Category: विशेष

  • *विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर द्वारा साफा एवं माला पहनाकर किया विधायक बाबू जंडेल का सम्मान

    *विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर द्वारा साफा एवं माला पहनाकर किया विधायक बाबू जंडेल का सम्मान

    श्योपुर विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर द्वारा आज श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का उनकी विधायक कुटिया पर जाकर विकलांग बल श्योपुर के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा सम्मान किया विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने बताया की मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के पहले बाबू जंडेल ऐसे विधायक है जिन्होंने विकलांगों को अपने विधायक निधि फंड से स्कूटी प्रदान की है और विकलांगों की भावनाओं को समझते हुए की विकलांग कोई भी भारी भरकम कार्य करने में अक्षम होते है ऐसे विकलांगों को आत्मनिर्भर और अपना कार्य खुद कर सके विधायक महोदय ने हर वर्ग के विकलांगों को आठ पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी प्रदान की है और विधायक बाबू जंडेल द्वारा विकलांग बल मध्यप्रदेश को यह आश्वासन दिया है की आगे भी वो अपने विधायक निधि फंड से विकलांगों को हर वर्ष स्कूटी प्रदान करते रहेंगे विधायक बाबू जंडेल द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है आज तक प्रदेश के किसी विधायक या सांसद ने विकलांगों के बारे में नही सोचा श्योपुर के पहले ऐसे विधायक है जो विकलांग हित के बारे में सोचते है और आगे भी सोचते रहेंगे इस मोके पर विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, चंबल संभागीय सचिव अफसार अहमद, श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष धारा सिंह मीणा, विक्की दीक्षित, मुकेश मीणा, श्रीमती अनीता राठौर, राजेंद्र बैरवा सचिव भरत शर्मा, सहसचिव नुरुल हशन हाशमी, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, कार्यालय मंत्री तोसीफ अंसारी, सोईं ब्लॉक अध्यक्ष धासीराम प्रजापति, रामराज सुमन, विष्णु प्रजापति, भोला बंजारा आदि विकलांग कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

  • शिक्षक विकास महाजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित

    शिक्षक विकास महाजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित

    शिक्षक विकास महाजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित  देवास। वर्ष 2020 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिये देवास जिले से शासकीय मॉडल स्कूल देवास के शिक्षक विकास महाजन का चयन किया गया है ।प्रतिवर्ष यह सम्मान पाँच सितम्बर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों को भोपाल में गरिमामय समारोह में राज्यपाल महोदय के हस्ते प्रदान किया जाता है। किन्तु इस वर्ष कोविड से उत्पन्न परिस्थित के कारण पुरे प्रदेश के चयनित 23 शिक्षकों को यह सम्मान 6 अप्रेल 2021को कलेक्टर कार्यालय के एन आई सी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय शिक्षा मन्त्री श्री इन्दर सिंह परमार एवं जिला कलेक्टर महोदय के हस्ते सम्मानित किया जाएगा । श्री महाजन को विगत वर्षों में नगर निगम देवास का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान,रोटरी क्लब देवास द्वारा राष्ट्र निर्माण सम्मान, कलेक्टर द्वारा सराहनीय कार्य के लिए परेड ग्राउंड पर सम्मान, मनुष्य बल विकास लोक सेवा अकादमिक मुम्बई द्वारा रोल मॉडल अवार्ड, आविष्कार फाऊंडेशन कोल्हापुर द्वारा गोआ में आयोजित ग्लोवल टीचर अवार्ड, कलेक्टर कार्यालय देवास कोविड योद्धा एवं चन्द्रपुर महाराष्ट्र का ऑनलाइन कोविड 19 जागरूकता सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। महाजन की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एच एल खुशहाल, सहायक संचालक श्री अजय सोलंकी, संस्था प्राचार्या श्री अनिल सोलंकी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र बंसल, जिला आई टी सेल प्रभारी डॉ. गंगेश कल्मोदीया एवं स्टाफ सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। भवदीय हजारीलाल सर 9009723120

