Category: विशेष

  • किसानों के मन को भाये,संभाग आयुक्त मंडी में आए,सांसद की शहर कांग्रेस अध्यक्ष की प्रशंसा एक तीर कई निशाने, एसपी पुनीत गहलोत के 1 साल बेमिसाल, जिला पंचायत सीईओ का नवाचार, प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कारण  खंडेलवाल का नंबर हो गया कट , रितेश  काकाजी और मामा जी , देवास कमिश्नर और स्वच्छता मिशन,

    किसानों के मन को भाये,संभाग आयुक्त मंडी में आए,सांसद की शहर कांग्रेस अध्यक्ष की प्रशंसा एक तीर कई निशाने, एसपी पुनीत गहलोत के 1 साल बेमिसाल, जिला पंचायत सीईओ का नवाचार, प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कारण  खंडेलवाल का नंबर हो गया कट , रितेश  काकाजी और मामा जी , देवास कमिश्नर और स्वच्छता मिशन,

    भगत……बाबा प्रणामl बाबा……..बेटा प्रणाम भगत… देवास कलेक्टर की शानदार पारी खेलने के बाद संभाग आयुक्त बनते ही आशीष सिंह देवास आए l

    बाबा…… अच्छा लगा जब मंडी के अंदर किसानों के लिए संभाग आयुक्त आशीष सिंह किसानों के लिए मंडी में आए और भूमिपुत्र को खूब भाये lसंभाग आयुक्त आशीष सिंह का देवास कलेक्टर कार्यकाल यादगार रहा हैl सीधे जनता के बीच पहुंचकर संवाद करने वाले खासकर ग्रामीण क्षेत्र में तो उन्होंने जिले के एक-एक गांव नाप लिए थेl और पूरा नक्शा दिमाग में था l फिर विकास कार्य के साथ जनता से जुड़े होने के कारण इतने लोकप्रिय हुए कि इनको इंदौर और फिर उज्जैन फिर इंदौर और अब फिर मुख्यमंत्री का गृह जिला कमिश्नर के रूप में मिला है lयही अच्छे कार्य का एक सबसे बड़ा सम्मान हैl

    भगत…. रोशन वाला प्रकरण तो पूरे देश में चर्चा में रहा था रोशन भी रोशन हो गया l

    बाबा….. किसी फिल्म शूटिंग की तरह खातेगांव क्षेत्र में उमरिया गांव में खुले बोरिंग में एक बच्चा गिरने के बाद हड़कंप मचता है और कलेक्टर पूरी टीम के साथ पूरे 34 घंटे में सभी कोशिश करने के बाद अंतिम वह प्रयास करता है कि जो एक नई तकनीक बन गया l रोशन सुरक्षित बचा लिया जाता है पूरे देश के टीवी पर बैठी जनता इस हीरो को धन्यवाद देती है l ऐसे कई मामले हैं जिनमें आशीष सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज फिर देवास को संभाग आयुक्त के रूप में मिले हैं निश्चित इसका लाभ देवास को मिलेगा क्योंकि आशीष सिंह तुमको भी यदि वापस मौका मिला है तो इस बार तो सशक्त ज्यादा अधिकार के साथ वापस आए हो हम देवास वाले तो यही उम्मीद करेंगे कि विकास के साथ व्यवस्था में भी सुधार हो और किसानों के बीच के साथ किसी दिन सीधे जिला चिकित्सालय और यहां के कई विभाग बीमार पड़े हैं वहां डॉक्टर बनकर आए और उन विभाग का उपचार करें उन विभाग को रोशन करें l

    भगत … जनप्रतिनिधि में सांसद ने दीपावली मिलन समारोह मनाया l बाबा….. चलो अच्छा है जिले में 3 सांसद है पांच विधायक है किसी ने तो चौथे स्तंभ को याद किया l और तू क्या कहना चाह रहा आगे मैं समझ रहा हूं कि वहां पर विपक्ष के नेता प्रयास गौतम के लिए सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा प्रशंसा कर दी यही ना l तो खड़ी देसी भाषा में बोलूं की विरोधी का विरोधी दोस्त होता है l वैसे राजनीति में विरोधी शब्द ही अच्छा है लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में एक तरफा राजनीति करने वाले मनोज राजानी का हटना और उनके विरोधी का उसे पद पर बैठना और फिर भाजपा के स्थानीय नेता से राजनीति व्यवहार सबको पता है और भी बहुत कुछ है इस प्रशंसा के पीछे जो आने वाले समय में आगे आएगा l

    भगत…. गौतम कहां जमीनी नेता है l बाबा….. मतलब जमीन वाली बात कर रहा है या जमीन पर काम करने वाले तो बेटा यह बात अलग है कि यह कुछ कार्यकर्ता की नजर में रेडीमेड नेता है l सबसे अच्छी बात है कि स्वच्छ छवि है और विचार अच्छे हैं जमीनी भी हो जाएंगे एक बार जमीनी हुए थे lजमीन के खास महापौर का चुनाव रेखा वर्मा लड़ी थी और तब मंत्री स्वर्गीय महाराज और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी भी पूरे प्रयास कर चुके हैं लेकिन रेखा की रेखा लंबी लीड बना गई और जीत भी यह बता गई की देवास की जनता कुछ अलग है l फिर इस बार तो जिला अध्यक्ष भी जुझारू और आंदोलनकारी है l

