महापौर टिकट में कांग्रेस अग्रणी, व्यास को मिला पूर्व मंत्री वर्मा की वफादारी का पुरस्कार ,राजानी ,चौधरी ने कदम पीछे हटाए ,

महापौर टिकट वितरण में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। और टिकट भी ऐसा दिया कि जोर का झटका धीरे से नहीं जोर से ही लगे । प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के वर्षों से वफादार रहे रमेश व्यास को आखिर सबसे अच्छा मौका मिला ,और उनकी पत्नी विनोदिनी व्यास को अपना अधिकृत प्रत्याशित घोषित कर सज्जन वर्मा गुट ने अपना वर्चस्व दिखा दीया। कि जो हमारे साथ रहेगा उसे एक दिन मौका जरूर मिलेगा इसके पहले रमेश व्यास को पार्षद का टिकट भी उनके गृह क्षेत्र से दिया था जहां वे पूर्व महापौर सुभाष शर्मा से हार गए। जबकि सबसे कमजोर सीट सुभाष शर्मा की बताई जा रही थी तब हाथ आया मौका खो दिया अब फिर दूसरी बार उनके पास टिकट जब आया है जब देवास के दो प्रमुख दावेदार मनोज राजानी और प्रदीप चौधरी मैं से एक का टिकट लगभग तय था और सबसे भारी प्रत्याशी भी यही माने जा रहे थे ।आमजन में इनके नाम की ही चर्चा थी। परंतु मनोज राजानी ने अपनी विधानसभा की तैयारी के लिए अपनी टीम खड़ी करने के लिए अपने गुरु सज्जन वर्मा के लिए टिकट छोड़ दिया ।वही दूसरा प्रदीप चौधरी भी विधानसभा की तैयारी के कारण ही इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे ।कांग्रेस से महिला पदाधिकारी वंदना पांडे का दावा भी मजबूत था।

परंतु इस बार पार्षद पति नहीं बन सके रमेश व्यास को महापौर पति बनने का मौका दिया है रमेश व्यास के साथ सबसे प्लस पॉइंट है की वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित ब्राह्मण समाज के साथ अन्य सभी समाजों में लगातार सक्रियता और भारतीय जीवन बीमा निगम मैं राष्ट्रीय पद होने के साथ इन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया गुटबाजी में नहीं पढ़े संगठन के लिए सदा समर्पित रहे इनकी शैली और इनके 2 वर्षों में परिवार के सामाजिक रिश्ते का भी चुनाव में लाभ मिलने की संभावना है कांग्रेसमें प्रत्याशी का विरोध भी इतना नहीं है जितना भारतीय जनता पार्टी में है बस कमजोर कड़ी है की केंद्र में भाजपा सरकार प्रदेश में भाजपा सरकार और सांसद विधायक जो पूरा चुनाव स्वयं देख रही है इन सब बातों को ध्यान रखते हुए चुनाव लड़ना पड़ेगा अभी सामने भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कौन आता है यह बात भी मायने रखती है अगर भाजपा ने कमजोर प्रत्याशी घोषित कर दिया तो रमेश व्यास की आस पूरी हो सकती है।

More posts