———- देवास, 15 जुलाई 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपियों सुखदेव पिता रघु उम्र 30 साल निवासी मालागांव पुलिस थाना सतवास तथा जितेंद्र पिता नारायण उम्र 39 साल निवासी देवास थाना नाहर दरवाजा को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
Blog
-

कांग्रेस को झटका जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता भोपाल में मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता, किया स्वागत
देवास। यह कांग्रेस् के लिए करारा झटका है जिसमें कांग्रेस् के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी श्रीमती लीला अटारिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी है वह भी मुख्यमंत्री के सामने मतलब बहुत कुछ बड़ा मामला है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, देवास भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के समक्ष श्रीमती अटारिया व उनके पति भेरूलाल अटारिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने दुपट्टा भेंट कर व मुंह मीठा कर उनका स्वागत किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
-

देवास एसडीएम प्रदीप सोनी और देवास सी टी ट्रांसपोर्ट के सीईओ शर्मा, विश्वास ट्रांसपोर्ट के, संचालक विजय और प्रणव गोस्वामी पर लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज
देवास एसडीएम प्रदीप सोनी और देवास सी टी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के सीईओ और विश्वास ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग श्री अनिल विश्वकर्मा को 10, जनवरी 2023 को शिकायत प्राप्त हुई थी कि नगर निगम देवास के यात्री बसों के टेंडर अमृत योजना के अंतर्गत निकाले गये थे। तथा उसमें शासन की तरफ से 40% सब्सिडी का प्रावधान था नगर निगम विभाग द्वारा ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कै टेंडर स्वीकृत कर, निर्धारित मार्ग पर संचालन हेतु अनुमति प्रदान की गई थी परंतु विश्वास ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत मार्ग पर संचालन नगर अन्य मार्गों पर संचालन या जाने लगा। जिसकी लोकायुक्त में शिकायत दर्ज होने के बाद, जांच को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तालाब को सौंपी गई। जांच में पाया गया कि देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा कई अनियमितताएं और गड़बड़ पाई गई । जिसमें विश्वास ट्रांसपोर्ट के संचालक विजय गोस्वामी और प्रणब गोस्वामी और साथ में इसमें देवास सिटी ट्रांसपोर्ट के सीईओ सूर्य प्रकाश तिवारी और एसडीएम प्रदीप सोनी को भी, पद के दुरुपयोग और टेंडर का सही ढंग से, नहीं करने पर, धारा 7,13(1)a 13(2) भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 संशोधन 2018 एवं भारतीय दंड विधान धारा 409 420 एवं 120 के अंतर्गत लोकायुक्त प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है इसके बाद प्रशासनिक क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है ।देवास एसडीएम प्रदीप सोनी लंबे समय से देवास से एसडीएम के पद पर ही पदस्थ थे और कई मामलों में चर्चित रहे हैं।
-

“नाबालिग बालिका के साथ बलात्संग करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक कारावास
अब आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में अपराध की सजा भुगतना होगी आज यह फैसला न्यायालय ने सुनाया इसकी जानकारी श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा देते हुए बताया गया कि अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है कि – दिनांक 12.07.2020 को अभियोक्त्री ने थाना नाहर दरवाजा देवास पर रिपोर्ट लिखाई कि शाम करीब 4 बजे उनके घर के पड़ोस में रहने वाले संजय व उसकी पत्नी सुप्रिया आई और उसकी मॉ से कहा कि वे दोनों उनकी बेटी को घूमने के लिये ले जाना चाहते हैं तो अभियोक्त्री की मॉ ने उन दोनों के साथ अभियोक्त्री को भेज दिया था। संजय गौर और उसकी पत्नि शालिनी अभियोक्त्री को मोटरसाईकिल में बीच में बैठाकर मांगलिया पुल तक ले गये थे। तक अभियोक्त्री ने उन्हें घर छोडने के लिये कहा तो वे दोनों अभियोक्त्री को