भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया गया ज्ञापन मैं मनीष प्रजापति ने बताया गया कि राहुल यादव शिक्षक को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है श्रीमान जी से निवेदन है की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलतास के समस्त छात्र-छात्राएं आपसे निवेदन करते हैं हमारे महाविद्यालय के शिक्षक राहुल यादव सर स्थानांरण C. M. Rise स्कूल गांव सन्नोड से देवास हो गया है शिक्षक राहुल यादव द्वारा इतिहास की कक्षाएं नियमित ली जाती थी एवं उनके पढ़ाने का तरीका से हम सहमत छात्र-छात्राओं की अच्छी शिक्षा मिली एवं उनके जाने के बाद हमारी इतिहास की कक्षाएं नहीं लग पा रही है और ना ही नए शिक्षक उनके स्थान पर आए हैं अतः महोदय से निवेदन है कि हमारे भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुनः राहुल सर यादव शिक्षक को हमारे विद्यालय में स्थानांतरण करने का प्रयास करें अन्यथा हम छात्रों छात्राएं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा इसकी समस्त जवाबदारी शिक्षा विभाग की रहेगीज्ञापन देते समय युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुशवाह योगेश बैरागी अर्पित पाटीदार जयदीप मनीष अजय रितेश देवेंद्र नितिन अभिषेक समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
Category: विशेष
-

महापौर द्वारा ली यातायात औऱ परिवहन विभाग की बैठक, शहर के मध्य चलेगी सिटी बस मुखर्जी नगर मेंढकी ,बालगढ़, नागदा सहित कई मार्ग और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए देखें———-
महापौर ने ली यातायात एवं परिवहन विभाग की बैठक – एबी रोड के अलावा अन्य रूटों पर जन सुविधा को देखते हुए बस संचालन पर जोर देवास। यातायात एवं परिवहन विभाग की अनौपचारिक बैठक महापौर गीता अग्रवाल ने ली। इसमें विभागीय अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद के साथ देविप्रा के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, विभागीय अधिकारी तुराब खान पठान, यातायात से सूर्यप्रकाश तिवारी एवं डिजिटल मल्टी मीडिया से एक्सपर्ट आनंद प्रजापति के साथ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यातायात एवं परिवहन विभाग के साथ आहूत बैठक में महापौर श्रीमती अग्रवाल ने यातायात विभाग से जानकारी ली, जिसमें शासन की अमृत योजना के अंतर्गत सूत्रसेवा के माध्यम से सिटी बस संचालन की जानकारी सूर्यप्रकाश तिवारी द्वारा दी गई। बताया गया कि शहर के अंदर के साथ शहर के बाहर अन्य शहरी क्षेत्रों को देवास शहर से जोड़े जाने हेतु सूत्र सेवा बस चलाई जा रही है। इस दौरान कलस्टर 1, 2 व 3 फेज की जानकारी भी दी, जिसमें कुल 69 बस संचालित हो रही है। महापौर द्वारा चल रही बसों की रूट की जानकारी भी ली गई। महापौर द्वारा कहा गया कि शहर के अंदर एबी रोड के रूट के अलावा शहर के अंदर बालगढ़, नागदा, राजाराम नगर, मेंढकी से मुखर्जीनगर रूट पर भी बस सुविधा जनता को मिलना चाहिए। सूत्र सेवा बस संचालन की ली जानकारी- सूत्र सेवा बस संचालन पर निगम द्वारा किए जाने वाले आय-व्यय की जानकारी भी विभागीय अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद द्वारा ली गई। जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारी सूर्यप्रकाश तिवारी ने दी। जिसमें तिवारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा सब्सिडी दी जाती है। नगर निगम संस्था इसकी मॉनीटरिंग करती है। महापौर ने कहा शासन से सब्सिडी बस संचालन एजेंसी को मिलती है। इसका पूरा उपयोग शहर की जनता को मिलना चाहिए और प्रयास करे कि शहर में यातायात व्यवस्था शहर हित में जनता के लिए बेहतर कर सकें। तिवारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 5 लाख की आबादी के अंदर की निगमों में देवास नगर निगम सूत्र सेवा बस संचालन बहुत अच्छी स्थिति में है। सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि पार्किंंग व्यवस्था शहर में एक ही स्थान जवाहर चौक पर है, जिसे एजेंसी संचालित कर रही है। जन सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थल का प्रस्ताव- पार्किंग चर्चा पर महापौर ने पुरानी सब्जी मंडी के स्थान पर तथा शुक्रवारिया हाट तथा नावेल्टी चौराहा पर भी पार्किंग व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु सहायक आयुक्त तुराब खान को इन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था हेतु कहा। नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन ने भी शहर में और 3 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था किए जाने की बात की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छा प्लान है और शहर में पार्किंग व्यवस्था ज्यादा अपेक्षित है। डिजिटल मीडिया पर पर भी चर्चा- महापौर ने डिजिटल मीडिया पर विज्ञापन की जानकारी भी ली, जिस पर आनंद प्रजापति द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल मल्टी मीडिया से निगम को प्राप्त आय की जानकारी दी गई। इस पर महापौर ने कहा कि जनहित में अच्छे-बेहतर कार्य हो तथा नगर निगम ऐसे कार्य करती है, उससे निगम की आय में वृद्धि भी होती है। महापौर ने किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शहर हित में मिलकर कार्य करते रहने की बात कही। अंत में आभार विभागीय अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद ने माना।
-

