Category: विशेष

  • पूर्व सैनिको द्वारा किया गया औदुम्बर वाणी अमृत महोत्सव अंक का विमोचन

    पूर्व सैनिको द्वारा किया गया औदुम्बर वाणी अमृत महोत्सव अंक का विमोचन

    देवास। श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज की मासिक पत्रिका औदुम्बर वाणी के आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रकाशित विशेषांक का विमोचन श्री औदुम्बर महासभा भवन, देवास में किया गया। मुख्य अतिथि श्री औदुम्बर महासभा देवास के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय सेना से सेवानिवृत श्री श्याम पेशकार थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अवनीश पुराणिक, औदुम्बर महासभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे एवं राजेंद्र जोशी थे। अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने की। कार्यकर्म के प्रारभ में अतिथियो का शब्दों से स्वागत ओमप्रकाश चौधरी, प्रबंधक औदुम्बर वाणी ने किया। मुख्य अतिथि श्याम पेशकार ने अपने उद्बोधन में कहा की भारत की स्वतंत्रता के गौरवशाली  75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव भारत वासी को  संस्कृति, उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की जाने वाली एक अच्छी पहल साबित हुई है। इस अवसर सभी देशवासियों ने अपने निवास एवं कार्यालय पर गर्व से तिरंगा फहराया हैं। सतीश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि औदुम्बर वाणी पत्रिका ने समय-समय पर समाज को जाग्रत एवं जागरूक करने का कार्य किया हैं, इसके लिए औदुम्बर वाणी पत्रिका की टीम को साधुवाद हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेंद्र उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा की आजादी के महोत्सव के बाद भी हमें अपनी देशभक्ति का जज्बा बनाये रखना हैं। केवल एक दिन में अपने कर्तव्य की इतिश्री ना करते हुए अपना हर दिन देश के लिए कुछ अच्छा करना हैं। यह आवश्यक नहीं कि देश की सेवा सेना में भर्ती होकर ही कि जाए, जिसको जो कार्य दिया गया है। उसको वह कार्य पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी से पूरा करे यह भी देश सेवा है। इस अवसर पर प्रकाश दुबे, गजेंद्र चौधरी, श्रीराम पौराणिक, राधेश चौधरी, मनीष जोशी, स्वप्निल चौधरी आदि भी उपस्थित थे। संचालन भावेश कानूनगो ने किया। आभार जयंत शर्मा ने माना।

  • डॉक्टर  हनी ट्रैप कांड में हनी मैडम की गिरफ्तारी का इंतजार, कुछ और चिकित्सक और खास के नाम भी आ सकते हैं पुलिस की जांच में, भरोसा दोस्त ने दोस्ती का तोड़ा तो आम जनता का भी

    डॉक्टर हनी ट्रैप कांड में हनी मैडम की गिरफ्तारी का इंतजार, कुछ और चिकित्सक और खास के नाम भी आ सकते हैं पुलिस की जांच में, भरोसा दोस्त ने दोस्ती का तोड़ा तो आम जनता का भी

    भगत  – बाबा डाक साहब को भी चूना लगा गई।

    बाबा  -लालच बुरी बला है डॉक्टर साहब भी जनता की नजर में तो जीरो हो ही गए क्यों लालच में आए क्या यही डॉक्टर की अपनी पहचान है ये आम जनता के साथ क्या सलूक करेंगे। आम जनता इनके यहां इलाज कराने किस भरोसे पर जाए।

    भगत –बाबा हनी कौन है।

    बाबा — यह आजकल की आधुनिक विषकन्या है जिनके कारण कई घर बर्बाद हो रहे हैं जो पुलिस के संरक्षण में चले गए वे थोड़े दिन के लिए बदनाम जरूर हो जाएंगे लेकिन ऐसी हनी जोया जरूर हवालात की हवा खाएगी।

    भगत – कोरोना काल में भी कई डॉक्टर लालच के कारण चर्चा में आए थे और अब भगवान के घर देर है अंधेर नहीं का सच सामने ही जल्द आ रहा है।

