ नही है। मप्र के इतने महान संत पं. मिश्रा जिनका विगत दिनों वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। जिस पर देश सहित प्रदेशवासियों को गर्व करना चाहिए। करणी सेना ऐसे धर्म विरोधी लोग जो सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालो की घोर निन्दा करती है। जो हिन्दू धर्म मे गुरु का सम्मान नहीं कर सकते वो हिन्दू धर्म पर कलंक है।

  • सहारा ग्रुप की कंपनियों द्वारा निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में ईओडब्ल्यू उज्जैन द्वारा प्रकरण दर्ज कर कसा शिकंजा, सुब्रतो राय सहारा श्री सहित 44 आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर.

    सहारा ग्रुप की कंपनियों द्वारा निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में ईओडब्ल्यू उज्जैन द्वारा प्रकरण दर्ज कर कसा शिकंजा, सुब्रतो राय सहारा श्री सहित 44 आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर.

    श्री दिलीप सोनी पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन संभाग द्वारा बताया गया कि उज्जैन रतलाम शाजापुर मंदसौर आगर मालवा आलोट के निवेशकों द्वारा सहारा ग्रुप की सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड स्टार मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड सहारन यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड सहारा क्यू शॉप यूनिक प्रोडक्ट्स रेंज लिमिटेड सहारा क्यू गोल्ड गोल्ड लिमिटेड कंपनियों में वर्ष 2011 से वर्ष 2020 के मध्य लगभग 13 करोड़ 59 लाख 89 हजार रुपयों की अलग-अलग समय पर महावर एवं फिक्स डिपाजिट के रूप में जमा की गई थी किंतु कंपनी के संचालकों द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रच कर लगभग 3000 निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर निवेशकों की राशि वापस नहीं कर गबन किया गया है प्रकरण में सुब्रतो राय सहित कंपनी के लखनऊ गोमती नगर फतेहाबाद जहानाबाद फतेहपुर जहानाबाद वाराणसी अलीगंज जानकीपुरम झांसी भुज अहमदाबाद भुनेश्वर जयपुर जोधपुर मुंबई झारखंड बेंगलुरु हैदराबाद मदुरै नई दिल्ली के संचालक मंडल एवं कर्ता-धर्ता के विरुद्ध प्रकरण धारा 409 420 120 बी भादवी एवं धारा चेक मध्य प्रदेश निक्षेप को के हितों का संरक्षण अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है ।