Category: विशेष

  • *प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न।* केसरिया संवाददाता मो इम्तेयाज

    पु. च. केसरिया प्रखंड कार्यालय मे एडीएम अनिल कुमार के अध्यक्षता मे प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ । मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम ब्रजेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार धारा 87 के तहत चुनाव हुआ है। जिसमे केसरिया प्रखंड के 21 पंचायत समिति सदस्यों मे से 14 सदस्य ही रेणु देवी को अपना मत देकर जीत दर्ज कराया । जिसको लेकर रेणू देवी को निर्विरोध प्रमुख बनाया गया । इस प्रमुख चुनाव मे निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार स्थानीय किसी भी पदाधिकारियों की अनुमति नहीं थी। एडीएम अनिल कुमार के नेतृत्व मे प्रखंड प्रमुख पद के पद पर रेणु देवी को शपथ दिलाया गया। वहीं मौके से केसरिया प्रखंड प्रमुख पति अजीत कुमार साह ने कहा कि हमारी जीत केसरिया के सभी गरीब,असहाय,शोशितो एंव आम जनता की जीत हुई है। इस चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से कराने मे केसरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व मे सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान के द्वारा कराया गया । इस मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान, एसआई लाल साहब प्रसाद , एसआई अजीत कुमार गुप्ता, पूर्व प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह, विपुल कुमार,मनोज रजक,राज कुमार शर्मा,शिन्धू देवी,संजू देवी शोभा सिंह, कान्ति देवी, एंव अन्य जानता उपस्थित थे ।

  • देवास मे कलेक्टर ने कोरोना को लेकर किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी अब शव यात्रा में 20 और शादी में 50 और रेस्टोरेंट में केवल पार्सल सुविधा उपलब्ध होगी जिम बंद स्विमिंग पूल और सिनेमाघर बंद

    देवास मे कलेक्टर ने कोरोना को लेकर किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी अब शव यात्रा में 20 और शादी में 50 और रेस्टोरेंट में केवल पार्सल सुविधा उपलब्ध होगी जिम बंद स्विमिंग पूल और सिनेमाघर बंद

    देवास जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना आपदा को देखते हुए संशोधित आदेश जारी किए है जिसमें आप शादी समारोह में केवल 50 व्यक्ति शामिल होंगे और शव यात्रा में केवल 20 सिनेमाघर जिम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे रेस्टोरेंट खुले रहेंगे लेकिन वहां पर केवल पार्सल सुविधा उपलब्ध रहेगी। किसी भी प्रकार की रैली जुलूस और सभा पर प्रतिबंध रहेगा देखिए आज का संशोधित आदेश।

  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास एवं अपर कलेक्टर द्वारा रबि उपार्जन अंतर्गत अन्नपूर्णा संकुल संगठन द्वारा संचालित गेंहूँ उपार्जन केंद्र खटांबा का शुभारंभ

    गेंहूँ उपार्जन केंद्र खटांबा का शुभारंभ- साईं कृपा वेयर हाऊस खटांबा में किया गया साथ मे जिला खाद्य आपूर्ती अधिकारी श्रीमती शालु वर्मा, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री त्रीपाठी सीईओ जनपद मुकेश जोशी, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सुश्री शीला शुक्ला एवं आजीविका मिशन से पंकज ठाकुर एवं बिंदिया शर्मा उपस्थित रहे एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी ने भी महिलाओं को मार्गदर्शन दिया! उपार्जन केंद्र की प्रबंधक श्रीमती पूजा डोरिया रूबीना बानों श्रीमती सपना, रूखमाबाई, आदि महिलाओं के द्वारा उपार्जन केंद्र की समस्त संचालन व्यवस्थाओं के द्वारा बताया गया! सीईओ जिपं श्री चौहान जी ने महिलाओं द्वारा संचालित केंद्र की तारिक की कि महिलाओं द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुये स्वयं के द्वारा हैंड ग्लब्स, मास्क सेनेटाईजर आदि का उपयोग किया जा रहा है, टोकन हेतु खड़े रहने के लिये दो गज की दुरी अनुसार गोले बनाये गये हैं, बाहर से आने वाले किसानों के लिये भी भी हैण्ड वाश सेनेटाईजर पीने के पानी बैठकी हेतु छांव आदि की व्यवस्था का भी बेहतर तरिके से ध्यान रखा गया है! जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि मप्र शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा नुसार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस बार जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को भी उपार्जन केंद्र संचालन कि जिम्मेदारी सौंपी गई है डीपीएम सुश्री शीला शुक्ला ने बताया इस बार पहली बार जिले में 12 समूह की दीदीयों द्वारा 12 उपार्जन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जिसमें देवास में 03, बागली में 01, सोनकच्छ में 01, खातेगांव में 03, टोकखूर्द एवं कन्नौद में 02-02 केंद्रों का संचालन का किया जा रहा है

  • भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने किया साइंस कॉलेज बन्द।

    देवास:- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में स्व. तुकोजीराव पंवार शा. विज्ञान महाविद्यालय देवास को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने मेन गेट पर ताला लगाकर बन्द कराया और मेन गेट के सामने बैठ कर ओपनेबुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा हो इसको लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य के महाविद्यालय में उपस्थित ना होने पर मेन गेट पर लगाए गए ताले के सामने मुख्यमंत्री के नाम ताले को ज्ञापन दिया ।ज्ञापन का वाचन विनोद राठौर ने किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है जिसके कारण कोरोना के पॉजिटिव केस अधिक मिल रहे हैं और हाल ही में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से ही विद्यार्थियों की परीक्षा प्रारंभ होने वाली है जिसमें लाखों विद्यार्थी परीक्षा देंगे जिसमे प्रत्येक महाविद्यालयों पर सैकड़ों विद्यार्थी एकत्रित होंगे जिससे और अधिक कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना बढ़ जाती है । अगर विद्यार्थियों की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से कराई जाती है तो आने वाले समय में कोरोना के इतने केस बढ़ जाएंगे कि संभालना मुश्किल हो जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक तरफ आप कहते हैं कि भीड़ एकत्रित मत करो और दूसरी और आप परीक्षा जैसा महाकुंभ लगाने की बात कर रहे हो जिला जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियम लागू किए हैं कि 50 से 100 व्यक्ति एक जगह पर एकत्रित ना हो पर पर महाविद्यालय में देखा जा रहा है कि सैकड़ों विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा दे रहे हैं हाल ही में महाविद्यालय के 2 प्राध्यापकों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आइए ऐसे में अगर किसी विद्यार्थियों को कुछ होता है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उसके लिए शासन प्रशासन एवं महाविद्यालय को जिम्मेदार ठहराया और उग्र आंदोलन करेगा आप विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यार्थियों की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से कराएं जिससे कि छात्र-छात्राएं परीक्षा भी देंगे एवं उनके स्वास्थ्य को भी कोई खतरा ना रहेगा । ऑफलाइन परीक्षा अगर विद्यार्थी देता है तो विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय आना पड़ेगा प्राध्यापकों को भी विद्यार्थियों की परीक्षा लेने के लिए महाविद्यालय आना पड़ेगा अधिकतर प्राध्यापक भारी क्षेत्र से संबंध रखते हैं पूर्व में भी देखा गया है कि इंदौर के प्राध्यापक कोरोना से संक्रमित थे इस वजह से उनकी मृत्यु हो चुकी है । देखा जा रहा है कि हमारे महाविद्यालय में भी तो प्राध्यापक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं अगर विद्यार्थियों उनके संपर्क में आए और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो महाविद्यालय तो बंद होगा ही सही लगभग पूरे देवास जिले को भी बंद करना पड़ेगा क्योंकि रोजाना महाविद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थी ग्रामीण अंचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं। इसका एकमात्र हल हैं कि ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा कराई जाए। महोदय आपके लिए विद्यार्थी की जान की कीमत क्या परीक्षा के बराबर ही है आप देश के आने वाले भविष्य को मौत के मुंह में क्यो डालना चाहते हो। आपसे निवेदन है कि आप हम सैकड़ों विद्यार्थियों को मौत के मुंह में मत धकेलो अगर परीक्षा होती है तो मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में कोरोना संक्रमण एक महामारी के रूप में इतना अधिक विस्तृत हो जाएगा कि संभालने वाले कम पड़ जाएंगे। गौड ने कहा कि अगर हमारी जगह मुख्यमंत्री के पुत्र रहते तो क्या उनको इस स्थिति में कॉलेज भेजते क्या ये तो सरे आम विद्यार्थियों को मौत के मुह में धकेल रहे हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल यशवंत कुशवाह धर्मेंद्र पोरवाल विनोद राठौर रघुवीर सिंह सिरोंज भूपेंद्र पटेल राहुल ठाकुर भूपेश चौधरी सूर्य मालवीय अभिषेक चौहान बालकृष्ण धाकड़ पंकज गहलोत आशीष धाकड़ अभिषेक चौहान शुभम मालवीय छोटू मालवीय विनोद क्लेशरिया हेमंत बैरागी चेतन वर्मा राजेश फुलेरिया अभिषेक ओझा प्रशांत, वर्षा राठौर रोज़ी, शिवानी शुभांसी शिवानी ठाकुर प्रियांसा बघेल तमन्ना उर्मि कुशवाहा शीतल योगिता विजेंद्र अजय यादव विकास चौहान आदि उपस्थित थे