    बाबा– हां बेटा जब पूरा देश सेवा में जुटा था और कई चिकित्सक भी इमानदारी से अपना फर्ज निभा रहे थे तब कहीं लालची तत्व उस आपदा का फायदा उठा रहे थे और अब ईश्वर के यहां के डंडे से ऐसी मार पड़ रही है कि इनका इलाज भी अब कोई करने वाला नहीं मिल रहा है।

    भगत– वकील साहब भी।

    बाबा — आम जनता चिकित्सक और न्यायालय में न्याय दिलाने वाले अभिभाषक पर भी बहुत भरोसा करती है परंतु चिकित्सक हमारा भरोसा तोड़ते हैं तो वकील साहब ने चिकित्सक का भरोसा तोड़ दिया अब तोड़ तो पुलिस ही कर सकती है अगला वाला।

    भगत —बाबा कई चिकित्सकों के क्लीनिक भी इनके नाम से ही चलते हैं ।

    बाबा— बेटा चिकित्सा क्षेत्र में यह गोरखधंधा वर्षों से चल रहा है नामी चिकित्सक छोटी-छोटी जगह मोहल्ले कॉलोनी में भी अपने नाम के बोर्ड मिलने का समय तो केवल अवैध रूप से चल रहे हैं क्लीनिक को संरक्षण देने के लिए लगाते हैं और यही इनके एजेंट भी रहते हैं जो सीधे नर्सिंग होम में या इन बड़े चिकित्सकों के पास आम जनता को भेजते हैं ऐसा ही मामला था यहां पर देन लेन बराबर हो गया।

    भगत— गांव में तो बंगाली बाबू की धूम है।

    बाबा —सही बात है ग्रामीण क्षेत्र में बंगाल से आए मजदूर भी डॉक्टर कहलाने लग गए ग्रामीण क्षेत्र में मजबूरी का नाम भी बंगाली डॉक्टर है कई बार देर रात को इंजेक्शन से लेकर चलाई और छोटे-मोटे दवाई के लिए यह काम भी आ जाते हैं इस कारण ग्रामीण इनकी शिकायत भी नहीं करते वह तो बड़ी गलती होने पर फिर बंगाली बाबू की छुट्टी होती है ऐसे शहरी क्षेत्र में चिकित्सकों के यहां कंपाउंडर भी ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टर है।

    भगत—- सरकारी चिकित्सालय भी तो है। बाबा—- बेटा सरकारी चिकित्सालय से कुछ चिकित्सक और कुछ स्टाफ के आर्थिक स्वार्थ के कारण आम जनता का विश्वास उठ गया है वरना इस समय शासकीय चिकित्सालय में निजी नर्सिंग होम से ज्यादा सुविधा है परंतु यहां के चिकित्सकों और स्टाफ का ह्रदय परिवर्तन आवश्यक है जब मैं दिल से कार्य करने लगेंगे तो आमजन को निजी चिकित्सालय में नहीं जाना पड़ेगा। देवास में अधिकांश नर्सिंग होम शासकीय चिकित्सकों के ही है उसमें से कई तो अभी भी अच्छा कार्य कर रहे हैं।

    भगत —–कोरोना आपदा में मजबूर जनता से चूसा हनी जोया चूस गई बाकी सयाने मतलबी दोस्त चूस गए ।

    बाबा  —-सही बात है डेढ़ स्याने कितना ही कुछ कर ले आखिर में पिक्चर पिटा ही जाती है ऐसा ही कुछ यहीं पर हुआ सेवा के क्षेत्र में मौज मस्ती का अंजाम यही होना था और मौज मस्ती के साथी भी तो मौज मस्ती कर गए। जैसी संगत वैसा फल अगर यही सत्संग में दोस्त बनते तो जीवन भर काम आते हैं ।

