देवास। सहकारी समिति के कर्मचारियों ने 6 मई से हड़ताल का एलान कर दिया है । कर्मचारियों ने कहा है कि वह अपनी लंबित मांगों का निराकरण कराने लंबे समय से गुहार लगा रहे है । लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है । सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुँवर हरेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि प्रदेश के सभी सहकारी कर्मचारी 6 मई से हड़ताल पर जा रहे है । संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीएस चौहान के आह्वान पर कर्मचारियों ने यह फैसला लिया है । इस कोरोना महामारी में जिले और प्रदेश में कार्य के दौरान सैकड़ों कर्मचारी की हो चुकी है मृत्यु हो चुकी है। सहकारिता मंत्री ने 45 दिवस की समय अवधि देने के बावजूद कर्मचारियों की मांग पूरी नही की। गौरतलब है कि संक्रमणकाल और साथ ही जिले में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्य के दौरान सहकारी कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कार्यों में व्यवधान के पूरे आसार बनते दिख रहे है । यदि कर्मचारियों की हड़ताल शुरू होगी तो जिले भर में राशन वितरण की व्यवस्था भी प्रभावित हो जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दे चुका है।
Month: May 2021
-

भारती श्री नारायणी सेना संगठन के मुख्य संरक्षक बने
देवास। श्री नारायणी सेना संगठन मध्यप्रदेश की टीम का विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत व प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र सेन की सहमति एव स्व. केलाश भाटिया के आशिर्वाद से प्रदेशाध्यक्ष सुनील वर्मा एडवोकेट ने संगठन में वरिष्ठ पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन स्वामी योगेन्द्र भारती को मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा है। श्री भारती के मनोनयन से समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। इनकी नियुंक्ति पर गुरूदेव नागेन्द्र गीरी कानूबा सनावद, गोविन्द सेन गुना, मोहन लाल चांगल राउ, मनोज पलसुद, श्रीराम वर्मा देवास, राजेश राम, नरेन्द्र दादा शाजापुर, शिव कुमार चित्रकुट, जिलाध्यक्ष दिलीप जी इन्दोर, जिलाध्यक्ष अजय सेन उज्जैन, प्रदेश प्रचारमंत्री रुपराम सागर, प्रदेश महासचिव संतोष वर्मा देवास, प्रदेश प्रवक्ता राकेश कवि विजयगंज मंडी देवास, प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा उज्जैन, प्रदेश सहसचिव ओमप्रकाश जी, प्रदेश संरक्षक प्रेमनारायण वर्मा, पुनंमचद्र नागर उज्जैन अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव ईश्वर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नागुलाल वर्मा, सचिन नागर अध्यक्ष, संजय जी, जिलाध्यक्ष दीपक सेन, अजय जी, प्रदेश संरक्षक मनोज झोकर ने बधाई दी।
-

देवास जिले में कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर में सामान्य वृद्धि कर सकेगा ज्यादा राशि लेने पर होगी कार्रवाई ,कोविड के संकट काल में देवास जिले के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ में सेवाएं निरंतर दें, आनाकानी करने पर होगी कार्रवाई-कलेक्टर श्री शुक्ला
देवास जिले में कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर में सामान्य वृद्धि कर सकेगा ज्यादा राशि लेने पर होगी कार्रवाई सीधे करें एडीएम को शिकायत ग्रामीण में एसडीएम को ————– प्री-कोविड समय ( फरवरी-मार्च 2020 ) में बेस रेट में अधिकतम 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकेगा ———- ———– कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए आदेश ——– देवास, 05 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने आदेश किए हैं कि जिले में कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर उसके प्री-कोविड समय (फरवरी-मार्च 2020) में बेस रेट Base Rate में अधिकतम 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकेगा, 40 प्रतिशत वृद्धि में सभी अन्य प्रकार के खर्चे (पी.पी.