देवास के बाहर के रास्ते से मीठा तालाब से ले गये जहॉ मीठा तालाब से थोड़ा पहले बायपास की ओर अंदर खेत तरफ बने कच्चे रास्ते पर मोटर साईकिल से ले गये व झाडियों के पास ले जाकर शाम करीब 7- 7:15 बजे के बीच अभियुक्त गण अभियोक्त्री को घास में ले गये जहां पर सुप्रिया ने अभियोक्त्री का हाथ पकड़ लिया और संजय ने अभियोक्त्री के साथ बलात्संग किया। जब अभियोक्त्री रोने व चिल्लाने लगी तो अभियुक्त गण उसे वहीं छोडकर चले गये थे। घटना की रिपोर्ट थाना नाहर दरवाजा जिला देवास में दर्ज की गईा अभियोक्त्री की आयु 18 वर्ष से कम होने से पॉक्सो अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक अनुसंधान उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी संजय पिता बचनलाल गौर को धारा 376(3), 376(1) भादंसं तथा 3/4(2) Pocso Act में शेष प्राकृत जीवनकाल (अंतिम सांस तक) आजीवन कारावास व कुल 1000/-रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन सुश्री ज्योति अजमेरा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा किया गया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक हर्षवर्धन चौहान का सहयोग रहा।
-

वीडी की कुंडली में शत्रुहंता योग? — मंत्री जी कर रहे सीएम बनने की रिहर्सल! इस बार दिल्ली से बंटेंगे टिकट , भाजपा हाईकमान के निशाने पर एक मंत्री जी, ओएसडी की हो रही मुंबई में तलाश! (साप्ताहिक स्तम्भ ‘नारद संहिता’ वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित की कलम से)
————————— —————————————- वीडी की कुंडली में शत्रुहंता योग? —– लगता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कुंडली में ‘शत्रुहंता’ योग है। भगवान श्रीकृष्ण की कुंडली में भी ‘शत्रुहंता’ योग था। उनके अनेक शत्रु थे, लेकिन इस योग के रहते उनका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाए। ‘वीडी’ के भी अनेक राजनीतिक शत्रु हैं। लेकिन वे ‘शत्रुहंता’ योग के कारण ‘वीडी’ को हटवा नहीं पा रहे हैं। बताते हैं कि ‘वीडी’ जब से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से मप्र भाजपा के कई दिग्गज नेता अंदरूनी तौर पर उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं। तीन साल में उनके खिलाफ सैकड़ों शिकायतें भाजपा हाईकमान को पहुंचा चुके हैं। सोशल मीडिया पर दो-चार सौ बार उनके हटने की खबरें चलवा चुके हैं। नारदजी कहते हैं जिसकी कुंडली में ‘शत्रुहंता’ और ‘संघ कृपा’ योग हो तो, भला भाजपा में कोई उसका कुछ बिगाड़ सकता है?
— मंत्री जी कर रहे सीएम बनने की रिहर्सल! — शिवराज सरकार के एक कद्दावर मंत्री इन दिनों मुख्यमंत्री बनने की रिहर्सल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री किस अंदाज में खाते-पीते, बोलते-देखते हैं, किस अंदाज में उठते-बैठते और चलते हैं, मंत्रीजी पूरी तरह से इसकी रिहर्सल करने में लगे हैं। उन्होंने पुरानी जान-पहचान वालों को भी धीरे-धीरे पहचाना बंद कर दिया है। दरअसल, जब से एक तथाकथित ज्योतिषी ने मंत्रीजी को बता दिया है कि आपकी कुंडली में मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने को योग है, तब से मंत्रीजी को मुगालता हो गया है कि वे मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री हो सकते हैं। मंत्रीजी के एक करीबी ने नारदजी को बताया कि, मंत्रीजी को इन दिनों सपने में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई देती है। यह अलग बात है कि, पार्टी के ही कुछ दुश्मनों ने मंत्रीजी की भोपाल से दिल्ली तक राजनीतिक फिल्म बिगाड़ रखी है।
दिल्ली से बाटेंगे टिकट ———- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में चार अलग-अलग सर्वे हुए हैं। संघ, मप्र भाजपा संगठन, सीएम शिवराज और दिल्ली भाजपा हाईकमान ने ये अलग-अलग सर्वे कराए हैं। भाजपा हाईकमान की सर्वे रिपोर्ट में मंत्री, विधायकों के परफारमेंस के साथ इस बात का जिक्र है कि कौनसे चेहरे विधानसभा चुनाव में जिताऊ हो सकते हैं, किन सिटिंग मंत्री-विधायकों को 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट देने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। बताते हैं कि सर्वे में तीन बार के विधायकों और पिछले चुनाव में हारे नेताओं को टिकट नहीं देने की सिफारिश की गई है। नारदजी से टिकट की जुगाड़ में लगे एक दावेदार कहते हैं कि यदि ऐसा होता है तो इस बार टिकट दिल्ली से बंटेंगे। सचमुच मुश्किल हो जाएगी। भैया की पांच साल से जो परिक्रमा कर रहे हैं, व्यर्थ हो जाएगी। ——- भाजपा हाईकमान के निशाने पर एक मंत्री जी शिवराज सरकार के एक शक्तिशाली मंत्रीजी, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोकायुक्त में जांच चल रही है, इन दिनों दिल्ली भाजपा हाईकमान के निशाने पर हैं। पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और उनके पहले पीएम नरेन्द्र मोदी भोपाल आए थे। इन मंत्रीजी को शाह-मोदी की स्वागत-अगवानी के साथ प्रत्येक कार्यक्रम से दूर रखने के लिए कहा गया था। लेकिन इसके बावजूद ये मंत्रीजी शाह के स्वागत के लिए भाजपा मुख्यालय में पहुंच गए। नारदजी बताते हैं कि, मंत्रीजी को शाह के स्वागत के लिए किसने आमंत्रण दिया था, इसको लेकर अब दिल्ली हाईकमान मप्र भाजपा संगठन के भाईसाबों से पूछताछ कर रहा है। देखना है कि, शाह के स्वागत के लिए मंत्रीजी को बुलाने की गुस्ताखी की गाज किस-किस पर गिरती है।
—- ओ एस डी की हो रही मुंबई में तलाश! — राज्य सरकार के एक ओएसडी, जो कि मुंबई में पदस्थ हैं, कई महीनों से लापता हैं। इन ओएसडी साहब की मुंबई में तलाश हो रही है। ओएसडी साहब को मीडिया प्रबंधन एवं सरकार की ब्रांडिंग के लिए भोपाल से मुंबई भेजा गया गया था। लेकिन राज्य मंत्रालय के एक साहब बताते हैं कि, जब से ओएसडी साहब, मुंबई पदस्थ किए गए हैं, तब से ही मुंबई से लापता बताए जाते हैं। दरअसल, ओएसडी साहब ने पदस्थापना मुंबई में करा रखी है, लेकिन अक्सर पाए जाते हैं भोपाल के राज्य मंत्रालय के गलियारों में। हालांकि, इसकी शिकायत सीएम तक पहुंची है। नारदजी बताते हैं कि, राज्य मंत्रालय के गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि, आखिर ओएसडी साहब, भोपाल में रहकर मुंबई में राज्य सरकार के लिए मीडिया प्रबंधन और ब्रांडिंग किस हुनर से कर रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। —- Email Id -maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422
-

भाजपा ने की आईटी विभाग जिला मंडल कार्यकारिणी की घोषणा
देवास। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग जिला संयोजक तनय चौधरी ने देवास जिले की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके तहत देवास विधानसभा सीनियर मंडल में संयोजक प्रतीक सोलंकी, सह संयोजक रीतेश द्विवेदी, सदस्य योगेश भीरूड़, जगदीश गोयल, जितेन्द्र कसेरा, मनीष पंड्या, अंशुल चौधरी बनाए गए हैं। वहीं जूनियर मंडल में संयोजक सुश्री श्रेया डोगरा, सह संयोजक अरुण झिनीवाल, सदस्य अनुज शर्मा, महेश गरासिया, दीपक गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, सुश्री दीपमाला चौहान शामिल हैं। देवास विधानसभा महाराजा मंडल में संयोजक नितिन शर्मा, सह संयोजक अभिषेक वर्मा, सदस्य राज, शुभम जायसवाल, कुलदीप मालवीय, चंदन सिसोदिया, पृथ्वीराज मालवीय, देवास ग्रामीण मंडल संयोजक गट्टू सिंह, सह संयोजक लालसिंह, सदस्य अन्केश राठौर, मनीष पटेल, आशीष विजयवर्गीय, शिवपाल सिंह, संजय सिंह बनाए गए हैं। कन्नौद मंडल संयोजक हरीश शर्मा, सह संयोजक अंकुश जेनीवाल, सदस्य पिंटू विश्वकर्मा, गोलू मालवीय, देवेन्द्र परमार, दिनेश गोरस्या, राहुल साहू, हरणगांव मंडल संयोजक सुनील प्रजापत, सह संयोजक प्रकाश जाट, सदस्य राजेन्द्र शुक्ला, विजेन्द्र सेंधव, विकास मीणा, सियाराम बारेला, जितेन्द्र टाडू, टोंकखुर्द नगर मंडल संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक राजेन्द्र सिंह चावड़ा, सदस्य अुर्जन केवट, अटल जी, अंकित पोदरी, विष्णु धाकड़, राहुल सेंधव, टोंकखुर्द ग्रामीण मंडल संयोजक भावेश मकवाणा, सह संयोजक दिग्विजयसिंह, कपिल यादव, कुलदीप, अजय, शुभम, नरेन्द्र शामिल हैं। इसी तरह खातेगांव मंडल संयोजक विशाल वर्मा, सह संयोजक कुलदीप विश्नोई, सदस्य शुभम जाट, कान्हा सोनी, पीयूष चौबे, तुषार उज्जैनिया, रोहित सिसोदिया, नेमावर मंडल संयोजक शैलेष गुर्जर, सह