Category: विशेष

  • अग्नीपथ योजनान्‍तर्गत उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली साई स्टेडियम धार में 01 से 10 सितम्बर तक  ————- देवास जिले के युवा www.joinindianarmy.nic.in पर 03 अगस्त तक करें पंजीयन

    अग्नीपथ योजनान्‍तर्गत उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली साई स्टेडियम धार में 01 से 10 सितम्बर तक ————- देवास जिले के युवा www.joinindianarmy.nic.in पर 03 अगस्त तक करें पंजीयन

    ————- देवास 25 जुलाई 2022/ जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि अग्निपथ योजना में 01 से 10 सितम्बर 2022 तक साई (SAI) स्टेडियम धार में उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों देवास, आगर मालवा, मन्दसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, इन्दौर, बडवानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खण्डवा, अलीराजपुर एवं खरगोन के पुरूष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर जनरल डयूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर तथा ट्रेडमेन की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। देवास जिले के युवा भर्ती के लिए भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीयन 03 अगस्त शाम 05 बजे तक करा सकते है। भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती कार्यालय महू से प्राप्त की जा सकती है। अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारो को ई-मेल के माध्यम से 10 अगस्त तक भेजे जायेगें।

  • मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यक्रम का शुभारंभ

मिट्टी के गणेश पर्यावरण के साथ धार्मिक दृष्टि से भी श्रेष्ठ है- सुरेशानंद जी महाराज

    मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यक्रम का शुभारंभ मिट्टी के गणेश पर्यावरण के साथ धार्मिक दृष्टि से भी श्रेष्ठ है- सुरेशानंद जी महाराज

    मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण कुटी न्यास आश्रम के सुरेशानन्द जी महाराज ने मिट्टी का पूजन कर किया इस अवसर पर बतौर अतिथि सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। 5 मिनट में तैयार होने वाली मिट्टी की गणेश प्रतिमा का डेमो देखकर अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस कार्य को धार्मिक और पर्यावरण की दृष्टि से श्रेष्ठ बताया। प्रतिवर्ष आदित्य दुबे ओर इनके परिवार द्वारा पर्यावरण सरक्षंण व जनजागरण हेतु मिट्टी के गणेश प्रतिमा का निर्माण किया जाता है व इन प्रतिमाओं को निशुल्क आमजन को वितरित किया जाता है। इस कार्य में लिए कई क्विंटल मिट्टी का प्रयोग किया जाकर हजारो गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया जाता है। इस वर्ष स्थानीय जेम्स एकेडेमी स्कूल में मिट्टी का पूजन कर मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण कुटी न्यास आश्रम के पूज्यनीय श्री सुरेशानन्द जी महाराज द्वारा किया गया। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रतिमा निर्माण व प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन दुबे परिवार द्वारा किया जाएगा। जिसमे मुख्य प्रशिक्षक आदित्य दुबे व श्रीमती ऋचा दुबे द्वारा प्रतिदिन आमजन को मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा व आमजन को भेंट करने हेतु प्रतिमाओं का निर्माण भी किया जाएगा। शुभारम्भ अवसर पर जेम्स एकेडेमी विद्यालय के बच्चों ने भी सीखकर मिट्टी के गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया एवम इस वर्ष अपने घरों में स्वयम के द्वारा निर्मित गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यशोदा गावंडे, सीमा शर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, कमलेश राठौर, भावना माते, मीनाक्षी पाठक, प्रिय बोराडे, शिवानी, ट्विंकल, सहित कई लोग इपस्थित रहे।

  • कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला  का नाम तबादला सूची में

    कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का नाम तबादला सूची में

    देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के तबादले की खबर चल रही है । कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद वैसे तो 1 वर्ष और इनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है ।परंतु प्रशासनिक सर्जरी में इनका तबादले की सूची में नाम होने के साथ इनकी कार्य क्षमता को देखते हुए इनको इंदौर निगम कमिश्नर या कहीं ऐसी ही जगह प्रदेश में जहां विकास कार्य की लंबित योजनाओं को वहां पर भेजा जा सकता है।

    वैसे तो कई कलेक्टर आए और गए, परंतु कुछ ऐसे हैं जो नाम कर गए आम जनता में उनका नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है ।देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की आमद कोरोना आपदा के समय हुई । कोरोना आपदा से निपटने के बाद उपचुनाव और नगर निगम पंचायत के चुनाव की शांतिपूर्वक मिटाने के साथ इनकी भूमिका देवास विकास मैं महत्वपूर्ण है ।देवास शंकरगढ़ पहाड़ी प्रोजेक्ट और जीता जागता स्पोर्ट्स पार्क देवास विकास प्राधिकरण का बदला स्वरूप मां चामुंडा टेकरी पर चांदी चांदी और देवास जिला चिकित्सालय के साथ कई योजनाओं को मूर्त रूप दिया है ।अभी अगर यह रहते हैं तो देवास में विकास की गति जो की कमिश्नर विशाल सिंह के साथ पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है उसके लिए इनका एक वर्ष और देवास में आवश्यक है।

