Blog

  • देवास जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 6 जून तक लिए जाएंगे नाम निर्देशन-पत्र 
———-
नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी

    देवास जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 6 जून तक लिए जाएंगे नाम निर्देशन-पत्र ———- नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी

    ——— देवास 03 जून 2022/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये 6 जून तक नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। देवास जिले में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान बागली, कन्‍नौद तथा खातेगांव विकासखण्‍ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्‍छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को मतदान कराया जायेगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी द्वारा करवाया जाएगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी। जिले की ग्राम पंचायतों में कुल 8 लाख 03 हजार 817 मतदाता है। जिनमें 4 लाख 14 हजार 16 हजार 38 पुरुष, 3 लाख 87 हजार 766 महिला तथा 13 अन्य मतदाता है।

    देवास जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जायेगा जागरूकता अभियान ————

    देवास 03 जून 2022/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्‍त किये है। त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर  प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मतदाता जागरूकता अभियान में विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर मतदान प्रक्रिया को समझाया जाएगा। सेंस गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाली जगह, हाट-बाजारों में मतदान प्रक्रिया बताने के लिए दल बनाये गये है। विगत चुनावों में कम वोटिंग प्रतिशत वाले केन्द्रों का आकलन कर वहाँ के मतदाताओं को अधिक से अधिक प्रेरित किया जाएगा। नई बसाहट, दिव्यांगजनों, महिलाओं और नए जुड़े युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जायेगा।

    जल्द करें मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का चयन

    ———— देवास 03 जून 2022/ सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायतों तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये तत्काल पृथक-पृथक मतगणना स्थल एवं अस्थाई स्ट्रांग रूम का चयन करें। उन्होंने कहा है कि चयनित स्थल में आवश्यक व्यवस्थाएँ कर आयोग को अवगत करायें। उल्लेखनीय है कि पंचायतों के निर्वाचन मतपेटी में मत डालकर तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन ईव्हीएम के द्वारा कराये जायेंगे।

  • एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी का देवास  के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन

    एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी का देवास  के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन

    देवास:- मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी नीतीश गौर का स्थानीय भोपाल चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई जिलाउपाध्यक्ष यशवंत कुशवाहा द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में समस्त जिलों में एनएसयूआई की मेंबरशिप की जा रही है । मेंबर शिप किस आधार पर की जा रही है या किसी को जानकारी नहीं है। न ही प्रदेश प्रभारी द्वारा समस्त जिलों में कोई प्रभारी बनाया गया और ना ही पूर्व जिलाध्यक्षों को जानकारी दी गई न ही कोई प्रेसवार्ता की गई प्रदेश प्रभारी द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके से अपने अपने लोगों को फोन लगाकर कहा गया कि आप मेंबर शिप करो आपको मैं जिलाध्यक्ष बना दूंगा । प्रभारी ने अपने अपने लोगों के फार्म डलवाए हैं उसके अलावा जितने भी फॉर्म डाले हैं वह सब रिजेक्ट कर दिए गए हैं और उन फार्मो की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता प्रभारी को फोन लगाता है तो वहां बहुत ही बदतमीजी से बात करता है ऐसे प्रभारी जो भेदभाव तरीके से चुनाव करवा रहे हैं और लगता है पैसे का लेनदेन कर रहे हैं क्योंकि पूर्व में भी व्हाट्सएप चैटिंग पर एनएसयूआई में जिलाध्यक्ष बनाने पर पैसों की डिमांड की गई थी लगता है प्रभारी भी पैसो के ही कुछ ऐसे ही चक्रव्यूह रच रहे हैं जिससे कि वह हर जिलाध्यक्षों से पैसे ले सके जो उनके हैं मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए अगर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा किसी भी मुद्दे को उठाया होगा तो देवास की एनएसयूआई की टीम ने ही उठाया है। उसके बावजूद पूर्व एनएसयूआई टीम जोकि सक्रिय है। हर कॉलेज में अपने दम पर चुनाव जीता कर लाते हैं उनके किसी के भी नाम लिस्ट में नहीं आए हैं। अगर ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिस्ट में नाम नहीं आते हैं तो किस चीज के चुनाव आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई से निवेदन करते हैं कि ऐसे लोग जो कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं और जो पैसे का लेनदेन ले कर कर कर प्रदेश में एनएसयूआई चला रहे ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर किया जाए –

