Category: विशेष
-

एथलेटिक और बैडमिंटन की प्रतियोगिता के लिए हिन्द फौज के सैनिक रवाना
देवास। हिंद फौज सैनिक रिया गुप्ता, अश्लेषा तिवारी, अथर्व तिवारी का केंद्रीय विद्यालय भोपाल में जोन 1 के एथलेटिक और बैडमिंटन की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। (कोच) सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तीनों खिलाड़ी हिन्द फौज के सभी सीनियर सैनिको की उपस्थिति में बुधवार को रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व खिलाडिय़ों का अजय दायमा, सुरेंद्र शुक्ला, ललित द्रिवेदी, अश्विन पाग्निश, आरती दायमा, दीपिका बोरीवाल, सीमा गिरी, रवि अग्रवाल, श्रीजा अग्रवाल, मीना राव, चंद्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, राधा शुक्ला, रीना पटेल, मनोज पटेल, कुशाल राजपूत, ताशीन शैख, कविता शर्मा, सोनाली गीरडे, गरीमा राठौड़, अंशुमन खातर्कर, रीना पटेल, ज्योति शर्मा, मेघना पुरोहित, मनप्रित आहुजा, कुमेर सिंग वर्मा, अमित शर्मा, सुरेश शर्मा आदि ने खिलाडिय़ों को जीत का आशीर्वाद देते हुए बधाई दी।
-

गणेश चतुर्थी पर हाथों से बनाई गणेश प्रतिमाएं*
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय मसनपुरा में बच्चों द्वारा सुंदर कलाकृतियों से गणेश जी की मूर्तियां बनाई गई जिसमें उपस्थित सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साहित होकर बढ़चढ़कर भाग लिया साथी शिक्षक कमलसिंह बारेला दीपक वर्मा अजय जाट दिनेशसिंह पंवार व हिमांशु परमार द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया
-

हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के घरेलू ग्राम केलोद सिरोलिया मार्ग में हुए भ्रष्टाचार का मामला
कांग्रेस नेता हंसराज मंडलोई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राज में भ्रष्टाचार अपनी सारी सीमाएं लांग गया है ।इसका ताजा उदाहरण है हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के घरेलू ग्राम केलोद नवनिर्मित सड़क जोकि बनने के पहले ही उखड़ने लग गई है हंसराज मंडलोई ने आगे बताया कि वर्षों के आंदोलन के बाद इस मार्ग के बनने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी ।इसका काम जैसे तैसे प्रारंभ हुआ इसके बाद में ठेकेदार ने राजनीतिक संरक्षण के चलते एवं इंजीनियर की मिलीभगत के कारण इस सड़क में इतना भ्रष्टाचार किया की इसके सामने भ्रष्टाचार के अन्य उदाहरण फीके पड़ते हैं। कांग्रेस ने कहा कि जो मार्ग टिगरिया गोगा केलोद सिरोलिया हाटपिपलिया विधानसभा जीवन रेखा के रूप में काम करता है एवं जिसके लिए मनोज चौधरी ने कांग्रेसमें रहते हुए बेशर्म आंदोलन तक किए एवं तत्कालीन विधायक दीपक जोशी के ऊपर तमाम आरोप लगाए हैं समझ में नहीं आता की जिस सड़क के ऊपर विधायक का ग्रह ग्राम आता एवं जहां पर विधायक रोज निकलते हैं। अगर अपने गांव की सड़क में हुए भ्रष्टाचार को नहीं रोक सके तो पूरे देवास जिले एवं हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र की लड़कों की क्या स्थिति होगी समझ से परे हैं । कांग्रेस ने मांग की है जल्द से जल्द टिगरिया गोगा केलोद सिरोलिया मार्ग में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय मांग की जाए एवं पूरे जिले में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाए जोकि भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचार की जांच करेगी अगर इस सड़क में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच में सरकार ने कोई कोताही बरती तो पूरे जिले में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जाएंगे जिसकी जवाबदेही सरकारें प्रशासन के रहेगी।
-