    चंद्रमौली शुक्ला ने विकास कार्य और आपदा में न्याय पूर्वक निर्णय लिए तो व्यवस्था सुधार में जरूर थोड़ा शिथिल रहे देवास में विकास के साथ व्यवस्था सुधार भी आवश्यक है ।आमजन को सीमेंट कंक्रीट के साथ भ्रष्टाचार से मुक्ति भी चाहिए ।गरीब का दर्द केवल जिला चिकित्सालय में महंगी मशीनों या अन्य कार्यालयों में चमकते अत्याधुनिक बिल्डिंग से नहीं जाएगा ।वहां की व्यवस्था भी बदलना चाहिए ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाता आम नागरिक तभी खुशहाल होगा जब शासकीय दफ्तरों में उसका कार्य इमानदारी और समय से होगा ।बिल्डिंग और उपकरण कुछ वर्ष बाद फिर पुराने हो जाएंगे लेकिन अगर व्यवस्था एक बार सुधर गई तो आम जनता की आदत भी ईमानदारी से कार्य कराने की और अधिकारी बाबू की आदत भी इमानदारी की हो जाएगीदेवास जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला सहज सरल व्यवहार के कारण होने के कारण उनके अधीनस्थ इसका लाभ दूसरी तरह उठाते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम जन विकास के साथ व्यवस्था में भी सुधार चाहता है ऑफिस ऑफिस के चक्कर से मुक्ति उसे नहीं मिलती । कई कार्यालयों में तो अधिकारी से लेकर बाबू तक इंदौर उज्जैन से अप डाउन करते हैं और आर्थिक लाभ लेने के बाद भी कार्य नहीं करते जब अधिकारी बाबू मुख्यालय पर नहीं रहेंगे तो आमजन का कार्य समय पर कैसे होगा व्यवस्था कैसे सुधरेगी कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का नाम शंकरगढ़ के साथ स्पोर्ट्स पार्क और मां चामुंडा टेकरी देवास विकास प्राधिकरण कायाकल्प और विकास योजनाओं के साथ लिया जाता रहेगा ।लेकिन एक या दो शासकीय कार्यालय ऐसे भी होना चाहिए जहां पर पूर्ण कार्य इमानदारी से हो आम जनता खुशी-खुशी आए और खुशी-खुशी जाए बस छोटी सी यही बात आम जनता चाहती है उसका रियल हीरो विकास कार्य के साथ भ्रष्टाचार मुक्त एक विभाग तो कर जाए। भले ही कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का नाम भोपाल तबादला सूची में है लेकिन अभी भी पैलेस का पावर बरकरार है ।सूची से नाम बाहर होने में ज्यादा समय नहीं लगता अभी तो नाम सूची में है।

  • (पर्यावरण प्रेरणा दायक पहल) 100 साल की दादी जी की पुण्य स्मृति में लगाया 1000 साल आयु वाला वृक्ष

    (पर्यावरण प्रेरणा दायक पहल) 100 साल की दादी जी की पुण्य स्मृति में लगाया 1000 साल आयु वाला वृक्ष

    देवास। पौधारोपण हम पुण्यतिथि और किसी के जन्मदिन या खास अवसर पर करते हैं परंतु वृक्षारोपण बहुत कम होता है और किसी खास अवसर पर हो तो प्रेरणा बन जाता है महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में वृक्ष का रोपण किया गया। ग्राम शिवगढ़ (जलाल खेड़ी) में विगत दिनों सुमेर सिंह पंवार, मान सिंह, धर्मेंद्र सिंह की दादी जी का निधन 100 वर्ष की आयु में हो गया था। दादी जी की याद हमेशा शिवगढ़वासियो के दिलो में जिंदा रहे इस उपलक्ष्य में 1000 साल आयु वाला दस फीट बरगद का पेड़ जेसीबी द्वारा खुदवाकर मुक्तिधाम में लगवाया गया। इस अवसर पर महाकाल राजा भक्त मंडल एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्य, मंडल महामंत्री जीवन सिंह पंवार, केपी सिंह, कुलदीप सिंह, श्याम सिंह, विजयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पं. प्रेमकुमार वैष्णव ने दी। 