  • आवास नगर में कोरोना वैक्सीन सेंटर और मोहल्ला क्लीनिक खोलने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल

    देवास ।जिले सहित शहर में कोरोना टीकाकरण को लेकर सेंटर अलग-अलग क्षेत्रों में खोले गए है। वही एमजी हॉस्पिटल में भी कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। एमजी अस्पताल में भीड़ अधिक होने के चलते कई बार लोगों को टिका लगवाने के लिए घण्टों इंतजार करना पड़ता है। इधर शहर से दूर स्थित आवास नगर में कोरोना सेंटर की मांग को लेकर भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीएमएचओ एमपी शर्मा से मिला और वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की मांग की, जिसको लेकर सीएमएचओ ने निगमायुक्त से चर्चा करने के बाद जल्द कोरोना सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने मोहल्ला क्लीनिक खोलने को लेकर भी सीएमएचओ एमपी शर्मा से निवेदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आवास नगर में कुमार गंधर्व सामुदायिक भवन जो वर्तमान में खाली है और इस जगह पर कोरोना सेंटर ओर मोहल्ला क्लीनिक शुरू किया जा सकता है। जिस पर सीएमएचओ ने मोहल्ला क्लीनिक और वेक्सिनेशन सेंटर जल्द खुलवाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है ।दरअसल आवास नगर शहर से दूर स्थित है । वही आवास नगर के आसपास जमुना नगर, बिलावली, बामनखेड़ा, तुलजा विहार, न्यू देवास, रविदास नगर,बजरंगबली नगर, मधुबन कॉलोनी,चामुंडापूरी,ब्रजविहार, अवंतिका नगर, वृन्दावन नगर, दीनदयाल नगर,जयशिव नगर,शिवराज नगर, गिरिराज धाम, आदित्य नगर सहित अन्य छोटी कॉलोनी स्थित है।शहर से दूर होने के कारण लोगों को जिला चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए कई बार साधन नहीं मिलते हैं जिसके चलते बीमार होने और किसी दुर्घटना में घायल होने पर पीड़ित को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। जिससे कई बार अनहोनी हो चुकी है। वही बुजुर्ग लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए एमजी हॉस्पिटल तक साधन नहीं मिलने के चलते वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएचओ से मांग की है कि आवास नगर सहित आसपास की कॉलोनियों के लोगों को बेहतर इलाज के साथ बुजुर्ग लोगों को सुगमता से कोरोना वैक्सीन लग सके इसको लेकर कोरोना वेक्सीन सेंटर और मोहल्ला क्लिनिक खोलने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में लटोरेलाल पटेल,रामदास कापसे, हुकुमसिंह चावड़ा, घनश्याम अहिरवार,सतीष अग्रवाल, मयंक द्विवेदी,महेश शिवहरे, कामन्त मिश्रा, सुरेंद्र गायकवाड़,मन्नू सहित आवसनगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • एबी रोड़ की दुर्दशा, अस्तव्यस्त यातायात को लेकर फिर न्यायालय जायेंगे एडव्होकेट बापट

    एबी रोड़ की दुर्दशा, अस्तव्यस्त यातायात को लेकर फिर न्यायालय जायेंगे एडव्होकेट बापट

    देवास। भोपाल चौराहे से जवाहर नगर तक घटिया डिवाइडर निर्माण, जगह-जगह पर टूटी रैलिंग, जवाहर नगर से बावडिय़ा तक बिना किसी मतलब के 4 इंच ऊंचे डिवाईडर वह भी बिना रैलिंग के, अस्पताल, बस स्टेंड और भोपाल चौराहे जैसी अति आवागमन के दबाव वाले स्थानों पर स्टॉप लाइन, जेबरा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर नही होने आदि अन्य समस्याओं को लेकर एडव्होकेट राजेंद्र बापट ने नगर निगम आयुक्त को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से श्री बापट ने मांग की है कि डिवाइडर पर लगी टूटी रेलिंग तत्काल दुरस्त की जावे, रेलिंग और डिवाइडर पर रेडियम लाईट लगाएं, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, भोपाल चौराहे, माँ चामुंडा माताजी की टेकरी जैसे सभी व्यस्तस्तम चौराहो पर यातायात सिग्नल, स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रांसिंग और छोटे स्पीड ब्रेकर जैसी जगह पर तत्काल लगाए जाए। रसलपुर पुलिया की टूटी रैलिंग को दुरूस्त किया जाए। बापट सूचना पत्र के बाद आवश्यकता होने पर न्यायालय की शरण में जायेंगे। एडव्होकेट बापट ने यातायात सुचारू सुरक्षित करने की दृष्टि से निर्देशित करने हेतु नोटिस की प्रति पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की है।