Blog

  • भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने किया साइंस कॉलेज बन्द।

    देवास:- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में स्व. तुकोजीराव पंवार शा. विज्ञान महाविद्यालय देवास को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने मेन गेट पर ताला लगाकर बन्द कराया और मेन गेट के सामने बैठ कर ओपनेबुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा हो इसको लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य के महाविद्यालय में उपस्थित ना होने पर मेन गेट पर लगाए गए ताले के सामने मुख्यमंत्री के नाम ताले को ज्ञापन दिया ।ज्ञापन का वाचन विनोद राठौर ने किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है जिसके कारण कोरोना के पॉजिटिव केस अधिक मिल रहे हैं और हाल ही में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से ही विद्यार्थियों की परीक्षा प्रारंभ होने वाली है जिसमें लाखों विद्यार्थी परीक्षा देंगे जिसमे प्रत्येक महाविद्यालयों पर सैकड़ों विद्यार्थी एकत्रित होंगे जिससे और अधिक कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना बढ़ जाती है । अगर विद्यार्थियों की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से कराई जाती है तो आने वाले समय में कोरोना के इतने केस बढ़ जाएंगे कि संभालना मुश्किल हो जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक तरफ आप कहते हैं कि भीड़ एकत्रित मत करो और दूसरी और आप परीक्षा जैसा महाकुंभ लगाने की बात कर रहे हो जिला जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियम लागू किए हैं कि 50 से 100 व्यक्ति एक जगह पर एकत्रित ना हो पर पर महाविद्यालय में देखा जा रहा है कि सैकड़ों विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा दे रहे हैं हाल ही में महाविद्यालय के 2 प्राध्यापकों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आइए ऐसे में अगर किसी विद्यार्थियों को कुछ होता है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उसके लिए शासन प्रशासन एवं महाविद्यालय को जिम्मेदार ठहराया और उग्र आंदोलन करेगा आप विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यार्थियों की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से कराएं जिससे कि छात्र-छात्राएं परीक्षा भी देंगे एवं उनके स्वास्थ्य को भी कोई खतरा ना रहेगा । ऑफलाइन परीक्षा अगर विद्यार्थी देता है तो विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय आना पड़ेगा प्राध्यापकों को भी विद्यार्थियों की परीक्षा लेने के लिए महाविद्यालय आना पड़ेगा अधिकतर प्राध्यापक भारी क्षेत्र से संबंध रखते हैं पूर्व में भी देखा गया है कि इंदौर के प्राध्यापक कोरोना से संक्रमित थे इस वजह से उनकी मृत्यु हो चुकी है । देखा जा रहा है कि हमारे महाविद्यालय में भी तो प्राध्यापक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं अगर विद्यार्थियों उनके संपर्क में आए और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो महाविद्यालय तो बंद होगा ही सही लगभग पूरे देवास जिले को भी बंद करना पड़ेगा क्योंकि रोजाना महाविद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थी ग्रामीण अंचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं। इसका एकमात्र हल हैं कि ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा कराई जाए। महोदय आपके लिए विद्यार्थी की जान की कीमत क्या परीक्षा के बराबर ही है आप देश के आने वाले भविष्य को मौत के मुंह में क्यो डालना चाहते हो। आपसे निवेदन है कि आप हम सैकड़ों विद्यार्थियों को मौत के मुंह में मत धकेलो अगर परीक्षा होती है तो मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में कोरोना संक्रमण एक महामारी के रूप में इतना अधिक विस्तृत हो जाएगा कि संभालने वाले कम पड़ जाएंगे। गौड ने कहा कि अगर हमारी जगह मुख्यमंत्री के पुत्र रहते तो क्या उनको इस स्थिति में कॉलेज भेजते क्या ये तो सरे आम विद्यार्थियों को मौत के मुह में धकेल रहे हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल यशवंत कुशवाह धर्मेंद्र पोरवाल विनोद राठौर रघुवीर सिंह सिरोंज भूपेंद्र पटेल राहुल ठाकुर भूपेश चौधरी सूर्य मालवीय अभिषेक चौहान बालकृष्ण धाकड़ पंकज गहलोत आशीष धाकड़ अभिषेक चौहान शुभम मालवीय छोटू मालवीय विनोद क्लेशरिया हेमंत बैरागी चेतन वर्मा राजेश फुलेरिया अभिषेक ओझा प्रशांत, वर्षा राठौर रोज़ी, शिवानी शुभांसी शिवानी ठाकुर प्रियांसा बघेल तमन्ना उर्मि कुशवाहा शीतल योगिता विजेंद्र अजय यादव विकास चौहान आदि उपस्थित थे