    भगत…….पुलिस अधीक्षक का एक साल अच्छा रहा l

    बाबा… पुलिस कप्तान का 1 साल पूरा हुआ और कितना अच्छा कार्यकाल की जनता भी कहने लगी कोई एसपी आया है l ऐसे ही नाम नहीं हुआ दिन रात मेहनत करी स्वयं को पूर्ण समर्पित कर दिया तो रात 3:00 बजे तक हंड्रेड डायल के पॉइंट तक चेक करने के बाद अपने पुलिस विभाग को परिवार की तरह आगे बढ़ाया शहरी क्षेत्र में तो सीसीटीवी कैमरे लगे ही थे लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कैमरे लगवा दिए l सबसे ज्यादा आर्थिक ठगी के मामले में आरोपियों को हवालात की हवा खिलाई तो शहर में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को बांड भरवा दिए l अब कोई भी अपराध हो तुरंत खुलासा और सबसे बड़ी बात पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मी को खूब हाईलाइट किया यह पहली बार देखने में आया कि कप्तान पीछे और टीम आगे यहां तक की कोर्ट मुंशी ने कभी जीवन में नहीं सोचा हुआ कि मेरा भी नाम पेपर में आएगा जो कप्तान अपने टीम का हौसला बढ़ता है टीम भी कंधे से कंधा मिलाकर चलती है यह एक नवाचार की शुरुआत है पहले अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर उसे समझा और फिर हर दिन कुछ नया नवाचार कर प्रदेश में एक अलग स्थान पुनीत गहलोत ने बना लिया है lजब पुलिस की व्यवस्था में सुधार होगा तो सरकार को भी इसका लाभ मिलेगा lफिर मोहन सरकार में कम से कम पुलिस विभाग में तो कुछ बदलाव आया हैl टीम भावना के साथ पुलिस अधीक्षक अभी भी मैदान में है l बस पुलिस कप्तान थोड़ी सी मेहरबानी करें खबरों के प्रेस नोट की बारिश हो रही है थोड़ी सी राहत दम तो लेने दो घड़ी भर l देवास में पुलिस अधीक्षक का 1 वर्ष शानदार पूर्ण होने पर कलयुग टाइम्स की ओर से बधाई आज सकारात्मक कप्तान नकारात्मक के लिए भी तैयार रहना l

    भगत….. ज्योति मैडम भी नवजोत जला रही है l

    बाबा…. आई एस है रे मोहन सरकार ने कम से कम यह अच्छा किया जिलों में युवा अधिकारियों को मौका दियाl तो उसका लाभ भी मिल रहा है देवास जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने देवास जिला पंचायत में बहुत कुछ नवाचार किया है खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के लिए बाल वाटिका, और एक बगिया मां के नाम अच्छा मिशन चलाया है lतो युवाओं को रोजगार के लिए सरल नवीन विकल्प और फिर बैंक से आसानी से ऋण उपलब्ध हो इसके लिए लगातार प्रयास करनाl पंचायती राज में आम ग्रामीण का कितना भला हुआ सभी जानते हैं सरपंच सचिव से लेकर ऊपर तक एक जैसे हालात है लेकिन जब सबसे ऊपर बदलाव आता है तो नीचे तक आना ही है चलो जिले के पुलिस विभाग के साथ पंचायत में भी कुछ बदल रहा है सीईओ ज्योति मैडम लगे रहो बस पुलिस अधीक्षक की जगह थोड़ी सी अपने कर्मचारियों को भी राहत दो l

    भगत…… कर्मचारी और अधिकारी को थोड़ी तो राहत मिली है दीपावली के बादl

    बाबा…. हां बेटा देवास जिले में दो ही तो प्रमुख जगह है जहां पर जिला प्रशासन की परीक्षा हो जाती है पहले मां चामुंडा टेकरी नवरात्रि महोत्सव और दूसरा है नेमावर नर्मदा नदी बस यही से प्रशासन की अच्छाई और बुराई दोनों का भविष्य तय है नेमावर क्षेत्र घाट नीचे बारिश में और वर्ष भर उसे क्षेत्र में कुछ ऐसा होता हैl कि प्रशासन सरकार हिल जाती है तो दूसरा संवेदनशील नवरात्रि महोत्सव है जहां मां चामुंडा टेकरी देवास में पूरे देश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं तो फिर केवल टेकरी पर व्यवस्था हो तो प्रशासन को इतना लोड नहीं इसी समय पूरे शहर में मां का जादू चल रहा होता है सभी दूर सार्वजनिक नवदुर्गा स्थापना रोज आरती भजन के साथ गरबे और फिर चुनरी यात्रा यहां तक तो ठीक सबसे ज्यादा भंडारे पूरा मार्ग तो शहर में हर गली मोहल्ले में इतना सेवा का जुनून रहता है कि कहीं भी कब भंडारा शुरू हो जाए कह नहीं सकते lइसके बाद नवदुर्गा विसर्जन समारोह भी ऐतिहासिक होता है और फिर दशहरा बासी दशहरा इसके बाद थोड़ी सी दीपावली पर प्रशासन को राहत मिलती है और बोनस भी l

    भगत…..आम गरीब की दिवाली भी अच्छी बनी l

    बाबा….. सनातन धर्म विज्ञान है तो हर त्यौहार के पीछे कुछ कारण है फिर दीपावली कहते थे पैसे वालों की लेकिन अब सभी देख रहे हैं कि पैसे वालों की नहीं यह आम गरीब वर्ग के लिए भी ज्यादा लाभदायक रही है l सोना चांदी बर्तन कपड़े महंगी गाड़ी घोड़े मिठाई, पटाखे खूब बिके तो गरीब वर्ग का नीचे बैठकर धानी, गन्ना, दीपक, रंगोली, कलर, हार फूल, फल, महालक्ष्मी जी के फोटो तक का धंधा खूब चला छोटे से छोटे कारीगर को काम मिला यही रुपए का सही बटवारा है l थाने के सामने कलेक्टर के घर के सामने अधिकारी के घर के सामने जमीन पर पल्ले बिछाकर गांव से आया एक गरीब व्यक्ति अपना धंधा रोजी रोटी कमा कर चले जाता है और अब वह अफसर नही जो अंग्रेजों की तरह इनका थाने के सामने यह किसी अधिकारी के घर के सामने या निकालने पर यह हटा देते थे कि सब आ रहे हैं या गरीब का मुफ्त में सामान उठा ले जाते थे अब कितना समय बदल गया कि अधिकारी कलेक्टर एसपी और जनप्रतिनिधि उनसे खरीदारी कर रहे हैं और कौन सा योग अच्छा चाहिए सकारात्मक आप लोगों को यह सब नहीं देखने को मिला क्या नकारात्मक के लिए जरूर अतिक्रमण है लेकिन बेचारे त्योहार पर अपनी रोजी-रोटी कम कर चले जाते हैं थोड़ा सा आगे पीछे से निकल जाओ l बड़ा अच्छा लगा अब बाजार बैठक की भी पूरे दीपावली पर छूट रही l कुल मिलाकर यह दिवाली शानदार रही और एक संदेश भी देर गई कि अब हमारा देश बदल रहा है हम सब मिल बात कर आपस में खुशियां मनाएंगे रोजगार भी बाटेंगे और बड़े छोटे का भेदभाव भी मिटाएंगे l

