Category: विशेष

  • मनीष सेन दूसरी बार नगर निगम सत्ता पक्ष नेता बने

    मनीष सेन दूसरी बार नगर निगम सत्ता पक्ष नेता बने

    वार्ड क्रमांक 26 से जीते पार्षद मनीष सेन को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार नगर निगम सत्ता पक्ष नेता का दायित्व सौंपा है पिछली परिषद में भी वे निगम सत्ता पक्ष नेता थे और इस बार भी वही भूमिका निभाएंगे। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल महामंत्री राजेश यादव ने घोषणा करते हुए उनका स्वागत महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के आतिथ्य में किया।

  • वर्षों बाद मिला मौका ,आओ जोश के साथ घर घर तिरंगा लहराए , कॉलोनी मोहल्ले बस्ती ,गांव में भी बांटो तिरंगे ,गिफ्ट में बांटो तिरंगे और घर-घर बांटो तिरंगे ,इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    वर्षों बाद मिला मौका ,आओ जोश के साथ घर घर तिरंगा लहराए , कॉलोनी मोहल्ले बस्ती ,गांव में भी बांटो तिरंगे ,गिफ्ट में बांटो तिरंगे और घर-घर बांटो तिरंगे ,इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    सरल शब्दों में सीधी सी बात बहुत इंतजार के बाद यह मौका आया है कि हम अपने घर पर तिरंगा लहरा सकते हैं कल तक किसी शासकीय बिल्डिंग संस्थान शैक्षणिक संस्थान या किसी संस्था पर तिरंगा लहराते देखते हर किसी का मन होता था कि हमारे घर पर भी किसी दिन हम खुलकर तिरंगा लहराए। आजादी के 75 वर्ष मैं हमको यह अधिकार मिला यही सबसे बड़ी बात है इससे बड़ा अधिकार खुशी हो ही नहीं सकती हम अपने घर पर लहराए  अपने संस्थान पर तिरंगा लहराए  और अपने आसपास सेवा बस्ती जाकर भी तिरंगा लहराए ,तिरंगा महोत्सव मनाए। अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी घर पर काम करने वाली घरेलू महिला उनके बच्चे को भी प्रोत्साहित करें अपनी ओर से एक तिरंगा गिफ्ट दे सकते हैं। व्यापारियों के लिए सबसे अच्छा मौका है अपने ग्राहकों को भी वे तिरंगा गिफ्ट कर दिल जीत सकते हैं आमजन में सबसे ज्यादा भावना है तो वह है राष्ट्रीयता की और हम अपने राष्ट्र के प्रति स्वयं इतनी दीवानगी रखें की हम से प्रेरित होकर हर व्यक्ति राष्ट्र के प्रति दीवाना हो जाए और प्रतीक के रूप में तिरंगा राष्ट्र भक्ति का सबसे बड़ा प्रेरक है तो मौका क्यों छोड़े आओ तिरंगा लहराए घर-घर तिरंगा लहराए। क्या है इस अभियान का उद्देश्य  यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है. यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा. हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.। क्या हैं राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम  देश में राष्ट्रयीय ध्वज को फहराने से जुड़े कुछ नियम हैं. इनके बारे में जानकारी होना भी जरूरी है. यदि इन नियमों के अनुसार तिरंगा नहीं फहाराय जाता है तो आप पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है. इसके लिए भारत सरकार द्वारा फ्लैग कोड 2002 तैयार किया गया है.  यह राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, प्रदर्शनी और फहराने से जुड़ी गाइडलाइन बताता है. इसे 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था. जरूर रखें इन 7 बातों का ध्यान 1.  झंडे का प्रयोग व्यावसायिक उद्येश्य के लिए नही किया जाएगा. 2. किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए झंडे को नही झुकाया जायेगा. 3. झंडे का प्रयोग किसी वर्दी या पोशाक के रूप में नहीं किया जाएगा. झंडे को रुमाल, तकियों या किसी अन्य ड्रेस पर नहीं छापा जा सकता है. 4. झंडे का प्रयोग किसी भवन में पर्दा लगाने के लिए नही किया जाएगा. 5. किसी भी प्रकार का विज्ञापन/अधिसूचना/अभिलेख ध्वज पर नहीं लिखा जाना चाहिए. 6. झंडे को वाहन, रेलगाड़ी, नाव, वायुयान की छत इत्यादि को ढकने के काम में इस्तेमाल नहीं किया जायेगा.  7. किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर ऊंचाई या उससे ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए.

