नेताजी की धड़कन बंद ई वी एम में , करवटें बदलते रहे सारी रात हम, सी एम एच और जिले में जांच अभियान, यूरिया संकट से राहत, सरकार बन गई और मुंगेरीलाल के मंत्री जी भी बन गए, जिला प्रशासन को राहत

भगत••••• •••• ••बाबा प्रणाम इतने सर्द मौसम में भी माहौल भी इतना गर्म है। बाबा•••••बेटा प्रणाम समय ही कुछ ऐसा है ।धड़कन बहुत तेज चल रही है प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक की भी और फिर सभी को इंतजार है इलेक्ट्रॉनिक मशीन के अंदर छिपे प्रत्याशी के भाग्य का।

भगत••••नींद उड़ गई है बाबा पहले तो खूब मेहनत करवा ली और अब इतना इंतजार बस कुछ घंटे और अंतिम रात। बाबा••••••••••• सही बात है इस बार चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में चुनाव तो जल्दी करवा दिए प्रत्याशियों की बहुत भाग दौड़ करवा दी दिन रात का चैन हराम हो गया और अब जैसे मध्य प्रदेश के प्रत्याशी के लिए ही इतने दिन का लंबा समय इंतजार का दिया था जो घड़ी कुछ ही घंटे बाद समाप्त होने जा रही है आज की रात और कल की रात आखिरी प्रत्याशी की करवट बदल  बदल कर रात बस बीत रही । जब प्रत्याशी से कोई हाल पूछे तो वह ऊपर के मन से भले ही कहता है सब अच्छा है लेकिन रात होते ही बस यही करता है सारी सारी रात हम करवटें बदलते रहे। और फिर अब यह गीत भी गाकर बेचैन है यही रात अंतिम यही रात भारी।

भगत•••••••इस बार चुनाव बड़े रोमांचक रहे। बाबा•••••••यही तो कारण है कि अब परिणाम भी रोचक आने वाला है। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में होने के बाद भी इतना संघर्ष करना पड़ा प्रदेश में सरकार और केंद्र में सरकार स्थानीय नगर निगम और पंचायत में भी सरकार होने के बाद मुकाबला टक्कर का रहा इसके पीछे के कारण को भी भारतीय जनता पार्टी ने परिणाम आने के बाद समझना चाहिए।

भगत •••एग्जिट पोल तो सरकार बता रहा है। बाबा••••••एग्जिट पोल मात्र कुछ दिन के लिए खुश होने के लिए ठीक है लेकिन अंतिम तो ईवीएम मशीन का ही निर्णय सच होगा एग्जिट पल कुछ समय के लिए खुश होने के लिए तक तो ठीक है और कुछ चैनल भारतीय जनता पार्टी की तो कुछ कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं क्या एग्जिट पोल पूर्णता सच होते हैं नहीं क्योंकि यह आम जनता तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाते हैं एक घर एक परिवार और कॉलोनी मोहल्ले चंद लोगों से पूछने के बाद अपना निर्णय सुना देते हैं जिसमें कई बार खामियां भी आती है तो कई बार सही भी निकलते हैं। क्योंकि एक ही परिवार में सब की विचारधारा अलग-अलग भी हो सकती है वोट भी अलग-अलग हो जाते हैं पति-पत्नी की अलग विचारधारा बाप बेटे की अलग भाई-बहन की अलग विचारधारा और सास बहू की अलग फिर पूरी कॉलोनी मोहल्ले एक जैसे कैसे हो सकते हैं कई बार एग्जिट पोल औंधे मुंह भी गीर जाते हैं एक चावल का दाना देखकर तापमान के अनुसार आप पूरे कुकर के चावल का हाल बता सकते हैं लेकिन एक परिवार और मोहल्ला कॉलोनी गांव के कुछ लोगों से पूछ कर पूरा सच उगलना पूरा सच नहीं है। यह बात जरूर है कि थोड़ा सा इशारा मिल जाता है कि ऊट किस करवट बैठ रहा है। फिर भी एग्जिट पोल ने माहौल तो बना दिया प्री वेडिंग की तरह हो गया है एग्जिट पोल।

भगत•••••••• जियो जियो लाडली बहना। बाबा••••••बेटा एग्जिट पोल में कुछ अगर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है तो उसके पीछे हमारे यहां की लाडली बहना की भूमिका प्रमुख रही है। लाडली बहना ने कई विधायक के समीकरण बिगाड़ दिए और कहीं के सुधार दिए। जियो जियो लाडली बहना।

भगत •••••••थोड़ी जिला प्रशासन को राहत मिली है। बाबा••••••••• जिला प्रशासन में इस बार त्योहार शांतिपूर्वक निपटने के साथ चुनाव भी लगभग शांतिपूर्वक निपट ही दिए हैं। बस परिणाम के दिन थोड़ा सा तनाव जरूर रहता है और फिर उसके बाद सरकार आने के बाद फिर जरूर अदला-बदली का तनाव रहेगा ।लेकिन अभी तो यही कहेंगे कि जिला प्रशासन ने निष्पक्षता ईमानदारी से चुनाव उसे समय निपटाए ।जब साथ में त्यौहार भी चल रहे हो और उनके शासकीय रूटिंग के कार्य भी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की भूमिका पर विपक्ष ने भी कोई सवाल नहीं उठाया ना कोई शिकवा शिकायत।