  • म.प्र. ब्राह्मण महासभा द्वारा सर्व ब्राह्मण एकता संवाद सम्पन्न

ब्राह्मणों की एकता, आर्थिक उन्नति और विवाह सम्बन्धी समस्या सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा

    म.प्र. ब्राह्मण महासभा द्वारा सर्व ब्राह्मण एकता संवाद सम्पन्न ब्राह्मणों की एकता, आर्थिक उन्नति और विवाह सम्बन्धी समस्या सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा

    देवास। म.प्र. ब्राह्मण महासभा द्वारा सर्व ब्राह्मण एकता संवाद एंव भोज का कार्यक्रम आशीर्वाद मांगलिक भवन में आयोजित किया गया । म.प्र.शासन के पूर्व मंत्री पं दीपक जोशी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में ब्राह्मण हित व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की घोषणायें भी की गई। सर्व प्रथम कार्यक्रम में पधारे समाज के वरिष्ठजनों का और मुख्य अतिथि पं. दीपक जोशी का स्वागत महासभा के जिलाध्यक्ष पं. प्रशांत शर्मा एंव महासभा के प्रदेश महासचिव पं. दीपक मिश्रा ने किया । रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर हुये इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मधुर आकर्षक भजनों व होली के गीतों से किया । कार्यक्रम में ब्राह्मण संवाद के रूप में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला, जिसमें ब्राह्मणों की एकता, उनकी आर्थिक उन्नति और समाज में आ रहीं विवाह सम्बन्धी समस्यायें मुख्य रहीं । समाज जन की परेशानियों और सुझावों आमंत्रण के लिये एक वाट्सएप नम्बर 9827798456 भी महासभा द्वारा जारी किया गया । कार्यक्रम में तीन मुख्य घोषणायें भी की गईं, जिसमें इसी वर्ष 26 दिसम्बर को भव्य राज्यस्तरीय सर्व ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन, इस नगरीय चुनावों में अधिक से अधिक ब्राह्मण प्रत्याशियों को टिकिट मिलने पर समाज द्वारा उनको पूर्ण समर्थन एंव कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज जिला देवास के पद पर पं. दीपक मिश्रा की नियुक्ति की गई। मुख्य अतिथि श्री जोशी ने समाज के अंतिम पायदान के लोगों को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि आज हमारी जिम्मेदारी है जब हम इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को बहुत ऊपर ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में ही बोलते हुये महासभा के वरिष्ठ मार्गदर्शक पं. संजय शुक्ला ने इस संवाद कार्यकम की सराहना करते हुये कहा कि निश्चित ही हम इस तरह के संवाद कार्यकम आयोजित कर समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। ब्राह्मण संवाद के इस कार्यक्रम में महासभा के वरिष्ठ पं. देवेन्द्र तिवारी, पं. ओपी तिवारी, पं. सतीश दुबे, पं. बंटी शर्मा, पं. सुरेश शर्मा , पं. रमेश शर्मा, पं. संजय शुक्ला, पं. रमेश जोशी, पं.अशोक शर्मा, पं. भरत शर्मा, पं. सुनील पांडे, पं. मंगेश शर्मा, पं. संतोष त्रिवेदी, पं. मनीष तिवारी, पं. विधाचरण तिवारी, पं. गगन तिवारी, पं. दिनेश कानूनगो, पं. पार्थ शर्मा, पं. राजेंद्र शर्मा, पं. रवि किशोर शर्मा, पं. राकेश पांडे, पं. अचल अग्निहोत्री, पं. आकाश अवस्थी, पं रमेश द्विवेदी, पं. जितेन्द्र तिवारी , महिला सभा मार्गदर्शक पुष्पा शर्मा, रश्मि मिश्रा, महिला प्रभारी अनीता शर्मा, स्नेहलता शर्मा, युवा महासभा अध्यक्ष पं. लक्की शर्मा व ब्राह्मण समाज उपवर्ग के सभी अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुये । शासन की अनुमति प्राप्त इस कार्यक्रम में पूर्ण रूप से शासन के आदेशानुसार मास्क, सामाजिक दूरी व अन्य सावधानियों का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में आये हुये सभी समाज जन का आभार पं. रमेश जोशी द्वारा किया गया।

