Month: May 2021

  • कोरोना संक्रमण को लेकर अब  शहर में रेड झोन ,ऑरेंज झोन  ,और ग्रीन झोन , तीन भागों में बांटे जाएंगे वार्ड

    कोरोना संक्रमण को लेकर अब शहर में रेड झोन ,ऑरेंज झोन ,और ग्रीन झोन , तीन भागों में बांटे जाएंगे वार्ड

    देवास। मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक के बाद कलेक्टर व निगम निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में एक बैठक आहूत की जिसमें उन्होंने बताया की नगर निगम के सभी 45 वार्डो को तीन झोनो में बांटा जायेगा, जहां पर 10 या उससे अधिक एक्टिव केस होंगे उसे रेड झोन, 10 से कम एक्टिव केस होने पर ऑरेंज एवं कोई केस नहीं होने पर ग्रीन झोन बनाया जायेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी को निर्देशित किया गया है। आयक्त ने बताया की वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ समन्वय किया जायेगा, जो हॉटस्पॉट आएंगे वहां पर प्रतिदिन सेनिटिजेशन का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही रेड झोन में दवाइयों का वितरण भी किया जायेगा। रेड झोन में 31 मई के बाद भी सभी गतिविधियां बंद रहेगी।

  • महामारी के दौरान मेंटेनेंस के अभाव में सड़ रही है एंबुलेंस इधर कांग्रेस विधायक दे रहे हैं नई एंबुलेंस।           कुछ दिनों में इनका भी ऐसा हश्र नहीं हो कांग्रेस ।

    महामारी के दौरान मेंटेनेंस के अभाव में सड़ रही है एंबुलेंस इधर कांग्रेस विधायक दे रहे हैं नई एंबुलेंस। कुछ दिनों में इनका भी ऐसा हश्र नहीं हो कांग्रेस ।

    देवास =देवास ही नहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में जब भी किसी हॉस्पिटल की सरकारी एंबुलेंस खराब हो जाती है तो उसे एक दो बार सुधर वाने के बाद भंगार में खड़ी कर दी जाती है देवास शहर में ही साईं बाबा के मंदिर के समीप बने स्थान पर कई एंबुलेंस और 108 वाहन सड़ रहे हैं । प्रथम दृष्टया देखा जाए तो इनमें कई वाहन तो ऐसे हैं जिन्हें थोड़े से मेंटेनेंस के बाद सुधार के बाद काम में लिया जा सकता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जवाबदार अधिकारियों ने आज तक इस काम में कोई रुचि ही नहीं ली । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि जब हमने साईं बाबा के मंदिर के समीप जाकर देखा तो वहा जो गाड़ियां भंगार हो रही है उनमें से कुछ तो ऐसे वाहन है जो कुछ माह पूर्व ही उपयोग में आ रहे थे अगर उनमें थोड़ा बहुत मेंटेनेंस कर लिया जाए काम करवा लिया जाए तो वे भी चलने योग्य हो सकती हैं लेकिन सीएमएचओ की लापरवाही या स्वास्थ्य अधिकारी की लापरवाही के चलते यह काम में आने वाले वाहन भंगार हो रहे हैं ।अगर उन्हें जिला चिकित्सालय में काम में नहीं लिया जा सकता है तो सुधरा कर आसपास के समीपस्थ ग्राम के स्वास्थ केंद्र पर इन्हें इमरजेंसी सेवा के रूप में भेजा जा सकता है जो वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी रहें और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को तत्काल जिला हॉस्पिटल ला सके लेकिन दूरदर्शिता पूर्ण कोई भी निर्णय आज तक स्वास्थ्य विभाग ने लिया ही नहीं है एक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक अपनी विधायक निधि से दो-दो एंबुलेंस हॉस्पिटलों को दे रहे हैं हमारा अनुरोध है कि इन एंबुलेंस का समय समय पर मेंटेनेंस किया जाए नई नई गाड़ियां हैं अगर अच्छा रखरखाव हुआ तो 5 साल तक यह वाहन लगातार चलते रहेंगे अगर लापरवाही की तो साल दो साल में ही यह वाहन भी वापस जहां पुराने भंगार हो रहे वहां खड़े हो जायेगे कांग्रेस ने कलेक्टर श्री शुक्ला से मांग की है कि वह तत्काल ही भंगार में पड़े इन वाहनों को दिखाएं और जो कम लागत में शीघ्र ठीक हो सकते हैं उन्हें ठीक करवाएं एवं ग्रामीण क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र में भिजवा दें जो कोरोनावायरस में इमरजेंसी सेवा के काम आ सके।

