देवास। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष के आदेशानुसार अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी की सनद निलंबित की गई थी। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष ने 5 सितम्बर को आदेश पारित कर रामप्रसाद सूर्यवंशी को सनद से बहाल किया। गौरतलब है कि श्री सूर्यवंशी कई वर्षो से अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे है। अधिवक्ताओं की लड़ाई लड़ते हुए ही श्री सूर्यवंशी की सनद निलंबित हुई थी। अधिवक्ता सूर्यवंशी की सनद बहाल होने से अभिभाषक संघ देवास के पदाधिकारियों सहित अभिभाषकों में उत्साह की लहर है संघ अधिवक्ताओं द्वारा मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं सभी शुभचिंतकों एवं अधिवक्ता परिषद के समस्त पदाधिकारियों का आभार माना है।
