Category: विशेष

  • महापौर टिकट में कांग्रेस अग्रणी, व्यास को मिला पूर्व मंत्री  वर्मा  की वफादारी का पुरस्कार ,राजानी ,चौधरी ने कदम पीछे हटाए ,

    महापौर टिकट में कांग्रेस अग्रणी, व्यास को मिला पूर्व मंत्री वर्मा की वफादारी का पुरस्कार ,राजानी ,चौधरी ने कदम पीछे हटाए ,

    महापौर टिकट वितरण में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। और टिकट भी ऐसा दिया कि जोर का झटका धीरे से नहीं जोर से ही लगे । प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के वर्षों से वफादार रहे रमेश व्यास को आखिर सबसे अच्छा मौका मिला ,और उनकी पत्नी विनोदिनी व्यास को अपना अधिकृत प्रत्याशित घोषित कर सज्जन वर्मा गुट ने अपना वर्चस्व दिखा दीया। कि जो हमारे साथ रहेगा उसे एक दिन मौका जरूर मिलेगा इसके पहले रमेश व्यास को पार्षद का टिकट भी उनके गृह क्षेत्र से दिया था जहां वे पूर्व महापौर सुभाष शर्मा से हार गए। जबकि सबसे कमजोर सीट सुभाष शर्मा की बताई जा रही थी तब हाथ आया मौका खो दिया अब फिर दूसरी बार उनके पास टिकट जब आया है जब देवास के दो प्रमुख दावेदार मनोज राजानी और प्रदीप चौधरी मैं से एक का टिकट लगभग तय था और सबसे भारी प्रत्याशी भी यही माने जा रहे थे ।आमजन में इनके नाम की ही चर्चा थी। परंतु मनोज राजानी ने अपनी विधानसभा की तैयारी के लिए अपनी टीम खड़ी करने के लिए अपने गुरु सज्जन वर्मा के लिए टिकट छोड़ दिया ।वही दूसरा प्रदीप चौधरी भी विधानसभा की तैयारी के कारण ही इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे ।कांग्रेस से महिला पदाधिकारी वंदना पांडे का दावा भी मजबूत था।

    परंतु इस बार पार्षद पति नहीं बन सके रमेश व्यास को महापौर पति बनने का मौका दिया है रमेश व्यास के साथ सबसे प्लस पॉइंट है की वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित ब्राह्मण समाज के साथ अन्य सभी समाजों में लगातार सक्रियता और भारतीय जीवन बीमा निगम मैं राष्ट्रीय पद होने के साथ इन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया गुटबाजी में नहीं पढ़े संगठन के लिए सदा समर्पित रहे इनकी शैली और इनके 2 वर्षों में परिवार के सामाजिक रिश्ते का भी चुनाव में लाभ मिलने की संभावना है कांग्रेसमें प्रत्याशी का विरोध भी इतना नहीं है जितना भारतीय जनता पार्टी में है बस कमजोर कड़ी है की केंद्र में भाजपा सरकार प्रदेश में भाजपा सरकार और सांसद विधायक जो पूरा चुनाव स्वयं देख रही है इन सब बातों को ध्यान रखते हुए चुनाव लड़ना पड़ेगा अभी सामने भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कौन आता है यह बात भी मायने रखती है अगर भाजपा ने कमजोर प्रत्याशी घोषित कर दिया तो रमेश व्यास की आस पूरी हो सकती है।

  • विरसा मुण्डा जैसे क्रांतिकारियों का आजादी में अहम योगदान, आदिवासी कांग्रेस ने मनाया बलिदान दिवस

    विरसा मुण्डा जैसे क्रांतिकारियों का आजादी में अहम योगदान, आदिवासी कांग्रेस ने मनाया बलिदान दिवस