दूध के भाव बढ़े, दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक सम्पन्न, 1 सितंबर से 4 रु बढाकर 58 रु प्रति लीटर बेचा जाएगा दूध
देवास। देवास दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष राजेश गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी माह में दूध के भाव में बढ़ोतरी की जाने पर चर्चा की गई जिसमें यह उल्लेख किया गया कि इंदौर दुग्ध संघ उज्जैन दुग्ध संघ वह भोपाल दुग्ध संघ ने अपने क्रय भाव में 50 पैसे प्रति फेट की वृद्धि की है व अमूल मदर डेयरी व इंदौर दुग्ध संघ ने अपने विक्रय मूल्य मैं भी बढ़ोतरी की है उक्त वृद्धि के कारण दूध उत्पादक संघ व किसान संघ ने अपनी बात रखते हुए पशु पशु आहार भूसा व ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने की समस्या बताएं व आग्रह किया की दूध के भाव में वृद्धि होना किसानों के लिए हितकारी होगा। इस अवसर पर दुग्ध विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश गोस्वामी, भगवान सिंह राठौर, संतोष तेजवानी, कमल चावला, शब्बीर अहमद, कपूर मामा, माखन गोस्वामी, महेश पवार, भगवान पटेल, गब्बर पटेल, अजय पटेल, संजू भैया, दीपक ननवाणी सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में दिनांक 1 सितंबर 2022 से दूध के विक्रय मूल्य में 4 बढ़ोतरी की जाएगी। 1 सितंबर से दूध 58 प्रति लीटर बेचा जाएगा। बैठक में दुग्ध विक्रेता संघ ने प्रदूषण रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह भी तय किया की उपभोक्ता यदि बर्तन में दूध लेने आता है तो उसे 57 प्रति लीटर के हिसाब से दूध दिया जावेगा। यह जानकारी दुग्ध संघ के एहतेशाम उल हक ने दी।
-

विद्युत के कारण किसानों को खेती में आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
देवास। भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत ने किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम मप्र पश्चिम क्षेत्र वितरण केन्द्र विजयागंज मण्डी के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए मंत्री राजेन्द्र जोशी ने बताया कि बताया कि खेतों में लाइन के वायर टूटे पड़े है, जिससे अनहोनी हो सकती है। बड़ी लाईन के तार खेत में हर कई टूटकर गिर जाते है, जिसे शीघ्र ठीक किया जाए। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर जले हुए है, जिससे किसानों को खेती करने में समस्या होती है। विद्युत के वायरों को ऊपर किया जाकर नए पोल लगाए जाए। गांवों की विद्युत केबल बदली जाए। गांवो में लाइट की समस्या होने पर लाईनमेन मौजूद नही रहते है। सूचना के दो से तीन दिनों बाद आते है। किसानों को प्याज व लहसुन के लागत मूल्य नही मिल पा रहे है। इसलिए किसानों के विद्युत बिलों को रोका जाए, अन्यथा इसमें सुधार किया जाए। दत्तोतर घरेलू फीडर को पुन मंडी ग्रीड से जोड़ जाए आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और मांग की गई कि समय रहते मांगों को पूरा नही किया गया तो भारतीय किसान संघ आंदोलन की राह अपनाएगा। ज्ञापन के दौरान कैलाश पटेल, सुभाष पटेल, विरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रकाश काका, सुनील शर्मा, रमेश चंद्र कुमावत, कैलाश पाटीदार सहित किसान, संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-

राज्यस्तरीय बैडमिंटन में देवास की इशिता बांठिया मेन ड्रा में शामिल
देवास। मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में मंदसौर में राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 2 सितम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें पूरे मप्र के खिलाड़ी शामिल हुए। उसने देवास की इशिता अंकुर बांठिया की बेटी ने बालिका वर्ग में अपना पांचवा राउंड जीत कर प्रतियोगिता के मेन ड्रा में प्रवेश प्राप्त किया। जिसका फाइनल 2 सितंबर को होगा। बैडमिंटन कोच दिलीप महाजन ने बताया की राज्य स्तरीय बैडमिंटन में देवास की बेटी का मेन ड्रॉ में शामिल होना। बैडमिंटन जगत में हर्ष का विषय है जिसने बालक वर्ग में देवास के तेजस बारोड भी प्रतियोगिता के मेन ड्रा में खेल रहे है। इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
-

चंद्र केसर बांध के पास एक व्यक्ति को रौंदा, डंपर से हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)इस समय चंद्रकेश्वर बांध के समीप राजस्व भूमि से मोरम लेकर सैकड़ों डंपर अंधगति से गुजर रहे हैं यह मोरम डोंगला पानी से कांटाफोड़ बन रहे हैं मार्ग पर डाली जा रही है इस निर्माण कंपनी के एक डंपर ने आज एक व्यक्ति की आरटीआई कॉलेज के समीप रौंद दिया जिस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई डंपर मृत के ऊपर चढ़ने से शव भी छत विच्छित स्थिति में हो गया नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए निर्माण एजेंसी ने खुदाई का काम भी बंद कर दिया खुदाई को लेकर पहले ही मीडिया कर्मियों ने अधिकारियों को अवगत करवा दिया था अगर उस समय प्रशासन जाग जाता तो आज एक बच्चे की जान बच जाती


