Blog

  • इंदौर जबलपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देवास रखने की मांग। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा सांसद को पत्र

    इंदौर जबलपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देवास रखने की मांग। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा सांसद को पत्र

    देवास = 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से प्रदेश के अन्य जगह से संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन को भोपाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे इसी कड़ी में भोपाल के बाद इंदौर जबलपुर ट्रेन की सौगात वंदे भारत ट्रेन के रूप में दी गई है। लेकिन उसका स्टॉपेज देवास नहीं रखा गया है इसी को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को पत्र लिखकर मांग की है कि आप शीघ्र ही रेल मंत्रालय से वंदे भारत ट्रेन का देवास मे स्टॉपेज अवश्य करवाएं क्योंकि आपके संसदीय क्षेत्र के मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल भी संसदीय क्षेत्र में आते हैं ट्रेन के देवास में रुकने से संसदीय क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि हमने सबसे पहले मांग की थी जब भोपाल से दिल्ली के बीच प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रानी कमलापति स्टेशन से किया था कि भोपाल के बाद इंदौर को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जाए जिससे कि देवास शहर को भी इसका लाभ मिल सके । हमारी मांग के बाद कुछ दिनों बाद इंदौर सांसद श्री ललवानी का भी वक्तव्य छपा था कि शीघ्र ही इंदौर से एक वंदे भारत ट्रेन की सुविधा दी जाएगी चकी अब सौगात दी गई है तो कांग्रेस की मांग है कि औद्योगिक शहर के रूप में विकसित देवास शहर में वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज अवश्य किया जाए।

  • कविता पाटीदार पर कौन है इतना कृपालु ?,                              जीत के मुगालते में भाजपा मुख्यालय के भाईसाब,     अध्यक्षजी हर दिन दौड़ा रहे हैं 600 किमी गाड़ी!,                 क्यों आए थे बीएल संतोष और तरूण चुघ?                       कांग्रेस में भूतों की अगवानी.! ( वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित  का लोकप्रिय कालम ”नारद संहिता”)

    कविता पाटीदार पर कौन है इतना कृपालु ?, जीत के मुगालते में भाजपा मुख्यालय के भाईसाब, अध्यक्षजी हर दिन दौड़ा रहे हैं 600 किमी गाड़ी!, क्यों आए थे बीएल संतोष और तरूण चुघ? कांग्रेस में भूतों की अगवानी.! ( वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित का लोकप्रिय कालम ”नारद संहिता”)

    कविता पाटीदार पर कौन है इतना कृपालु ?

    राज्यसभा सांसद एवं भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभार पहले से ही था, अब उन्हें महिला मोर्चा का प्रभार भी दे दिया गया। इसके अलावा कविता पाटीदार भाजपा विशेष जनसंपर्क अभियान की प्रदेश संयोजक और एक संभाग की प्रभारी भी हैं। एक कविता पर संगठन के पांच-पांच दायित्व, इतना भार और इतना भरोसा? नारदजी कहते हैं कि पार्टी के कई पुराने, जमीनी और प्रभावशाली नेताओं-कार्यकर्ताओं के पास कोई काम नहीं है। वे इस बात को लेकर परेशान हैं, कि वे बेकाम हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि, आखिर कविता में ऐसी कौनसी काबिलियत और खासियत है, जो संगठन के जिम्मेदार उन पर इतने कृपालु हो रहे हैं। –

    जीत के मुगालते में भाजपा मुख्यालय के भाई साहब ! मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार जीत को लेकर भाजपा मुख्यालय के भाईसाब लोग मुगालते में हैं। वो भी तब जबकि संघ, भाजपा संगठन, सीएम शिवराज और दिल्ली हाईकमान द्वारा कराए गए अलग-अलग सर्वे में पार्टी की स्थिति बेहद खराब सामने आ रही है। अभी चुनाव हो जाएं, तो हाल-फिलहाल भाजपा को सिर्फ 80 से 90 सीटें ही मिल रही हैं। ‘अबकी बार 200 पार’ नारे का मजाक उड़ रहा है। भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता नारदजी से कहते हैं कि, जब आप पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देंगे और उन्हें घर बैठा देंगे, तो पार्टी के ये हाल तो होना ही हैं। कहने का मतलब है अब मोदीजी कोई करिश्मा दिखा दें, तो भले ही स्थितियां पलट जाएं, वर्ना मप्र में (कर) नाटक होना तय माना जा रहा है। नारदजी कहते हैं कि, प्रदेश में पार्टी के जमीनी हालात कुछ भी हों, पार्टी मुख्यालय में बैठकर कुछ नहीं तो मुगालता तो पाला ही जा सकता है। —-