    भगत….. नेताजी को अपना सरनेम भारी पड़ गया l

    बाबा…. समझ गया पूर्व जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल केवल अपने खंडेलवाल सरनेम होने के प्रदेश के प्रमुख पद पर जाते-जाते फिसल गए l अब जबकि प्रदेश के मुखिया ही खंडेलवाल है l तो फिर प्रदेश में दूसरा खास पद भी खंडेलवाल को देते तो संदेश दूसरा ही जाताl जबकि राजू खंडेलवाल का नाम लगभग तय हो चुका था लेकिन कभी सभी सरनेम के फायदे मिलते हैं तो ऐसा राजनीति में नुकसान भी होता है खैर राजू बाबा अभी प्राधिकरण बाकी है और जिले में कोई दूसरा खंडेलवाल तो है ही नहीं इसलिए उम्मीद की किरण भी बाकी है बाकी विरोधी के तीर से बच लो तो l

    भगत….. बाबा जिले से जयपाल सिंह को प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व मिल तो गया ल

    बाबा……. हां बेटा सबसे महत्वपूर्ण दायित्व मिला है पूरे प्रदेश में किसानों का नेतृत्व l जयपाल सिंह संगठन में अनुशासन के साथ संगठन को विस्तार और ईमानदारी से आगे बढ़ते हुए संगठन मंत्री से इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और अब प्रदेश किसान अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व का निभाएंगे l सादगी और सरल व्यवहार के कारण इतने बड़े दायित्व के बाद भी ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं दिख रहा है यही कारण है लेकिन आने वाले समय में इनकी कार्य शैली से किसानों को लाभ मिलने के साथ काम भी दिखेगा l भगत…. अब त्यौहार नहीं निपट गए क्या अब एमजी रोड का उद्धार होगाl बाबा…. देवास में कमिश्नर भी आई एस आ गए हैं उसके बाद अब परिषद के पास 2 वर्ष से भी नहीं बचे हैं महापौर सभापति और विधायक के को एमजी रोड और शहर के प्रमुख मार्ग का सौंदर्यकरण करवा कर अपने कार्यकाल की उपलब्धि में जुड़वाना चाहिए नहीं तो यह समय भी निकल जाएगाl दूसरा महात्मा गांधी रोड और शहर के अन्य प्रमुख सड़क के व्यापारियों को भी सहयोग करना चाहिए क्योंकि एक दिन यह होगा कि पूरा बाजार अब रोड और शहर के बाहर चारों सड़क पर चल जाएगा और फिर आप लोग की सड़क भी होगी और सुनसान भी केवल निकलने वाले निकलते जाएंगे व्यापार नहीं रहेगाl इसलिए सभी व्यापारी भी दिल से सहयोग करें तो एमजी रोड का कायाकल्प हो जाएगा l

    भगत….. मैडम ने चप्पल का हार ही पहन लिया l

    बाबा…. अपने वार्ड में दबंग पार्षद के नाम से पहचाने जाने वाली महिला पार्षद रितु सावनेर स्वयं के बल पर संगठन से टिकट लाकर जीतने के साथ क्षेत्र में लगातार सक्रिय है और अपने क्षेत्र की समस्या के लिए लगातार शासन प्रशासन से भी भेड़े ले रही है उसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर मैडम ने चप्पल पहन ली एक यह बात भी है तो दूसरी यह भी हो सकती है कि यह सस्ती लोकप्रियता के लिए क्या हो जो भी हो मैडम लोकप्रिय हो गई मैडम स्वयं अपना कार्य करती है इनको कोई प्रतिनिधि नहीं है l

    भगत…..नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता का पद भी हैl

    बाबा….. यह पद भी इस पद की तरह जैसे जिले में विपक्ष लेकिन नगर निगम में लगता है सत्ता पक्ष ही विपक्ष हैl वैसे एक बात है पार्षद के विकास कार्य के साथ जनता इसका आकलन उसने क्षेत्र के लिए क्या आवाज उठाई और कितना संघर्ष किया इस पर भी निर्भर करता है पार्षद का रिपोर्ट कार्डl कुछ पार्षद तो इसलिए लगातार सकरी रहते हैं कि विकास कार्य तो जो होना होना ही है कम से कम जनता के बीच याद हो रहे कि हमने प्रयास किया और संघर्ष किया नहीं तो उनके बीच जाएंगे किस मुंह से l

    भगत…. अपने कांग्रेसी रितेश काका केंद्रीय मंत्री मामा जी से मिलकर आ गये l

    बाबा….. रितेश काका भी कांग्रेस में रहते हुए विपक्ष की भूमिका कांग्रेस में भी निभा देते हैं और सत्ता पक्ष में भी फिर जितने ऊपर है उतने जमीन के अंदर हर व्यक्ति की खबर अंदर से बाहर की उनके पास हैl बस अभी काका को फेसबुक और व्हाट्सएप का थोड़ा ज्यादा इंटरेस्ट है l फिर मामा जी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूर्व में भी मिल चुके हैं और मामला नर्मदा सिंचाई और किसानों का है फिर भोपाल गए थे तो लगे हाथ मामा जी से भी मिले और कहीं नेताओं से परंतु मामा जी से मिलने पर कई लोगों ने अलग-अलग कयास लगाए लेकिन हम तो बोलेंगे छोटी सी सौजन्य भेट थी देवास की समस्या के लिए फिर लाल बुझक्कड़ के लिए तो कितने ही अर्थ निकलते हैं l बस रितेश काका अच्छी छोटी सी सलाह है कि थोड़ा फेसबुक और व्हाट्सएप सोशल मीडिया का उपवास भी रखें ल

