आज कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं *सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर* के मार्गदर्शन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादौनके नेतृत्व में आबकारी वृत-देवास ए, बी एवं सी में संयुक्त कार्यवाही* ग्राम सियपुरा एवं प्रताप नगर में की गई जिसमें *मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) क के तहत 07 प्रकरण* कायम किए उक्त प्रकरण में *25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 5200 लीटर महुआ लाहन* जप्त किया गया, महुआ लाहन का मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया । *मदिरा व लाहन का बाजार मूल्य 265000 रुपए* है। कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, हर्षलता मंडलोई एवं प्रेम यादव मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया,राजाराम रैकवार , विष्णु प्रसाद कलोसिया आरक्षक नितिन सोनी , बालकृष्ण जायसवाल, गुरु दत वर्मा एवं आशीष* का विशेष योगदान रहा । इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी
Blog
-

भोरासा थाने की पहल के बाद अब सोनकच्छ थाने में भी कोरोना गाइडलाईन का उलंघन करने वालो से लगवाए पौधे। पौधे लगाकर लोग भी हुए खुश, सजा देने का सकारात्मक प्रयास
सोनकच्छ – नगर में पिछले एक माह से कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए प्रशासन ने हर संभव प्रयास किए, लेकिन कुछ लोग जो सुधरने का नाम नही ले रहे, मास्क का उपयोग नही कर रहे साथ ही बेवजह नगर की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे। ऐसे में सोनकच्छ पुलिस ने बेवजह घूमते हुए लोगो को मंगलवार शाम को पकड़कर चालानी कार्यवाही ना करते हुए साथ ही लोगो को सकारात्मक संदेश देते हुए पौधा रोपण करवाए। थाना प्रभारी व स्टाफ ने लोगो को थाना परिसर के पीछे हनुमान मंदिर परिसर में कनेर, अनार जैसे फलदार पौधे लगवाए। साथ ही पौधों की रक्षा करने का भी वचन दिलवाया। इस संबंध में जब पौधे लगाने वाले लोगो से पूछा गया कि आपको इस तरह की सजा पाकर कैसा अनुभव हो रहा है तो उन्होंने बताया कि इससे हमें हमारी गलती का भी एहसास हुआ साथ ही पुलिस ने हमसे नेक कार्य भी करवाया। पुलिस ने इस लोगो से यह शपथ भी दिलवाई की आने वाले समय मे बेवजह नही घूमेंगे, और मास्क का उपयोग करेंगे। इस अवसर पर एसआई नरेन्द्रसिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक रामपाल बोड़ाने, आरक्षक विकास सिंह, उमेश भदौरिया, लक्षमण बघेल, रमेश बामनिया आदि उपस्थित थे। इस विषय मे थाना प्रभारी हितेश पाटिल का कहना है कि उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में हमने लोगो तक सकारात्मक संदेश भेजने का प्रयास किया है जिससे कि लोगो को पौधरोपण के प्रति जागरूक भी बने और नियम का उलंघन करने वाले लोगो तक यह संदेश भी पहुँचे। फ़ोटो 1/2/3 – थाना परिसर के पीछे हनुमान मंदिर के पास पौधे लगवाते हुए पुलिस
-

आवास योजना की सूचना के तहत जानकारी मंगने पर परियोजना अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार,आयुक्त के नाम पीए को सौंपा ज्ञापन
देवास। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत पात्र लोगो को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आबंटित आवास की जानकारी मांगने पर परियोजना अधिकारी द्वारा आनाकानी कर धमकाने के विरोध में उचित कार्रवाई को लेकर निगमायुक्त के नाम फायर अधिकारी जितेंद्रसिंह सिसोदिया को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सुनिलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में आवेदन सौंप गया। जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि आवास योजनांतर्गत पात्र लोगों को आवास से वंचित कर अपात्र लोगों को सांठगांठ कर 10 से 15 हजार रुपये ऐंठकर अपात्र को पात्र बनाया गया है। पूर्व में आवास योजना के तहत कई प्रभावशाली व सक्छम अपात्र लोगो को पात्रता की सूची में लेकर लाभ दिया गया है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच की जाना चाहिए। इसकी जानकारी के लिए सूचना के अधिकार के तहत जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख द्वारा आई आर टी के तहत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कर जानकारी मांगी गई थी। श्री शेख द्वारा प्रस्तुत आवेदन 25 मॉर्च 2021 के तारतम्य में संचालनालय द्वारा आवेदन पोस्ट कर बताया कि आवेदन का संबंध नगर पालिक निगम देवास से होने के कारण नियमानुसार जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आवेदन अंतरित किया जाता है। इस संबंध में संबंधित संचालनालय से फोन भी आया था कि आप देवास में ही जानकारी प्राप्त कर सकते है। जब श्री हुसैन नगर पालिक निगम परियोजना कार्यालय गए और सूचना के अधिकार के तहत संपदा परियोजना अधिकारी शाहिद अली को आवेदन देकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई तो उन्होंने जानकारी देने से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए आपको ऑफिस खोलना पड़ेगा,चार गनमैन रखना पड़ेंगे, लोगो कि नाराजगी झेलना पड़ेगी जैसे शब्दों से जलील करते हुए अभद्रता की गई। आम आदमी पार्टी ने निगमायुक्त विशालसिंह चौहान से इस विकट कोरोना काल मे लोगो का सहयोग कर काम मे रुकावट पैदा न करने व सूचना के अंतर्गत मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई जाकर संबंधित अधिकारी पर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर जिला संघटन मंत्री दीपक मालवीय, जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख, सुनील चौहान शेख फतेहमोहमाद,जसवंत आदि उपस्थित रहेे। यह जानकारी दीपक मालवीय ने दी।
-