    अध्यक्ष जी हर दिन दौड़ा रहे हैं 600 किलोमीटर गाड़ी ! श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के संग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए एक नेताजी, जो कि प्रकाश फ़ैलाने वाले सरकार के एक निगम के अध्यक्ष हैं, इन दिनों कुछ ज्यादा ही ‘ऊर्जावान’ हो रहे हैं। दरअसल, नेताजी को बतौर निगम अध्यक्ष जो सरकारी गाड़ी मिली हुई है, उसे वे ‘प्रवास’ पर बताकर हर दिन ‘छह सौ’ किलोमीटर दौड़ाना दिखा रहे हैं। कागज़ों पर दौड़ा रहे हैं या कहां-कैसे दौड़ा रहे हैं यह तो ‘ऊर्जावान अध्यक्षजी’ जानें। लेकिन अध्यक्षजी ने ‘छह सौ’ किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से डीजल के जो बिल निगम में प्रस्तुत किए हैं, उन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोई भी हर दिन ‘छह सौ’ किलोमीटर गाड़ी कैसे चला सकता है? हालांकि, अध्यक्षजी के गाड़ी डीजल बिल पर वित्त विभाग ने अड़ंगा लगा दिया है। लेकिन नारदजी कहते हैं कि, सौगात में मिली सरकारी सुविधाओं का जनप्रतिनिधि किस हद तक दुरूपयोग कर रहे हैं उसकी इससे अच्छी नज़ीर क्या हो सकती है?

    क्यों आए थे डीएल संतोष और तरुण चुघ? पीएम नरेन्द्र मोदी 27 जून को फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। यह बात तो ठीक है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली भाजपा हाईकमान ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर अपने दो बड़े कारिंदों (पदाधिकारियों) बीएल संतोष (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) और तरूण चुघ (राष्ट्रीय महासचिव) को भोपाल भेजा। भाजपा हाईकमान ने दोनों पदाधिकारियों को क्यों भेजा? इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में किस्सागोई चल रही है कि, क्या हाईकमान को मप्र भाजपा टीम के पदाधिकारी भाईसाबों की काबिलियत भरोसा नहीं था? या फिर संतोष-तरूण इस बहाने भाजपा संगठन में अवश्यसंभावी बदलाव को लेकर नेता-कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने आए थे? खैर जो भी हो, नारदजी कहते हैं कि, मप्र भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की चर्चाओं के बीच दोनों नेताओं के अप्रत्याशित आगमन ने नए कयासों को हवा दे दी है। —– —

    कांग्रेस में भूतों की अगवानी.! यह सुनकर किसी को भी अजीब लग सकता है कि कांग्रेस में भूतों की अगवानी हो रही है। लेकिन यह सच है कि, कर्नाटक में अनुकूल नतीजों से उत्साहित मप्र कांग्रेस में लगभग हर दिन अपने घर में ढोल-ढमाकों के साथ नए-नए भूतों की अगवानी हो रही है। कांग्रेस भूतों की पूजा में ऐसे निमग्न हो रही, जैसे ये भूत ही उसमें राजनीतिक ताकत फूंकने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में उसका उद्धार करने वाले हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने वाले हैं। नारदजी से कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता कहते हैं कि भूतों की पूजा से कांग्रेस को आखिर क्या हासिल होगा, यह तो वो जाने। लेकिन कांग्रेस के अपने 12 माननीयों (विधायकों) का क्या? जो पिछले एक साल से गुप-चुप दुश्मनों से पूजा करवा रहे हैं। —- Email Id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422

  • ‘‘अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपीगण को हुआ 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास

    ‘‘अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपीगण को हुआ 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास

    देवास राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आबकारी उपनिरीक्षक हर्षलता मण्डलोई, वृत्त टोंकखुर्द को दिनांक 30 मार्च 2017 को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो वाहन क्रं0 एमपी.41 टी.ए.0324 से अवैध शराब ग्राम अमोना से सिकली मार्ग पर परिवहित की जाने वाली है। उक्त सूचना पर विष्वास कर वह आबकारी दल के साथ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुॅची, जहॉ उक्त बोलेरो वाहन आता दिखाई दिया वाहन को रोकने के पष्चात ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पूछने पर उसने अपना नाम राहुल पिता हुकुमसिंह बताया तथा साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रजत षिवहरे बताया। वाहन की तलाषी लेने पर उसमें 09 पेटी देषी मदिरा प्लेन के लेबल लगे गत्ते की पेटी तथा 01 पेटी पावर 1000 बीयर पाई गई। उक्त मदिरा की जांच करने पर देषी मदिरा प्लेन तथा विदेषी मदिरा माल्ट होना पाई गई। मौके पर ही हर्षलता मण्डलोई उपनिरीक्षक द्वारा उक्त शराब एवं वाहन को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। आवष्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।     माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण राहुल पिता हुकुम सिंह गुर्जर नि0 उमरोद जिला शाजापुर एवं रजत पिता राजेन्द्र प्रसाद नि0 ग्राम भटोनी टोंकखुर्द को 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम में दोषी पाते हुये 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास से तथा 25000-25000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन श्री रईस शेख, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा किया गया एवं उक्त प्रकरण में आरक्षक राकेश वर्मा एवं आरक्षक गोकुल भाटी का विषेष सहयोग रहा।    

  • प्राधिकरण अध्यक्ष यादव की जगह अब पार्षद प्रतिनिधि पंकज वर्मा भाजपा जिला महामंत्री