          देवास = आदिवासियों के मसीहा बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता । आदिवासी सेना बनाकर अंग्रेजी हुकूमत से जो लोहा लिया उसने देश के लोगों को जगाने का वह काम किया जिसेने स्वतंत्रता संग्राम का मार्ग प्रशस्त किया।आदिवासियों द्वारा की गई क्रांति की चिंगारी ने ऐसा रूप लिया कि पूरा देश अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ होता चला गया। उसी का परिणाम हुआ कि हमें आजादी मिली। बिरसा मुंडा ने जहां समाज सुधार के साथ आदिवासी समाज के उत्थान में जो भूमिका निभाई उसका आदिवासी समाज हमेशा ऋणी रहेगा।। उक्त विचार आदिवासी कांग्रेस द्वारा शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में एडवोकेट एवं शहर अध्यक्ष निलेश वर्मा के नेतृत्व में बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा रेखा वर्मा अजीत भल्ला अनिल गोस्वामी मंजू रायकवार रजनी कल्याणे नंदकिशोर पोरवाल चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहे । सर्वप्रथम उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार राजेश जयसवाल ने माना इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन रमेश व्यास नजर शेख नरेंद्र यादव विक्रम मुकाती राजेश राठौर इम्तियाज शेख़ भल्लू ईशान राणा इरफ़ान कुरेशी रविंद्र सोनी उमेश गवली इरफ़ान कुरेशी अजय परते राजा शुक्ला कमल मुकाती चिंटू धारु प्रह्लाद मिस्त्री सुनील शुक्ला मुकेश झारेवाला संजय रैकवार भूपेंद्र सिंह बेस लखन दास बैरागी रमेश जाटव शेषन कल्याणे सुनील सोलंकी जय प्रकाश मालवीय जितेंद्र मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

  • दुबे मप्र कांग्रेस कमेटी खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने

    देवास। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सहमति, समस्त प्रकोष्ठ महामंत्री-प्रभारी जेपी धनोपिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व युवक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी के अनुमोदन पर मप्र कांग्रेस कमेटी खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने ऋषभ दुबे को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। दुबे के मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी।

  • सावधान भा ज पा——-              बापट और बबली वाली गलती ना दोहरा दे भाजपा ,वरना फिर इतिहास लिखा जाएगा महापौर चुनाव में

    सावधान भा ज पा——- बापट और बबली वाली गलती ना दोहरा दे भाजपा ,वरना फिर इतिहास लिखा जाएगा महापौर चुनाव में

    अभी देवास में तो मौसम केवल चुनाव का चल रहा है ।जिसमें सबसे ज्यादा आमजन में उत्सुकता और इंतजार यदि है तो महापौर के टिकट का। क्योंकि देवास के विकास का भविष्य सांसद विधायक के बाद महापौर पर ही ज्यादा टिका है ।अभी कई नाम से चल रहे हैं जिससे जनता में उनका सार्वजनिक चर्चा में ही विरोध होना शुरू हो गया है तब चुनाव लड़ेंगे तब क्या हाल होगा। भारतीय जनता पार्टी  की सरकार प्रदेश और केंद्र में है सांसद विधायक के बाद यदि महापौर भाजपा का बनता है तो भाजपा के लिए सबसे अच्छा होगा सबकी निगाहें भी भारतीय जनता पार्टी के महापौर टिकट पर है। यहां तक कि कांग्रेस के बड़े नेता इंतजार में है कि भाजपा से ऐसा वैसा टिकट मिल जाए और वह सीधा चुनाव अपनी पत्नी को लड़ा दे और महापौर का सपना पूरा करें । ऐसा हो भी सकता है यदि भारतीय जनता पार्टी पट्ठा वाद और बिना जनाधार के बिना सर्वे के सीधे टिकट दे देती है तो। ऐसा ही सन 2004 में और 2009 में हो चुका है। जहां भारतीय जनता पार्टी को अपनी सरकार होते बुरी तरह शिकस्त खाना पड़ी। सन 2004 में प्राधिकरण अध्यक्ष राजेंद्र बापट जो कि प्राधिकरण में ठीक कार्य कर रहे थे। संगठन ने सभी कार्यकर्ता की उपेक्षा कर बापट जी को टिकट दे दिया और देवास का इतिहास रहा कि कांग्रेस भाजपा को मात देते हुए निर्दलीय महापौर शरद पाचुनकर चुने गए ।इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने सबक नहीं लिया और पैलेस से अपनी पसंद का बबली यादव का टिकट विरोध के बाद भी दिया गया जबकि बबली यादव के प्रति नरेंद्र यादव पार्षद का चुनाव नहीं हारे हैं ।परंतु अचानक सीधे महापौर का टिकट 2009 में मिलने के बाद कांग्रेस से रेखा वर्मा को टिकट मिलने के बाद जनता ने पैलेस का उम्मीदवार हरवा दिया ।सबसे बड़ी बात उस समय महाराज और शिवराज दोनों ही देवास में पूरी मेहनत के साथ महापौर को जिताने के लिए दमखम लगा चुके थे। परंतु देवास की जनता ने अपना फैसला सुना दिया कि आप चाहे जिसको टिकट दे दोगे तो जनता जनार्दन का अपना फैसला अलग होता है।