  • विपक्ष जब भी महंगाई के खिलाफ आवाज उठाता है तो मोदी सरकार उन पर कर देता है ई डी की कार्यवाही = श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ दिया धरना

    विपक्ष जब भी महंगाई के खिलाफ आवाज उठाता है तो मोदी सरकार उन पर कर देता है ई डी की कार्यवाही = श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ दिया धरना

    देवास। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि विपक्ष जब भी देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाता है तो मोदी सरकार उन पर ईडी की कार्यवाही कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करती है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है आज देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुँच चुकी है । दूध घी से लेकर खाने पिने की हर चीज जी एस टी के दायरे में लादी गई है । उक्त विचार पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस द्वारा स्थानीय मंडूक पुष्कर पर दिए गए धरने में कांग्रेस जनो को संबोधित करते हुए कहै । इसी के साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर को सौंपा । ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि वे बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए मोदी सरकार को निर्देशित करें एवं बढ़ रहे दामो को रोके।। इसके पूर्व धरने को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा विक्रम पटेल नजर शेख़  विक्रम मुकाती प्रदीप चौधरी राजवीर सिंह बघेल तवर सिंह चौहान अनिल गोस्वामी नंदकिशोर पोरवाल राधा किशन सोलंकी मूलचंद पाटीदार इम्तियाज शेख़ भल्लू वंदना पांडे अमितेश पांडे प्रिंस कटेसरिया ने संबोधित करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आम नागरिकों का जीना दूभर हो चुका है जिस तरह से रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुओं पर जीएसटी लगाया जा रहा है उससे उन वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। समय रहते महंगाई पर केंद्र सरकार ने काबू नहीं पाया तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।। धरने का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार एजाज शेख ने माना ।इस अवसर पर जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया विशेष रूप से उपस्थित थी साथ ही कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री ज्ञान सिंह दरबार सूरज सिंह चावड़ा निलेश वर्मा जाकिर उल्ला शेख़ सन्तोष मोदी रमेश व्यास अजीत भल्ला  पोपसिंह परिहार साधना प्रजापति आबिद खान राहुल पवार कुद्दुस शेख चिंटू धारु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

  • चौथे स्तंभ और प्रशासन के बीच बड़ी दूरियां देवास जिले के पत्रकार के साथ हुए गलत व्यवहार से प्रदेश के सभी संगठनों का मिल रहा साथ अब पत्रकारों का आक्रोश आंदोलन के रूप में बदला

    चौथे स्तंभ और प्रशासन के बीच बड़ी दूरियां देवास जिले के पत्रकार के साथ हुए गलत व्यवहार से प्रदेश के सभी संगठनों का मिल रहा साथ अब पत्रकारों का आक्रोश आंदोलन के रूप में बदला

    एक छोटी सी बात जहां पर प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता से चौथे स्तंभ को नाराज कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा देवास नगर निगम सभापति चुनाव में पत्रकारिता को इस लोकतंत्र मैं चुनाव प्रक्रिया से दूर रखा। जिससे देवास के पत्रकार ने नाराज होकर नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा कर अपना विरोध दर्ज किया ।लेकिन उसके बाद भी जिला प्रशासन के किसी अधिकारी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया और अपनी धुन में मस्त रहे परिणाम अब यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल गई ।देवास के पत्रकार साथी एक होने के साथ व्यवहारिक और सहज सरल भी है छोटी बात हो या बड़ी अगर प्रशासन मिलकर बैठकर कुछ हल निकलता तो शायद बात इतनी नहीं बढ़ती अब यह छोटी सी चिंगारी पत्रकार में क्रांति का बिगुल बजा गई। देवास के पत्रकार आपस में एक होने के कारण भी जाने जाते हैं चाहे कैसी भी परिस्थिति हो आपस में मतभेद हो फिर भी एक दूसरे के लिए साथ खड़े रहते हैं और पत्रकारिता में भी देवास में पत्रकारों की प्रदेश में अलग पहचान है क्या जिला प्रशासन पत्रकारों की भावनाओं को नहीं समझ रहा है या समझना नहीं चाहता अब बात हद से ज्यादा आगे बढ़ गई है जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में कोई हल निकालना चाहिए हम पत्रकार साथी जनहित की खबर और राष्ट्रीय खबर जिसमें तिरंगा अभियान प्रमुख से प्रमुखता से जारी करेंगे ।लेकिन जिला प्रशासन का विरोध रहेगा पत्रकार एकता जिंदाबाद सभी पत्रकार साथी एक हैं और एक रहेंगे जय हिंद जय भारत