  • निगम चुनाव 2022— देवास में महापौर के लिए विधायक राजे के नाम की चर्चा

    निगम चुनाव 2022— देवास में महापौर के लिए विधायक राजे के नाम की चर्चा

    देवास में सामान्य महिला महापौर पद आरक्षित होने के बाद चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि कौन बनेगा महापौर किसको मिलेगा महापौर का टिकट । कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कई नाम उभरकर सामने आए हैं जिसकी चर्चा कल करेंगे। आज सबसे बड़ी आमजन के बीच बस यही बात चल रही है तो वह है विधायक गायत्री राजे पवार को टिकट मिलने की चर्चा आम है। जहां प्रदेश में कई जगह विपक्ष कांग्रेस विधायक को प्रत्याशी बनाने जा रही है तो भारतीय जनता पार्टी में देवास में विधायक राजे के बनने के पीछे यह कारण भी सामने आ रहा है कि सामने विधानसभा चुनाव है और संगठन सबसे सशक्त उम्मीदवार के रूप में राजे को टिकट देकर गुटबाजी का अंत कर दे भारतीय जनता पार्टी सत्ता में होने के कारण दावेदार दर्जन से ज्यादा है और एक को टिकट मिलता है तो कई नाराज होना स्वाभाविक है और यदि राजे को टिकट मिलता है तो थोड़े समय के लिए नाराज कुछ लोग हो सकते हैं परंतु वह यह सोचकर भी संगठन के लिए काम करेंगे कि उनके कट्टर विरोधी को नहीं ।मिला यह राजनीति मैं अक्सर देखने में आता है। दूसरा बिंदु यह भी हो सकता है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है केंद्र राज्य सांसद और विधायक निधि के साथ प्रशासनिक क्षेत्र को साथ लेकर चलने की क्षमता विधायक राजे मे है तो उसका लाभ भी शहरवासी को और संगठन को मिलना स्वाभाविक है। तीसरा कारण विधायक राजे महापौर का चुनाव लड़ने के बाद अपनी पुत्र महाराज विक्रम सिंह पवार को विधायक की तैयारी करवाएं क्योंकि 1 वर्ष बाद ही विधानसभा है और यह नगर निगम का चुनाव सेमीफाइनल है इस सेमी फाइनल मैं जीत हार का परिणाम महत्वपूर्ण होगा। राजे का चुनाव लड़ने की चर्चा इसलिए भी बाजार में ज्यादा गर्म है की वे लगातार वार्ड वार्ड में सक्रिय है और अभी तो दिन रात एक कर दिया है यह कारण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जबकि विधायक समर्थकों का कहना है कि राजे लोकसभा के चुनाव में भी भीषण गर्मी में भी गांव गांव में प्रचार करके पूरी मेहनत से सांसद को जिताने में मदद की है देवास विधानसभा सोनकच्छ और हाटपिपलिया के गांव-गांव तक पहुंची है तो अभी उपचुनाव हाटपिपलिया में भी मनोज चौधरी के लिए इतनी ही मेहनत की है तो वह नगर निगम और जिला पंचायत में अपने समर्थकों को जिताने के लिए इतनी मेहनत कर रही है । यह आमजन की चर्चा है वैसे राज परिवार के लिए विधायक पद ही महत्वपूर्ण रहा है उन्होंने जिला पंचायत जनपद और देवास नगर निगम में तो अपने समर्थकों को ही जितवा कर अपने हिसाब से कार्य करवाया है और अगर समर्थक नहीं जीता तो अपनी पसंद के अधिकारी की पोस्टिंग करा कर अपना वर्चस्व कायम रखा है नगर निगम में महापौर में जरूर राज परिवार के पास केवल एक ही बार अवसर आया है वरना विरोधी के पास ही महापौर का पद गया है जबकि सभापति में और पार्षद की संख्या मैं राज परिवार का वर्चस्व रहा है अब आमजन में देवास विधायक राजे के चुनाव लड़ने की चर्चा आम है हकीकत क्या है क्या होगा इधर तो आने वाला समय ही बताएगा आज के लिए बस इतना ही ।