    भगत…. बहुत से पद बिहार चुनाव के परिणाम के बाद बाटेंगे l

    बाबा…. प्रदेश के बहुत से महत्वपूर्ण कार्य भी अटके हैं तो नियुक्तियां भी परंतु कुछ नियुक्तिया भी l बाबा….. प्राधिकरण अध्यक्ष के लिए तो लगभग नाम तय हो गया है लेकिन बिहार चुनाव में कुछ ऊपर नीचे हो जाए तो बात अलग है l फिर नगर निगम में एल्डरमैन और प्राधिकरण में संचालक के साथ प्रदेश में और भी कई पद है l जिन पर अब सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय लेना चाहिए नहीं तो कार्यकाल पूरा हो जाएगा फिर क्या कर पाएंगे नेताजी l

    भगत….. कमिश्नर लग गए हैं स्वच्छता मिशन में l

    बाबा….. आई एस कमिश्नर देवास नगर निगम को मिले बहुत अच्छी बात है देवास की जनता बहुत उम्मीद करती है आते ही जरूर उनका मामला थोड़ा सा गड़बड़ हो गया कि जल्दी बाजी में पहले दिन ही फ्लेक्स में स्वयं घिर गए l अब पूर्व कमिश्नर विशाल सिंह किस शैली में सुबह से ही स्वच्छता मिशन में लगे हैं अच्छी बात हैl देवास की जनता को एक अच्छे अधिकारी से अच्छे कार्य की उम्मीद रहती है आने वाले समय में परिणाम निश्चित ही अच्छे आएंगे लेकिन अभी तो ऐसा लग रहा है कि सब धीरे-धीरे औपचारिक ही हो रहा है चलो फिर भी उम्मीद कायम है पहला कदम तो जल्दी बाजी में उठाया दूसरा स्वच्छता मिशन में मेहनत सफाई कर्मी तक रहेगी या आगे भी बढ़ेगी हमारा देवास तो वैसे भी नंबर वन आ गया है अब जमीन पर भी नंबर वन है आए तो बात हैl

  • देवास में अतिरिक्त तहसीलदार को रंगे हाथों रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने पकड़ा, तीन फाइल के बदले ₹15000 लिए

    देवास में अतिरिक्त तहसीलदार को रंगे हाथों रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने पकड़ा, तीन फाइल के बदले ₹15000 लिए

    देवास में अपर तहसीलदार को रंगे हाथों रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने पकड़ा, तीन फाइल के बदले ₹15000 लिए, देवास तहसील में आज हड़कंप मच गया जब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अपर तहसीलदार की हर्षल बहरानी को अपने ही केबिन में रंगे हाथों ₹15000 की रिश्वत लेते पकड़ा l यह कार्यवाही ताराचंद पटेल की जमीन की तीन फाइल के बदले ली थी जिसमें एक में ताराचंद पटेल की बहू छोटे भाई की वाइफ की जमीन नामांतरण, दूसरा पिता की जगह अन्य नाम चढ़ जाने पर बदलने की कार्रवाई तीसरा नक्शा ठीक करवाने के बदले पहले तो 30से 40 हजार में बात चली आखरी में 15000 में बात तय हुई ताराचंद पटेल ने रिश्वत देने की जगह सीधे eow के एसपी से शिकायत की 27 अक्टूबर को शिकायत के बाद एसपी ने एक टीम गठित की जिसमें पहले रिश्वत लेने की शिकायत की पुष्टि की और आज दोपहर में अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी को रंगे हाथ पकड़ लिया l इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी अमित ने बताया कि उनके सहित 12 लोगों की टीम थी जिसमें टी राम यादव सोनल सिसोदिया वह दो इंस्पेक्टर अर्जुन, सचिंद्र हेड कांस्टेबल अशोक राव मोहन पाल विशाल बादल गौरव जोशी लोकेंद्र देवड़ा मनोज सिरवैया चंद्रशेखर शामिल थेl ईओडब्ल्यू ने धारा 7 में प्रकरण दर्ज कर अभी कार्रवाई जारी है l

  • आकृति बिरगडे एवं सोनम प्रजापति का स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए चयन

    आकृति बिरगडे एवं सोनम प्रजापति का स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए चयन

    आकृति बिरगडे एवं सोनम प्रजापति का स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए चयन देवास। हार्दिक पब्लिक स्कूल इंद्रा नगर बीराखेड़ी देवास की छात्राएं आकृति बिरगडे एवं सोनम प्रजापति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक इमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित होगी। हार्दिक पब्लिक स्कूल के संचालक लखन मालवीय ने बताया कि हिन्द फौज सैनिक एवं हार्दिक पब्लिक स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा आकृति बिरगडे एवं कक्षा 5वीं की छात्रा सोनम प्रजापति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह अवसर प्राप्त किया है। आकृति और सोनम की इस उपलब्धि से बीराखेड़ी क्षेत्र में हर्ष की लहर है। यहां की नई पीढ़ी अब पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रही है। इस सफलता पर हार्दिक पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षकगणों, बीराखेड़ी रहवासी संघ तथा हिन्द फौज के कमांडर कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • अंतर्राष्ट्रीय जु- जुत्सी खिलाड़ी रोहिणी कलम सुसाइड केस की न्यायिक जांच कर हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही हो