  • स्वनिधि महोत्सव  ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए आकर्षक चित्र रिमझिम बारिश में भी कम नहीं उत्साह, 350 से अधिक बच्चे हुए शामिल

    स्वनिधि महोत्सव ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए आकर्षक चित्र रिमझिम बारिश में भी कम नहीं उत्साह, 350 से अधिक बच्चे हुए शामिल

    देवास। स्वनिधि महोत्सव के तहत मल्हार स्मृति मंदिर में ड्राइंग प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। इसमें पथ विक्रेता परिवारों के लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कई तरह के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में इतना उत्साह था कि सुबह रिमझिम बारिश होने के बावजूद बच्चे आए और प्रतियोगिता में शामिल हुए। रविवार को आयोजित की गई प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक चित्रकारी कर अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी चित्रकारी में उपयोगी संदेश भी दिए। ड्राइंग शीट की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन ने की थी। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया। यहां झूले, ट्रेन, मिकी माउस, बैलून शूटिंग आदि मनोरंजक साधनों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। ये सभी साधन बच्चों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए। पथ विक्रेताओं के बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की चित्रकारी देखकर कहा कि ये सभी बच्चे प्रतिभाशाली है। इन्हें समय-समय पर इस प्रकार का मंच मिलना चाहिए। इस प्रकार के मंच से बच्चों की प्रतिभा निखरती है।

  • निगम चुनाव में करारी हार पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग

    निगम चुनाव में करारी हार पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग

    जब जीत का सेहरा बांधते हैं तो हार की जवाबदारी लेना ही चाहिए और नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए।

    इस समय जहां भारतीय जनता पार्टी में जीत का जश्न मनाया जा रहा है ।तो कांग्रेस में इस समय नगर निगम और परिषद के चुनाव में हार का ठीकरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी टिकट वितरण को लेकर उन पर ही फोड़ा जा रहा है। शहर में महापौर की सबसे दयनीय हालत में हार के बाद अगर पार्षद की स्थिति भी देखें तो वह भी उससे ज्यादा हालत खराब है। 45 में से केवल 8 पार्षद वह भी कई जगह कमजोर प्रत्याशी तो कई जगह अपने दम पर जीत कर आए हैं। कई जगह तो कांग्रेस की हालत इतनी खराब रही कि वह तीसरे नंबर पर आई।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से लेकर युवा यही कहते हैं कि टिकट वितरण में रेवड़ी की तरह अपने अपने वालों को टिकट देने से यह हालत हुई है। वरना कांग्रेस इसके पहले दो तीन बार महापौर और अपनी परिषद बना चुकी है तब और अब मैं बस अंतर टिकट का है। विरोध मनोज राजानी का चल रहा है क्या वह इस्तीफा देंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष से ऐसा लगता नहीं है क्योंकि मनोज राजानी जिन्होंने सत्ता पक्ष में सरकार अपने हिसाब से चलाएं पूरा जिला अपने हिसाब से चलाया और संगठन में भी जिलाध्यक्ष तक उनके समर्थक है। मनोज राजानी के साथ भाग्य रहा कि सकता जाने के बाद भी उनके नेता कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष बने रहे एक व्यक्ति दो पद मुख्यमंत्री के बाद प्रदेश अध्यक्ष कल लाभ भी अभी तक ले रहे हैं वैसे राजानी को प्रदेश में बड़ा पद मिल सकता था और वह नहीं तो पूरे जिले में जिलाध्यक्ष का पद भी उनके हाथ में ही था परंतु शहर के अंदर कोई नया नेता उभर कर सामने ना आए या विधानसभा की तैयारी के हिसाब से विरोध प्रदर्शन जो कि मनोज राजानी को सबसे अच्छा करना आता है। उस हिसाब से शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद लिया विपक्ष की भूमिका इन्होंने अच्छी निभाई लेकिन नगर निगम में मात खा गए। अपने हिसाब से रेवाड़ी की तरह टिकट बांटने का यह मामला इनके पास पहली बार नहीं इसके पहले भी इन्होंने टिकट दिए थे वैसे यह बात सही है कि जब किसी भी नेता का अवसर आता है तो वह टिकट अपने हिसाब से दिलाता है पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर हो वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन ने भी अपने समय यही सब किया। परंतु इस बार महापौर के साथ पार्षद में भी पार्टी को कोई बढ़त नहीं मिली बस पार्षद यह कह सकते हैं ना खोया न पाया।