    वैसे भी देवास महापौर में अभी तक का इतिहास देखे तो भारतीय जनता पार्टी 5 चुनाव में से एक चुनाव में जीत हासिल कर सकी है और एक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थक निर्दलीय जीते हैं इस तरह देवास में लगातार कांग्रेस का महापौर रहा है आमजन की यही पुकार है कि देवास का महापौर का टिकट सर्वे कर पूरी छानबीन कर जनता के बीच स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व को ही दिया जाए वरना फिर वही परिणाम सामने होगा। कलयुग टाइम्स में आम जनता की आवाज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और देवास के प्रमुख नेता को पहुंचा दी है आम जनता की आवाज जो संगठन सुनेगा महापौर इस बार उसी का होगा।

  • देवास महापौर प्रत्याशी श्वेता अग्रवाल के नाम के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज , कहीं यह राजनेताओं की गहरी चाल तो नहीं

    देवास महापौर प्रत्याशी श्वेता अग्रवाल के नाम के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज , कहीं यह राजनेताओं की गहरी चाल तो नहीं

    देवास नगर निगम महापौर के लिए सबसे ज्यादा चर्चा हे किसको मिलेगा टिकट कौन कौन है। दावेदार यह तो बात तो रोज की है अभी सबसे बड़ी दो-तीन घंटे में एक समाचार पत्र मैं मध्य प्रदेश के कुछ टिकटों में देवास में कांग्रेस की ओर से श्वेता अग्रवाल का नाम आने के बाद कांग्रेसियों में हड़कंप मचना स्वाभाविक है आम जनता में भी यही प्रतिक्रिया है कि आखिर यह सब कैसे हो गया। देवास से कांग्रेसमें 29 दावेदारों ने फॉर्म भरे हैं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है कि यह पोस्ट अभी सही नहीं है अभी महापौर का टिकट फाइनल नहीं हुआ है । फिर भी धुआं उठा रहे तो आग तो कहीं ना कहीं लगी है। देवास में प्रवेश अग्रवाल का प्रवेश धार्मिक आयोजन के माध्यम से हुआ है। इनको अभी कुछ ही जनता पहचानती है तो धार्मिक आयोजन वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास होने के कारण ज्यादा समय नहीं होने से इनके ज्यादा समर्थक नहीं है तो विरोधी भी नहीं है। अगर कुछ समय और इन्होंने देवास को दिया होता और फिर महापौर का टिकट आता तो शायद इतना विरोध नहीं होता। अभी तो सारे कांग्रेसी एक साथ विरोध पर उतर आए हैं ऐसे में क्या प्रवेश अग्रवाल देवास से अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल का टिकट करवाएंगे और देवास में सत्ता के साथ संगठन में भी सिरमौर रहने वाले मनोज राजानी क्या अपनी श्रीमती कविता राजानी का टिकट कटने देंगे। यह देखा जाए तो बहुत ही गहरी राजनीतिक चाल ही कहना होगा क्योंकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष वह स्वयं है और जिलाध्यक्ष अशोक पटेल भी उनके ही समर्थक हैं ।फिर सबसे बड़ी बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मालवा के कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा भी मनोज राजानी की पसंद को ही पसंद करते हैं। महापौर अपना तो ठीक है जिले में टिकट बंटवारे में सबसे ज्यादा मनोज राजानी समर्थकों को स्थान मिलेगा यह बात भी तय है । बस अभी तो प्रवेश अग्रवाल ने राजनीति माहौल गरमा दिया है विरोध होने के कारण आम जनता में अब यही कह रही है कि इससे तो देवास के मनोज राजानी या अन्य किसी को ही टिकट दिया जाता और कांग्रेसी भी अब स्थानीय व्यक्ति कोई भी टिकट लेता है तो इतना ज्यादा विरोध नहीं करेंगे यही सोच शायद ऊपर और एमआर कंपनी की रही होगी एक तो मौत की सहानुभूति ऊपर से अपनी ही पार्टी के विरोधियों का विरोध थम जाएगा आखिर में भी यही कहेंगे कि स्थानी किसी को भी दे दो बाहर हाल श्वेता प्रवेश अग्रवाल के नाम से भीषण तपती गर्मी में राजनीति को और गर्म कर दिया है हम तो इतना ही कहेंगे प्रवेश ने बहुत जल्दी कर दी देवास में थोड़ा समय देना था खैर अपना राजनीतिक अब तो दिखाई दिया देवास की नेताओं को कुछ समय के लिए ही सही टिकट तो पहले नंबर पर मिल गया अब आगे क्या होता है देखते रहे राजनीति हलचल।