  • शासकीय विद्यालय में बच्चों को बांटे मौसमी फल व बिस्किट वितरित

    शासकीय विद्यालय में बच्चों को बांटे मौसमी फल व बिस्किट वितरित

                                देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी मैं बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं के साथ-सथ बच्चों को फलों का भी वितरण किया जाता है। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मौसमी फल वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि बच्चों को विद्यालय में विगत कई वर्षों से मौसम के अनुसार  प्रति सप्ताह फल वितरित किए जाते हैं। अर्चना वर्मा एवं नाजमा खान ने बताया कि बच्चों में पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए फल वितरण स्कूल स्टाफ एवं जन सहयोग से  किया जाता है। गुरुवार को सभी बच्चों को आम ,केले खरबूजा एवं बिस्किट का वितरण किया गया। यह जानकारी प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने दी।

  • चुनावी सभा के लिए समय निर्धारित, अनुमति के लिए अधिकारी निर्धारित शस्त्र अनुज्ञा पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित और निकाय चुनाव के कई महत्वपूर्ण आदेश जारी

    चुनावी सभा के लिए समय निर्धारित, अनुमति के लिए अधिकारी निर्धारित शस्त्र अनुज्ञा पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित और निकाय चुनाव के कई महत्वपूर्ण आदेश जारी