    भगत  -बाबा और भी चिकित्सक हैं जिनका नाम आज भी सेवा में चलता है।

    बाबा— हां बेटा आज भी चिकित्सा क्षेत्र में कई चिकित्सकों का नाम आदर सम्मान के साथ और सेवा के क्षेत्र में लिया जाता है ऐसा नहीं है कि कुछ मछलियों के कारण पूरा क्षेत्र खराब हो जाए इससे तो और तालाब साफ होगा सब को सुधारने का मौका मिलेगा जो इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कहीं ना कहीं सुधार कर ले आम जनता भगवान के बाद चिकित्सक को भगवान मानती है आज भी भले ही आर्थिक प्रभाव के कारण परंतु सेवा के नाम से ही चिकित्सक को देखा जाता है और देखा जाएगा कुछ मछलियां हनी ट्रैप कुछ इनकम टैक्स और कुछ ईश्वर सीधे जाल में फसाकर उनके अंजाम तक भेज देता है। अभी भी चिकित्सकों के लिए और इस क्षेत्र से जुड़े सभी सेवाभावी लोगों के लिए यह एक सतर्क सजग रहने वाला प्रकरण है। और डॉ पवन चिलोरिया एक काम ठीक किया की पुलिस की शरण में चले गए आमजन को भी मतलबी दोस्तों की जगह सीधे आम जनता के दोस्त पुलिस की सहायता लेना चाहिए । इससे सबक ले ले और सेवा के क्षेत्र को सेवा का क्षेत्र ही रहने दे बस अभी तो इतना ही अभी और भी फाइल खुलने जा रही है ।कई चेहरे सामने आ सकते हैं मिलते हैं फिर कलयुग टाइम में बाबा जी नमस्कार जय हिंद जय भारत।

  • सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लोधी के बयान का विरोध कर फूंका पूतला, सौंपा ज्ञापन

    सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लोधी के बयान का विरोध कर फूंका पूतला, सौंपा ज्ञापन

    देवास। भाजपा नेता प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल से ब्राह्मण समाज बेहद नाराज है। लोधी द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से नाराज सर्व ब्राह्मण समाज, देवास ग्रामीण द्वारा प्रीतम लोधी का पुतला दहन विजयागंज मण्डी में मुख्य चौराहा पर किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम थाने में ज्ञापन सौंपा और मांग की गई कि यदि आरोपित प्रीतम लोधी पर कार्यवाही नही होती है तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। तत्पश्चात नागदा-उज्जैन रोड पर हुए सडक़ हादसे में बच्चो की हुई मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • सचिव व सहायक सचिव ने महिला पंच व उपसरपंच के स्थान पर उनके पतियों को दिलवा दी शपथ, जनसुनवाई में पंचो ने की शिकायत

    सचिव व सहायक सचिव ने महिला पंच व उपसरपंच के स्थान पर उनके पतियों को दिलवा दी शपथ, जनसुनवाई में पंचो ने की शिकायत

    देवास। हालहीं में पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए है। चुनाव हुए कुछ ही दिन हुए है कि सरपंच पतियों ने अपनी राजनीति करना शुरू कर दी है। एक ऐसा ही मामला सोनकच्छ तहसील की ग्राम पंचायत मुरम्या का सामने आया है। ग्राम पंचायत के सचिव देवेन्द्र सेंधव, सहायक सचिव सुनील सेंधव द्वारा महिला पंच व महिला उपसरपंच के स्थान पर उनके पति को शपथ दिलाई दी। जिसकी शिकायत पंच विजेन्द्र सिंह एवं कमल सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में की। पंचों ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत मुरम्या में जुलाई माह में उपसरपंच व पंच का विधिवत निर्वाचन हुआ। जिसका शपथ विधी का कार्यक्रम विगत 4 अगस्त को सम्पन्न हुआ। उक्त शपथ विधी में ग्राम पंचायत के सचिव व सहायक सचिव द्वारा उपसरपंच महिला पिंकेश बाई के स्थान पर उनके पति विजेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह जाति सेंधव, पंच किरण के स्थान पर उनके पति जितेन्द्र पिता मोहन सिंह जाति सेंधव, पंच सुगन बाई के स्थान पर उनके पति बद्रीलाल पिता खुमान जी जाति कुम्हार, पंच मानकुंवर बाई के स्थान पर उनके पति अम्बाराम मालवीय पिता मानसिंह को जानबूझकर शपथ दिलाई गई। पंच व उपसरपंच के पतियों द्वारा पंचायत सचिव व सहायक सचिव को कहा गया कि उनकी पत्नी पंच, उपसरपंच व पंच है उन्हें बुलाकर शपथ दिलवाओं तो सहायक सचिव ने कहा कि आवश्यकता नहीं है। जानबुझ कर उपसरपंच व पंच जो की महिला निर्वाचित थी, उनको शपथ नहीं दिलाते हुए उनके पति को शपथ दिलाई दी गई, जो कि शासन के आदेश का जानबूझकर घोर उल्लंघन है। इसी प्रकार 15 अगस्त, अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरपंच, उपसरपंच व पंचो से झण्डावंदन नही कराते हुए सचिव, सहायक सचिव व उपसरपंच के पति ने झण्डावंदन कर दिया। पंचों आवेदन देकर कलेक्टर से मांग की है कि सचिव व सहायक सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पद से हटाया जाए। जिससे आगे से इस प्रकार का घटनाक्रम न हो।