कमलसिंह डावर उप जिला मीडिया अधिकारी को जिला मीडिया अधिकारी देवास का दिया प्रभार ————————— कोरोना आपदा में पूरे 1 वर्ष से बिना रुके बिना थके दे रहे हैं डावर अपनी इमानदारी से सेवा
——————————– देवास 18 मई 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग के अंतगर्त स्वास्थ्य विभाग देवास में जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी (जिला मीडिया अधिकारी) के पद पर पदस्थ सुरेश सिंह सिसोदिया 30 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त हुए। भारत शासन,मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए श्री सिसोदिया का विदाई समारोह आयोजित नही किया गया उनके सेवानिवृत्त होने पर जिले में पदस्थ उप जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर को जिला मीडिया अधिकारी का प्रभार दिया गया है। आपके द्वारा इस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर 37 वर्ष 3 माह सेवाएं दी गई। आप बी. एस-सी. ,सेनेटरीइंस्पेक्टर डिप्लोमा ,एम ए (समाजशास्त्र ),पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन हेल्थ एजुकेशन, एम.बी.ए .(हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) योग्यता धारित व राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रशिक्षण प्राप्त किये। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के निरंतर 30 वर्ष तक प्रदेश महामंत्री के पद पर रहकर प्रदेश के स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों /अधिकारियों की न्यायोचित समस्याओं के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण में शासन और प्रशासन स्तर पर संघर्षरत रहकर अनेक समस्याओं का समाधान भी इनके द्वारा कराया गया। कमल सिंह डावर लगातार 1 वर्ष से बिना कोई छुट्टी लिए आमजन के लिए कोरोना अपडेट की खबर देते रहे हैं सबसे बड़ी दिनभर कार्यालय में सेवा देने के बाद सुबह पूरी जिम्मेदारी के साथ कोरोना अपडेट देते रहे हैं। आपदा के समय में लगातार बिना रुके बिना थके अपना कर्तव्य निभाने वाले कमल सिंह डावर को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी।
-

जरूरतमंदो की हर संभव कर रहे मदद
देवास। कोरोना महामारी के बीच जहां प्रशासन अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है कि आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो ओर कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन होता रहे। इसमें कई सामाजिक संस्थाये, संगठन अपने-अपने स्तर पर सहयोग कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ता है वो है इंदौर निवासी अभिषेक रोकड़े का। रोकड़े गत बर्ष की भांति इस बर्ष भी जरूरतमंदो को हर प्रकार से मदद कर रहे है। अभी इन्होंने देवास प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ भोजन के पैकेट्स वितरित करके एक मिसाल पैदा की। भोजन के पैकेट्स वितरण में मित्राय सोसल ग्रुप ने अपना सहयोग प्रदान किया। आगे भी मित्राय ग्रुप सहयोग करता रहेगा। यह आष्वाशन भी दिया। उक्त जानकारी डॉ. उर्वशी नामदेव ने दी।
-

*विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पाठक ने सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौपा ज्ञापन
श्योपुर विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर के विकलांगों के हित के लिए विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने बताया की कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में विकलांग जनों को आर्थिक मदद के साथ साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतू मुरैना श्योपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौपा है प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने माननीय सांसद जी से निवेदन किया है कि covid 19 के कोरोना काल की वजह से दिनांक 15/04/2021 से लॉकडाउन जारी है इसमें सारी दुकानें और सारे व्यापार बंद है जहां विकलांग जनों द्वारा छोटा मोटा काम करके अपना जीवन गुजर – बसर कर रहे थे आज उनके पास राशन पानी से लेकर अन्य चीजों की दिक्कतें आना शुरू हो गई है पैसे ना होने के कारण कोई भी चीज खरीद नहीं पा रहे हैं और ना ही राशन पानी है ना गैस टंकी ना ही मिट्टी का तेल ना लकड़ी का इंतजाम है इस विपरीत परिस्थिति में श्रीमानजी सांसद महोदय से निवेदन है कि इन विकलांगों की मदद करें और इनकी आवश्यकता अनुसार, इनका सहयोग करें ताकि इनका घर परिवार भी इस बीमारी में सुरक्षित रहे और घर के अंदर सुरक्षित रहे निवेदन है कि आर्थिक मदद के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराए ताकि कोई भी विकलांगजन किसी कारण बस घर से बाहर न निकल सके और घर में रहे सुरक्षित रहे!
-

सेवानिवृत्त शिक्षिका ने सेवा भारती जन सहयोग हेतु 21,000 रुपए की राशि भेंट की
देवास। नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर सेवा भारती कोरोनाकाल में शहरवासियों की सेवा में लगी हुई है। सेवा भारती के सदस्य हर जरूरतमंदों तक पहुंचकर भोजन व भोजन सामग्री उपलब्ध करा रहे है। सेवा भारती की मानव सेवा को देखते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका त्रिलोक नगर, इटावा निवासी श्रीमती प्रफुल्लता चित्रे ने उनके स्वर्गीय पति अजीत चित्रे की स्मृति में सेवा भारती के नगर कार्यवाहक धनेन्द्र सिंह को 21,000 रूपए की सहयोग राशि चेक स्वरूप प्रदान की। श्रीमती चित्रे ने बताया कि उनके द्वारा दी गई राशि से सेवा भारती के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन मिल सकेगा। उक्त जानकारी कपिल मोदी ने दी।