ई किट सहित) सम्मिलित रहेंगे। इससे अधिक की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी । जारी आदेशानुसार जिले में पिछले कुछ दिनों से इस आशय की सूचना प्राप्त हो रही है कि विभिन्न निजी अस्पताल में उपचाररत कोविड मरीजो के ईलाज उपरांत जो बिल तैयार किये जा रहे है, वह उस अस्पताल में प्रदत्त सुविधाओं, उपकरणों, चिकित्सा विशेषज्ञों तथा अन्य सुविधाओं की तुलना में अधिक है एवं बिल की दरों में भिन्नता व असमानता की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने म.प्र. दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144. National Disaster Management Act-2005 The Epidemic Disease Act, 1897 मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भोपाल, म.प्र . लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार जिले में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर उसके प्री-कोविड समय (फरवरी-मार्च 2020) में बेस रेट Base Rate में अधिकतम 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकेगा, 40 प्रतिशत वृद्धि में सभी अन्य प्रकार के खर्चे (पी.पी.ई किट सहित) सम्मिलित रहेंगे एवं इससे अधिक की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध विभिन्न प्रावधानों, अधिनियम, शासन के नोटीफिकेशन के उल्लंघन के फलस्वरूप उचित कार्यवाही की जायेगी। अगर कोई निजी अस्पताल इस आदेश के विरूद्ध कोई बिल तैयार करता है तो उसकी शिकायत नगरीय क्षेत्र में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, देवास एवं ग्रामीण क्षेत्र मे संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को करेंगे। उपरोक्त अधिकारीगण इस हेतु अनुपुरक आदेश जारी कर तत्काल जांच दल गठित करें । उक्त अधिकारी देवास शहर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ चिकित्सक/अधिकारी के साथ एवं ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित बीएमओ एवं उनके अधीनस्थ चिकित्सकों अधिकारी से प्राप्त शिकायतों की जांच अति शीघ्र पूर्ण करेंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ए.डी.एम. के माध्यम से जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जिसके तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ————– कोविड मरीजों की सेवा एवं ईलाज पहली प्राथकिता में हैं ————- कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा के लिए बाध्य है सभी, चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही नहीं कर सकते ——— कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए आदेश ———– देवास 05 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सकीय संस्थानों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी पैरामेडीकल स्टॉफ, स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडिकल, एंबुलेंस सेवाएं आदि को अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने वालों आदेश दिए हैं कि कोरोना के इस संकट काल में निरंतर सेवाएं दें। सेवा कार्य में आनाकानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश में उल्लेखित है किजिले में पिछले कुछ दिनों से इस आशय की सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ अस्पतालों में चिकित्सक, नसिंग स्टॉफ, पैरामेडीकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ एवं अन्य स्टॉफ कोविड ईलाज की डयूटी करने में आनाकानी कर रहे है एवं किसी न किसी बहाने से इयूटी पर न आना, अस्पताल से नौकरी छोड़ कोविड ईलाज से मुक्ति पाना अथवा जानबूझ कर कार्य ठीक से नहीं करना आदि कृत्य कर रहे हैं। जिससे अस्पताल प्रबंधन को कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा करने में असुविधा हो रही है। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा मध्य प्रदेश अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की धारा -4 की उपधारा (1) के तहत समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सकीय संस्थानों में/ के लिए समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी पैरामेडीकल स्टॉफ, स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडीकल, एंबुलेंस सेवाएं आदि को अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इनकार किए जाने का प्रतिषेध किया गया। इस आदेश के माध्यम से समस्त अस्पताल प्रबंधकों को यह निर्देश दिए हैं कि उनके यहां कार्यरत समस्त पैरामेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सकीय कार्य में लगे अन्य व्यक्तियों को यह स्पष्ट किया जाए कि यह जिला वर्तमान में National Disaster Management Act – 2005 तथा The Epidemic Disease Act 1897 के तहत् नोटिफाईड है तथा चिकित्सा सुविधा अत्यावश्यक सेवाओं के अधीन आती है, लापरवाही कर रहे ऐसे चिकित्सा सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों को यह भी स्पष्ट किया है कि वे कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा हेतु बाध्य है तथा चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही नहीं कर सकते, बिना अस्पताल प्रबंधन की सहमति के अस्पताल में कार्यरत कोई भी स्टॉफ मेडिकल अवकाश पर जाने का प्रयास करता है तो उसका मेडिकल परीक्षण सिविल सर्जन के अधीन मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जाना बाध्यकारी होगा तथा अगर आवश्यकता लगी तो पुलिस की सहायता भी ली जाएगी। अगर शासकीय मेडिकल बोर्ड के परीक्षण में यह पाया गया कि बिना किसी कारण संबंधित मेडीकल स्टॉफ दवारा मेडिकल अवकाश लिया गया है तो अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर संबंधित अधिनियम एवं आई.पी.सी. की धाराओं के तहत ऐसे लापरवाह उपरोक्त उल्लेखित चिकित्सकीय, मेडिकल स्टॉफ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रकरण पुलिस को सौंपा जावेगा। सभी चिकित्सालयों को यह आदेशित किया जाता है कि ऐसे कर्मचारियों की सूची जिला दंडाधिकारी कार्यायल को तत्काल प्रस्तुत करें । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
-
देवास जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर 15 मई 2021 तक प्रतिबंध लगाया ——– कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए आदेश
———— देवास, 05 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर दिनांक 15.05.2021 तक प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेशानुसार जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश के अनुक्रम पूर्व में दिनांक 28.04.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश के गतिविधियाँ जिन्हें कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छूट रहेगी के अनुक्रमांक 5 में संशोधन करते हुए जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर दिनांक 15.05.2021 तक प्रतिबंध लगाया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेंगे।
-

मां को एम्बूलेंस छोड़ गई, रोते बेटों कोअसहाय देख वाल्मिकी महापंचायत ने सम्पन्न करवाई अंत्येष्टि
देवास। इस कोरोना आपदा मैं कई मार्मिक दृश्य देखने को आ रहा है ऐसा ही सोमवार को अमलतास अस्पताल में चम्पाबाई पति दरियावसिंह निवासी बड़ी चूरलाय, हालमुकाम 36 जय बजरंग नगर की मृत्यु हो गई। चम्पाबाई के शव को अमलतास अस्पताल की एम्बूलेंस मुक्तिधाम छोड़ गई। मृतात्मा चम्पा बाई के दो बेटे अनिल पाटीदार, सुनील पाटीदार, काका रूपचन्द पाटीदार और उमेश पाटीदार को मुक्तिधाम पर कुछ समझ नही आ रहा था आखिर करे तो क्या करें। दोनों का माॅ के शव के पास खड़े होकर रो-रोकर बुरा हाल था। इसी दौरान वाल्मिकी महापंचायत के सदस्यगण स्वर्गीय रमेश सांगते निवासी गीता भवन कालोनी का दाह संस्कार करने आए हुए थे। वाल्मिकी महापंचायत के पटेल राजू पहलवान सांगते, पटेल कैलाश सांगते, पटेल संजय सांगते, ओमप्रकाश पथरोड़, राजू बंजारे, अजय सांगते नेता और रामू मामा गोसर ने शव के पास रोते हुए अनिल पाटीदार, सुनील पाटीदार को देखा और उनसे कठिनाई पूछते हुए दाह संस्कार की व्यवस्था करवाकर लकड़ी, कण्डे जमाकर पूरे विधि विधान से स्वर्गीय चम्पा बाई की अंत्येष्टि सम्पन्न करवाई।
-

प्रदेश के सांसद विधायक मुख्यमंत्री से अप्रैल-मई माह के बिजली के बिलों को माफ कराएं एवं उचित मूल्य की दुकानों से खुला राशन वितरण कराएं। कांग्रेस
