रामनगर से भोपाल रोड चौड़ीकरण के लिए पोल एवं डी.पी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल कार्य से 12 से 17 जनवरी तक इन क्षेत्रों में इस समय पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

————- देवास 10 जनवरी 2023/ कार्यपालन यंत्री मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमिटेड देवास ने बताया कि रामनगर से भोपाल रोड चौड़ीकरण के लिए पोल एवं डी.पी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल का कार्य करने से देवास शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग दिन विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। जिसमें 13 जनवरी एवं 15 जनवरी को प्रातः 08 से 12 बजे तक 11 के.व्‍ही. माताजी फीडर बंद रहने से माताजी टेकरी क्षेत्र। दिनांक 14 जनवरी को प्रातः 08 से 12 बजे तक 11 के.व्ही. पत्ती बाजार फीडर बंद रहने से चुडी बाखल, कंजर मोहल्ला, बिहारीगंज क्षेत्र। 12 जनवरी, 17 जनवरी एवं 19 जनवरी को प्रात: 08 से 12 बजे तक 11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर बंद रहने से अलंकार मार्केट, शुकवारीया हाट, सुतार बाखल, कर्मचारी कॉलोनी, नई आबादी, गीताभवन आदि क्षेत्र एवं 13 जनवरी तथा 15 जनवरी को प्रातः 08 से 12 बजे तक 11 के.व्ही. बाजार फीडर बंद रहने से मक्सी रोड, जमना नगर, विश्राम गृह गिरीराज धाम, मारुती नगर क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।

More posts