शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता पाये जाने पर विक्रेता तथा सहायक विक्रेता पर एफआईआर दर्ज, १०० स्मार्ट टीवी दिए बैंक नोट प्रेस ने, शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ, आबकारी विभाग की सतत कार्यवाही, 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा

देवास जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान मनापिपल्या में अनियमितता पाये जाने पर विक्रेता तथा सहायक विक्रेता पर एफआईआर दर्ज —————- देवास / जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसमें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अभिषेक मोर द्वारा अनुभाग बागली की तहसील हाटपिपल्या अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था आमलाताज द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान मनापिपल्या की जांच की गई। जांच में भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न का संग्रहण कम पाये जाने, उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार सामग्री वितरित न करने जैसी गंभीर अनियमितता पाई गई है, जिसमें आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत उचित मूल्य दुकान विक्रेता जितेन्द्र सिंह सेंधव पिता कल्याण सिंह सैंधव तथा सहायक विक्रेता रोहित सिंह सेंघव पिता जितेन्द्र सिंह सेंधव द्वारा गंभीर अनियमितता किये जाने के कारण उनके विरूद्ध थाना हाटपिपल्या में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रकरण में अधिक पाई गई सामग्री को जप्त कर न्यायालय कलेक्टर में दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। एफ.आई.आर. दर्ज होने के पश्चात् आगामी कार्यवाही जिला न्यायालय में प्रचलित रहेगी। देवास जिले में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत बीएनपी ने 100 स्‍मार्ट टीवी और अन्‍य सामग्री दी —————- देवास 27 अक्‍टूबर 2023/ देवास जिले में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत स्‍कूल में स्‍मार्ट टीवी लगाई जा रही है। जिले में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत बीएनपी ने 100 स्‍मार्ट टीवी और अन्‍य सामग्री दी कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की उपस्थिति में दी। जिले की स्‍कूलों के लिए बीएनपी द्वारा 100 स्‍मार्ट टीवी, टीवी के लिए नेट कनेक्‍शन डिवाइस (100), पुस्‍ताकालय के लिए 300 रेक्‍स और स्‍मार्ट कक्ष के लिए फर्श का मेट (100) सामग्री का पत्र संयुक्‍त महाप्रबंधक बीएनपी श्री सुनील दुपारे द्वारा सौंपा गया। इस मौके पर एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। (विधानसभा निर्वाचन 2023) शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ ————- देवास 27 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता संबंधी ‘’सारे काम छोड़ दो’’, ‘’सबसे पहले वोट दो’’, ‘’खुद भी वोट करे दूसरों को भी प्रेरित करे’’ जैसे स्‍लोगनों से भी मतदाताओ को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 3 प्रकरण किये पंजीबद्ध —————- देवास 27 अक्‍टूबर 2023/ देवास जिले में आबाकारी विभाग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा व्रत देवास (ब) में कार्यवाही की गई। जिसमें में कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही के दौरान 35 पाव देशी मदिरा, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त सामाग्री का मूल्य लगभग 55 हजार 150 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी.पी. सिंह, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, निहाल, वैशाली, निकिता शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कलेक्‍टर कार्यालय देवास में 01 नवम्‍बर को मनाया जायेगा मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस ———– देवास मध्‍य प्रदेश शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार देवास जिले में 01 नवम्‍बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम कलेक्‍टर कार्यालय देवास में आयोजित होगा। जिला मुख्यालय पर कलेक्‍टर कार्यालय में प्रात: 9 बजे कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रीय-गान होगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश-गान से होगा। अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने कार्यक्रम में समस्त जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रात: 08.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

More posts