  • आवास नगर में कोरोना वैक्सीन सेंटर और मोहल्ला क्लीनिक खोलने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल

    देवास ।जिले सहित शहर में कोरोना टीकाकरण को लेकर सेंटर अलग-अलग क्षेत्रों में खोले गए है। वही एमजी हॉस्पिटल में भी कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। एमजी अस्पताल में भीड़ अधिक होने के चलते कई बार लोगों को टिका लगवाने के लिए घण्टों इंतजार करना पड़ता है। इधर शहर से दूर स्थित आवास नगर में कोरोना सेंटर की मांग को लेकर भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीएमएचओ एमपी शर्मा से मिला और वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की मांग की, जिसको लेकर सीएमएचओ ने निगमायुक्त से चर्चा करने के बाद जल्द कोरोना सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने मोहल्ला क्लीनिक खोलने को लेकर भी सीएमएचओ एमपी शर्मा से निवेदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आवास नगर में कुमार गंधर्व सामुदायिक भवन जो वर्तमान में खाली है और इस जगह पर कोरोना सेंटर ओर मोहल्ला क्लीनिक शुरू किया जा सकता है। जिस पर सीएमएचओ ने मोहल्ला क्लीनिक और वेक्सिनेशन सेंटर जल्द खुलवाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है ।दरअसल आवास नगर शहर से दूर स्थित है । वही आवास नगर के आसपास जमुना नगर, बिलावली, बामनखेड़ा, तुलजा विहार, न्यू देवास, रविदास नगर,बजरंगबली नगर, मधुबन कॉलोनी,चामुंडापूरी,ब्रजविहार, अवंतिका नगर, वृन्दावन नगर, दीनदयाल नगर,जयशिव नगर,शिवराज नगर, गिरिराज धाम, आदित्य नगर सहित अन्य छोटी कॉलोनी स्थित है।शहर से दूर होने के कारण लोगों को जिला चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए कई बार साधन नहीं मिलते हैं जिसके चलते बीमार होने और किसी दुर्घटना में घायल होने पर पीड़ित को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। जिससे कई बार अनहोनी हो चुकी है। वही बुजुर्ग लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए एमजी हॉस्पिटल तक साधन नहीं मिलने के चलते वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएचओ से मांग की है कि आवास नगर सहित आसपास की कॉलोनियों के लोगों को बेहतर इलाज के साथ बुजुर्ग लोगों को सुगमता से कोरोना वैक्सीन लग सके इसको लेकर कोरोना वेक्सीन सेंटर और मोहल्ला क्लिनिक खोलने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में लटोरेलाल पटेल,रामदास कापसे, हुकुमसिंह चावड़ा, घनश्याम अहिरवार,सतीष अग्रवाल, मयंक द्विवेदी,महेश शिवहरे, कामन्त मिश्रा, सुरेंद्र गायकवाड़,मन्नू सहित आवसनगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • एबी रोड़ की दुर्दशा, अस्तव्यस्त यातायात को लेकर फिर न्यायालय जायेंगे एडव्होकेट बापट

    एबी रोड़ की दुर्दशा, अस्तव्यस्त यातायात को लेकर फिर न्यायालय जायेंगे एडव्होकेट बापट

    देवास। भोपाल चौराहे से जवाहर नगर तक घटिया डिवाइडर निर्माण, जगह-जगह पर टूटी रैलिंग, जवाहर नगर से बावडिय़ा तक बिना किसी मतलब के 4 इंच ऊंचे डिवाईडर वह भी बिना रैलिंग के, अस्पताल, बस स्टेंड और भोपाल चौराहे जैसी अति आवागमन के दबाव वाले स्थानों पर स्टॉप लाइन, जेबरा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर नही होने आदि अन्य समस्याओं को लेकर एडव्होकेट राजेंद्र बापट ने नगर निगम आयुक्त को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से श्री बापट ने मांग की है कि डिवाइडर पर लगी टूटी रेलिंग तत्काल दुरस्त की जावे, रेलिंग और डिवाइडर पर रेडियम लाईट लगाएं, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, भोपाल चौराहे, माँ चामुंडा माताजी की टेकरी जैसे सभी व्यस्तस्तम चौराहो पर यातायात सिग्नल, स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रांसिंग और छोटे स्पीड ब्रेकर जैसी जगह पर तत्काल लगाए जाए। रसलपुर पुलिया की टूटी रैलिंग को दुरूस्त किया जाए। बापट सूचना पत्र के बाद आवश्यकता होने पर न्यायालय की शरण में जायेंगे। एडव्होकेट बापट ने यातायात सुचारू सुरक्षित करने की दृष्टि से निर्देशित करने हेतु नोटिस की प्रति पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की है।

