Category: विशेष
-

रामनगर से भोपाल रोड चौड़ीकरण के लिए पोल एवं डी.पी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल कार्य से 12 से 17 जनवरी तक इन क्षेत्रों में इस समय पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा
————- देवास 10 जनवरी 2023/ कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड देवास ने बताया कि रामनगर से भोपाल रोड चौड़ीकरण के लिए पोल एवं डी.पी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल का कार्य करने से देवास शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दिन विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। जिसमें 13 जनवरी एवं 15 जनवरी को प्रातः 08 से 12 बजे तक 11 के.व्ही. माताजी फीडर बंद रहने से माताजी टेकरी क्षेत्र। दिनांक 14 जनवरी को प्रातः 08 से 12 बजे तक 11 के.व्ही. पत्ती बाजार फीडर बंद रहने से चुडी बाखल, कंजर मोहल्ला, बिहारीगंज क्षेत्र। 12 जनवरी, 17 जनवरी एवं 19 जनवरी को प्रात: 08 से 12 बजे तक 11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर बंद रहने से अलंकार मार्केट, शुकवारीया हाट, सुतार बाखल, कर्मचारी कॉलोनी, नई आबादी, गीताभवन आदि क्षेत्र एवं 13 जनवरी तथा 15 जनवरी को प्रातः 08 से 12 बजे तक 11 के.व्ही. बाजार फीडर बंद रहने से मक्सी रोड, जमना नगर, विश्राम गृह गिरीराज धाम, मारुती नगर क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।
-

जनता के बाद भाजपा संगठन ने विश्वास पर जताया विश्वास और दिया शिप्रा मंडल का दायित्व, पैलेस ,पूर्व मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष समर्थन
वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित आम जनता के विश्वास की कसौटी पर खरे उतरे विश्वास उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी ने शिप्रा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद देकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस पद पर कई दावेदार थे, परंतु सबसे प्रबल दावेदार शिप्रा के विश्वास उपाध्याय जो की वर्तमान में शिप्रा पंचायत के सरपंच भी है। शिप्रा मंडल हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में जीत हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्वास उपाध्याय यहां लगातार दो दशक से संगठन के प्रति समर्पित होकर सभी विधायक के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते रहे हैं। उनसे पहले उनके पिता भी महाराज स्वर्गीय श्रीमंत तुकोजी राव पवार समर्थक थे और संगठन के लिए समर्पित भी उसके बाद विधानसभा क्षेत्र हाटपिपलिया में जाने के बाद विश्वास उपाध्याय ने दीपक जोशी के लिए कार्य किया तो विधायक टिकट बदलने के बाद मनोज चौधरी के लिए भी उतने ही समर्पित भाव से कार्य कर संगठन मैं अपनी अलग जगह बनाई। अब भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल की सूची में भी विश्वास उपाध्याय का नाम सहमति से जाने का कारण सभी दूर से एक मत समर्थन मिलना रहा है। जहां हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, वर्तमान विधायक मनोज चौधरी और पूर्व पाठ्य निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के समर्थक मैं आपस में पद के लिए जोड़-तोड़ चलता रहता है तो देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का भी यहां पर वर्चस्व है और इनके भी समर्थक भारी मात्रा में है। विश्वास उपाध्याय के पीछे वैसे तो पैलेस से ही पद मिलना बताया जा रहा है और पैलेस पावरफुल भी चल रहा है परंतु साथ में है संगठन मैं गुटबाजी से दूर रहने के कारण विश्वास के प्रति सभी ने एकमत होकर सहमति देकर विश्वास को मंडल अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद दिलवाया है। खैर अब तक देवास जिले की महत्वपूर्ण शिप्रा पंचायत पर दूसरी बार परचम लहराने वाले जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि को भाजपा ने एक और दायित्व दे दिया है क्या विश्वास सभी को साथ में लेकर गुटबाजी से दूर हाटपिपलिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मंडल का दायित्व कितनी इमानदारी से निभा पाएंगे यह अलग बात है अभी तो विश्वास उपाध्याय समर्थकों में हर्ष व्याप्त है शिप्रा जैसी महत्वपूर्ण पंचायत जीतने के बाद कुछ ही समय बाद यह दूसरा बड़ा दायित्व जो मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की जगह अब संगठन में बदलाव करके जिम्मेदार व्यक्ति को दो-दो पद भी दे रही है।
-