  • मंत्री के बिना मास्क फोटो वायरल के बाद अब पूर्व मंत्री का मास्क नहीं लगाने का फोटो चर्चा में

    मंत्री के बिना मास्क फोटो वायरल के बाद अब पूर्व मंत्री का मास्क नहीं लगाने का फोटो चर्चा में

    अभी तक मंत्री उषा ठाकुर के मास्क नहीं लगाने के कारण उनके फोटो पहले तो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बने विरोध हुआ और फिर समाचार पत्र मैं आने के बाद इंदौर की महिला मंत्री उषा ठाकुर द्वारा अब नियमों का पालन करते हुए मास्क धारण किए फोटो आ रहे हैं । मंत्री जी ने मास्क लगाना शुरू कर दिया तो पूर्व मंत्री ने मास्क पहनने के बाद लगाना शुरू नहीं किया। अब सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री और सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा के फोटो का भारी विरोध हो रहा है पूर्व के फोटो और अभी ताजा फोटो उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के साथ पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का फोटो बिना मास्क लगाए हुए सोशल मीडिया पर विरोध का कारण बन गया है क्योंकि मंत्री उषा ठाकुर का विरोध तो पहले जागरूक सोशल मीडिया के युवाओं ने किया बाद में देवास में ही कांग्रेस के समर्थक ने इसको मुद्दा बना लिया वैसे पूर्व मंत्री अपने किसी न किसी बयान के कारण हमेशा विवादों में या चर्चा में रहते हैं, इस बार वे केवल छोटे से कारण मास्क नहीं लगाने के कारण फिर चर्चा में आ गए हैं। आखिर क्या कारण है कि जब पूरे देश में सभी जनप्रतिनिधि मास्क लगा रहे तब बार-बार पूर्व मंत्री के फोटो मास्क गले में लटका होने के बाद भी लगा नहीं रहे हैं आखिर जनप्रतिनिधि संदेश क्या देना चाहते है।

  • घर घर जाकर सेवाभारती द्वारा औषधि वितरण*

    घर घर जाकर सेवाभारती द्वारा औषधि वितरण*

    सेवाभारती देवास इस संकट काल में नये – नये सेवाकार्यों में दिनरात जूटी हुई है। देवास में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी वाली बस्तियों की पहचान कर, इन बस्तियों में सेवाभारती के कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य परिक्षण कर रहे है और अस्वस्थ जनों को तुरंत अस्पताल में जाकर ईलाज करवाने की सलाह दे रहे है। इसी के साथ लोगों की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिये आयुर्वेदिक औषधियों की कीट भी वितरित कर रहे है एवं इसके साथ जनजागरण पत्रक में दे रहे है, जिसमें इन औषधियों के वितरण की विधि समझाइ गयी है।
    सेवाभारती द्वारा इसी प्रकार का गृह सम्पर्क और औषधि वितरण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू किया जावेगा।

