महाआरती से हिन्दू समाज में जगेगा भक्तिधर्म, संस्कृति, सनातन का भाव वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू, सांसद कार्यालय पर हुई बड़ी बैठक, सैकड़ों जन हुए शामिल , बकाया करदाताओ के विरूद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही

देवास। आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे। उससे पूर्व 6 दिसम्बर शौर्य दिवस पर, जिस दिन अयोध्या में 500 वर्षो से बने आतंक, अत्याचार एवम कलंक के प्रतीक बाबरी ढांचे को वीर कारसेवकों द्वारा ढहाया गया था। संस्था देववासिनी द्वारा उस दिन से माता तुलजा भवानी, चामुण्डा माता टेकरी पर महाआरती, महाप्रसादी वितरण का पवित्र सिलसिला प्रारंभ होगा । इससे हिन्दू समाज में भक्ति, धर्म, संस्कृति, परम्परा, सनातन का भाव जागृत होगा। माता टेकरी पर महाआरती, महाप्रसादी वितरण के आयोजन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विगत रात्रि सांसद कार्यालय पर आयोजन को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में शहर से विविध धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनैतिक संगठनों के कार्यकर्ता व वरिष्ठजन उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संवरक्षक सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि संस्था देववासिनी द्वारा महाआरती, महाप्रसादी वितरण का उद्वेश्य हैं कि समाजजनों में शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक धरोहर माता टेकरी के प्रति जागरूकता पैदा हो, दर्शनार्थियों की नियमित संख्या बड़े और टेकरी का विकास हो । बैठक को प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, संस्था के सचिव महेश चौहान ने भी संबोधित किया। श्री चौहान ने बताया कि 6 दिसम्बर को नगर वासीयों सहीत वार्ड क्रमांक 32 में निवासरत हिन्दू समाजजनो से शुरू होने वाले टेकरी पर महाआरती के सिलसिले में प्रत्येक शनिवार, रविवार महाआरती होगी। वार्डवार 45 ही वार्डो में रहने वाले हिंदू बंधु, माताएं बहनें अपने अपने क्रमनुसार महाआरती में शामिल हो कर अपने हाथों से माता रानी की आरती करेंगे तद उपरांत महाप्रसादी ग्रहण करेगे। वृद्ध जनों को टेकरी पर ले जाने, लाने की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। क्रमवार शहर के जिस वार्ड का नम्बर होगा। उस वार्ड में समाजजनो को घर घर जाकर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल देकर टेकरी पर महाआरती के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का संचालन देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी शंभू अग्रवाल एवम उपस्थित जनों का आभार संस्था सदस्य शेखर कौशल ने व्यक्त किया।

बकाया करदाताओ के विरूद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही देवास नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं प्रदीप शास्त्री के साथ संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों से राजस्व वसुली को लेकर चर्चा की, चर्चा के दौरान दोनो राजस्व अधिकारियो को बकाया करो की वसुली के लिए कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये साथ ही दो दिवस मे करदाताओ को अपने निगम संबंधि करों का भुगतान किये जाने हेतु करदाताओ के घरो एवं प्रतिष्ठानो पर बकाया एवं चालु वित्तीय वर्ष के बील तामिल दी गई समय सीमा मे करने के निर्देश दिये गये। निगम सीमा क्षेत्र के संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि जमा कराये जाने हेतु करदाताओ को उनके प्रतिष्ठानो व निवासो पर वार्ड प्रभारियो द्वारा बील तामिल किये जा रहे हैं। ऐसे करदाता जिन्होनें अपने बकाया करो की राशि जमा नही की है उन्हें कुर्की की कार्यवाही के शक्ति पत्र भी दिये जा रहे हैं। आयुक्त ने वार्ड प्रभारियो को दिये गये लक्ष्यानुरूप वसुली करने के सख्त निर्देश दिये साथ ही कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली को लेकर प्रत्येक वार्ड प्रभारी को रूपये 1 हजार प्रतिदिन कचरा संग्रहण शुल्क वसुल किये जाने के भी निर्देश दिये।

More posts