    अंतर्राष्ट्रीय जु- जुत्सी खिलाड़ी रोहिणी कलम सुसाइड केस की न्यायिक जांच कर हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही हो

    देवास।आज जय रेंगा कोरकू सेवा समिति देवास के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने अंतरराष्ट्रीय जु जुत्सी खिलाड़ी रोहिणी कलम सुसाइड केस की न्यायिक जांच कर सुसाइड के लिए उकसाने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया को आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से रोहिणी के मोबाइल की विगत एक माह की सीडीआर निकालने, सुसाइड के पहले रोहिणी के कोच द्वारा छोटी बहन को फोन लगाकर कहना कि उसको जाकर देखो वह कुछ कर ना ले , कोच की भूमिका की जांच करने, रोहिणी आष्टा के जिस स्कूल में पढ़ाती थी वहां के प्राचार्य द्वारा रोहिणी के साथ प्रताड़ना की जांच सहित अन्य कई गंभीर तथ्यों की जांच की मांग की गई। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश देवडे़ बिरसावादी ने कहा अंतरराष्ट्रीय जु जुत्सी खिलाड़ी रोहिणी विश्व खेल में चुनी गई भारत की एकमात्र खिलाड़ी तथा भारत की पहली कोच थी। 19 वे एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कई पदक भी जीते थे।सैकड़ों लड़कियों की प्रेरणास्त्रोत तथा बड़ी हिम्मतवाली लड़की ऐसा कर ही नहीं सकती जरूर किसी साजिश का शिकार हुई है।इसकी जांच होनी चाहिए।वह न केवल अपने मां बाप , आदिवासी समाज , देवास जिले बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का अभिमान थी। इस अवसर पर मनोहर कछवाहे,फौजी मगनसिंह भंवरा, नितेश नागलोथ, जितेन्द्र कर्मा, हितेन्द्र सिंह कछवाह,महेश कलम,करन नागवेल, हेमराज सोलंकी,मोजीराम देवड़ा सहित समिति के पदाधिकारी तथा जयस बिरसा ब्रिगेड युवा व समाजजन उपस्थित रहे।

  • बरसता पानी भी नहीं रोक सका संकल्प भरवाने का  जिला अध्यक्ष का संकल्प

    बरसता पानी भी नहीं रोक सका संकल्प भरवाने का  जिला अध्यक्ष का संकल्प

    बरसता पानी भी नहीं रोक सका संकल्प भरवाने का संकल्प जिला अध्यक्ष का भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद बजरंगलाल बैरवा के निवास पर देवास विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 278 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में जिले के सभी बूथों पर भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। ‘मन की बात’ के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष ने बूथ क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर 100 से अधिक स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए और नागरिकों के साथ मिलकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अर्जुन चौधरी, विजय गहलोत, राजा अकोदिया, दुर्गेश चिल्लोरिया, जुबेर लाला, बजरंगलाल बैरवा, सुशील परमार, रमेश चंद्रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

  • जु जित्सु की अंतराष्ट्रीय खिलाडी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, देवास का नाम विश्व में रोशन करने वाली स्वयं से हार गई आखिर क्यों, खेल जगत में शोक व्याप्त

    जु जित्सु की अंतराष्ट्रीय खिलाडी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, देवास का नाम विश्व में रोशन करने वाली स्वयं से हार गई आखिर क्यों, खेल जगत में शोक व्याप्त

    जिसने अपनी प्रतिभा से पूरे देश में देवास का नाम रोशन किया और फिर विश्व में दुखद यह रहा की वह स्वयं से हार गई l जु जित्सु की अंतराष्ट्रीय खिलाडी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या कर ली उनके पिता बैंक नोट प्रेस मे कार्यरत थे  l रोहिणी ने देश के लिए  प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और कई पदक जीते हैं। उनकी कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:  एशियाई खेल: उन्होंने हांगझोऊ में हुए 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विश्व खेल: वह बर्मिंघम में आयोजित विश्व खेलों के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं। एशियाई जु-जित्सु चैंपियनशिप: उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए कई पदक जीते हैं। थाईलैंड ओपन ग्रैंड प्रिक्स 2022: बैंकॉक में आयोजित इस टूर्नामेंट में उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। 8वीं एशियाई जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024: अबू धाबी में युगल क्लासिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। कॉम्बैट गेम्स: उन्होंने सऊदी अरब में हुए कॉम्बैट गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया था।  रोहिणी कलाम ने 2007 में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी और 2015 से पेशेवर रूप से जु-जित्सु में भाग ले रही हैं। वह खेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थी और युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा थी l लेकिन अचानक इस कदम से आज खेल जगत में शोक व्याप्त है इतनी अच्छी उत्कृष्ट खिलाड़ी ने अचानक यह कदम क्यों उठाया l कलयुग टाइम्स परिवार की ओर से रोहिणी को नमन ओम शांति 🙏🙏 ..