फेरी लगाकर मसाला बेचने वाले युवक मुकेश की मौत का मामला प्रदेश में गहराने के बाद पुलिसकर्मी का निलंबन, एफ आई आर दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग
देवास एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह ने औधोगिक क्षेत्र पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड किया है।
ASI देवेंद्र चौहान, प्रधान आरक्षक सतीश सिकरवार,आरक्षक विकास पटेल सस्पेंड…
नकली मसाला बेचने के आरोप में मुकेश और ईश्वर को औधोगिक क्षेत्र थाने के पुलिसकर्मी पकड़कर ले गए थे थाने. और उसके बाद मुकेश की हो गई थी मौत।परिजनों ने लगाए थे पुलिस पिटाई से युवक की मौत होने और पुलिस पर ₹ मांगने के गम्भीर आरोप। देवास औद्योगिक क्षेत्र में ही नहीं कई थाना क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मी के कारण पूरा पुलिस विभाग बदनाम हो रहा है । पैसे की ऐसी चाहत की फेरीवाले तक को नहीं छोड़ा इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इन को बर्खास्त कर इनके खिलाफ f.i.r. की जाना चाहिए तभी पीड़ित को न्याय मिलेगा। अगर इन परेशान नहीं होती है तो यह मुद्दा प्रदेश में विपक्ष द्वारा विधानसभा में भी उठाया जा सकता है मुद्दा इसके पूर्व कन्नौद क्षेत्र में आदिवासी परिवार की मौत का मामला पूरे प्रदेश में उठा था अब यह मामला और बड़े इसके पूर्व ही पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाना चाहिए। -

नगर निगम की टीम ने 50 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त की -चालान बनाकर राशि वसूल की
देवास। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अमानक पॉलीथिन की जब्ती के लिए नगर निगम का अभियान चल रहा है। जहां भी अमानक पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है, वहां नगर निगम की अलग-अलग टीम चालानी कार्रवाई कर रही है। गत दिवस नगर निगम की टीम ने अमानक पॉलीथिन की जब्ती के दौरान 18 चालान बनाए। निगम की टीमों द्वारा अलग-अलगकार्रवाई की जा रही है। इसके लिए टीम के सदस्य नियमित रूप से शहर के बाजारों में भ्रमण कर रहे हैं। एसआई हेमंत उबनारे, ओमप्रकाश पथरोड़ एवं दरोगा विजयसिंह सांगते ने एक स्थान पर 50 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त की और 1800 रुपए का चालान बनाया। इसी प्रकार स्वच्छता निरीक्षक राजेश सांगते, अनिल खरे, भूषण पंवार की टीम ने भी चालानी कार्रवाई की। इन सभी प्रकरणों में 6 हजार 900 रुपए की चालानी राशि वसूली गई। पर्यावरण संरक्षण व आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए नगर निगम द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई सतत की जाएगी।
-