  • बेरंग होली, टीआई का वायरल वीडियो , मास्क नहीं तो खाओ जेल की हवा, विधायक ने निगम टैक्स मुद्दा बनने से पहले , ऊंट के मुंह में जीरा, घमंडी कमिश्नर,शराब अहाते बंद ,मिलावटी दूध, पूर्व मंत्री फिर चर्चा में

    बेरंग होली, टीआई का वायरल वीडियो , मास्क नहीं तो खाओ जेल की हवा, विधायक ने निगम टैक्स मुद्दा बनने से पहले , ऊंट के मुंह में जीरा, घमंडी कमिश्नर,शराब अहाते बंद ,मिलावटी दूध, पूर्व मंत्री फिर चर्चा में

    भगत – बाबा प्रणाम होली की शुभकामनाएं।
    बाबा -बेटा बधाई परंतु इस बार की रंग बिरंगी रंग पंचमी बेरंग सी हो गई है कोरोना ने होली और पंचमी दोनों का रंग उड़ा दिया है। खेर जान है तो जहान है कितनी होली आएगी और कितने रंग पंचमी अभी तो बस कोरोना से बचो । हम होली भी खूब मनाएंगे दिवाली भी और सारे त्यौहार कुछ समय तो ठहरो।

    भगत – बाबा लोग हैं कि मान नहीं रहे ।
    बाबा – प्रशासन भी कहां मानने वाला उन्होंने अब सख्त रवैया अपना लिया है अब मास्क नहीं तो सीधे जेल होगी अभी तो अस्थाई भेज आने वाले समय में सरकारी हवालात में हवा खाएंगे। बिना मास्क और नियमों को नहीं मानने वाले प्रशासन शासन लगातार जागरूकता के साथ अपनी सेवा भी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दे रहा है तो अब दंडात्मक शैली ठीक ही है।

    भगत – बाबा शहर कोतवाल रहे टी आई का वीडियो वायरल हो रहा है चर्चा का विषय बन गया है।
    बाबा – आपदा के समय में पुलिस की छवि आम जनता के सामने एक मसीहा के रूप में बनी थी परंतु कुछ मछली पूरे तालाब को खराब करती है ऐसे ही वर्दी में एक टीआई के गलत वीडियो ने वर्दी की छवि धूमिल की है टी आई पूर्व में भी विवाद में रह चुके हैं परंतु उसके बाद भी इनको शहर कोतवाल का महत्वपूर्ण थाना मिला और मात्र दो माह में ही उच्च अधिकारियों का भरोसा तोड़ दिया अब वर्दी में टीआई के ऐसे वीडियो देवास जिले में ही नहीं धीरे धीरे पूरे देश में फैलने की संभावना हे जबकि पुलिस विभाग की भूमिका आपदा के समय में आमजन में अच्छी बनी है तब ऐसे अधिकारी को कठोर कार्रवाई कर दंडित किया जाना चाहिए ताकि अगला कोई अधिकारी पुलिस की छवि धूमिल ना करें परंतु अभी तक उच्च अधिकारियों ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है जबकि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल ने धीरे धीरे अपनी और पुलिस की छवि आमजन के बीच में अलग बनाई है तब ऐसे समाज में ऐसे अधिकारी को केवल लाइन अटैच कर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

    भगत -सट्टा शबाब पर है।
    बाबा – देवास के सटोरिए सब पर भारी है बस इतना ही कहना बहुत है।

