मैराथन में हिन्द फौज के सैनिकों ने प्राप्त किए 15 मेडल, अब तक प्रदेश में कई जिलों में देवास का नाम किया रोशन

देवास।  देवास का नाम मेराथन दौड़ हो या अन्य खेल इस प्रथा हर जगह देवास की हिंद फौज ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर देवास का नाम प्रदेश में उज्जवल किया है कड़ाके की सर्दी हो या भीषण गर्मी मैदान पर पसीना बहाने वाले युवा खिलाड़ी का कुछ अलग ही जुनून जज्बा है फिर देवास में वे पीछे क्यों रहते हैं हिन्द फौज सैनिकों ने परिवर्तन मैराथन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 मेडल अपने नाम किये। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मैराथन में विजेता हिन्द फौज सैनिक तनु गवाटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11000/- रुपए का नगद पुरस्कार जीता। वही इकरा अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 3000 रू नगद पुरुस्कार जीता। चौथे स्थान पर अनुष्का, पांचवें स्थान पर लक्ष्मी पर्वत सातवें स्थान पर पूनम सविता, 13वें स्थान दीपिका मालवीय, 20वें स्थान पर सलोनी मालवीय, 21वें पर स्थान मीनाक्षी वर्मा, 23वें पर स्थान पुजा पटेल, 24 वे स्थान पर रूपाली मालवीय, 27 वें स्थान शिखा सावले, 28वें खुशी राठौड़, 29 वें स्थान दर्शना चौधरी रही। इस प्रकार मैराथन में हिन्द फौज के सैनिकों ने 15 मेडल प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, एवं कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव एवं हिन्द फौज सीनियर सैनिक  अजय दायमा, सुरेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर तिवारी, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अमित शर्मा, मनोज पटेल, विक्रांत जोशी, अंकुर भाटिया, कुमेर सिंग वर्मा, मनप्रीत सिंह, सुभाष चावड़ा, कुशल राजपूत, राजपाल ठाकुर, अफजल राणा, वेद प्रकाश, प्रवीण पंवार, कविता शर्मा, श्रीजा अग्रवाल, सोनाली गुरडे, मीना राव, मोना तिवारी, आरती दायमा, अंशुमान खातेरकर, मेघना पुरोहित, रीना पटेल पुनीत गिरी ज्योति मेम, गरिमा राठौर, स्मिता चौधरी, अमृता नाइगोकर आदि ने बधाई दी।

More posts