2 जून को शाम 5:00 बजे भोपाल चौराहा से राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी

चलित झांकियों की प्रस्तुति महाराणा प्रताप पृथ्वीराज चौहान पद्मावती वीर शिवाजी की वेशभूषा में शौर्य गाथाओं का प्रदर्शन करते युवा महिला पुरुष होंगे शामिल देवास। राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ 2 जून गुरुवार को मनाई जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया जाएग। महासचिव एवं समाज के वरिष्ठ अनूप सिंह जादौन  ने बताया कि भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शाम 5:00 बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान,  विधायक राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मुख्य्यातिथ्य व करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गोड़, दुग्ध संघ अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान,धर्मेंद्रसिंह बैस के संयोजक देवी सिंह बेस के मार्गदर्शन में शौर्ययात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व बुधवार को भोपाल चौराहा पर शौर्य यात्रा की तैयारी को लेकर समाजजनों द्वारा रूपरेखा बनाकर  महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर  दुग्धाभिषेक कर गंगा जल से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष श्री गौड़ ने बताया कि शौर्य यात्रा बेंड बजा,बघ्घी घोड़े के साथ भोपाल चौराहा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए एबी रोड सयाजी द्वार पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में जिले भर से राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।  शौर्ययात्रा में विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति के माध्यम से महाराणा प्रताप, पद्मावती, पृथ्वीराज चौहान, वीर शिवाजी की वेशभूषा में शौर्य व वीर गाथाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौड़,, धर्मेंद्रसिंह बैस, राजपूत समाज के महासचिव अनूप सिंह जादौन, संयोजक राजपूत समाज देवी सिंह बेस, कोषाध्यक्ष महाराणा प्रताप जयंती राजेंद्र सिंह करमनखेड़ी, विजय सिंह तवर, कृष्ण पाल सिंह, शुभम ठाकुर, इंदर सिंह बेस सहित समाज बंधुओं ने जिलेभर के समाज बंधुओं से शौर्ययात्रा मैं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर  शौर्ययात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह जानकारी अनुपसिंह जादौन ने दी।

More posts