पूर्व सैनिको द्वारा किया गया औदुम्बर वाणी अमृत महोत्सव अंक का विमोचन
देवास। श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज की मासिक पत्रिका औदुम्बर वाणी के आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रकाशित विशेषांक का विमोचन श्री औदुम्बर महासभा भवन, देवास में किया गया। मुख्य अतिथि श्री औदुम्बर महासभा देवास के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय सेना से सेवानिवृत श्री श्याम पेशकार थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अवनीश पुराणिक, औदुम्बर महासभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे एवं राजेंद्र जोशी थे। अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने की। कार्यकर्म के प्रारभ में अतिथियो का शब्दों से स्वागत ओमप्रकाश चौधरी, प्रबंधक औदुम्बर वाणी ने किया। मुख्य अतिथि श्याम पेशकार ने अपने उद्बोधन में कहा की भारत की स्वतंत्रता के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव भारत वासी को संस्कृति, उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की जाने वाली एक अच्छी पहल साबित हुई है। इस अवसर सभी देशवासियों ने अपने निवास एवं कार्यालय पर गर्व से तिरंगा फहराया हैं। सतीश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि औदुम्बर वाणी पत्रिका ने समय-समय पर समाज को जाग्रत एवं जागरूक करने का कार्य किया हैं, इसके लिए औदुम्बर वाणी पत्रिका की टीम को साधुवाद हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेंद्र उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा की आजादी के महोत्सव के बाद भी हमें अपनी देशभक्ति का जज्बा बनाये रखना हैं। केवल एक दिन में अपने कर्तव्य की इतिश्री ना करते हुए अपना हर दिन देश के लिए कुछ अच्छा करना हैं। यह आवश्यक नहीं कि देश की सेवा सेना में भर्ती होकर ही कि जाए, जिसको जो कार्य दिया गया है। उसको वह कार्य पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी से पूरा करे यह भी देश सेवा है। इस अवसर पर प्रकाश दुबे, गजेंद्र चौधरी, श्रीराम पौराणिक, राधेश चौधरी, मनीष जोशी, स्वप्निल चौधरी आदि भी उपस्थित थे। संचालन भावेश कानूनगो ने किया। आभार जयंत शर्मा ने माना।