  • ढोल के साथ घर-घर तिरंगा यात्रा निकली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

    ढोल के साथ घर-घर तिरंगा यात्रा निकली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

    देवास। ढोल के साथ निकली हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शासकीय उमावि शिप्रा एवं एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय मेंं गुरूवार को प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी के मार्गदर्शन मे बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमे ग्रामीणों ने भी भाग लिया एवं जगह जगह स्वागत किया। तिरंगा रैली मे आजादी का अमृत महोत्सव के नारे लगाये गये एवं हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। जिसमे सभी शिक्षकों ने भाग लिया। कैलाश चंद्र सोनी, कृष्ण कांत शर्मा, नीलिमा शाह, कमलदीप बैरागी, अर्जुन सिंह बैस, रजनीश मलतारे, दीपा शर्मा, रेखा सिंह, वर्षा कुवाल, योगेश्वरी निगोरिया, पुष्पलता मालवीय, एकीकृत शाला प्रभारी राजश्री चिंचोलीकर, श्रीमती वशिष्ठ, कुसुम सोनी, मुक्ता शर्मा, जितेंद्र मालवीय, विशेष बैरागी, मनीष दीक्षित, नानूराम वर्मा, जावेद पठान, रिजवान मंसूरी, दीपक परिहार, भारती मालवीय सहित विद्यालय बच्चे उपस्थित थे। रैली का संचालन क्रीड़ा प्रभारी शेख साबिर ने किया। आभार कृष्णकांत शर्मा ने माना।

  • महापौर ने किया मेयर इन काउंसिल का गठन, विरोधी गुट को भी दिया सम्मान ,नेता सत्ता पक्ष का भी नाम लगभग तय, एल्डरमैन की सूची भोपाल से घोषित होगी

    महापौर ने किया मेयर इन काउंसिल का गठन, विरोधी गुट को भी दिया सम्मान ,नेता सत्ता पक्ष का भी नाम लगभग तय, एल्डरमैन की सूची भोपाल से घोषित होगी

    सभापति के बाद दूसरे दिन की महापौर गीता अग्रवाल ने एमआईसी का गठन कर अपनी पारी का श्रीगणेश कर दिया है ।इस बार एमआईसी ने विरोधी गुट को भी सम्मान दिया है ।नपी तुली एमआईसी मैं महापौर के दावेदार को जो पार्षद का चुनाव लड़े बाद में उनको भी प्रमुख विभाग दिया है । गठन के साथ ही प्रभारियों को विभाग आवंटित किए हैं।

    इनमें सामान्य प्रशासन विभाग में प्रभारी पिंकी संजय दायमा जोकि भाजपा जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल समर्थक है, जल कार्य तथा सीवरेज विभाग में प्रभारी रितिका विनय सांगते विधायक राजे समर्थक, लोक निर्माण तथा उद्यान विभाग में प्रभारी गणेश पटेल जो महापौर के बाद सभापति के प्रबल दावेदार से उनको यह प्रमुख विभाग दिया है, राजस्व विभाग में प्रभारी जितेंद्र मकवाना यहां भी विधायक राजे समर्थक है, वित्त एवं लेखा विभाग में प्रभारी अजय तोमर जो भाजपा जिलाध्यक्ष समर्थक है, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में प्रभारी सपना अजय पंडित विधायक राजे समर्थक, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन विभाग में प्रभारी धर्मेंद्रसिंह बैस जो महापौर के प्रबल दावेदार होने के बाद सभापति के दावेदार थे यह भी विधायक राजे समर्थक है , यातायात एवं परिवहन विभाग में प्रभारी मुस्तफा एहमद राजे समर्थक, योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रभारी रामदयाल यादव एवं शहरी गरीब उपशमन विभाग में प्रभारी शीतल गेहलोत जो संघ कोटे के साथ राजे समर्थक ही है को बनाया गया।

    महापौर श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि जनहित के कार्यों को सुचारू रूप से करवाने के लिए मेयर इन काउंसिल का गठन नियमानुसार किया गया है। इस तरह एमआईसी का चयन महापौर गीता अग्रवाल ने नपा तुला किया है जिसमें विधायक राजे महापौर और सभापति जिनके कट्टर समर्थक थे उन्होंने विरोधी गुट को भी साथ लेकर नगर निगम को सामंजस्य के साथ चलाने का संकेत दिया है ।