  • जिले में लोहे एवं अन्य धातु के पाइपों में विस्फोटक पर पूर्ण प्रतिबंध

    जिले में लोहे एवं अन्य धातु के पाइपों में विस्फोटक पर पूर्ण प्रतिबंध

    इस साल दिवाली पर कार्बाइड गन या देसी पटाखा गन  ने कई बच्चों को गंभीर चोटों का शिकार बना दिया। ये गन प्लास्टिक पाइप और कैल्शियम कार्बाइड से बनी होती है, जिसमें पानी डालने पर रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। यह प्रतिक्रिया तेज़ धमाके के साथ होती है, जिससे प्लास्टिक के टुकड़े और गर्म गैस* निकलते हैं, जो आंखों और चेहरे को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। मध्य प्रदेश में इस बार 300 से अधिक लोग घायल* हुए, जिनमें से कई ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, और विदिशा जैसे इलाकों में ये हादसे सबसे ज़्यादा हुए। डॉक्टरों ने इसे खिलौना नहीं, बल्कि चलता-फिरता बम बताया है। इस गन के इस्तेमाल पर प्रशासन ने पहले ही प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह फिर भी खुलेआम बाज़ारों में बिकती रही। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के कारण बच्चों ने इसे ज्यादा इस्तेमाल किया, जिससे हादसे और बढ़ गए।  यह अब स्पष्ट हो गया है कि इस तरह की वस्तुएं बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हैं और इन्हें पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। और देवास जिला प्रशासन में इस पर प्रतिबंध लगा दिया l ………..        देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, देवास जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में तत्काल प्रभाव से लोहे एवं अन्य धातु के पाइपों में विस्फोटक रूप से पटाखे भरने एवं उनका विक्रय / उपयोग करने पर  पूर्णतः प्रतिबंध लगाया हैं।   कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति / संस्था / व्यापारी प्रतिबंधित प्रकार के पटाखे , आतिशबाजी , धातु / पी.वी.सी के पाईपों में विस्फोटक पदार्थ भरकर अत्याधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले अवैध संशोधित पटाखे ( कार्बाइड गन ) का निर्माण , विक्रय , भंडारण या उपयोग नहीं करेगा ।कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित प्रकार के पटाखे , आतिशबाजी , धातु / पी.वी.सी के पाईपों में विस्फोटक पदार्थ भरकर अत्याधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले अवैध संशोधित पटाखे ( कार्बाइड गन ) की बिक्री नहीं करेगा , किसी अन्य को नहीं देगा और न ही उनका प्रदर्शन करेगा ।     उल्लेखनीय हैं कि मध्यप्रदेश राज्य के अन्य जिलों में दीपावली पर्व के दौरान गैरा लाइटर , प्लास्टिक पाइप और कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग से बनी ” कार्बाइड गन ” के निर्माण और उपयोग से कई व्यक्तियों की आँखों की रोशनी चले जाने के गंभीर विभिन्न स्त्रोतो / समाचार के माध्यम से प्राप्त हुए हैं । कार्बाइड गन में उपयोग होने वाला कार्बाइड और पानी का मिश्रण एसिटिलीन गैस ( Acetylene Gas ) उत्पन्न करता है , जो न केवल आँखों के लिए , बल्कि दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए भी अत्यंत घातक है , भविष्य में भी इसका उपयोग विवाह समारोह एवं अन्य सार्वजनिक / निजी आयोजनों में किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है , जिससे जन – धन की हानि का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है । अतः देवास जिले में आम नागरिकों की जान – माल , स्वास्थ्य , सुरक्षा , पर्यावरण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से इसके निर्माण , क्रय – विक्रय , उपयोग एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाना अत्यावश्यक है ।       आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है , अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम / एसडीओ ( पी ) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे । परंतु यह कार्रवाई कब हुई जब पूरी दीवाली निकल गई और अब दिवाली के बाद प्रदेश शासन जागा और  जिला प्रशासन जागा है चलो अच्छा है जागा तो सहीl परंतु अब ईमानदारी से कार्रवाई होना चाहिए नहीं तो और दुर्घटना संभावित है

  • प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर राज्य स्तर के गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार 5 फरार, जस्ट डायल के जरिए करते थे प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के मोबाइल नंबर सर्च, क्राइम स्टोरी की तरह नाम और करैक्टर बदलकर करते थे पहचान, पुलिस के सामने रह गई सारी चालाकियां धरी की धरी

    प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर राज्य स्तर के गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार 5 फरार, जस्ट डायल के जरिए करते थे प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के मोबाइल नंबर सर्च, क्राइम स्टोरी की तरह नाम और करैक्टर बदलकर करते थे पहचान, पुलिस के सामने रह गई सारी चालाकियां धरी की धरी

    कानून के हाथ लंबे होते हैं अपराधी चाहे कितना ही चालाक हो पुलिस से नहीं बच सकता ऐसे ही ठग गिरोह को औद्योगिक पुलिस ने गिरफ्तार कर कितने ही लोगों को ठगी से बचा लिया हैl