    भगत -बढ़ती महंगाई में नगर निगम ने भी दर्द पर नमक छिड़क दिया था।

    बाबा- क्या करो महंगाई और करो ना दोनों जक नही ले रहे उस पर देवास नगर निगम ही नहीं पूरे प्रदेश की नगर निगम ने अपने-अपने शहरों में टैक्स बढ़ाकर जनता पर लाद दिए थे इंदौर में तो एक कांग्रेसी नेता भरपूर से ले गए परंतु देवास में संवेदनशील और सतर्क रहने वाले विधायक गायत्री राजे पवार ने बाजी मार ली राजे ने तुरंत मंत्री को फोन लगाकर देवास नगर निगम का टैक्स बढ़ाने पर विरोध दर्ज कर उसे वापिस लेने की बात पर मंत्री ने भी तत्काल मामला ही सुलझा दीया विधायक ने अच्छा ही किया वरना विरोध तो तगड़ा होना था आमजन बढ़ती महंगाई और काम धंधे में मंदी के कारण वैसे ही परेशान हैं फिर कोरोना उस पर निगम का टैक्स कमर तोड़ देता।

    भगत – अगर नगर निगम के चुनाव होते हैं तो महंगाई मुद्दा बन जाएगा।
    बाबा – सही बात है व्यापारी का व्यापार चौपट और उस पर जमाने भर के टेक शासन प्रशासन का डंडा और उस पर महंगाई का असर नगर निगम पर पंचायत के चुनाव पर निश्चित पड़ता अच्छा है चुनाव आगे बढ़ गए। भगत – बाबा महापौर और पार्षद के दावेदार भी अब गिने चुने ही जनता के बीच नजर आ रहे हैं। बाबा- हां बेटा अचानक गधे के सिर से सिंग की तरह यह गायब हो गए हैं जबकि भरोसा नहीं चुनाव कब हो जाए सबसे अच्छे दावेदार तो वह है जो मिले हुए समय को भी एक अच्छा अवसर मानकर जनता के बीच सेवा में लगा दे किसी की मेहनत कभी खाली नहीं जाती मान लो कल से आरक्षण में सीट बदल जाती है तो भी वे अपनी मेहनत का फल अपने किसी साथी को दिलवा सकते हैं फिर समय गुजरते समय नहीं लगता अगले चुनाव में यह संगठन में अच्छी जगह पद मिल ही जाएगा और अब तो संगठन में भी और आम जनता में भी इमानदार और उसका कार्य देखकर ही अवसर दिया जाता है अवसरवादी कि कहीं पर भी दाल नहीं गलने वाली।

    भगत – जीतू गोड़ जीरा फ्राई खिला रहे हैं।

    बाबा – बड़े उमेश हो या जीतू गौड़ सदाबहार है उनकी दुकान साल ही चलती है कभी छात्र राजनीति श्रमिक या फिर किसानों की समस्या है और नगर निगम मैं भी अच्छा है पूरे सक्रिय रहते हैं विरोध में भी चलती तो है। अब महंगाई को लेकर ऊंट के मुंह में जीरा देकर विरोध प्रदर्शन किया इसके पूर्व शव यात्रा और यह ऐसे ही आंदोलन के लिए पहचाने जाते हैं। भगत -बाबा मनीष चौधरी नजर नहीं आ रहा है। भगत -बेटा सत्ता में दूर रहने वाले मनीष चौधरी और यह पूरा ग्रुप विरोध में तो कहीं से भी आ टपकते हैं अभी मनीष बंगाल चुनाव और अन्य राज्य में सक्रिय है ।

    भगत – जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस।
    बाबा – देवास में तो इसे सज्जन वर्मा कांग्रेस ही कांग्रेसी कहते हैं बस सज्जन भाई ने एक ऐसी गलती कर दी हो जैसे कलेक्टर के पद पर तहसीलदार बैठ जाए और तहसीलदार के पद पर कलेक्टर तहसीलदारी करे । अशोक कप्तान जिला कांग्रेस अध्यक्ष से ज्यादा मनोज राजानी का नाम चलता है जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के उनके क्षेत्र में पहला विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद अब जिलाध्यक्ष उतना ही करते हैं जितना ऊपर से आदेश हो जबकि मनोज राजानी इस से भी ऊपर जाकर अपना काम कर देते हैं नगर निगम के टैक्स वाले मुद्दे में बिजली के बिल माफ वाला श्रेय नहीं ले पाए हां राजाजी का विरोध अभी कुछ कांग्रेसी चाह कर भी नहीं कर पा रहे हैं कि नगर निगम में टिकट तो गंगा से ही बटना है शहर कांग्रेस जिला और प्रदेश तक उनके पास जो है।