    क्या विरोध के स्वर इस स्तर पर उभर पाएंगे कि मनोज राजानी को इस्तीफा देना पड़े क्योंकि इसके पहले पार्षद के ठीक विधायक की टिकट तक मनोज राजानी के आका पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और कमलनाथ जी ने बांटे थे तो आगे भी 1 वर्ष बाद विधानसभा है जिले में अभी तक दो गुट चलते थे परंतु अभी तो एक ही सर्वशक्तिमान कांग्रेसमें सज्जन वर्मा गुट चल रहा है दूसरागुट युवा लाबी का थोड़ा बहुत दम भरता है और अंतिम समय में असफल हो जाता है ऐसे में मनोज राजानी का इस्तीफा मांगना विरोध करना अपनी जगह है परंतु देना उनके स्वयं विवेक पर है देवास विधानसभा सामने है अभी महापौर की 45000 की लीड को देखकर भी यदि कोई विधानसभा की तैयारी करें तो उसे कड़ी मेहनत करना होगी आज और कल में समय बदलते देर नहीं लगती आज परिस्थितियां अलग है कल अलग होगी उस हिसाब से देवास विधानसभा के साथ पूरे जिले की एक तैयारी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा लॉबी जो लगातार प्रयास कर रही है उसका भी विशेष ध्यान रखना होगा। बहरहाल अभी तो मनोज राजानी के इस्तीफे की बात जोर पकड़ रही है।

  • कक्षा दसवीं सीबीएसई में दियांशी ने 97.4 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

    कक्षा दसवीं सीबीएसई में दियांशी ने 97.4 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

    देवास। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें जिले के कई बच्चों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। त्रिलोक नगर इटावा निवासी दियांशी राजेन्द्र गुप्ता ने कक्षा दसवीं सीबीएसई में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व जिले का नाम देश सहित प्रदेश में गौरवान्वित किया। कुं. दियांशी की उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य सिस्टर निशा, माता गायत्री गुप्ता, कुरूप अंकल, देवराज गोस्वामी, मिश्रीलाल कुमावत, रेखा बाई गुप्ता सहित विद्यालय शिक्षकों एवं परिवारजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • कालापाठा के पास डंपर और आईसर की हुई आमने सामने भिड़ंत आईसर चालक हुआ घायल

    कालापाठा के पास डंपर और आईसर की हुई आमने सामने भिड़ंत आईसर चालक हुआ घायल

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर कालापाठा से आगे अंकित ढाबे के पास छोटी पुलिया पर डंपर और आईसर की आमने सामने भिड़ंत हो गई बिजवाड़ चौकी के हेड साहब मोहन सिंह राणा ने बताया कि इंदौर साईट से आ रहा डंपर mp13 H1197और हरदा साईट से जा रही आईसर Mp09 GG1126 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई आईसर चालक विजय पिता सूरज राजपूत 40 वर्ष निवासी आंवली जिला उज्जैन घायल होगा वही डंपर चालक महेश पिता रमेश भिलाला सिमरथी धामनोद को भी हल्की चोट आई है उपचार के लिए कन्नौद हॉस्पिटल भेज दिया है

  • अमर बलिदानी श्री चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर नमन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार मुक्त और राष्ट्रवादी विचारों को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

    अमर बलिदानी श्री चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर नमन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार मुक्त और राष्ट्रवादी विचारों को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

    देवास अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्मृति समिति द्वारा मध्यप्रदेश की धरती के लाल युवाओ के प्रेरणास्त्रोत राष्ट्र नायक अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद जी की 116 जन्म जयंती पर नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया , समिति के सरंक्षक दिलीप सिंह जाधव ओर सयोंजक गुरुचरण चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्र भक्तो ने आजाद जी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर पुष्पो के द्वारा नमन प्रस्तुत किया गया । आजादी के अमृत महाउत्सव वर्ष के अवसर पर संचालक मनीष पारीक ने आजाद जी के जीवन पर आधारित घटनाओ से राष्ट्रभक्तो को अवगत कराया एवम समिति के सदस्यों एवम कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्र भक्तो ने भारत भूमि को भ्र्ष्टाचार मुक्त ओर राष्ट्रवादी विचारो को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से यशवन्त राव व्यायाम शाला के अशोक गायकवाड़ ,मोहन पहलवान ,संजय पानसरे ,सहित पहलवान एवम समिति के महेश मीठे ,बाड़ा देशमुख ,भावेश , कीर्ति चौहान ,निर्माण सोलंकी ,अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर बाजपाई ,पुस्तकालय सचिव लोकेंद्र शुक्ला ,आनंद सोलंकी ,विश्वास झाला ,उमेश जोशी सहित राष्ट्रभक्त युवा खिलाड़ी एवं पहलवान तथा समिति के सदस्य उपस्थित थे । मनीष पारीक संचालक दिलीप सिंह जाधव सरंक्षक गुरुचरण चौधरी सयोंजक