    देश में जस्ट डायल के जरिये अन्य राज्यों के प्रापर्टी ब्रोकर्स के मोबाईल नम्बर सर्च कर उत्तराखण्ड स्थित जमीन का सौदा कराने के नाम पर, प्रापर्टी ब्रोकर्स से करोड़ों कि धनराशि ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पाँच शातिर आरोपीयों को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 1000 कि.मी. दूर गिरफ्तार कर29,50,000/- रुपये जप्त किये।* *आरोपी जस्ट डायल साईट के माध्यम से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोगों को बाजार भाव से बहुत सस्ते दामों पर जमीन बेचने का लालच देकर करते थे ठगी।* • *क्राईम स्टोरी कि तरह नाम और कैरेक्टर बदलकर पर पीड़ितो से फोन पर करते थे पहचान*। •रुड़की और हरिद्वार के आसपास ऐसे 1 दर्जन के करीब गिरोह सक्रिय है। • गिरोह के सदस्य नाम बदलकर अपनी फर्जी आईडेंटिटी दिखाकर लोगों को अपना निशाना बनाते थे। • पीड़ित प्रोपर्टी ब्रोकरों से टोकन राशि प्राप्त कर एग्रीमेंट करते थे तथा टालमटोल कर एग्रीमेंट का समय निकाल देते थे। • गिरोह की रही किस्मत खराब, पीड़ित तेजकरण से 47,45,000/- रुपये ठगने के बाद उसी के मुहबोले भांजे शुभम को भी जाल मे फसाने का प्रयास किया। • शुभम द्वारा लालच मे आकर जब उत्तराखण्ड की डील जानकारी तेजकरण को दी तब तेजकरण के होश उड़ गये कि उन्हीं व्यक्तियों द्वारा उसी जमीन का सौदा शुभम से करने की कोशिश की जा रही थी। • गिरोह के पाँच सदस्यों को औद्योगिक क्षेत्र देवास पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड जाकर होटल मे उस समय गिरफ्तार किया गया जिस समय गिरोह शुभम से होटल के एक रुम मे मिटींग कर रहा था। • गिरोह के सदस्यों के उपर उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान मे भी इसी प्रकार के अपराध दर्ज हुए हैं। • मास्टरमाईंड इकबाल खान और उसके साथियों की तलाश जारी है। • फरियादी ने समझदारी दिखाते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा संगठित अपराधियों के इस गिरोह को पकड़ने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को तत्काल दबिश दल भेजने हेतु निर्देशित किया गया था। • पिछले 15 दिन मे देवास पुलिस ने मुम्बई, हरिद्वार और रुड़की मे दो बार दबिश देकर सफलता प्राप्त कि जिसके बाद इस प्रकार के अन्य गिरोहों मे भय व्याप्त हो गया है। संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 29.09.2025 को आवेदक तेजकरण पिता हिन्दुसिंह परमार उम्र 47 साल निवासी ग्राम बालोदा जिला देवास हाल म.नं. 14, अक्षतनगर, बावड़िया देवास ने एक आवेदन प्रस्तुत किया जिनमे उनके द्वारा बताया गया कि मै प्रापर्टी का काम करता हूँ मेरे पास जस्ट डायल की साईट के माध्यम से शुभम तिवारी का काल आया जिसने मुझे कहा कि रुढकी मे बहुत बढ़िया एवं सस्ती जमीन है जमीन मालिक आपके क्षेत्र का ही रहने वाला है। फिर शुभम तिवारी से लगातार हमारी बात होती रही व उसने मुझे जमीन देखने रुढ़की बुलाया जहां मुझे शुभम तिवारी, सरमद, शेख मेहंदी हसन, सौरभ कुमार, आर.के. अग्रवाल, अरुणा कृष्णा मौरे व अन्य मिले जिन्होने मुझे जिला हरिद्वार की तहसील भगवानपुर के ग्राम खेडली में स्थित कृषि भूमि खाता संख्या 000.54 के खसरा नंबर 25 रकबाई 1.3706 हैक्टेयर में से 20 बीघा भूमी दिखाई गई व बोला कि आप एग्रीमेंट पर जमीन खरीद लो व आगे एग्रीमेंट पर बेच देंगे जो प्रोफिट होगा उसे आपस मे बांट लेंगे। इस प्रकार इन सभी ने मुझसे जमीन विक्रय के नाम पर 46,45,000/- रुपये ले लिये। उसके बाद जब मैने इन्हे एग्रीमेंट करने को कहा तो बार बार टालमटोल करने लगे व कुछ समय बाद तो काल ही रिसीव करना बंद कर दिया। थोड़े दिन बाद मेरे भांजे शुभम यादव व उसका दोस्त राहुल पाटीदार के माध्यम से पता चला कि उपरोक्त व्यक्तियो के द्वारा इनके साथ भी जमीन के क्रय विक्रय की बात की जा रही है। फिर मुझे शक होने पर मैने मेहंदी हसन व शुभम तिवारी से जमीन के एग्रीमेंट के दस्तावेज मांगे नहीं देने पर मैने उन लोगो को मेरा पेमेंट वापस करने का कहा तो बार बार टालमटोल कर मना करने लगे। इस प्रकार शुभम तिवारी, मेहंदी हसन, सरमद, आर.के. अग्रवाल, अरुणा कृष्णा मौरे, सौरभ कुमार व अन्य के द्वारा हरिद्वार तहसील भगवानपुर के ग्राम खेडली में स्थित कृषि भूमि खाता संख्या 000.54 के खसरा नंबर 25 रकबाई 1.3706 हैक्टेयर में से 20 बीघा भूमि क्रय विक्रय के नाम पर मुझसे कुल राशि 46,45,000/- रुपये लेकर मेरे साथ धोकाधड़ी की गई है। आवेदन जाँच उपरांत फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास पर अपराध क्रमांक 896/2025 धाराः- 318(4),316(5) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता व क्षेत्र मे बढ़ते हुए धोकाधड़ी की वारदातों को देखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा धोकाधड़ी करने वाले फरार आरोपीयो कि शिघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये गये है जिस पर से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल द्वारा धोकाधड़ी करने वाले फरार आरोपीयो कि गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित कर पाँच सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उपरोक्त पुलिस टीम की मानिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कि गई। पुलिस टीम द्वारा 1000 कि.मी. दुर उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार जिला स्थित रुढ़की मे फरियादी के भांजे शुभम यादव व उसके दोस्त राहुल पाटीदार के साथ जमीन खरीददार बनकर मिले तथा आरोपीयो शेख मेहंदी हसन, राव अब्दुल मन्नान उर्फ सौरभ कुमार, शुभम चौधरी उर्फ लाली, अकरम, अनुपम गुप्ता उर्फ आर.के. अग्रवाल को नगदी 29,50,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो के कब्जे से नगदी 29,50,000/- रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त दो कार स्विफ्ट क्र. UK17R1200 व क्रेटा क्र. UK07BQ2401 जप्त कि गई। आरोपीयो से पुछताछ मे पता चला कि वह उनके साथियो के साथ मिलकर रुढ़की स्थित उक्त जमीन के नाम पर कई लोगो से धोकाधड़ी कर उनके पैसे हड़प चुके है। आरोपीगण जस्ट डायल साईट के माध्यम से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तप्रदेश सहित अन्य राज्यो के लोगो को जमीन बेचने के नाम पर अपनी फर्जी आईडेंटिटी दिखाकर अपना निशाना बनाते थे तथा उनसे टोकन राशि प्राप्त कर एग्रीमेंट करते थे तथा टालमटोल कर एग्रीमेंट का समय निकाल देते थे। इस प्रकार आरोपीगण द्वारा लाखो रुपये कि धोकाधड़ी कि गई है। विवेचना मे आये गये साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण मे धारा 319(2), 338, 336(3), 340(1), 340(2), 61(2), 111(4) का ईजाफा किया गया है। आरोपीगण पुलिस रिमाण्ड पर है उनसे अन्य मामलो के सम्बंध मे पुछताछ जारी है। इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है 1. शेख मेहंदी हसन पिता शेख शाहबुद्दीन उम्र 58 साल निवासी ग्राम बसारिकपुर जिला बलिया हाल एल्डिगो कालोनी, लखनऊ (उ.प्र.) – पूर्व के 02 आपराधिक रिकार्ड 2. राव अब्दुल मन्नान (तथाकथित नाम-सौरभ कुमार) पिता रशिद उर्फ बाबु उम्र 34 साल निवासी ग्राम पनियाला चंदापुर रुढ़की जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) – पूर्व का 01 आपराधिक रिकार्ड 3. शुभम चौधरी उर्फ लाली पिता प्रदीप कुमार चौधरी उम्र 30 साल निवासी गंगा इंक्लेव नियर सलार अस्पताल, रुढ़की जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) – पूर्व के 03 आपराधिक रिकार्ड 4. अकरम पिता खलील उम्र 31 साल निवासी ग्राम कैली सरदना जिला मेरठ (उ.प्र.) – पूर्व के 02 आपराधिक रिकार्ड 5. अनुपम गुप्ता (तथाकथित नाम-आर.के. अग्रवाल) पिता विजय पाल गुप्ता उम्र 57 साल निवासी म.नं. 109/1, गली नं. 07, सिविल लाईन रुढ़की जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) – पूर्व का 01 आपराधिक रिकार्ड फरार आरोपी:- 1. इकबाल (तथाकथित नाम-शुभम तिवारी) पिता नशीर अली उम्र 44 साल निवासी ग्राम बनहेडा टांडा थाना मंगरोल जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) 2. सरमद पिता अब्बास अहमद निवासी ग्राम खाताखेड़ी परगना तह. भगवानपुर रुढ़की जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) 3. अरुणा पिता श्रीकृष्णा मोरे (पति स्व. अमित मिश्रा) निवासी 2 मोरे चाल मधुबन गार्डन, एलबीएस मार्ग, भांडुब वेस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) 4. परवेज निवासी ग्राम लंडौरा रुढ़की जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) 5. आलम निवासी रुढकी जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) जप्त मश्रुका:- 1. नगदी 29,50,000/- रुपये (उन्नतीस लाख पचास हजार रुपये) 2. घटना मे प्रयुक्त दो कार स्विफ्ट क्र. UK17R1200 व क्रेटा क्र. UK07BQ2401 किमती करीबन 10,00,000/- रुपये (दस लाख रुपये) इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास, उनि नरेन्द्र अम्करे, प्र.आर.822 विष्णु दांगी, आर.900 अजय जाट, आर.598 अर्पित जायसवाल, आर.408 राबी यादव, आर.361 नरेन्द्र सिरसाम थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास तथा प्र.आर. शिवप्रताप सिंह, प्र.आर. सचिन चौहान सायबर सेल देवास की सराहनीय भूमिका रही।