नगर जनहित सुरक्षा समिति ने मिट्टी के गणेश जी मूर्ति स्थापना को लेकर चलाया जन जागरण अभियान
देवास। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर भर में बड़े स्तर पर गणेश जी की स्थापना की जाएगी। भक्तों और दुकानदारों को जागरूक करते हुए दुकान -दुकान पर शहर भर में विभिन्न चौराहों पर सोमवार को नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया। मूर्ति लेने आने वाले भक्तों को दुकानों पर समझाइश दी गई की मिट्टी की ही प्रतिमा की स्थापना की जाए।। जिससे कि वातावरण दूषित होने से बचेगा और मिट्टी की प्रतिमा विसर्जित करने पर आसानी से पानी में घुल जाएगी।। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां घुलनशील नहीं होने के कारण वह पानी में भी वैसे ही पड़ी रहती है। जिससे कि वातावरण दूषित होता है। मिट्टी के होने कारण पानी में सरलता से प्रतिमा घुल जाती है।इसलिए मिट्टी के गणेश जी की ही स्थापना की जाए। इस अवसर पर अनिल सिंह बेस, विजय सिंह तंवर, विनोद सिंह गौड़, सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, जाकिर हुसैन नजमी, सत्यनारायण यादव, अनूप दुबे आदि उपस्थित थे। भवदीय अनिलसिंह बैस नगर जनहित सुरक्षा समिति देवास
-

फेसबुक वाले फेस टू फेस मिले और मिलन समारोह यादगार बन गया
आज के समय में क्रांति का माध्यम सोशल मीडिया ही है जिसमें फेसबुक का अहम योगदान रहा है फेसबुक अभिव्यक्ति की आजादी का एक अच्छा माध्यम होने के साथ कई सामाजिक क्रांतिकारी लोगों को जोड़ने में भी सफल रहा है ऐसे ही देवास में बना फेसबुक सोशल मीडिया संगठन जिसके माध्यम से देवास की कई समस्या हल होने के साथ कई सामाजिक और धार्मिक आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है देवास। उज्जैन रोड स्थित द रायल पैलेस होटल में रविवार को एक अनूठा आयोजन हुआ, जिसमें सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट के जरिये पहचान रखने वाले युवा एक मिलन समारोह में एकत्रित हुए। एफबी सोशल मीडिया संघ द्वारा रविवार को सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात स्वागत भाषण सोशल मीडिया संघ के संरक्षक अनिल राजसिंह सिकरवार ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के वर्तमान में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोशल मीडिया ग्रुप से शहर व देश हित के कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया। साथ ही देवास में नवरात्रि के दौरान नगर गौरव दिवस की रूपरेखा से भी अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने इस अनूठे आयोजन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया संघ में फेसबुक के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव युवाओं को जोडऩे व शहर हित में हिस्सेदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सीएसपी विवेक सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद अधिकारी ने साइबर क्राइम व आईटी एक्ट पर अपने विचार व्यक्त किये। वहीं राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव ने अपने उद्बोधन में सोशल मीडिया के सद्पयोग व दुरुपयोग पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उज्जैन से आए डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव एवं इंदौर से आए हर्षल खेरनार ने भी सोशल मीडिया के महत्व को बताया। साथ ही बार एसोसिएशन सचिव चंद्रपालसिंह सोलंकी, मनीष शर्मा, नागेश्वर बघेल, नागेंद्रसिंह पवार ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत टीम एफबी के नरेंद्र सोलंकी, राजकुमार सिंह ठाकुर, अरुण परमार, सुरेंद्र बिरला, सिद्धार्थ मोदी, नितिन पटेल, शुभम चौहान, लोकेंद्र राजपूत, गिरीश विश्वकर्मा, संजय शर्मा, भरत व्यास, विमल शर्मा, रितेश चावड़ा, सुदर्शन दुबे, सुरेश जायसवाल, नीरज विजयवर्गीय, महेंद्र सिंह, अनिल चावड़ा, विशाल जलोरे, हर्षवर्धन जगपात, धीरज चौहान, नीरज दुबे, अमिताभ शुक्ला आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र उपाध्याय, नितिन सोनी ने किया एवं आभार चेतन राठौड़ ने माना। कार्यक्रम में देवास शहर सहित सोनकच्छ, भौंरासा, इंदौर, उज्जैन, आष्टा, भोपाल, सीहोर, पचोर, शाजापुर आदि क्षेत्रों से भी सोशल मीडिया यूजर्स ने हिस्सेदारी की।
-