    देवास जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारी/सक्षम अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत ————— देवास 02 जून 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा-18 के अंतर्गत जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारी/सक्षम अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत किया है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये है कि सभाओं की अनुमति में दिनांक, सभा का स्थल एवं समय का स्पष्ट उल्लेख किया जावे तथा सभा के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग धीमी आवाज से करने के निर्देश दिए जावे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभायें आयोजित करने की अनुमति सुबह 06 बजे से रात्रि 10 के मध्य होगी। जुलूस एवं रैली की अनुमति में जुलूस किस समय व किस स्थान से प्रारंभ होगा व कौन-कौन से मार्ग से गुजरेगा तथा किस स्थान व समय पर समाप्त होगा, उसका स्पष्ट उल्लेख किया जाये। सभा एवं जुलूस की अनुमति देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे कि दो अभ्यर्थी/निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशियों को एक ही समय में एक ही स्थान पर सभा की अनुमति नहीं दी जावे। साथ ही आयोजित सभाओं के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर रखा जाये, जिससे कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। साथ ही यह भी ध्यान रखा जायें कि किसी शासकीय/अशासकीय स्कूल के खेल मैदान/परिसर में सभा की अनुमति नहीं दिया जाना है। समस्त रिटर्निंग अधिकारी/सक्षम अधिकारी, राजनैतिक दल/अभ्यर्थी का आवेदन प्राप्त होते ही उस पर प्राप्ति का समय व दिनांक तत्काल दर्ज करेंगे तथा जिस दल/अभ्यर्थी द्वारा पहले आवेदन पत्र दिया गया है, उसे पहले अनुमति देने बावत विशेष ध्यान रखा जावे तथा इस के लिए अपने कार्यालय में एक पंजी संधारित करेंगे, जिसमें आवेदन का दिनांक व समय तथा आवेदक का नाम व संबंधित पार्टी के नाम की प्रविष्टि की जावे तथा उसी के सामने संबंधित पार्टी की सभा/जुलूस हेतु दी गई अनुमति का स्थान व समय भी दर्ज करें, जिससे अन्‍य किसी पार्टी को उसी समय व स्‍थान पर सभा/जुलूस आयोजित करने संबंधी अनुमति न दी जा सके। आनलाईन पोर्टल/आफलाईन के माध्‍यम से कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए देवास जिले की संबंधित नगरीय निकाय/नगर परिषद/निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड सीमांतर्गत धारा 144 के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी ————— रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक घर-घर जाकर चुनाव प्रसार, व्हाट्सएप, फेसबुक, एसएमएस, फोन लथा लाउडस्पीकर पर चुनाव प्रसार प्रतिबंधित रहेगा ———— जुलूस, रैली, आमसभा/वाहन रैली सक्षम अधिकारी अनुमति के बगैर आयोजित नहीं होगी, कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से खतरनाक हथियार/पदार्थ लेकर नहीं चलेगा ————— कोई भी व्‍यक्ति कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज चित्र/कमेंट/बैनर/ पोस्टर अपलोड नहीं करेगा ———— देवास 02 जून 2022/ कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी अधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरीय निकाय चुवान के लिए जिले की संबंधित नगरीय निकाय/नगर परिषद/निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड के सीमांतर्गत चुनाव प्रक्रिया समाप्‍त होने की अवधि तक के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर आग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से खतरनाक हथियार/पदार्थ लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर पटाखों का उपयोग नहीं करेगा। कोई भी जुलूस, रैली, आमसभा/वाहन रैली/हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति, सक्षम अधिकारी अर्थात संबंधित सक्षम अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति के बगैर आयोजित नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेगा। उक्‍त अवधि में कांच की बोतले, ईटों के टुकड़े, पत्थर एवं एसिड का संग्रहण एवं साथ लेकर चलना वर्जित रहेगा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के दौरान रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक घर-घर जाकर चुनाव प्रसार, व्हाट्सएप, फेसबुक, एसएमएस, फोन लथा लाउडस्पीकर पर चुनाव प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति संस्था समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति बिना टेंट पण्डाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति समूह संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया इलेक्ट्रानिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज चित्र/कमेंट/बैनर/ पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति किरायेदार रखेगा उसकी सूचना तल्काल संबंधित थाना प्रभारी को देगा, समस्त होटल/लॉज एवं धर्मशाला मैं ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित थाना प्रभारी को प्रतिदिन अवगत करायेंगे। रैली में व्‍यक्तियों/वाहनों की संख्‍या मध्‍य प्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार होगी। यह आदेश मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर, पुलिस अधिकारी एवं इयूटी पर रहे शासकीय कर्मचारी, मृत को शमशान, कब्रस्‍तान ले जाने तथा वापसी सम्बन्धी जुलूस तथा शादी विवाह से संबंधित कार्यक्रम पर जुलूस संबंधी निषेधाज्ञा लागू नहीं होगी। सिख धर्म के अनुयायियों व विवाह समारोह के दुल्हा-दुल्हन को कटार धारण करने की छूट रहेगी। आदेश की व्यक्तिगत तामिली संभव नहीं है। अतः उक्तादेश एकपक्षीय रूप से जारी किया जाकर आमजन की सूचना के लिए दैनिक समाचार पत्रों/इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित/प्रसारित कराया जा रहा है। अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओ (पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। आदेश की उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 187, 188, 269, 270, 271 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। देवास जिले में शासकीय/सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी प्रकार का विरूपण किया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित ————- राजनैतिक दल, अभ्यर्थी या अन्य कोई व्यक्ति किसी प्रकार का इश्तहार, विज्ञापन, झंडे, बैनर या प्रचार सामग्री दीवार लेखन शासकीय/सार्वजनिक संपत्तियों पर नहीं करेगा ————- सम्पत्ति विरूपण निवारण नियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दल गठित ———— देवास 02 जून 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने निर्देश दिये है कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शासकीय सार्वजनिक संपत्तियों यथा कार्यालय, विद्यालय, भवन, संरचना, दीवार, वृक्ष, बाड, विद्युत खंभा या अन्य किसी परिनिर्माण पर किसी प्रकार का विरूपण किया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है अर्थात शासकीय सम्पत्तियों पर कोई राजनैतिक दल, अभ्यर्थी या अन्य कोई व्यक्ति किसी प्रकार का इश्तहार, विज्ञापन, झंडे, बैनर या प्रचार सामग्री दीवार लेखन नहीं करेगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सम्पत्ति विरूपण निवारण नियम 1994 के प्रावधानों का सम्यक पालन सुनिश्चित करने के लिए सम्पत्ति विरूपण निवारण दल गठित किया गया है। जिसमें जिला नोडल अधिकारी अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे को बनाया है। नगर पालिक निगम देवास के लिए उपायुक्‍त नगर पालिक निगम देवास को नोडल अधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी को नियंत्रणकर्ता बनाया है। संबंधित नगर परिषद के लिए संबंधित मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को नियंत्रणकर्ता अधिकारी बनाया है। दलों का कर्तव्‍य होगा कि शासकीय/सार्वजनिक सम्‍पत्ति पर किसी प्रकार का विरूपण पाये जाने पर उसे तत्‍काल हटाने की कार्यवाही करेंगे तथा हटाने में हुए व्‍यय दोषी पाये जाने वाले व्‍यक्ति से भू-राजस्‍व की बकाया के रूम में वसूली योग्‍य होगा। स‍म्‍पत्ति विरूपित करने वाले व्‍यक्ति के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी। निजी सम्‍पत्तियों पर किसी प्रकार की प्रचार समग्री चिपकाना, दिवार लेखन आदि भी उक्‍त अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है, यदि कोई अभ्‍यर्थी या अन्‍य कोई व्‍यक्ति किसी निजी सम्‍पत्ति पर कोई प्रचार सामग्री लगाना चाहता है, तो उसे सम्‍पत्ति के स्‍वामी से लिखित अनुमति प्राप्‍त कर रिटनिंग अधिकारी के कार्यालय में अनुमति पत्र की छायाप्रति प्रस्‍तुत करना अनिवार्य होगा। सम्पूर्ण देवास जिले अन्तर्गत अनुज्ञप्तिधारियों के नगरीय निकाय के परिणाम घोषित होने तक शस्त्र अनुज्ञापत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित ———— देवास 02 जून 2022/ कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने जिले में नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 17 (3) (बी) के तहत सम्पूर्ण जिला देवास अन्तर्गत अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र अनुज्ञापत्रों को नगरीय निकाय के परिणाम घोषित होने तक के लिये तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। समस्त शस्त्र लायसेंसों पर दर्ज शस्त्र तत्काल संबंधित थानों/शस्त्र डीलरों के पास जमा करने होंगे। डीलर के पास शस्त्र जमा किये जाने की दशा में शस्त्र डीलर की रसीद प्रति अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कानून व्यवस्था में लगे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों, न्यायिक अधिकारियों एवं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन में लगे समस्त लोक सेवा (शासकीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों) बैंकों में कार्यरत सुरक्षा गार्ड इस आदेश से मुक्त रहेंगे। यदि किसी लायसेंसधारी को शस्त्र जमा करने से पहले छूट प्राप्त करनी है तो उसे आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी अथवा पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला दंडाधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। नगरीय निकाय के परिणामों की घोषणा के तत्‍काल बाद बिना किसी आदेश की प्रतिक्षा किये जमाशुदा शस्‍त वापस किये जावे। शस्‍त्र जमा करने वाले शस्‍त्रधारियों को विधिवत उचित रसीद प्रदान की जावे।

  • भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित

    भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित

    देवास। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति पर चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. जे.एस. यादव ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक डॉ. योगेश वाल्मिबे, सह संयोजक डॉ. प्रेम कुमार चौहान, सदस्य डॉ. प्रकाश गर्ग, डॉ. सुनील शुक्ला, डॉ. जितेश दांगी, डॉ. विजय जाट को मनोनीत किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के समस्त नवीन पदाधिकारियों को भाजपा के वरिष्ठो सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी।

  • देर रात कंजरों के 16 डेरों पर पुलिस की दबिश

    देर रात कंजरों के 16 डेरों पर पुलिस की दबिश

    ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही। 400 जवानों के बल के साथ IG उज्जैन संतोष कुमार सिंह DIG अनिल कुशवाह के मार्गदर्शन में

    देवास एसपी डॉ शिव दयाल सिंह ने किया रात दो बजे ऑपरेशन। जिले के सभी 16 कंजर डेरों पर एक साथ दी गई प्रभावी दबिश । करीब 5 करोड़ से ज्यादा का मश्रुका बरामद,एक दर्जन फरारी बदमाश भी हिरासत में।।

    सभी 16 कंजर डेरो में पूरी रात चली सर्चिंग,अवैध शराब सहित सभी अवैध ठिकानों को किया ध्वस्त।

     2 एडिशनल एसपी, 8 DSP एवं

    24 थाना प्रभारियों की आठ टीमों के साथ रात में दी गई सभी जगह एक साथ दबिश।

    मध्यप्रदेश सहित कई पड़ोसी राज्यों में कंजर अंतरराज्यीय गिरोह ने मचा रखा था आतंक।

    100 से ज्यादा दो पहिया वाहन,

    एक दर्जन चार पहिया वाहन, देसी कट्टे, ट्रैक्टर ट्रॉली,पिकअप, आईसर सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले।

    एक दर्जन चोरी की गई मवेशी के साथ पानी की मोटर्स, ट्रक कटिंग का सामान, दर्जनों एसी, फ्रिज,मोबाइल फोन,कपड़े, जूतों,दवाइयों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टन्स बरामद ।

    आपकों बता दे कि कुछ दिनों पूर्व देवास का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो युवा ट्रक कटिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने 400 लोगो के दल बल सहित, एसपी डॉ शिव दयाल सिंह, 2 एडिशनल एसपी, ग्रामीण व शहरी, 8 डीसीपी, 24 थाना प्रभारीयों ने रात दो बजे सभी 16 कंजर डेरों पर एक साथ दबिश दी।

    और 5 करोड़ से ज्यादा का मशरूका बरामद किया है। कार्यवाही में एक दर्जन फरारी बदमाश भी हिरासत में लिए गए है। जहां पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब सहित सभी अवैध ठिकानों को ध्वस्त किया है। 

    बता दे बदमाशों ने मध्यप्रदेश सहित कई पड़ोसी राज्यों में कंजर अंतरराज्यीय गिरोह ने आतंक मचाया हुआ था। पुलिस ने यह कार्यवाही बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ लेस व ड्रोन कैमरों की निगरानी से की गई है। जब्त की गई सामग्रियों में 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चार पहिया वाहन, देसी फहकट्टे, ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप, आईसर सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले है। एक दर्जन चोरी की गई मवेशी के साथ पानी की मोटर्स, ट्रक कटिंग का सामान, दर्जनों फ्टफे, फ्रिज, मोबाइल फोन, कपड़े, जूतों, दवाइयों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टन्स बरामद किया है। 

    पूरे मामले में एसपी डॉ शिवदयाल सिंग ने बताया 400 लोगों के दल बल के साथ 16 कंजर डेरों पर एक साथ प्रभावी कार्रवाई की गई है। जिनसे 5 करोड़ से अधिक का मश्रुका बरामद किया है। वहीं एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

  • 2 जून को शाम 5:00 बजे भोपाल चौराहा से राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी

    2 जून को शाम 5:00 बजे भोपाल चौराहा से राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी

    चलित झांकियों की प्रस्तुति महाराणा प्रताप पृथ्वीराज चौहान पद्मावती वीर शिवाजी की वेशभूषा में शौर्य गाथाओं का प्रदर्शन करते युवा महिला पुरुष होंगे शामिल देवास। राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ 2 जून गुरुवार को मनाई जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया जाएग। महासचिव एवं समाज के वरिष्ठ अनूप सिंह जादौन  ने बताया कि भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शाम 5:00 बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान,  विधायक राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मुख्य्यातिथ्य व करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गोड़, दुग्ध संघ अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान,धर्मेंद्रसिंह बैस के संयोजक देवी सिंह बेस के मार्गदर्शन में शौर्ययात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व बुधवार को भोपाल चौराहा पर शौर्य यात्रा की तैयारी को लेकर समाजजनों द्वारा रूपरेखा बनाकर  महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर  दुग्धाभिषेक कर गंगा जल से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष श्री गौड़ ने बताया कि शौर्य यात्रा बेंड बजा,बघ्घी घोड़े के साथ भोपाल चौराहा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए एबी रोड सयाजी द्वार पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में जिले भर से राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।  शौर्ययात्रा में विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति के माध्यम से महाराणा प्रताप, पद्मावती, पृथ्वीराज चौहान, वीर शिवाजी की वेशभूषा में शौर्य व वीर गाथाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौड़,, धर्मेंद्रसिंह बैस, राजपूत समाज के महासचिव अनूप सिंह जादौन, संयोजक राजपूत समाज देवी सिंह बेस, कोषाध्यक्ष महाराणा प्रताप जयंती राजेंद्र सिंह करमनखेड़ी, विजय सिंह तवर, कृष्ण पाल सिंह, शुभम ठाकुर, इंदर सिंह बेस सहित समाज बंधुओं ने जिलेभर के समाज बंधुओं से शौर्ययात्रा मैं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर  शौर्ययात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह जानकारी अनुपसिंह जादौन ने दी।

  • जिला अस्पताल मे 30 वर्ष सेवा देने वाले  पदस्थ श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल मे 05 व्हील चेयर, 02 फोल्डिंग स्टेªचर और 01 डिजिटल वाॅच मरीजो की सेवा के लिए प्रदान की

    जिला अस्पताल मे 30 वर्ष सेवा देने वाले पदस्थ श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल मे 05 व्हील चेयर, 02 फोल्डिंग स्टेªचर और 01 डिजिटल वाॅच मरीजो की सेवा के लिए प्रदान की

    ………… ——-   31 मई 2022 को जिला अस्पताल देवास में पदस्थ पदस्थ श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर और श्री हेमेन्द्र यादव के सेवानिवृत्त होने कार्यालय के स्टाफ द्वारा  विदाई समारोह में उन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई ।      डाॅ.अतुल पवनीकर ने बताया कि जिला अस्पताल मे लैब टैक्नीषियन के पद पर 30 वर्ष से पदस्थ श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल को 05 व्हील चेयर, 02 फोल्डिंग स्टेªचर मरीजो की सेवा के लिए  एवं 01 डिजिटल वाॅच लैब के लिए प्रदान की। जिला अस्पताल मे ओ.टी. टैक्नीषियन श्री हेमेन्द्र यादव भी सेवा निर्वत हुए सेवाकाल के दौरान अधिकारियों द्वारा दिये दायित्व का इनके द्वारा पुर्ण निष्ठा से कार्य किया इन्हे शाल श्रीफल देकर एवं पुष्पमालाओं से कार्यालय के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई        श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर सेवानिवृत होने बताया कि 01 नवम्बर 1980 से शासकीय सेवक के रूप मे कार्य करते हुए 42 साल की सेवा दी गयी।  जिसमे आस्टा,भोपाल,बेतुल,इटारसी और देवास मे सेवा कार्य किया गया । देवास मे 30 साल से सेवा कार्य कर रहे। ओ.टी. टैक्नीषियन श्री हेमेन्द्र यादव  ने बताया कि उनकी 45 वर्ष की शासकीय सेवा पुर्ण हुई 30 मई 2022 को सेवानिर्वत होने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ,विशेषज्ञ और अधिकारी कर्मचारियों नर्सिंग स्टाॅफ व अन्य कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर डाॅ.अतुल पवनीकर,डाॅ.अतुल बिडवई, डाॅ.अजय पटेल, डाॅ कविता कवचे,डाॅ.मनिषा मिश्रा,कमलसिंह डावर ,विजय वर्मा,अषाोक वर्मा,अंजु शर्मा, अनुप डाबी, प्रकाष नागोरे,सुधा नायर, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सहयोगी स्टॉफ ,परिवार के सदस्य,मित्रगण उपस्थित हुए।      इस  अवसर पर राजेन्द्र कुमार ठाकुर और श्री हेमेन्द्र यादव ने कहा कि सेवाकाल के दौरान समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारी का स्नेह और सहयोग मिला सभी साथियों की भाषा शैली और व्यवहार से हमेशा उन्हे परिवार की तरह स्नेह मिला सभी का कार्यक्रम आयोजन पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन कमलसिंह डावर, ने किया एवं आभार श्री विजय वर्मा ने माना।