    अब भारतीय जनता पार्टी के पास एक महत्वपूर्ण पद सत्ता पक्ष नेता का है तो उस पर मनीष सेन का नाम लगभग तय है। और भी पद है जो 15 अगस्त के पहले ही पार्षदों के दिए जाएंगे इसके बाद आते है के एल्डरमैन के नाम जो राज्य शासन से तय होंगे ।

  • बिल्ली के भाग से छीका तो नही टूटा ,टूट गए अपने पार्षद, कौन बनेगा प्रतिपक्ष नेता

    बिल्ली के भाग से छीका तो नही टूटा ,टूट गए अपने पार्षद, कौन बनेगा प्रतिपक्ष नेता

    जिला पंचायत और जनपद में कांग्रेस भारी रही जिससे ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेसियों में जोश उत्साह है। तो शहर में दिन-रात कांग्रेस के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं में निराशा और अपनी ही पार्टी से गद्दारी करने वाले पार्षद के प्रति आक्रोश ।

    कारण नगर निगम में सबसे दयनीय हालत रही कांग्रेस में 8 पार्षद जीतने के बाद जब छह पार्षद नगर निगम मैं सभापति के प्रत्याशी को वोट देते हैं और दो भाजपा को । आज तक के निगम के इतिहास में इतनी खराब हालत कांग्रेस की नहीं रही तीन बार कांग्रेस की परिषद बनी ,परंतु इस बार सबसे खराब प्रदर्शन रहा ।कांग्रेस  को इस सभापति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कीआपसी लड़ाई मैं क्रास मतदान की उम्मीद थी परंतु क्रास उनके ही मतदाता हो गए। अपने पार्षद को सम्भाल नहीं पाए कांग्रेसी उल्टा उम्मीद लगाए बैठे थे कि रवि जैन को टिकट मिलने के बाद राजेश यादव और उनका गुट इस बार क्रास वोटिंग निश्चित करेगा। पिछली बार जिस तरह क्रास वोटिंग के कारण निर्दलीय अंसार अहमद हाथी वाले बने थे उसी तरह इस बार कांग्रेस को भाग्य से जीतने की नहीं तो अच्छी पोजीशन की उम्मीद थी वह धरी रह गई। रवि जैन के लिए विधायक राजे ने पूरी ताकत लगा दी तो  उनके विरोधियों ने भी समझौते में अपनी भूमिका निष्पक्ष इमानदारी से निभा दी । महाराज विक्रम सिंह पूरी तरह अपने पार्षदों को साथ निर्दलीय पार्षद को संभालने के साथ दो कांग्रेसी पार्षदों को तोड़ने में भी सफल रहे ।पिछला सभापति निर्दलीय बनाया तो इस बार सर्वाधिक मतों से जीतने वाला सभापति भी बनवा कर अपना लोहा मनवा लिया ।अब कांग्रेस में उन दो पार्षद तलाश की जा रही है जिन्होंने अपनी ही पार्टी केखिलाफ मतदान किया अब यह तो बहुत मुश्किल है पार्टी के प्यारे पार्षदों पर शक करना और गोपनीय वोट को साबित करना ना उनके फोन ट्रेस कर सकते हैं। ऐसे में बस अंदाज लगाकर अपने प्यारे ,पूजा योग्य पार्षदों को अगली बार बड़े पद देने से वंचित कर सकते है। टिकट काट सकते हैं अभी तो उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते उल्टा उनका सुधारा हो गया है अब उनके वार्ड में 5 वर्ष काम करवाने में उनको भी भाजपा का ही पार्षद मानकर कार्य किया जाएगा।