  • कलेक्टर श्री शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए धारा 144 के तहत जारी किए नवीन आदेश
——–
रैली, जुलूस, गैर फाग उत्सव, मिलन समारोह, मेलों का आयोजन रहेंगे प्रतिबंधित
———— 
किसी भी विवाह, सामाजिक, धार्मिक, चल समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे-कलेक्टर
—————– 
किसी भी शव यात्रा में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे

    कलेक्टर श्री शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए धारा 144 के तहत जारी किए नवीन आदेश ——– रैली, जुलूस, गैर फाग उत्सव, मिलन समारोह, मेलों का आयोजन रहेंगे प्रतिबंधित ———— किसी भी विवाह, सामाजिक, धार्मिक, चल समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे-कलेक्टर —————– किसी भी शव यात्रा में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे

    ————— देवास, 23 मार्च 2021/ कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने धारा-144 के तहत नवीन आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से प्राप्त सुझाव अनुसार जिले में कोविड-19 वायरस बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार क्षेत्र में किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, गैर फाग उत्सव/ जलूस, मिलन समारोह किसी भी प्रकार के प्रदर्शन मेलों का आयोजन धरना आदि का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। खुले मैदान स्थान में आयोजित होने वाले समस्त सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, धार्मिक, खेल मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लेना जरूरी होगी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेशित किया है कि सभी दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर उनके संचालकों द्वारा मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायेंगे। शासन के निर्देशों का पालन करना एवं करवाना संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक का उत्तरदायित्व होगा। सभी संस्थानों के संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए अपने प्रतिष्ठान/ दुकान के आगे (बाहर) दो-दो गज की दूरी पर आवश्यक संख्या में गोले बनवाएंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिए हैं कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में जारी एडवायजरी के अनुसरण में देश एवं प्रदेश के बाहर से आने वाले नागरिकों को जिला चिकित्सालय द्वारा संचालित कोरोना आईसोलेशन सेंटर में जांच उपरांत ही जिले में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जावेगी। आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से चेहरे पर मॉस्क धारण करना अनिवार्य होगा। सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों पर संबंधित धार्मिक संस्थान के संचालक, पदाधिकारी या पुजारी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए निर्धारित दूरी पर गोले निर्मित किये जाएंगे। कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि किसी भी विवाह, सामाजिक, धार्मिक, चल समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे जिसके लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति लेना जरूरी होगी। किसी भी शव यात्रा में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन अनिवार्य होगा, किन्तु आवश्यक होने पर विशेष एवं विषम परिस्थिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपनी अधिकारिता अंतर्गत संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी से आवश्यक परामर्श कर आवश्यक छूट अनुमति जारी करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होंगे। जिसकी पूर्व सूचना जिला दण्डाधिकारी को प्रदान करना आवश्यक होगी । दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है। कोई भी हितबद्ध पक्ष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (5) के अंतर्गत इस आदेश के विरुद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन इस न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी / राजस्व अधिकारी / नगरीय व ग्रामीण निकाय के सक्षम अधिकारी भी सामान्य जन एवं संबंधितों को आदेश की सूचना जारी करेंगे । इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश जारी होने की दिनांक से 02 माह तक प्रभावशील रहेगा ।

  • एनएसयूआई ने मनाया शहीद दिवस

    देवास:-एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में स्व तुकोजीराव पंवार विज्ञान महाविद्यालय में शहीद दिवस मनाया। जितेंद्र सिंह गौड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहीद दिवस है और देश अपने वीर जवानों को नमन कर रहा है. आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत ने साल 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था. शहीद दिवस के अवसर पर कॉलेज स्टाफ एवं हर्षप्रताप सिंह गौड़,वीरेन्द्र पटेल, विनोद राठौर, सचिन लोवंसी, हर्षराज राठौर, भूपेंद्र पटेल,सूर्या मालवीय आनंद राव, नरेन्द्र चौधरी,योगेंद्र सोलंकी,जितेन्द्र , चेतन वर्मा, विशाल रावत, बालकृष्ण धाकड़, आदि विद्यार्थियों ने ‘आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन. कर पुष्प अर्पित किए । मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा, जय हिंद।