    इस तरह अब आम जनता को भी सतर्क और सजग रहना चाहिए यह तो पुलिस की सजगता है कि प्रॉपर्टी संबंधी व्यापार में ठगी करने वाले बड़े ठग गिरोह को पकड़ कर कितने ही लोगों के अपने मकान अपनी जमीन खरीदने के सपने साकार करने के नाम पर रखने वाले गिरोह से बचा लिया है वाकई में पुलिस यहां पर प्रशंसा की बात रहे वरना प्रॉपर्टी के मामले में पुलिस काम ही रुचि लेती है क्योंकि यह आपसी लेनदेन का ज्यादा मामला रहता है बाद में सेटल हो जाते हैं परंतु बड़ी ठगी और ठग गिरोह को पुलिस ने पड़कर आमजन के लिए राहत का कार्य किया है l

  • छह दिवसीय माँ काली पूजा महोत्सव आज से, अंतिम दिवस

    छह दिवसीय माँ काली पूजा महोत्सव आज से, अंतिम दिवस

    देवास। बालगढ़ स्थित अर्जुन नगर, चुना खदान में श्री श्री शिव शक्ति देवी माँ काली पूजा उत्सव समिति इस वर्ष अपने 16वें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन करने जा रही है। माँ काली की आराधना, भक्ति और सांस्कृतिक उत्सवों के साथ उक्त आयोजन सम्पन्न होगा। समिति अध्यक्ष संजीत हालदार ने बताया कि श्री श्री माँ काली पूजा का शुभारंभ सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को होगा। इस दिन प्रात: 8 बजे गंगा पूजा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। तत्पश्चात रात्रि 7 से 8 बजे तक चण्डी पाठ, रात्रि 12 से प्रात: 4 बजे तक माँ काली पूजा, प्रात: 5 बजे होम पूजन, 5.30 बजे पुष्पांजली तथा 6 बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा। पूजा के अगले दिन 21 अक्टूबर, मंगलवार शाम 7 बजे से संध्या आरती का आयोजन होगा, जिसमें भक्तजन सामूहिक आरती में शामिल होकर माँ काली से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद 22 अक्टूबर, बुधवार शाम 7 बजे से महाप्रसादी वितरण (भंडारा) आयोजित किया जाएगा।  23 अक्टूबर, गुरुवार शाम 7 बजे से भव्य डांस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएँगी। 25 अक्टूबर, शनिवार सुबह 11 बजे से भव्य चल समारोह निकालेगा। जो अर्जुन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। समिति उपाध्यक्ष शेखर साहा, हेमंत वैद्य सचिव अशोक मण्डल, अभिजीत हालदार, कोषाध्यक्ष प्रदीप हवलदार, संजु विश्वास, आकाश मण्डल सहित समस्त बंगाली समाज ने नगर के समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे।