————– देवास, देवास शहर के कुलदीप यादव पहलवान कुश्ती (रेसलिंग) खिलाड़ी है। कुश्ती में कुलदीप यादव देवास जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। कुलदीप यादव पहलवान ने 2023 में सीनियर नेशनल ग्रेपलिंग में सिल्वर मेडल जीता, 2022 सीनियर नेशनल कुश्ती में भाग लिया, 2021 सीनियर नेशनल कुराश में इंडिया पांचवी में रैकिंग प्राप्त की, 2020 में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, 2019 में सीनियर स्टेट में चैंपियनशिप सिल्वर मेडल जीता, 2018 में सीनियर नेशनल ऑल इंडिया सातवीं रैकिंग प्राप्त की, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में 2017 में प्रतिभागिता की, 2015 में जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता, जूनियर नेशनल में ऑल इंडिया में 2015 में पांचवी रैंकिंग प्राप्त की है। जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि कुलदीप यादव ने कुश्ती में मध्यप्रदेश के नामचीन टाइटल अपने नाम किए है जैसे मध्यप्रदेश केसरी, उज्जैन संभाग केसरी, मध्यप्रदेश कुश्ती सम्राट, देवास जिला केसरी, देवास भीम और इंदौर भीम, शेर-ए-हिंदुस्तान। कुलदीप अपनी सफलताओं का श्रेय उपलब्ध विभागीय खेल अधोसंरचनाओं तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को देते है।