    भगत -कलेक्टर तहसीलदार

    बाबा – सहज सरल भूमिका में अपनी ही कलेक्टर की पारी शुरुआत करने वाले चंद्रमौली शुक्ला अब चौके छक्के लगा रहे हैं प्रशासनिक कसावट के साथ भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई में भी उनके साथ एसडीएम और तहसीलदार की भूमिका दमदार रही परंतु अब न जाने क्यों भू माफिया गुंडा विरोधी अभियान ठंडे बस्ते में चला गया है कोरोना आपदा तो अभी वापस आई है उसके पहले ही अभियान ठंडा पड़ गया था खेर प्रशासनिक क्षेत्र में अब उनका अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों में भी खौफ नजर आता है और आना ही चाहिए देवास विकास के साथ व्यवस्था में भी बदलाव होना ही चाहिए।

    भगत- पूर्व मंत्री जोशी भी मैदान में आ गये है।

    बाबा – आखिर तीन बार के विधायक है इतनी जल्दी कैसे हार मानने वाले हाटपिपलिया उपचुनाव के बाद यह माना जा रहा था कि दीपक जोशी अब देवास से नहीं भोपाल या अन्य जगह से ही अपनी राजनीति करेंगे परंतु हाल में देवास जिले की विधानसभा बागली जोकि खंडवा संसदीय क्षेत्र में लगती है जहां अभी भारतीय जनता पार्टी में एक प्रदेश के लोकप्रिय नेता सांसद स्वर्गी नंदकुमार सिंह चौहान को खोया है उनकी जगह अब फिर खंडवा संसद के लिए उपचुनाव होना है जहां से पूर्व मंत्री दीपक जोशी का नाम उभर कर सामने आ रहा है क्योंकि संसदीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला बागली विधानसभा अभी भी दीपक जोशी के प्रभाव में है बस कांटे उनके लिए है तो खंडवा क्षेत्र में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और सबसे ज्यादा स्वर्गीय नंदू भैया के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान से है अभी तक तो नंदू भैया का दीपक जोशी को ही समर्थन रहता था लेकिन अब दीपक जोशी का टिकट में नाम चलने पर हर्षवर्धन सिंह चौहान और अर्चना चिटनिस दो विरोधी और दीपक जोशी के मुफ्त में सामने हो गए हैं जिले में अभी संगठन में जोशी समर्थक कुछ है तो भारतीय जनता पार्टी के 4 विधायकों में से एक विधायक पहाड़ सिंह कनौजिया बागली उनके साथ है जो भी हो पूर्व मंत्री का नाम फिर चर्चा में है।
    भगत – इधर से अरुण यादव तो तय है।

    बाबा – वे पहले भाजपा को हरा चुके हैं और उनका टिकट लगभग तय है देवास में उनके समर्थक बागली से मनोज होलानी और शहर में शौकत दादा लकी मक्कड़ और लल्ला बागली में हल्ला बोलेंगे । शौकत दादा को तो महापौर तक का टिकट इनके कोटे से मिल चुका है लल्ला को भी बस लक्की मक्कड़ टिकट के मामले में अनलकी रहे। उनके क्षेत्र में दिग्गी राजा बाजी मार जाते हैं इधर मनोज राजानी ने राहुल को फिक्स कर दिया अब लकी इस बार फिर लक आजमा रहे हैं और शौकत दादा आरक्षण में बदलाव को भी बदलाव की नजर से फिर महापौर की दावेदारी में आ गए हैं जबकि विरोधी उनको पार्षद जोकि वह हारने के बाद अपने पुत्र को भी अपने क्षेत्र से नहीं जीता सके उनके लिए उनके द्वारा टिकट ही भस्मासुर बन गया।