देवास = कोरोनावायरस के कारण सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं लॉकडाउन को एक महीना होना को आया है लोगों के पास काम नहीं है तो पैसा भी नहीं है कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान राज्य शासन के द्वारा आम नागरिकों के हित में एक भी ऐसा फैसला नहीं किया गया जिससे उन्हें राहत मिल सके।। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने प्रदेश के सांसद एवं विधायकों के साथ क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से अप्रैल और मई माह के बिजली के बिलों को माफ कराएं आज विद्युत मंडल लोगों के मोबाइल पर एस एम एस भेज कर लगातार बिजली के बिल भरने का दबाव बना रहा है। एक और महामारी और दूसरी ओर आर्थिक तंगी के बीच विद्युत मंडल आम नागरिकों को मानसिक त्रास दे रहा है। हमारा अनुरोध है कि सबसे पहले अप्रैल एवं मई माह के बिजली के बिलों को तत्काल माफ किया जाए । साथ ही सरकार के द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के लिए निशुल्क अनाज की व्यवस्था की गई है इसमें हमारा अनुरोध है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे लोगों को भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन दिलवाए जिनके पास राशन कार्ड नहीं है । जिन लोगों की ना तो शासकीय ना अशासकीय नौकरी है ना कोई व्यापार है जो दूसरे काम कर रोजाना कि आय से अपना घर परिवार चलाते हैं उन्हें भी शीघ्र उचित मूल्य की दुकानों से राशन दिया जाए । —
-

कोविड 19 का टीका लगवाने से पहले कीजिये ‘रक्तदान’
देवास। डॉक्टरों को डर है कि महामारी और टीकाकरण के कारण आने वाले महीनों में भारत मे युवा रक्तदाताओं की भारी कमी आ सकती है। खून की बढ़ती माँग और रक्त दाताओं की कमी के कारण ब्लड बैंक पहले से ही रक्त की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में देश में कई मिलियन यूनिट रक्त की कमी है जो आने वाले दिनों में और ज्यादा होने वाली है क्योंकि टीका लगवाने के बाद तीन महीनों तक रक्तदान नहीं किया जा सकता। इसी समस्या के मद्देनज़र मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी, लेवल अप होम ट्यूटर्स, स्कॉलर्स एकेडेमी, बी.के. एंड एसोसिएट्स के माध्यम से महात्मा गाँधी जिला चिकित्सालय में रक्त दान किया जाएगा..शिविर का आयोजन गुजराती गार्डन, महारानी चिमणाबाई स्कूल के पास देवास में दिनाँक 5 मई 2021, बुधवार को दोपहर 12 से सांय 4 के मध्य लगेगा। शिविर में कोविड महामारी संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से पालन होगा। देवास के सभी युवाओं से अपील है कि इस महामारी से निपटने में अपना योगदान रक्तदान कर दें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 7879444449; 8770082966
-

ऑक्सीजन की समस्या से मिलेगी राहत , धुआ उगलने वाले उद्योग अब लेंगे दुआ, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की युद्ध स्तर पर प्लांट की चल रही तैयारी 5से 6दिन में बनने लगेगी ऑक्सीजन, दूसरा प्लांट जिला चिकित्सालय में
पूरे देश में अभी सबसे ज्यादा समस्या ऑक्सीजन की आ रही है देवास भी कहा इससे अछूता रहता देवास में कई लोगों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दम तोड़ दिया अचानक पूरे देश में है समस्या आने से जिला प्रशासन सरकार संभल पाती उससे पहले संकट गहरा गया ।अब धीरे धीरे माहौल सुधर रहा है तो जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि और देवास उद्योग में सामाजिक क्षेत्र में सेवा के क्षेत्र में आगे रहने वाली एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने भी संकट मोचन की तरह भूमिका निभाई है। एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में ही ऑक्सीजन प्लांट बनाने की शुरुआत की गई जमीन देखकर शेड तैयार करने के बाद बस अब कुछ ही दिन 5 दिन से 6 दिन के बाद देवास की जनता को इस बड़ी समस्या से राहत मिलती नजर आ रही है । एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक खंडेलिया ने बताया कि बस कुछ इंजीनियरों का तकनीकी काम बाकी है और हम 5 से 7 दिन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर देंगे। तो यह अच्छी खबर संकट के इस दौर में अच्छी खबर राहत देती है अब हर जगह मदद सेवा शुरू हो गई है जिला चिकित्सालय