सावधान भा ज पा——- बापट और बबली वाली गलती ना दोहरा दे भाजपा ,वरना फिर इतिहास लिखा जाएगा महापौर चुनाव में

अभी देवास में तो मौसम केवल चुनाव का चल रहा है ।जिसमें सबसे ज्यादा आमजन में उत्सुकता और इंतजार यदि है तो महापौर के टिकट का। क्योंकि देवास के विकास का भविष्य सांसद विधायक के बाद महापौर पर ही ज्यादा टिका है ।अभी कई नाम से चल रहे हैं जिससे जनता में उनका सार्वजनिक चर्चा में ही विरोध होना शुरू हो गया है तब चुनाव लड़ेंगे तब क्या हाल होगा। भारतीय जनता पार्टी  की सरकार प्रदेश और केंद्र में है सांसद विधायक के बाद यदि महापौर भाजपा का बनता है तो भाजपा के लिए सबसे अच्छा होगा सबकी निगाहें भी भारतीय जनता पार्टी के महापौर टिकट पर है। यहां तक कि कांग्रेस के बड़े नेता इंतजार में है कि भाजपा से ऐसा वैसा टिकट मिल जाए और वह सीधा चुनाव अपनी पत्नी को लड़ा दे और महापौर का सपना पूरा करें । ऐसा हो भी सकता है यदि भारतीय जनता पार्टी पट्ठा वाद और बिना जनाधार के बिना सर्वे के सीधे टिकट दे देती है तो। ऐसा ही सन 2004 में और 2009 में हो चुका है। जहां भारतीय जनता पार्टी को अपनी सरकार होते बुरी तरह शिकस्त खाना पड़ी। सन 2004 में प्राधिकरण अध्यक्ष राजेंद्र बापट जो कि प्राधिकरण में ठीक कार्य कर रहे थे। संगठन ने सभी कार्यकर्ता की उपेक्षा कर बापट जी को टिकट दे दिया और देवास का इतिहास रहा कि कांग्रेस भाजपा को मात देते हुए निर्दलीय महापौर शरद पाचुनकर चुने गए ।इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने सबक नहीं लिया और पैलेस से अपनी पसंद का बबली यादव का टिकट विरोध के बाद भी दिया गया जबकि बबली यादव के प्रति नरेंद्र यादव पार्षद का चुनाव नहीं हारे हैं ।परंतु अचानक सीधे महापौर का टिकट 2009 में मिलने के बाद कांग्रेस से रेखा वर्मा को टिकट मिलने के बाद जनता ने पैलेस का उम्मीदवार हरवा दिया ।सबसे बड़ी बात उस समय महाराज और शिवराज दोनों ही देवास में पूरी मेहनत के साथ महापौर को जिताने के लिए दमखम लगा चुके थे। परंतु देवास की जनता ने अपना फैसला सुना दिया कि आप चाहे जिसको टिकट दे दोगे तो जनता जनार्दन का अपना फैसला अलग होता है।

वैसे भी देवास महापौर में अभी तक का इतिहास देखे तो भारतीय जनता पार्टी 5 चुनाव में से एक चुनाव में जीत हासिल कर सकी है और एक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थक निर्दलीय जीते हैं इस तरह देवास में लगातार कांग्रेस का महापौर रहा है आमजन की यही पुकार है कि देवास का महापौर का टिकट सर्वे कर पूरी छानबीन कर जनता के बीच स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व को ही दिया जाए वरना फिर वही परिणाम सामने होगा। कलयुग टाइम्स में आम जनता की आवाज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और देवास के प्रमुख नेता को पहुंचा दी है आम जनता की आवाज जो संगठन सुनेगा महापौर इस बार उसी का होगा।

More posts