    भगत- शराब अहाते वाला मुद्दा भी उठा था ।
    बाबा – हा देवास के सभी रेस्टोरेंट में पार्सल सुविधा और शराब के अहातों में खुले रूप से भोजन परोसा जा रहा था यह तो देवास की अधिकारियों के लिए थी शर्म की बात थी कि एक तरफ आम आदमी का रेस्टोरेंट जहां वह इमानदारी से काम कर जैसे तैसे अपना व्यापार चलाता है वह पुरानी परेशानी से निपटा ही था कि अब नई आफत केवल पार्सल भेजो वेटर कर्मचारी की छुट्टी कर दो यहां तक तो ठीक परंतु उनका दिल जब दुखा जब सामने शराब के ठेके पर खुलेआम शराबी भोजन कर रहे हैं वे बस दूर से सरकार का कानून न्याय देखते रहे परंतु भगवान के घर देर है अंधेर नहीं अब 1 अप्रैल से अहाते इस कारण बंद हो गए की उनकी लाइसेंस फीस जमा नहीं की गई और अधिकारी द्वारा नहीं कार्रवाई करने के बाद भी स्वत बंद हो गये बस अच्छा नहीं लगा तो जिला प्रशासन का इस जगह भेदभाव पूर्ण रवैया। अगर और चलते तो विपक्ष सड़क पर आ ही गई थी समझो फिर बंद कर आते तो क्या रह जाती । सब कुछ करो बस भेदभाव नही।

    भगत – फिर मिलावटी दूध पकड़ा गया।

    बाबा – बैंक नोट प्रेम पुलिस ने इस बार मिलावटी दूध और मावा बेचने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है नकली दूध का व्यापार कर यह मिलावट खोर न जाने कितनी बीमारी चंद्र लालच में आमजन को मुफ्त में दे रहे हैं जो कार्य खाद्य और औषधि विभाग का है उसे पुलिस विभाग कर रहा है पहले मुकेश इजारदार और अब टी आई उमराव सिंह ने इनको हवालात की हवा खिलाई है अभी भी शहर में कई जगह मिलावट केमिकल युक्त दूध और मावा बिक रहा है संबंधित विभाग ध्यान दें कम से कम लोगों के जीवन से खिलवाड़ ना करें आपके भी बाल बच्चे हैं।

