देवास नगर निगम महापौर के लिए सबसे ज्यादा चर्चा हे किसको मिलेगा टिकट कौन कौन है। दावेदार यह तो बात तो रोज की है अभी सबसे बड़ी दो-तीन घंटे में एक समाचार पत्र मैं मध्य प्रदेश के कुछ टिकटों में देवास में कांग्रेस की ओर से श्वेता अग्रवाल का नाम आने के बाद कांग्रेसियों में हड़कंप मचना स्वाभाविक है आम जनता में भी यही प्रतिक्रिया है कि आखिर यह सब कैसे हो गया। देवास से कांग्रेसमें 29 दावेदारों ने फॉर्म भरे हैं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है कि यह पोस्ट अभी सही नहीं है अभी महापौर का टिकट फाइनल नहीं हुआ है । फिर भी धुआं उठा रहे तो आग तो कहीं ना कहीं लगी है। देवास में प्रवेश अग्रवाल का प्रवेश धार्मिक आयोजन के माध्यम से हुआ है। इनको अभी कुछ ही जनता पहचानती है तो धार्मिक आयोजन वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास होने के कारण ज्यादा समय नहीं होने से इनके ज्यादा समर्थक नहीं है तो विरोधी भी नहीं है। अगर कुछ समय और इन्होंने देवास को दिया होता और फिर महापौर का टिकट आता तो शायद इतना विरोध नहीं होता। अभी तो सारे कांग्रेसी एक साथ विरोध पर उतर आए हैं ऐसे में क्या प्रवेश अग्रवाल देवास से अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल का टिकट करवाएंगे और देवास में सत्ता के साथ संगठन में भी सिरमौर रहने वाले मनोज राजानी क्या अपनी श्रीमती कविता राजानी का टिकट कटने देंगे। यह देखा जाए तो बहुत ही गहरी राजनीतिक चाल ही कहना होगा क्योंकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष वह स्वयं है और जिलाध्यक्ष अशोक पटेल भी उनके ही समर्थक हैं ।फिर सबसे बड़ी बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मालवा के कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा भी मनोज राजानी की पसंद को ही पसंद करते हैं। महापौर अपना तो ठीक है जिले में टिकट बंटवारे में सबसे ज्यादा मनोज राजानी समर्थकों को स्थान मिलेगा यह बात भी तय है । बस अभी तो प्रवेश अग्रवाल ने राजनीति माहौल गरमा दिया है विरोध होने के कारण आम जनता में अब यही कह रही है कि इससे तो देवास के मनोज राजानी या अन्य किसी को ही टिकट दिया जाता और कांग्रेसी भी अब स्थानीय व्यक्ति कोई भी टिकट लेता है तो इतना ज्यादा विरोध नहीं करेंगे यही सोच शायद ऊपर और एमआर कंपनी की रही होगी एक तो मौत की सहानुभूति ऊपर से अपनी ही पार्टी के विरोधियों का विरोध थम जाएगा आखिर में भी यही कहेंगे कि स्थानी किसी को भी दे दो बाहर हाल श्वेता प्रवेश अग्रवाल के नाम से भीषण तपती गर्मी में राजनीति को और गर्म कर दिया है हम तो इतना ही कहेंगे प्रवेश ने बहुत जल्दी कर दी देवास में थोड़ा समय देना था खैर अपना राजनीतिक अब तो दिखाई दिया देवास की नेताओं को कुछ समय के लिए ही सही टिकट तो पहले नंबर पर मिल गया अब आगे क्या होता है देखते रहे राजनीति हलचल।
देवास महापौर प्रत्याशी श्वेता अग्रवाल के नाम के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज , कहीं यह राजनेताओं की गहरी चाल तो नहीं