  • राज्य स्तरीय जंप रोप  प्रतियोगिता  के लिए  टीम पंचमढ़ी  रवाना

    राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता के लिए टीम पंचमढ़ी रवाना

    8वी सीनियर जंप रोप प्रतियोगिता जो की दिनांक 8 जून से 10 जून तक पंचमढ़ी मै आयोजित होने जा रही है जिसके लिए देवास टीम रवाना हुई मध्य प्रदेश जंप रोप के सचिव अबरार अहमद शेख ने बताया कि पंचमढ़ी मै आयोजित होने वाली प्रतियोगिता मै देवास से 22 खिलाड़ी जिसमे 12 लड़कियां 10 लड़के भाग ले रहे है तनिष्का राव ,ऐश्वर्या सेंगर ,मंताशा शेख ,नंदिनी वैद्य,तनुश्री दुबे ,मानवी मजूमदार, निधांशी रघुवंशी,रिया बड़वे,  सिद्धि गौड़ ,यशस्वी परमार ,दिव्यांशी वैद्य,शीतल परमार ,राघव कानूनगो, अद्वय त्यागी ,निखिल  ,अली खान ,परम श्रीवास्तव ,दिव्य गुप्ता ,गौतम ठाकुर आदित्य मालवीय ,स्वराज पाटिल, यश मालवीय ,  टीम कोच सुशील सोनोने होंगे।स्टेशन पर मुस्ताफ भाई हाथी वाले ,अभिषेक गोस्वामी ,सूरज सिंहजी गौड़,मोहन लाल जी श्रीवास्तव ,मोहन पाटिल दुर्गेश यादव ने दी शुभकामनाएं !

  • कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर एक कर्मचारी निलंबित एवं एक अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी

    कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर एक कर्मचारी निलंबित एवं एक अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी

    ———- कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर तथा पंचायत निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर वनमण्डलाधिकारी खातेगांव क्षतिपूर्ति वनीकरण वनमण्डल देवास श्री मंगल सिंह भृत्य को निलंबित किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाशसिंह चौहान (नोडल अधिकारी मानव संसाधन/अवकाश) ने बताया कि कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने प्रार्चाय शासकीय महाविद्यालय खातेगांव के प्रतिवेदन के आधार पर पंचायत निर्वाचन अवधि में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अभय जैन को अपने कर्तव्य से बिना पूर्व सूचना एवं बिना पूर्व अनुमति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर पंचायत निर्वाचन नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अंतर्गत निलंबित किये जाने संबंधी कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर संबंधित अधिकारी से लिखित में प्रतिउत्‍तर मांगा गया है।

  • जिसके नाम की हवा चली वही बना है देवास का महापौर, निगम पदाधिकारी को विधानसभा टिकट भी ज्यादा मिले

    जिसके नाम की हवा चली वही बना है देवास का महापौर, निगम पदाधिकारी को विधानसभा टिकट भी ज्यादा मिले