    अबप्रतिपक्ष नेता जो कम पार्षदों के होने के बाद भी प्रतिपक्ष की भूमिका ईमानदारी से निभा सके और आम जनता की आवाज भी परिषद में उठाए । ऐसे में जब कांग्रेसमें महिला पार्षद ज्यादा है एक तो सभापति के लिए खड़े हो गए दूसरा दीपेश कानूनगो का नाम है बस दिक्कत यह है कि वह दिग्गी राजा गुट के हैं और देवास में भैया और मनोज राजानी की ही चलेगी । राजानी गुट से उनके खास समर्थक राहुल की माताजी पार्षद अहिल्या पवार के ज्यादा चांस है। वे दूसरी बार पार्षद बनी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जो लगातार एक दशक से ज्यादा समय से विपक्ष की भूमिका दमदारी से निभा रहे हैं वह नगर निगम में भी अपना खास नेता चाहेंगे उनके ही गुट से दूसरी बार ही फरजाना आबिद खान भी है । ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस देवास नगर निगम में मात खा गई है भाग्य के भरोसे कार्य नहीं होता अपने प्रत्याशी समर्थक को जिताने के लिए मैदान संभालना होता है खैर जो हो गया ठीक अब प्रतिपक्ष नेता का चयन ठीक हो और उन दो प्यारे पार्षदों को अपने हाल पर छोड़ अगला कदम बढ़ाए बरहाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा दो क्रॉस वोटिंग करने वाले के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस जिस तरह से जिला पंचायत में दमदार से चुनाव लड़ी उसी तरह अगर हर जगह लड़ेगी तो निश्चित अच्छे परिणाम सामने आएंगे वरना बिल्ली के भाग से छींका टूटने की तरह इंतजार कर केवल भाग्य के भरोसे रहने पर यही सब हाथ लगेगा।

  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय मसनपुरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया

    हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय मसनपुरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय मसनपुरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत समस्त बच्चों ने तिरंगा की शान में नारे लगाते हुए गांव की गालियों में रैली का आयोजन किया साथी शिक्षक कमल सिंह बारेला दीपक वर्मा अजय जाट व दिनेश सिंह राजपूत उपस्थित थे

  • पैलेस का पावर बरकरार महापौर के बाद  रवि को मिला वफादारी का सेवा, पुण्य कार्य  का पुरस्कार, पहली बार पार्षद बने और बन गए सभापति रवि जैन

    पैलेस का पावर बरकरार महापौर के बाद रवि को मिला वफादारी का सेवा, पुण्य कार्य का पुरस्कार, पहली बार पार्षद बने और बन गए सभापति रवि जैन

    आज वह नगर निगम सभापति के चुनाव में रवि जैन भारी मतों से विजय हुए । भारतीय जनता पार्टी ने सुबह रवि जैन के नाम की घोषणा की और कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी अनुपम पप्पू को बनाया। चुनाव में रवि जैन को 40 मत मिले वही अनुपम टोप्पो 6 मत प्राप्त हुए। रवि जैन अभी तक के सभापति में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले प्रत्याशी रहे हैं । देवास जिले की राजनीति में तीसरे दशक में भी राज परिवार का ही जलवा कायम जलवा कायम हे। देवास विकास के लिए कटिबद्ध विधायक राजे अपने समर्थकों के लिए भी उतनी ही समर्पित है ।और समय आने पर जी जान लगाकर उनको कठिन परिस्थिति में भी जीत दिलवा कर ही मानते हैं।

    महापौर को इतिहासिक मत से जिताने के बाद अब बारी थी सभापति के चुनाव की जहां पर सबसे प्रबल दावेदार महापौर के रवि जैन टिकट नहीं मिलने के बाद महाराज के कहने पर वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद का चुनाव लड़े और पहली बार ही चुनाव जीते ऐसे में सभापति बनना संभव नहीं था ।लेकिन राजा ने अपना वादा निभाया और सभापति के लिए नाम भी केवल रवि जैन का रखा जबकि कई सीनियर पार्षद इस परिषद में मौजूद है। उसके बाद भी रवि जैन को प्रदेश भाजपा से सभापति का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उतनी ही मेहनत सभी पार्षदों को एकत्रित कर अपने पक्ष में बनाने के लिए की।

    रवि जैन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के साथ युवा काल में ही स्वर्गीय महाराज तुकोजी राव पवार से जुड़े और विपरीत परिस्थिति में भी महाराज का साथ नहीं छोड़ा ना कभी गुट बदला । रवि राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में और सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय है लाल गेट के राजा के नाम से गणेश उत्सव को देवास में गणेश महोत्सव का रूप देने वाले संस्था सिद्धिविनायक से धार्मिक कार्य के साथ सामाजिक कार्य और रोज खेड़ा पति के सामने गरीब वर्ग को भोजन वितरण के साथ कई पुण्य के कार्य में भी अग्रणी है। वार्ड क्रमांक 26 की जनता इस समय सबसे ज्यादा खुश है उनके क्षेत्र के पार्षद सभापति बन गए हैं वैसे ही इस वार्ड के पार्षद पूर्व में भी दो बार सभापति और एक बार महापौर रह चुके हैं और इस वार्ड के ही तीसरी बार सभापति बन गए हैं।