संत निरंकारी मिशन करेगा 25 फरवरी को करेगा मीठा तालाब की सफाई देवास। संत निरंकारी मिशन दिल्ली के आदेशानुसार शाखा देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 25 फरवरी रविवार को सद्गुरू माताजी सुदीक्षा जी के आशीर्वाद से स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक भोपाल रोड़ स्थित मीठा तालाब की साफ सफाई की जाएगी। मिशन के मीडिया प्रभारी राजाराम सरोज एवं सर्व साध संगत ने समाज सेवियों, समाज सेवी संस्थाओं एवं आमजनों से अपील की है कि उक्त कार्य में सहभागिता कर पुण्य अर्जित करें।
—————————————— जिला स्काउट संघ ने मनाई बेडेन पावेल व लेडी पावेल की जयंती पावेल की जयंती को विचार दिवस के रूप में मनाया देवास। भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट एच एल खुशाल के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2024 को शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में लॉर्ड बेडेन पावेल व लेडी पावेल का जन्मदिन हमारी दुनिया,समृद्ध भविष्य, पर्यावरण और वैश्विक गरीबी के विषय पर चर्चा चिंतन करते हुए बड़ी धूम-धाम से मनाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त स्काउट थे। कार्यक्रम अध्यक्षता मनोज जोशी देवास जिला स्काउट संघ के अध्यक्ष ने की। विशेष अतिथि मनोज उपाध्याय विकासखंड कमिश्नर बागली, अश्विन घोरपडे जिला सह सचिव, पुष्पा भारती, संगीता वाटसन जिला संघ उपाध्यक्ष व भारती जोशी ब्लाक संघ अध्यक्ष बागली थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती, लार्ड वेडेन पावेल व लेडी पावेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत स्काउट एवं गाइड की परंपरा अनुसार शीतल सूर्यवंशी, मोनिका शर्मा, मुकेश गोस्वामी, अनिल चौहान, मनोज सोलंकी, विष्णु सुनानिया, राजेश यादव ने स्कार्फ व वागल पहनाकर किया। तत्पश्चात कोमल चौधरी डी ओ सी गाइड के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मनोज पटेल डी ओ सी स्काउट ने प्रतिज्ञा दिलाई। शिवचरण अंगोरिया के नेतृत्व में विश्व शांति का संदेश देते हुए विशाल रैली निकाली गई जो मां चामुण्डा देवी जी की टेकरी पर पहुंची, जहां वंदना वर्मा व किरण चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। तदोपरांत अमिता घोरपडे व अनिता विल्सन के नेतृत्व में प्राकृतिक वातावरण में टिफिन पार्टी का आनंद लिया जहां पर रिंकू सोलंकी, ज्योति बुटानी व योगेश तिवारी ने मन को मोहित करने वाला कविता पाठ किया। कार्यक्रम की सराहना एच एल खुशाल जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट, राजश्री काले जिला कमिश्नर गाइड, शिवनंदन प्रजापति सहा. जिला कमिश्नर स्काउट,एन के जोशी, संजय शर्मा जिला संघ उपाध्यक्ष, अजय सोलंकी विकास खण्ड कमिश्नर स्काउट देवास, ओ पी दुबे सहा. परियोजना समन्वयक,हरिओम तिवारी मुख्य लेखापाल ने की। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र मंडलोई ने किया व आभार देवकरण सोलंकी ने माना ।
विश्वव्यापी समाज सेवी संस्था रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के रोटरी क्लब देवास द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र रोग परिक्षण शिविर शनिवार को लगाया गया जिसमें 19 लोगों का चयन हुआ। जिनको निशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन के लिए बस की व्यवस्था कर उन्हे इंदौर रवाना किया जाएगा । क्लब के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया की शिविर सुबह नो बजे सिटी डेंटल क्लिनिक आदर्श नगर मे प्रारम्भ हुआ जिसमें देवास शहर व आसपास के क्षेत्रों से 80 से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया गया जिसमे 19 मरीजों में मोतियाबिन्द की पुष्टि हुई। चयनित मरीजों को इंदौर संकरा आई हास्पीटल रवाना किया जाएगा, जिनका निशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन सोमवार को किया जायेगा। रोटरी क्लब के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में 640 से ज्यादा लोगों मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। इस शिविर में रोटरी क्लब के इवेंट चेयरमैन हाजी अजीज कुरैशी, रोटेरियन पीएन तिवारी, रोटेरियन जीएस चंदेल, डॉ जितेंद्र कुशवाह , रोटेरियन कुरैशी मैडम, डॉ उस्मान व डॉक्टर तंजिला कुरैशी उपस्थित रहे। ———————————— बेअरलॉकर उद्योग ने स्कूल में दिए 50 सेट फर्नीचर खुश हुए बच्चे, अतिथियों ने की सराहना देवास ।
जिलाधीश ऋषव गुप्ता द्वारा जिले में चलाए जा रहे मेरे शाला संपूर्ण शाला अभियान में भागीदारी करते हुए बेअरलॉकर उद्योग ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सरकारी स्कूल क्रमांक 7 में संस्था एक्ट इव फाऊंडेशन के समन्वय से 50 सेट फर्नीचर भेंट किए जिन्हें पाकर अब तक जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बेअरलॉकर उद्योग प्रबंधक प्रवीण शर्मा तथा एक्ट इव फाऊंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि रूप में उद्योग के अमित नागजी, दत्तात्रेय सालुंके,उमाकांत गुप्ता,शिक्षा विभाग के बीईओ अजय सोलंकी, बीआरसी किशोर वर्मा,संकुल प्राचार्य विष्णु वर्मा,पूर्व शिक्षाधिकारी विजय श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद निधि प्रवीण वर्मा, तथा पंकज वर्मा उपस्थित थे,जिनका स्वागत शाला प्राचार्या शीला जोशी व स्कूल स्टॉफ ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बेअरलॉकर उद्योग तथा एक्ट इव फाऊंडेशन की इस पहल के लिए सराहना की और कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे प्रयास अनुकरणीय है। कार्यक्रम में योगेंद्रसिंह चावड़ा,किशोर असनानी, वीरेंद्र गौड़ आलेख वर्मा,पुष्पा बापट,मनीषाअसनानी, गुलाब वर्मा,किरण चावड़ा,इसाक भाई,मुकेश तिवारी, बबेले, रिजवाना कुरेशी, निर्मला त्रिपाठी, पुष्पा चौहान, जया दुबे, सुरेखा तपासे, प्रीति जायसवाल, बी के श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जाकिर कुरेशी व किशोर असनानी ने किया । आभार शीला जोशी ने माना। ——————————— देवास जिले की सॉफ्टबॉल विक्रम अवॉर्डी रागिनी चौहान को मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग में नौकरी प्रदान की गई देवास। जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं प्रगति ऐथेलेटिक्स क्लब के संचालक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल के वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में रागिनी चौहान को शासकीय नौकरी में नगरी प्रशासन विभाग में पदोन्नति की गई है। रागिनी की इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मनोज राजानी, मदनलाल कहार, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुबीर, मनीष सोलंकी, चंद्रपाल सोलंकी, राजीव श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, दिलीप बरोड, शिवनारायण टांडी, सुनील वर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, कृष्ण कुमार जोशी, अरुण कुशवंशी, अनीश तिवारी, रितेश मालवीय, सोनू विश्वकर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।