  • महापौर ने किया अपने ही परिसर में बने नगर निगम कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण,  आम नागरिकों के लिए शीघ्र ही आरंभ होगी महापौर हेल्प लाइन , कहीं पर की सराहना तो कहीं पर जताई नाराजगी और की कार्रवाई

    महापौर ने किया अपने ही परिसर में बने नगर निगम कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण, आम नागरिकों के लिए शीघ्र ही आरंभ होगी महापौर हेल्प लाइन , कहीं पर की सराहना तो कहीं पर जताई नाराजगी और की कार्रवाई

    सबसे पहले शुरुआत अपने घर से नगर निगम में महापौर ने शुरुआत अपने घर या नहीं परिसर में बने विभागों में क्या चल रहा है क्या जनता के लिए सुविधा दी जा रही है क्या अच्छा होना चाहिए इस उद्देश्य से परिसर में बने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें निगम के सभी विभागों में जाकर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ विभागों में किस प्रकार कार्य कर उनका क्रियान्वयन होता है। इसके साथ ही अन्य विभाग जिसमें एनयूएलएम, पेंशन, लोक निर्माण, बिल्डिंग परमिशन, जलप्रदाय, राजस्व, नामांतरण, लायसेंस शाखा में जाकर विभागीय जानकारी लेकर पूरे निगम कार्यालय का अवलोकन किया। नगर पालिका निगम में नवीन परिषद के साथ महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, एमआयसी सदस्यों के साथ पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों का परिचय सहायक आयुक्त तुराब ने करवाते हुए विभागों की जानकारी दी।

    महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि राजस्व विभाग में एकल खिडक़ी के माध्यम से आम नागरिकों के कार्य सुगमता से होगा इसके लिए जल्द ही एकल खिडक़ी प्रणाली से राजस्व विभाग के कार्यो को शीघ्र ही कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। सभापति रवि जैन ने राजस्व अधिकारी से ऐसे वार्ड जहां से करों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उस पर राजस्व की आय बढ़ाने के लिए विशेष फोकस देने के लिए कहा।

    महापौर ने संपदा शाखा में विभाग के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को देखा और किस प्रकार कार्य किए जा रहे हैं उसकी जानकारी ली। संपदा शाखा विभाग प्रभारी अशोक देशमुख द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी।

    महापौर द्वारा आवास योजना के लाभांवित हितग्राहियों के साथ जिन हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि से हितग्राहियों द्वारा भवन निर्माण किए गए हैं व भवन निर्माण होना है उसकी जानकारी भी ली। बिल्डिंग परमिशन विभाग में विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रभारी सहायक यंत्री मुशाहिद हन्फी द्वारा दी गई साथ ही जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन विभाग द्वारा ई-गर्वनस से होने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए महापौर व सभापति ने कार्य की सराहना की।

    महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि शहर के आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम में महापौर हेल्प लाइन भी शीघ्र ही आरंभ की जाएगी। जिसमें टोल फ्री नंबर रहेगा जिससे निगम सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा निगम संबंधी कार्य सफाई, विद्युत, जल वितरण जैसे आदि कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण हेल्प लाइन के माध्यम से समयावधि में किया जा सकेगा।

    महापौर द्वारा द्वितीय मंजिल पर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए निगम भवन की सफाई करने वाली एजेंसी का एक दिवसीय वेतन काटने के लिए मौके पर विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, सचिव लोकेन्द्र सोलंकी, उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त तनुजा मालवीय, सहायक आयुक्त तुराब खान, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय के साथ आदि उपस्थित रहे।