भगत•••••• यूरिया संकट से भी राहत है। बाबा••••• हां  बेटा हम मीडिया वालों का एक मुद्दा समाप्त हो गया नहीं तो यूरिया की लंबी लाइन और चक्का जाम और कई तरह की खबरें हमको कृत्रिम यूरिया संकट से मिलती थी जो काला बाजार द्वारा फैलाया जाता है कम से कम देवास जिले में इस बार थोड़ी बहुत समस्या है लेकिन फिर भी राहत है। कलेक्टर गुप्ता ने इस समस्या को बढ़ने से पहले ही सुलझा लिया मौके पर पहुंचकर निराकरण करने से सरकारी तंत्र और कालाबाजारी तंत्र दोनों लाइन पर आ गए।

भगत ••••••••सीएमएचओ भी ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है। बाबा••••वर्तमान कलेक्टर गुप्ता जरूर किसी भी दिन किसी भी गांव में बिना बताए पहुंच जाते हैं अब इस शैली में देवास की सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग विष्णु लता उइके मैडम भी ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रही है आचार संहिता के बाद भी अपने कार्य में लगातार लगी रही कुछ न कुछ तो आम जनता को लाभ होगा ग्रामीण क्षेत्र जहां पर नर्सिंग होम से लेकर प्राइवेट लैब तक  इस हालत में बनी हुई है जैसे सरकारी बस स्टैंड के चाय नाश्ते के होटल की स्थिति रहती है कम से कम वहां पर कुछ तो बदलाव होगा चलो मैडम आप थोड़ा सा देवास चिकित्सालय जहां पर सबसे ज्यादा महिला चिकित्सक कारण आम जनता परेशान रहती है थोड़ा वहीं पर भी ध्यान दे ले नहीं तो दिया तले अंधेरे की कहावत स्वास्थ्य विभाग में चरितार्थ हो जाएगी।

भगत••••कई नेताजी के समर्थक ने तो अपने नेता को मंत्री भी बना दिया। बाबा•••••••बेटा इस बार जिले से एक मंत्री जरूर मिलेगा और हो सकता है दो मंत्री भी मिले सरकार किसी की बने एक मंत्री तो बनना ही है परंतु अभी सबसे बड़ी बात की वह चुनाव तो जीते और अच्छे मतों से जीते। देवास जिले में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मंत्री पद सज्जन सिंह वर्मा को मिला था तो उसके बाद सरकार पलटने पर किसी को मंत्री पद नहीं मिला। इस बार यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो तीन दावेदार रहेंगे और अगर कांग्रेस की बनती है तो दो दावेदार रहेंगे। कांग्रेस से पूर्व दो मंत्री  सज्जन सिंह वर्मा के साथ दीपक जोशी भी चुनाव लड़े। तो भारतीय जनता पार्टी में चार  दमदार चेहरे  है ।जो जीतने के बाद मंत्री पद के मजबूत दावेदार है। सबसे पहले देवास की श्रीमंत गायत्री राजे पवार जो दो बार विधायक का चुनाव जीतने के बाद हैट्रिक की ओर है तो सबसे अलग हटकर बात करें तो देवास में पहले ऐसे विधायक मनोज चौधरी है जो 5 साल में दो बार विधायक बन गए वह भी अलग-अलग पार्टी से अब मनोज चौधरी का हैट्रिक चांस है और सिंधिया कोटे से उनके समर्थक मंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। तीसरा खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी लगातार दो बार चुनाव जीतने के बाद हैट्रिक की ओर है। चौथा इंदौर पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी से चार प्रमुख नेता प्रदेश में विधायक के साथ प्रमुख पद के दावेदार है। अब यह बात अलग है कि इन चारों की सीट पर मुकाबला रोचक है भले ही समर्थक हजारों से जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी दोनों के ही समर्थक अपने-अपने नेता को 25 से 30000 वोट से ऊपर जितने का दावा करने के साथ मंत्री पद के भी सपने देख रहे हैं। जिसमें से कुछ के सपने सच भी होना है । देवास जिला मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं की अपने सपने हैं लेकिन आम जनता का भी अपना सपना है हमारे देवास में सभी वह सुविधा उपलब्ध हो जो महानगर में मिल रही है स्वच्छ सुशासन और व्यवस्था में सुधार हो नहीं तो फिर वही सब चल रहा है सो चल ही रहा है कुछ अलग हो तो आम जनता के मन में अपने नेता की इमेज हीरो की तरह बनती है नहीं तो…..।

More posts