    भगत – कमिश्नर विशाल सिंह घमंडी हो गए है।
    बाबा – बेटा तू भी कच्चे कान का हो गया है देवास विकास में चारों ओर तुझे क्या नजर आ रहा है दिन रात मेहनत कर देवास के विकास के साथ व्यवस्था में बदलाव लाने में कमिश्नर विशाल सिंह कोई कसर नहीं छोड़ रहे है चामुंडा कॉन्प्लेक्स का कायाकल्प करने के साथ शंकरगढ़ पहाड़ी मां चामुंडा टेकरी औद्योगिक क्षेत्र मैं बंजर होती जमीन पर सुंदर उद्यान सहित नगर निगम को प्रदेश में आगे लाने के लिए लगातार प्रयासरत है सबसे बड़ी बात नगर निगम में पीसी जो 20 परसेंट से ऊपर चली गई थी उससे भी ठेकेदारों को राहत है अब ठेकेदार से पूछो तो वह नगर निगम में है वापस काम करने को राजी हो गया है बस इसी दिनभर की उधेड़बुन में कमिश्नर विशाल सिंह कई लोगों के फोन नहीं उठा पाते यह छोटी से बड़ी बात पर किसी को भी चाहे जब फोन ठोक देना अपना कर्तव्य समझते हैं फिर उनके फोन नहीं उठाने पर सीधे घमंडी की उपाधि समझ से परे है ।
    कलयुग टाइम के पाठक के लिए यह भी बता दें हम अच्छे अधिकारी का सम्मान करते हैं हमें लाभ या हानि उससे फर्क नहीं पड़ता शहर के विकास और व्यवस्था में बदलाव पूरे समाज को फर्क पड़ता है कलयुग टाइम्स मेरे द्वारा पूरे 4 वर्ष में भी तक नगर निगम से एक रुपए का विज्ञापन या कोई निजी कार्य के लिए कमिश्नर को कभी फोन नहीं लगाया। लगाया भी तो सार्वजनिक समस्या या क्षेत्र के विकास के लिए और जवाब अच्छा ही आया फोन नहीं उठा पाए तो बाद में सार्वजनिक समस्या हल होने के साथ विकास कार्य में भी कमिश्नर विशाल सिंह ने कंजूसी नहीं की देवास के विकास के लिए अभी अधिकारियों की अच्छी टीम है बहुत कम अधिकारियों से आते हैं जो रुचि लेकर जिस शहर में पोस्टिंग हुई है उस शहर के लिए कुछ अलग करने की सोचते हैं और वह जहां भी जाते हैं नाम कमा जाते हैं और मुख्य भूमिका जनप्रतिनिधि और सरकार की होती है अधिकारी का चयन अगर गलत हो तो सारी बरामदी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि को ही मिलती है इतिहास गवाह है।

  • केन्द्रीय सिविल सेवा एथलेटिक्स चैम्पियनशीप के ट्रायल में देवास जिले के खिलाडियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

    केन्द्रीय सिविल सेवा एथलेटिक्स चैम्पियनशीप के ट्रायल में देवास जिले के खिलाडियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

    देवास। केन्द्रीय सिविल सेवा एथलेटिक्स चैम्पियनशीप 2020-21 के लिये ट्रायल 1 अप्रैल को भोपाल में तात्या टोपो स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि ट्रायल में देवास जिले के 6 खिलाडियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसमें अजय दायमा (पटवारी) सोट पुट, डिस्क थ्रो (प्रथम), आरती दायमा (पटवारी) 400मी (प्रथम), दीपिका बोरिवाल (पटवारी) सोट पुट, 400मी (प्रथम), सीमा गिरी (पटवारी) 100 मी, 200 मी (प्रथम), संदीप बोरिवाल (वन विभाग) 800 मी (प्रथम), दुर्ग कटारिया (पटवारी) 1500 मी (प्रथम) रहे। सभी चयनित खिलाडिय़ों को देवास अधीक्षक भू अभिलेख के मुरलीधर सर और देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव, प्रशिक्षक जितेन्द्र गोस्वामी ने अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

  • सेवानिवृत्त पर प्राचार्य श्रीमती चित्रलेखा ताप किर  को समारोह पूर्वक विदाई दी गई

    सेवानिवृत्त पर प्राचार्य श्रीमती चित्रलेखा ताप किर को समारोह पूर्वक विदाई दी गई

    जाम गोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य श्रीमती चित्रलेखा तापकिर की सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में विदाई कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल खुशाल थे अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री विष्णु वर्मा ने की विशेष अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र बंसल सहायक संचालक श्री अनिल सोलंकी संकुल प्रभारी श्रीमती राजश्री काले एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री दुबे जी थे सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया शाल परिवार द्वारा श्रीमती चित्रलेखा तापकिर का शाल श्रीफल एवं उपहार अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया श्रीमती तापकीर द्वारा विद्यालय को मां सरस्वती की मूर्ति भेंट की गई अतिथियों का स्वागत विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री समंदर सिंह परमार द्वारा किया गया एवं आभार श्री पुरुषोत्तम सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया इस अवसर पर श्रीमती तापकि र के जीवन साथी श्री दिलीप तापकिर एवं पुत्र धैर्यशील एवं सत्य शील के साथ उनका परिवार उपस्थित रहे।