दुबे मप्र कांग्रेस कमेटी खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने

देवास। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सहमति, समस्त प्रकोष्ठ महामंत्री-प्रभारी जेपी धनोपिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व युवक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी के अनुमोदन पर मप्र कांग्रेस कमेटी खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने ऋषभ दुबे को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। दुबे के मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी।

More posts