में भी एक प्लांट ऑक्सीजन का शुरू होने जा रहा है उसमें थोड़ा सा समय लगेगा लेकिन आने वाले समय में देवास इस समस्या से पूर्ण रूप से मुक्त हो जाएगा । शहर में चिमनी और से धुंआ उगलने वाली औद्योगिक इकाइयां अब दुआ भी ले रही है। औद्योगिक क्षेत्र मैं देवास को रोजगार तो दिया ही परंतु कई समस्याओं को भी जन्म दिया कुछ प्रदूषण कुछ क्राइम और कुछ अन्य समस्याएं दूसरा पहलू कि देवास में लघु उद्योग और छोटे उद्योग और स्थानीय लोग उद्योगपति बनने तक का सफर पूरा करता है यह देवास वासियों के लिए अच्छी बात है देवास के स्थानीय उद्योगपति स्थापित होने के बाद वह अब देवास में कुछ करना चाह रहे हैं देवास में सुंदर उद्यान के बाद अब जब सबसे बड़ी आपदा सामने आए तो खुलकर सामने आए और देवास को नहीं सांसे देने के लिए कमर कस ली बहुत जल्द औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि का यह प्रयास पूरा होता नजर आ रहा है। अब हम आने वाली समस्या है पर विचार करें कि आखिर ऑक्सीजन की कमी क्यों आ रही है हमने देवास के आसपास के बाग बगीचे उखाड़ कर उनकी जगह सीमेंट कंक्रीट की कालोनियां बना दी पहाड़ जो हम को सुरक्षा देते थे भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया इसलिए था और उसकी पूजा भी इस लिए शुरू की थी कि हम पर्वत की पूजा कर उसको बचाए रखें परंतु खदान माफिया की नजर इस पर लग गई और पानी में भी रेत माफिया पहुंच गए प्रदूषण विभाग कीवर्ड मासिक बंदी तक रह गया वन विभाग और अन्य विभाग कागज पर पौधे ज्यादा लगाते रहे धरा पर हमने पौधे कम लगाएं पेड़ ज्यादा कांटे तो अब ऑक्सीजन कहां से मिलेगी अभी भी समय है संकट आपदा के बाद जब माहौल उसके बाद प्रति व्यक्ति एक पौधा क्यों ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प ले हर सामाजिक संगठन एक संकल्प ले कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे तब हम ऑक्सीजन के लिए किसी कुत्रिम व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहेंगे हम खुद ऑक्सीजन प्राकृतिक माहौल में लेंगे। खैर अभी तो साधुवाद के पात्र हैं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज और नगर निगम रेड क्रॉस पी सी ए लेब और जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन जो देवास को बहुत जल्द यह सौगात मिलने जा रही है।
-

4 मई मंगलवार देवास कोरोना हेल्थ बुलेटिन
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 मई 2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) (आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में ) कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। मेरा मास्क ,मेरी सुरक्षा , सर्तक रहने की आवश्यकता कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे, टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 1582802 -आज लिये गये सैम्पल- 1206
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 781
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 115
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 666
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 144787
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 143649
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6127
10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 137333
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 150
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5585
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 501
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1138
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 41
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 14.72
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.27
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.15
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.67 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43 ◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-संलग्न सूची-02,03,04,