  • महिला मोर्चा की बहनें संवाद स्थापित कर समाज में फैलाई जा रही भ्रांतीया खत्म कर सकारात्मक माहौल बनायें- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    महिला मोर्चा की बहनें संवाद स्थापित कर समाज में फैलाई जा रही भ्रांतीया खत्म कर सकारात्मक माहौल बनायें- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    देवास। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला देवास द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति माया नारोलिया जी के नेतृत्व में एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति शारदा बोथरा जी के सहयोग से सम्पन्न हुई उक्त बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जी ने मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी में आमजन के सहायतार्थ चलाई जा रही योजनाओं को सेवा ही संगठन के माध्यम से बूथ स्तर तक ले जाकर पीड़ित एवं शोषित जन को लाभ दिलवाने की अपील की एवं ’महिला मोर्चा हमारा मोहल्ला’ ’हमारी सरकार’ अभियान चला कर प्रत्येक आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से घर घर सरकार की योजना पहुँचायेंगीं। जिसके पश्चात देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार जी ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि म.प्र. सरकार द्वारा जिन परिवारो ने अपने परिजन को खोया है उनकी सहायता हेतु 1 लाख रूपये की अनुग्रह राशी की सहायता दी जायेगी एवं गरीब शोषित परिवारो के भरण पोषण के लिये पात्रता पर्ची के माध्यम से 3 महिने का राशन की सुविधा दी जायेगी इस हेतु सभी बहनो से मेरा विनम्र अनुरोध है कि आप सभी अपने गली मोहल्लो में संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ दिलवाने में अपने सेवा ही संगठन के माध्यम से मदद करें एवं उन्होने सभी बहनो से आग्रह किया की अपने एवं अपने परिवारजन के शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिये पोष्टिक आहार पर ध्यान देवें। जिसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल जी ने संबोधित करते हुऐ महिला मोर्चा की बहनो से चर्चा करते हुऐ कहा कि आप सभी बहने अपने एवं अपने परिवारजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुऐ अपने गली मोहल्लो, अपने संपर्कित परिजनो से फोन पर संवाद कर इस कोरोना महामारी में फैले हुऐ भय को समाप्त कर सकारात्मक माहौल बनाने हेतु उन्हे प्रेरित करें एवं म.प्र. शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदो के लिये चलाई जा रही शासन की योजनाओ का लाभ दिलवाये एवं इस आपदा की घड़ी में हम सभी बहने इस पार्टी के बैनर के माध्यम से जनसेवा कर आमजन को मध्य्प्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास करे। बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति शारदा बोथरा ने किया।

    उक्त बैठक में प्रदेश मंत्री मायापटेल ,महामंत्री श्रीमति राखी झालानी, मनोरमा मालवींय, उपाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी ,गायत्री पंचोली ,अनुराधा जोशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीतू जाधव , जिला मंत्री मधु शर्मा, पुष्पलता सोनगरा, अंजु चोहान, मीना भावलकर, आयुशी गुप्ता मंडल अध्यक्ष विनीता व्यास ,बबिता गुप्ता, हेमलता खंडेलवाल ,संगीता यादव, दीप्ति जैन, अनिता राजपूत, वीणा महाजन ,सुधारानी शर्मा,शोभा गोस्वामी, शशी ठाकुर, रेशु गुप्ता ,लता जायसवाल,ममता जैन ,प्रतिभा शर्मा,तुलसी लता जायसवाल आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।

    उक्त जानकारी भाजपा आई टी सेल से तनय चैधरी ने दी ।

  • जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान शहीद कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

    जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान शहीद कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

    देवास। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी दो मुख्य मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारियों द्वारा आंदोलन के पांचवे दिन 21 मई को पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जो कोरोना महामारी में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके अंतर्गत कन्नौद, बागली, कांटाफोड़, सतवास, देवास, सोनकच्छ, बरोठा, हाटपीपल्या, खातेगांव, नेमावर, उदयनगर, टोंकखुर्द सहित अन्य जगहों पर अस्पतालों में संविदा स्वास्थ्य एवं नियमित कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कोरोना के कारण शहीद हुई डाॅक्टर खदीजा शेख के चित्र पर माल्यार्पण कर, कैण्डल जलाकर व दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कोरोना योद्धा घोषित किए जाने की मांग प्रषासन से की। श्री गुर्जर ने बताया कि हमारी मांग है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 जून 2018 को पारित की गई नीति के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए। निष्कासित साथियों एवम् सपोर्ट स्टाफ साथी जो आउटसोर्स एजेंसी में कर दिए गए हैं, उन्हें तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए। 22 मई को संविदाकर्मी जनता के बीच जाकर अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भीख मांगकर जनता से गुहार लगाएंगे। जो राशि एकत्रित होगी, उसे शहीदों के परिजन को दी जायेगी और साथ ही काले गुब्बारे छोड़े जायेंगे। उसके बाद भी मांगे पूरी नही होती है तो 24 मई से प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

  • कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर बिस्किट के पैकेट बांटे

    कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर बिस्किट के पैकेट बांटे

    देवास। मप्र जन अभियान परिषद के कोरोना वालंटियर इस समय प्रशासन का सहयोग अहम भूमिका निभा रहे है। जन सेवाभावी कार्य करते हुए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा और देवास विकासखण्ड के ब्लाॅक अधिकारी नीलम चौहान के मार्गदर्शन में गांव एवं शहरों में रोको टोको अभियान के तहत कोरोना वालंटियर के रूप में सेवा दे रहे है। मप्र शासन से सम्मानित कृषक एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम छोटी चुरलाय ने कोरोना योद्धा के रूप सेवा दे रहे डॉक्टर, नर्स, बैंक कर्मी, पुलिस विभाग आदि का सम्मान कर बिस्किट के पैकेट वितरित किए और इस भयावह स्थिति में सेवा देने के लिए आभार माना।

  • देश कभी राजीव जी के बलिदान को भूल नहीं पाएगा, शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि।                                             पूरी तरह से किया करोना नियमों का पालन

    देश कभी राजीव जी के बलिदान को भूल नहीं पाएगा, शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि। पूरी तरह से किया करोना नियमों का पालन

    देवास = पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए उनके प्रयासों के कारण उन्हें अपनी शहादत देना पड़ी राजीव गांधी एक ऐसे नेता रहेहैं जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में वह काम कर दिखाएं जिसे देश कभी भुला नहीं पाएगा ना ही उनके बलिदान को ,जहा तक कार्यो की बात है तो कंप्यूटर क्रांति की हो या दूरसंचार क्रांति की वही उन्होंने हर समाज हर वर्ग को जोड़कर रखने का और लोगों को उस पर चलने का मार्ग दिखाया। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने सुपर मार्केट स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर संबोधित करते हुए कांग्रेस जनों को कहे। इसी के साथ कहा कि आज के दिन हम यह संकल्प ले कि राजीव जी के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में अपनी महती जिम्मेदारी निभाएंगे वही हम सब कोरोना के संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें माक्स लगाए सैनिटाइजिंग का उपयोग करेंगे और अपने मोहल्ले वार्ड में जो भी बीमार व्यक्ति होगा उसकी सहायता करें यही हमारी राजीव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी के साथ पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा जी के द्वारा सोनकच्छ विधानसभा के लिए दो एंबुलेंस की राशि स्वीकृत करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया वहीं उनके कदम की सराहना भी की गई। इस अवसर पर सीमित संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई गई । सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री व नजर शेख़ ने राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष जाकिर उल्ला शेख़ ने माना, इस अवसर पर कांग्रेस नेता शौकत हुसैन प्रदीप चौधरी अजीत भल्ला दिलीप परमार संतोष मोदी कैलाश पटेल इम्तियाज शेख़ भल्लू भेरूलाल शर्मा नईम अहमद शेख पीसी हरोड़े पंकज जोशी राजेश राठौर ओम राठौर कुद्दुस शेख़ प्रमोद सुमन आदित्य दुबे शोएब शेख मयंक जैन स्पर्श तिवारी केएल पटेल दीपेश हारोडे अंकित जैन मुकेश शर्मा शाहबाज शेख़ प्रतीक शर्मा यूनुस अली उपस्थित थे।