(जमा खोर काला बाजार के ख़िलाफ़ अभियान) चावल का अवैध कारोबार करने वाले 3 व्यापारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, उचित मूल्य की दुकान संचालक पर अनियमितता को लेकर भी एफ आई आर दर्ज
————
जप्त अनाज को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं वाहन राजसात करने के दिये आदेश
————–
देवास जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय किये जाने वाले रियायती दर के चावल के अवैध क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन किये जाने पर 03 व्यापारियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधान में प्रकरण दर्ज किये गये।
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि प्रकरणों में कलेक्टर न्यायालय द्वारा अखिलेश पिता गणेश जायसवाल निवासी डेहरी तहसील सतवास के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 16.82 क्विंटल चावल, 5.12 क्विंटल गेहूं एवं 06.15 क्विंटल मूंग को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त ट्रेक्टर के विरूद्ध 82 हजार रूपये राजसात करने के आदेश दिये।
रोहित पिता नरेन्द्र कसुमानिया निवासी ग्राम भिमसी के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 67.80 क्विंटल चावल को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त वाहन के विरूद्ध 01 लाख 35 हजार रूपये राजसात करने तथा प्रतापसिंह पिता शेरसिंह निवासी जेल रोड सांवेर तहसील सोकनच्छ के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 82.15 क्विंटल चावल को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त वाहन के विरूद्ध 01 लाख 23 हजार रूपये राजसात करने के आदेश दिए
देवास जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकान कुमारिया बनवीर में अनियमितता पर विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
————
देवास जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सेवा सहकारी संस्था खेरिया जागीर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कुमारिया बनवीर की जांच गत दिवस की गई। भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न का संग्रहण कम पाये जाने, उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार सामग्री वितरित न करने जैसी गंभीर अनियमितता पाई गई। दुकान विक्रेता मोहन योगी पिता आत्माराम योगी द्वारा गंभीर अनियमितता किये जाने के कारण उनके विरूद्ध थाना पीपलरांवा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तथा प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
-

सार्थक पोर्टल/एप से उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध कर मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
देवास। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सार्थक पोर्टल/एप से उपस्थिति दर्ज कराने हेतु आदेशित किया गया है। इस आदेश का मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ ने विरोध करते हुए सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसो. मीडिया प्रभारी डॉ. शरद विरपरा ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास एवं जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ चिकित्सक एवं कर्मचारी प्रतिदिन ड्यूटी संपादित करते हैं और इमरजेंसी सेवाओं के अंतंगत 24*7 की ड्यूटी संपादित करते है। इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी संपादित करते है। चिकित्सकों को समय-समय पर वीआईपी, वीवीआईपी कैम्प, ट्रेनिंग मिटिंग तथा जेल में कैदियों के उपचार, चिकित्सकों को साक्ष्य हेतु न्यायालय में उपस्थित होना, शव परीक्षण के लिये अन्यत्र स्थान पर भी जाना पड़ता है। साथ ही चिकित्सकों को सामान्य डयूटी सामूहिक दुर्घटना ग्रस्त मरीजों के उपचार के लिये तत्काल अस्पताल आना पड़ता है और उपचार पूर्ण होने पर कई घंटों रूकना पड़ता है। जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो पाता है। कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं कर्मचारी साधारण फोन का उपयोग करते है। जब विभाग द्वारा पूर्व से ही बायोमेट्रिक मशीन से फेस रीडिंग द्वारा चिकित्सकों की उपस्थिति दर्ज करवाने की व्यवस्था है। ऐसी स्थिति में सार्थक पोर्टल/एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवाने का कोई औचित्य नही है। चिकित्सको एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिये संबंधित संस्था प्रमुख अधिकृत है। ऐसी स्थिति में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों चिकित्सको एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करवाने तक कोई औचित्य प्रतीत नही होता है। सार्थक पोर्टल/एप के माध्यम से चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की जीपीएस के माध्यम से ट्रेकिंग करना, उनकी व्यक्तिगत निजता/प्राइवेसी के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है। इसलिये सार्थक पोर्टल/एप का पुरजोर विरोध करते है। इस दौरान मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने एक आरोपी को छ: माह के लिए किया जिलाबदर
————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी सलीम उर्फ छोटा पिता अजीज खां उम्र 52 साल निवासी ईदगाह रोड़ देवास को छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चला जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-

ग्राम, आंगनवाडी और स्कूल में ‘’नल जल योजना’’ कार्य में राशि का दुरूपयोग करने वालो पर होगी एफआईआर
– ———— देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जल जीवन मिशन में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एनएच भिडे, सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल जीवन मिशन और जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन अभियान में किये जा रहे कार्यो को मार्च-2023 तक गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करें। जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त नवीन एकल योजना संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम, आंगनवाडी और स्कूल में नल जल योजना कार्य में राशि का दुरूपयोग करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिये कि जन जल योजना का मौके पर जाकर नियमित रूप से मानिटरिंग कर कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामवार नल जल योजना की समीक्षा की। जिन कार्यो में कमी पाई गई, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। जहां कार्य में पूरक बजट की आवश्कता है तो उसका डीपीआर बनाकर भेंजे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी ग्रामों में नल से जल पहुचाने का कार्य शुरू करें। जल जीवन मिशन अंतर्गत की जा रही योजनाओं की जानकारी तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के कार्य की एजेंसी वार जानकारी लेकर समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 06 विकासखण्ड है। जिसमें कुल 1048 ग्राम है। जिले में देवास उपखंड में 220, सोनकच्छ उपखंड में 128, टोंकखुर्द में 106, बागली में 269, कन्नौद उपखंड में 158 तथा खातेगांव में 167 ग्राम है। जल जीवन मिशन अंतर्गत एक ग्राम योजना में 958 ग्राम शामिल किये गये। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत कुल स्वीकृत गांव की संख्या 566 है। जीवन मिशन अंतर्गत कुल 392 गांवो का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। जिले में अब तक 167 गांवो में जल जीवन मिशन योजना पूर्ण हो चुकी है। जिले में आईएमआईएस अनुसार कुल परिवारों की संख्या 2 लाख 48 हजार 651 है। घरेलू नल कनेक्शनों की संख्या 01 लाख 03 हजार 603 है। घरेलू नल कनेक्शन से लाभान्वित आबादी कुल 47.75 प्रतिशत है। बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन में 1668 शालाओं में पेयजल का कार्य पूर्ण किया गया है तथा 1353 आंगनवाडी केन्द्रों में पेयजल कार्य पूर्ण किया है। जिले में 9078 हेंडपंप है। जिसमें 9002 हेंडपंप चालू हैं। वर्तमान में जल स्तर कम होने के कारण 21 और 55 साधारण खराबी से बंद है।
-

मैराथन में हिन्द फौज के सैनिकों ने प्राप्त किए 15 मेडल, अब तक प्रदेश में कई जिलों में देवास का नाम किया रोशन
देवास। देवास का नाम मेराथन दौड़ हो या अन्य खेल इस प्रथा हर जगह देवास की हिंद फौज ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर देवास का नाम प्रदेश में उज्जवल किया है कड़ाके की सर्दी हो या भीषण गर्मी मैदान पर पसीना बहाने वाले युवा खिलाड़ी का कुछ अलग ही जुनून जज्बा है फिर देवास में वे पीछे क्यों रहते हैं हिन्द फौज सैनिकों ने परिवर्तन मैराथन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 मेडल अपने नाम किये। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मैराथन में विजेता हिन्द फौज सैनिक तनु गवाटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11000/- रुपए का नगद पुरस्कार जीता। वही इकरा अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 3000 रू नगद पुरुस्कार जीता। चौथे स्थान पर अनुष्का, पांचवें स्थान पर लक्ष्मी पर्वत सातवें स्थान पर पूनम सविता, 13वें स्थान दीपिका मालवीय, 20वें स्थान पर सलोनी मालवीय, 21वें पर स्थान मीनाक्षी वर्मा, 23वें पर स्थान पुजा पटेल, 24 वे स्थान पर रूपाली मालवीय, 27 वें स्थान शिखा सावले, 28वें खुशी राठौड़, 29 वें स्थान दर्शना चौधरी रही। इस प्रकार मैराथन में हिन्द फौज के सैनिकों ने 15 मेडल प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, एवं कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव एवं हिन्द फौज सीनियर सैनिक अजय दायमा, सुरेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर तिवारी, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अमित शर्मा, मनोज पटेल, विक्रांत जोशी, अंकुर भाटिया, कुमेर सिंग वर्मा, मनप्रीत सिंह, सुभाष चावड़ा, कुशल राजपूत, राजपाल ठाकुर, अफजल राणा, वेद प्रकाश, प्रवीण पंवार, कविता शर्मा, श्रीजा अग्रवाल, सोनाली गुरडे, मीना राव, मोना तिवारी, आरती दायमा, अंशुमान खातेरकर, मेघना पुरोहित, रीना पटेल पुनीत गिरी ज्योति मेम, गरिमा राठौर, स्मिता चौधरी, अमृता नाइगोकर आदि ने बधाई दी।