मुंबई के डांस रियलिटी शो में देवास के कलाकार चयनित
देवास। चैनल ई24 पर होने जा रहे रियलिटी शो में योगिता टैलेंट हब के दिया जैन, मिशी गुप्ता, अक्ष जैन का चयन दो चरणों में ऑनलाइन व भोपाल चरण के बाद अब तीसरे चरण के लिए हो गया है। योगिता टैलेंट हब की डायरेक्टर राधिका चौहान ने बताया कि ये तीनो बच्चे अब ई24 पर प्रकाशित किड्स टॉप टैलेंट शो में अपना जलवा बिखेरेंगे। चयनित कलाकारों ने अपने चयन का श्रेय अपनी डांस टीचर राधिका चौहान को दिया।
-

रेती मंडी के ट्रक बीच सड़क पर खड़े दे रहे बड़े हादसे को न्योता, देवीकुलम के रहवासियों ने की हटाने की मांग
देवास। देवीकुलम वासियों द्वारा रेती मंडल के ट्रक जो रोड पर खड़े रहते है उनको लेकर एक आवेदन बीएनपी थाने पर सौंपा गया, जिसमें देवीकुलम की तरफ आने वाले रोड़ पर इन ट्रकों का जमावड़ा काफी मात्रा में रहता है जिसके कारण आने वाले रविदास, वृंदावन कालोनी एवं देवीकुलम कालोनी से निकलने वाले लोगों को हमेषा दुर्घटना का भय बना रहता है पूर्व में कई बार मोड़ पर गाड़ी नहीं दिखने के कारण हादसे भी हुए है परन्तु फिर भी इन ट्रकों को वहां से नही हटाया गया तथा सुबह बच्चों से भरी स्कुल बसे एवं मैजिक वाहन भी यहीं से होकर निकलते है ये ट्रक बडे हादसे को न्योता दे रहे है इसी को लेकर आज देवीकुलम कालोनी के अध्यक्ष दिनेष कुमार धाकड के नेतृत्व में एक आवेदन बीएनपी थाने पर सौपकर इन ट्रकां को हटाने की मांग की गई। इस अवसर पर राजपालसिंह चौहान, पहलवानसिंह, मुकेष सिरोलिया, राजीवसिंह भदौरिया, विक्रमसिंह बैस, राकेष कुमार, नेपालसिंह, सोहन पाटीदार, महेन्द्र नागर, महेन्द्र रावत, षिवपालसिंह चौहान, विष्वकर्मा जी सहित कई कालोनी के रहवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी राजपालसिंह ने दी। श्रीमान सम्पादक महोदय आपके लोकप्रिय सामचार में सादर प्रकाषनार्थ। भवदीय दिनेष कुमार धाकड़