संयोजक सुनील राजोर, सदस्य सुरेश पंवार, लोकेश सेवल्या, पंकज राठौर, राकेश पंवार, मंटू पटेल, कांटाफोड़ मंडल संयोजक राकेश मेहर, सह संयोजक अनिरुद्ध शर्मा, सदस्य आकाश शर्मा, विजेन्द्र पटेल, अजय चौहान, मोंटी मीणा, लोकेश यादव बनाए गए। इसी तरह सतवास मंडल में संयोजक पीयूष राठौर, पिंटू राठौर, देवसिंह चौहान, अमन गुर्जर, हरिओम गुर्जर, नईम शेख, गोरधन नायक, सोनकच्छ नगर मंडल संयोजक ललित जाट, सह संयोजक विकास यादव, सदस्य महिपाल गुर्जर, रूपराज लोधी, पप्पू गुर्जर, बंटी सांवेर, अजय ठाकुर, सोनकच्छ ग्रामीण मंडल संयोजक नागेन्द्रसिंह ठाकुर, सह संयोजक अखिलेश राठौर, सदस्य दीपराज सिंह, दीपक सिंह, धीरेन्द्र सोलंकी, राहुल कुशवाह, अभिनंदन धाकड़ बनाए गए। वहीं बरोठा मंडल संयोजक संदीप मंडलोई, सह संयोजक राजेन्द्र चौधरी, सदस्य रोहित मीणा, अर्जुन चौधरी, गोपाल वर्मा, अनिल नागर, संजय राजपूत, क्षिप्रा मंडल संयोजक अखिलेश पटेल, सह संयोजक अभिषेक शर्मा, सदस्य अनमोल पटेल, रितिक गोस्वामी, आकाश डोसी, जोझान सिंह, दिलीप नायक, बागली मंडल संयोजक लखन प्रजापति, सह संयोजक राघवेन्द्र शर्मा, सदस्य सार्थक दाधीच, ईश्वर प्रजापति, भविष्य जाट, प्रांजल मिश्रा, राजेश गोस्वामी, उदयनगर मंडल संयोजक जितेन्द्र मालवीय, सह संयोजक राजा जायसवाल, सदस्य दीपक परिहार, सौरभ राठौर, दीपक बर्फा, गोकुल राठौर, राहुल हम्मड़, हाटपीपल्या नगर मंडल संयोजक अर्जुनसिंह सेंधव, सह संयोजक रमेश संदुकलिया, सदस्य अशोक बैरागी, राहुल चौहान, राहुल यादव, कृष्णपालसिंह, अशोक सेंधव, हाटपीपल्या ग्रामीण मंडल संयोजक गोविंद सेंधव, सह संयोजक बबलू लोधी, सदस्य कुंदन राजपूत, मनीष ईरानी, विकास पाटीदार, विशाल नागर, शुभम शर्मा बनाए गए हैं। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
-

कलेक्टर पहुंचे ग्रामीण अंचल में, शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण, लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश, स्कूल मतदान केंद्र और उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण
————- देवास, देवास जिला कलेक्टर श्री गुप्ता का व्यवस्था में सुधार मिशन जारी है ।और सबसे बड़ी बात यह है कि मैं कहीं भी किसी भी जगह अकस्मात पहुंच रहे हैं ,और कार्रवाई कर रहे हैं। उसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं । आज ऐसे ही कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने हाटपीपल्या एवं बागली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम श्री शोभाराम सोलंकी, जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रदीप जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम नारियाखेडा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारियाखेडा का निरीक्षण किया। बच्चों से जानकारी ली कि उन्हें विद्यालय में नियमित भोजन मिलता है या नहीं। जिस पर बच्चों ने कहा कि उन्हें नियमित भोजन मिलता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ग्राम नारियाखेडा में बनाये गये मतदान केन्द्र का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम राइज स्कूल सन्नौड का निरीक्षण किया। सीएम राइस स्कूल की बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को देखा और निर्माण कार्य जल्द एवं गुणवत्तापूर्ण करनें के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम राइस स्कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम सन्नौड में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। राशन वितरण प्रक्रिया देखी एवं रजिस्टर में रिकॉर्ड चेक किया। उचित मूल्य दुकान पर रखे गेहूं और चावल की बिल और बिल्टी नहीं मिलने पर डीएम नॉन और समिति प्रबंधक को शोकाज नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा की एवं उन्हें राशन बराबर मिल रहा है या नहीं इस संबंध में जानकारी ली। ग्राम सन्नौड में ग्रामीणों द्वारा हाटबाजार की मांग की गई, डीपी की समस्या को हल करनें एवं ग्राम में मंदिर से पास झुलते हुए तोरों को ठीक करवानें को कहा गया। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधितो को निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम सन्नौड में तालाब से पास सौंदर्यीकरण करने एवं नल जल योजना में खुदी सडकों को ठीक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पदमपुरा में निरीक्षण के दौरान नल जल योजना में ठीक से कार्य नहीं होने एवं नल जल योजना में लापरवाही बरतने पर असिस्टेंट पीएचई को शोकाज नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिनोनिया में बिजासन मंदिर में तार फेंसिंग करने एवं पौधारोपण के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आस पास की पहाडियों पर भी पौधा रोपण किया जाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बांस के ट्री गार्ड लगाये जाये। मियावाकी तकनीक से पौधा रोपण करें। ग्राम में नालो में बोरी बंधान का कार्य करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों की मांग पर मंदिर मेला परिसर में टीन शेड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध खनन को रोकने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पौधा रोपण भी किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिनोनिया में आंगनवाडी भवन की जांच करने और आंगनवाडी का प्रस्ताव भेजने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिनोनिया में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम रूपट्टा में स्कूल एवं पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की बाउंड्री बनाने एवं पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ग्राम सुनवानी कराड में स्कूल का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम में आंगनवाडी भवन बनाने के निर्देश भी संबंधितों को दिये। ग्राम सुनवानी कराड में खदानों में आने वाले डम्परों से सड़क खराब होने से कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित ठेकेदार को सडक को ठीक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मिर्जापुर तालाब रोड खराब होने पर भी संबंधित ठेकेदार को सडक ठीक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिनोनिया, रूपट्टा, बरोठा, पदमपुरा में किसानों को 2021-22 की फसल बीमा नहीं मिलने पर कृषि विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पटाडी में निरीक्षण के दौरान पुरानी पुलिया को मनरेगा से ठीक कराने एवं तालाब के केंचमेंट एरिया में नालों के बंद होने से उन्हें पुन: चालू कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम डबल चौकी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबल चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में गेट बनाने, सडक बनाने तथा पानी के लिए बोरिंग करने के निर्देश दिये। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जी2 के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये तथा मतदान केन्द्र देखा। उन्होंने ग्राम रूपेटा में प्राथमिक विद्यालय, मतदान केन्द्र और आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम कमलापुर में पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर डॉ पूनम शाक्या का एक माह का वेतन काटने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम कमलापुर में बिजली विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को झुलते हुए तारो को ठीक करने के निर्देश दिये। ग्राम कमलापुर में स्कूल का निरीक्षण किया। बच्चों को स्मार्ट टीवी से पढाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम में मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर मतदान केन्द्र में रैम्प बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत कॉझर में स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल बच्चों को स्मार्ट टीवी से पढाने संबंधी कंटेंट की जानकारी नहीं देने पर जन शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री सीताराम डोरिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम कॉझर में स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान सीएचओ श्रीमती तारा परमार अनुपस्थित पाई गयी। जिस पर सीएचओ श्रीमती तारा परमार का एक माह का वेतन