    नाम चलने से क्या होता है जी यह आम नेता उनका नाम नहीं चलने पर अक्सर कहते हैं। लेकिन यह भी कड़वा सच है कि नगर निगम हो या विधानसभा लोकसभा जिसका नाम चला जिसके नाम की हवा बन गई उसे हराना बहुत मुश्किल हो जाता है ।जनता एक बार मन बना लेती है तो उसने आधा गढ़ तो जीत ही लिया। अभी नगर निगम चुनाव की बात कर रहे हैं तो सबसे पहले 1999 में जय सिंह ठाकुर के नाम की हवा बाजार में पहले ही बन गई थी जय सिंह ठाकुर ने विकास प्राधिकरण में आमजन से मेलजोल बहुत बड़ा कर माहौल बना लिया था कशमकश के बीच आखिर जय सिंह ठाकुर को टिकट मिल ही गया सामने से भी भारी उम्मीदवार शरद पाचुनकर थे जिन को हराना मुश्किल था परंतु हवा पहले ही जयसिंह ठाकुर की बन गई थी ।जनता में माहौल बन गया था आखिर जय सिंह ठाकुर ही महापौर बने। दूसरा 200 4 मैं जय सिंह ठाकुर के सामने चुनाव हारे शरद पाचुनकर का नाम और सहानुभूति की लहर पहले से ही बन गई थी। जहां बाद में उनको टिकट नहीं मिलने के बाद भी निर्दलीय जितना इस बात का सबूत है कि जिसका नाम पहले चल गया जनता में हवा बन गई तो वह निर्दलीय जीत गया। तीसरा 2009 में महिला पिछड़ा वर्ग घोषित होने के साथ ही कांग्रेश से रेखा वर्मा के नाम का माहौल पहले से ही जनता में बन गया था सामने भारतीय जनता पार्टी की बबली यादव के लिए विधायक और पूरे संगठन के साथ मुख्यमंत्री तक ने कोशिश की परंतु आखिर रेखा की रेखा पार नहीं कर सके रेखा वर्मा को पहले बनी हवा का फायदा मिला। इसके बाद लगातार टिकट की दौड़ में टिकट से वंचित रहे सुभाष शर्मा का नाम 2014 मै आमजन में था और हुआ भी यही उनके सामने कांग्रेस के सबसे दमदार उम्मीदवार मनोज राजानी को हार का सामना करना पड़ा। जबकि मनोज राजानी ने भी प्राधिकरण में रिकॉर्ड कार्य कर माहौल बनाया था परंतु जिसका नाम पहले चल गया ।इस तरह अब तक 4 चुनाव में जिसका नाम पहले चला आम जनता में माहौल बन गया वह आसानी से चुनाव जीत गया। इस बार देखना है पहले से जनता में किस का माहौल बन रहा है।

    इसी तरह विधानसभा में भी हाटपिपलिया से मनोज चौधरी की पहले से ही लहर बनने के साथ नाम चल गया था जिसमें उन्होंने आसानी से मंत्री दीपक जोशी को हरा दिया। नगर निगम देवास महापौर सभापति का देवास विधानसभा टिकट से गहरा नाता रहा है सबसे पहले हम बात करें पहले महापौर पति हारून शेख को विधानसभा का टिकट मिला हालांकि वे चुनाव हार गए दूसरा उनके कार्यकाल में ही सभापति रहे स्वर्गीय रतन लाल चौधरी को भी विधानसभा का टिकट मिला तीसरा महापौर रहे जय सिंह ठाकुर को विधानसभा का टिकट मिलने के बाद चौथा महापौर रेखा वर्मा को भी विधानसभा का टिकट मिला महापौर जय सिंह ठाकुर को दो बार विधानसभा टिकट मिल चुका है हालांकि सभी कांग्रेस के बैनर तले लड़े चुनाव हार गए परंतु सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक निगम में चुनकर गए पदाधिकारी को लगातार विधानसभा के टिकट मिले हैं यह एक संयोग कहें या नगर निगम और कांग्रेस विधानसभा टिकट के लिए लकी होना भी मानते हैं। पार्षद मैं भी अधिकांश जगह पर जिस प्रत्याशी का नाम पहले चला है जनता में हवा बन गई है उसे हराना बहुत मुश्किल हो जाता है।