  • भाजपा नेताओं के परिवार के पास है 6  से 7 मकान किराए से दे रखें है।  रह रहे गरीबों को निकालने की बजाए नगर निगम उन्हें आवंटित करे मकान, कांग्रेस

    भाजपा नेताओं के परिवार के पास है 6  से 7 मकान किराए से दे रखें है।  रह रहे गरीबों को निकालने की बजाए नगर निगम उन्हें आवंटित करे मकान, कांग्रेस

                                      देवास = चाणक्यपुरी स्थित राजीव आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए बनाए गए मकान नगर निगम द्वारा विभिन्न गरीब हितग्राहियों को आवंटित किए गए हैं। लेकिन देखने में आया है कि अनेक भाजपा नेताओं ने भी मल्टी में अपने परिवार के सदस्यो के नाम से अलग-अलग पांच से छह मकान  खरीद लिए एवं उन्हें किराए पर दे दिया है। जब यह बात सार्वजनिक हुई तो जिन्होंने गरीबों के नाम पर मकान खरीदे थे अब वहीं इन गरीबों से मकान खाली करा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि मकान खाली कराए जाने से क्षुब्ध करीब 66 परिवार की महिलाओं एवं पुरुषों ने आकर मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को पत्र सोपते हुए मांग की कि जिन भवनों में हम रह रहे हैं उनका हम किराया दे रहे हैं उन्हें अभी हम से खाली नहीं कराया जाए साथ ही हमें बनी हुई मल्टी में मकान दिए जाएं जिसके लिए हम नगर निगम द्वारा निर्धारित राशि जमा करने के लिए भी तैयार है। अभी हमें नगर निगम के अधिकारियों द्वारा एवं  जिन्होंने मकान खरीद किए हैं उनके द्वारा डराया धमकाया जा रहा है कि मकान तत्काल खाली करो। वहीं पुलिस का भी सहारा लिया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि इसमें नगर निगम की घोर लापरवाही है जो उन्होंने गरीबों के मकान एक ही व्यक्ति को उसके परिवार के सदस्यो के नाम से अलग अलग एक मकान की जगह 5 से 6 तक मकान कैसे दे दिए यह जांच का विषय है इस मे नगर निगम के अधिकारियों की भी मिली भगत है । श्री राजानी ने बड़ी संख्या में आए रहवासियों से कहा कि मुझे आप 3 दिन का समय दीजिए इस संदर्भ में में कलेक्टर श्री शुक्ला एवं निगम आयुक्त से बात करूंगा आपके साथ न्याय होगा गरीबों के मकान गरीबों को ही मिलना चाहिए जिन्हें एक से अधिक मकान मिल चुके हैं उनकी जांच की जाना चाहिए एवं ऐसे मकानों का आवंटन तत्काल निरस्त होना चाहिए। साथ ही पुलिस की भूमिका को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी  संजय सिंह से भी बात की एवं संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच करने की बात कही । वहीं नगर निगम के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इन गरीबों को मकान नहीं मिल जाता तब तक इनसे यह मकान खाली नहीं करे जाए नहीं तो कांग्रेस को सड़को पर आकर इनके हक में जबरदस्त आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम के अधिकारियों की रहेगी ।