  • ————- देवास में संचालित हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम द्वारा एक माह में नगर निगम से  फायर एन.ओ.सी. नहीं लेने पर लाइसेंस/रजिस्‍ट्रेशन निरस्‍त करने की होगी कार्यवाही  ————- हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम में भविष्य में कोई आगजनी व दुर्घटना होने पर उसका उत्तरदायित्व हॉस्पि‍टल मालिकों/प्रबंधकों का होगा

    ————- देवास में संचालित हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम द्वारा एक माह में नगर निगम से फायर एन.ओ.सी. नहीं लेने पर लाइसेंस/रजिस्‍ट्रेशन निरस्‍त करने की होगी कार्यवाही ————- हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम में भविष्य में कोई आगजनी व दुर्घटना होने पर उसका उत्तरदायित्व हॉस्पि‍टल मालिकों/प्रबंधकों का होगा

    —————       देवास कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे ने देवास नगर निगम सीमा में संचालित 25 हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम के मालिकों/प्रबंधकों की कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री कवचे ने हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम के मालिकों/प्रबंधकों को निर्देश दिये कि देवास नगर निगम सीमा में संचालित सभी हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम एक माह में नगर निगम से फायर एन.ओ.सी. लें, अन्‍यथा हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम के संचालन का लाइसेंस/रजिस्‍ट्रेशन निरस्‍त करने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में सीएमएचओ डॉ. एम.पी. शर्मा सहित, नगर निगम उपायुक्‍त श्री लोकेन्‍द्र सिंह सोलंकी सहित अन्‍य अधिकारी और देवास नगर निगम सीमा में संचालित हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम के मालिकों/प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री कवचे ने हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम के मालिकों/प्रबंधको को निर्देश दिये कि राज्‍य शासन के निर्देशानुसार सभी हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम में अग्निशमन उपकरणों को स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। राज्‍य शासन के निर्देशानुसार हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम जिनका भूतल या अधिक तलों पर निर्मित कुल क्षेत्रफल 500 वर्ग मीटर से अधिक है या जिनकी ऊॅचाई 09 मीटर से अधिक है, उन हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम में आवश्‍यक फायर उपकरण स्‍थापित कर अग्नि सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करना आवश्‍यक है। नगर निगम सीमा में संचालित समस्त अस्पतालों को प्रोविजनल फायर एन.ओ.सी लेने एवं एन.बी.सी. के अनुसार आवश्यक फायर उपकरण स्थापित करने के लिए नगर निगम द्वारा कई बार सूचना पत्र दिये गये, अभी तक अस्पतालों द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई और ना ही आपके द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर फायर एन.ओ.सी. के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। यदि भविष्य में कोई आगजनी व किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व अस्पताल मालिकों/प्रबंधकों का रहेगा। हॉस्पि‍टल/नर्सिंग होम के मालिक/प्रबंधक फायर उपरकण स्‍थापित कराकर नगर निगम से वार्षिक फायर ऑडिट कराये। बैठक में बताया गया कि एम.जी. हॉस्पिटल, बीमा हॉस्पिटल, रोशनी आई केयर सेन्‍टर के पास प्रोवीजनल फायर एन.ओ.सी तथा अमलतास हॉस्पिटल के पास अस्‍थाई एन.ओ.सी. है। इनके अलावा संस्‍कार हॉस्पिटल, एपेक्‍स हॉस्पिटल, सीटी हॉस्पिटल, कोठारी नर्सिंग होम, श्रद्धा हॉस्पिटल, प्राईम हॉस्पिटल, कुलकर्णी हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल, सलूजा हॉस्पिटल, प्रीज्‍म हॉस्पिटल, क्‍वीन्‍स हॉस्पिटल, देवास हॉस्पिटल, देवकर नर्सिंग होम, करीम निर्सिंग होम, चन्‍द्रा नर्सिंग होम, खरे नर्सिंग होम, माहेश्‍वरी नर्सिंग होम, गगरानी नर्सिंग होम, अमन हॉस्पिटल, लवकुश हॉस्पिटल तथा यश हॉस्पिटल के पास फायर एन.ओ.सी नहीं है। जिस पर अपर कलेक्‍टर श्री कवचे ने एक माह में नगर निगम से अनिवार्य रूप से फायर एन.ओ.सी प्राप्‍त करने के निर्देश दिये।