    प्राधिकरण अध्यक्ष यादव की जगह अब पार्षद प्रतिनिधि पंकज वर्मा भाजपा जिला महामंत्री

    देवास भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री का दायित्व अब पार्षद प्रतिनिधि पंकज वर्मा देखेंगे। अभी तक यह पद प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव के पास था। अब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने देवास में संघ के नेता पंकज वर्मा जो कि पार्षद प्रतिनिधि भी है ,उनको जिले का महामंत्री नियुक्त किया है। पूर्व में भी राजेश यादव संघ से जुड़े ही नेता थे। और अब वापस यह पद संघ के नेता के पास ही गया है ।राजेश यादव के पास प्राधिकरण अध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री और पार्षद का दायित्व भी था। जिसमें से अब एक दायित्व से मुक्त हो गए ।इधर संघ के नेता पंकज वर्मा जो कि पार्षद प्रतिनिधि भी है उनके पास एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। जिला महामंत्री जी भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है।

  • प्रदेश के 51 जिलों के पुरातत्व स्थलों पर होगा सामूहिक योग

————–

देवास जिले में सिद्धेश्वर मंदिर नेमावर में होगा सा‍मूहिक योग

    प्रदेश के 51 जिलों के पुरातत्व स्थलों पर होगा सामूहिक योग ————– देवास जिले में सिद्धेश्वर मंदिर नेमावर में होगा सा‍मूहिक योग

    ———— प्रदेश में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेश के 51 जिलों के पुरातत्व स्थलों पर नागरिकों के साथ सामूहिक योग के सत्र होंगे। इससे जन-सामान्य को योग के महत्व के साथ पुरातत्व स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी हो सकेगी। प्रदेश के जिन 51 जिलों के पुरातत्व महत्व के स्थलों का चयन सामूहिक योग के लिये किया गया है, उनमें देवास जिले में सिद्धेश्वर मंदिर नेमावर, रतलाम जिले में विल्पीकेश्वर मंदिर, शाजापुर जिले में राणोगंज में राणोजी की छत्री, मंदसौर जिले के भानपुरा में यशवंत राव होल्कर प्रथम की छत्री, नीमच की जीरन की गढ़ी, उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर रामघाट, इंदौर में लाल बाग पैलेस, धार में जहाज महल परिसर माण्डू, अलीराजपुर में शिव मंदिर मलवई, खरगोन में महेश्वर घाट नर्मदा तट, बड़वानी जिले में किला सेंधवा परिसर, खण्डवा में गौरी सोमनाथ मंदिर, झाबुआ में प्राचीन शिव मंदिर देवफलिया, बुरहानपुर में प्राचीन किला, छिंदवाड़ा जिले के देवगढ़ में प्राचीन गोंड किला और भोपाल में कमलापति महल परिसर में सामूहिक योग के सत्र होंगे। मुरैना के मंदिर समूह बटेश्वर, ग्वालियर के मान सिंह महल परिसर, शिवपुरी के गाँधी भवन, गुना के बजरंगगढ़ किला, अशोकनगर के बादल महल चंदेरी और दतिया के महाराजा परीक्षित की छत्री हैं। सागर जिले में प्राचीन किला खुरई, दमोह जिले के हटा रंगमहल पैलेस, पन्ना में छत्रसाल पार्क स्थित मकबरा, छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल खजुराहो का कंदरिया मंदिर प्रांगण, निवाड़ी जिले के ओरछा में जहाँगीर महल में सामूहिक योग सत्र होंगे। रायसेन जिले में प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल बौद्ध स्तूप साँची, सीहोर जिले में प्राचीन देवी मंदिर सलकनपुर, होशंगाबाद में सेठानी घाट नर्मदा तट, हरदा में प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूबा, विदिशा जिले में उदेश्वर शिव मंदिर उदयपुर, नरसिंहपुर में नरसिंह मंदिर, सिवनी में आदेगाँव का किला, मण्डला में प्राचीन गोंड किला, डिण्डोरी में प्राचीन किला रामगढ़ और बालाघाट जिले में बजरंग घाट और मोती गार्डन में सामूहिक योग के विशेष सत्र होंगे। जबलपुर के भेड़ाघाट के नर्मदा तट, श्योपुर के महाराजा नरसिंह महल, कटनी के विजय राघवगढ़ का किला, शहडोल के कंकाली मंदिर अंतरा, उमरिया जिले के सीतागढ़ी-मढ़ी, अनूपपुर के अमरकंटक मंदिर उदयपुर, सिंगरौली के शैलोत्कीर्ण गुफाएँ माड़ा, रीवा के हरगौरी प्रतिमा पद्मधर पार्क, सतना जिले के चित्रकूट घाट, भिण्ड के किला अटेर, राजगढ़ जिले के सांकाजी की छत्री, बैतूल जिले के प्राचीन शिव मंदिर भैंसदेही, आगर-मालवा जिले के बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा और सीधी जिले के बडौरा नाथ मंदिर में योग प्रशिक्षकों की देख-रेख में सामूहिक योग के सत्र होंगे।