काटने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम कांझर में अप्रोच रोड़ बनाने के निर्देश सेतु निगम को दिये। उन्होंने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया तथा अतिक्रमण हटाने संबंधी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम गोला में स्कूल एवं मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र पर रैम्प बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम गोला में नल जल योजना में काम अच्छे से नहीं होने, योजना में पानी की टंकी नहीं बनने पर ईई पीएचई को शोकाज नोटिश जारी करने के निर्देश दिये। फसल बीमा राशि किसानों को नहीं मिलने पर कृषि विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये। उचित मूल्य दुकान से हितग्राहियों को पिछले माह का राशन वितरित नहीं करने पर सेल्स मेन पर कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम बडियामांडू में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र के पास एवं सडक किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। बस स्टेण्ड के पास शोचालय बनाने के निर्देश जनपद पंचायत बागली को दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम में स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल के पास डीपी अन्य जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिये बिजली विभाग को दिये।
-

जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले की 10 स्वास्थ्य संस्थाए कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित ————— कायाकल्प अभियान अंतर्गत संभाग स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा लगातार तीसरे साल प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित ————— कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को दी बधाई
—————- देवास, जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं का कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण कायाकल्प किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जाकर आम नागरिकों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले की 10 स्वास्थ्य संस्थाओं का कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया है। कायाकल्प अवार्ड के लिए कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें और बेहतर से बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मरीजों और उनके परिजनों को प्रदान करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कायाकल्प अवार्ड 2022-2023 की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की। जिसमें जिला अस्पताल देवास, 03 सिविल अस्पताल, 02 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 01 संजीवनी क्लीनिक बालगढ, 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प अवार्ड के लिए चिन्हित किया गया हैं। कायाकल्प अभियान अंतर्गत संभाग स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा का लगातार तीसरे साल प्रथम पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। केन्द्र तथा राज्य शासन के संयुक्त दल द्वारा किए गए मूल्यांकन में जिला चिकित्सालय देवास सहित सिविल अस्पताल कन्नौद, सिविल अस्पताल हाटपीपल्या, सिविल अस्पताल खातेगांव, सम्भाग में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा को प्रथम पुरस्कार, यूपीएचसी बावडिया प्रथम रनरअप और संजीवनी क्लीनिक बालगढ को द्वितीय रनरअप अवार्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाईजगवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानीगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोरासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयनगर इन सभी संस्थाओं को कायाकल्प अभियान के अंतर्गत अवार्ड प्रदान करने चयनित किया गया है। कायाकल्प अवार्ड के तहत जिला चिकित्सालय देवास को 3 लाख रूपए, संभाग स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपए ,युपीएचसी बावडिया प्रथम रनरअप को 01 लाख 50 हजार रूपए और संजीवनी क्लीनिक बालगढ को द्वितीय रनरअप 01 लाख रूपए अवार्ड सिविल अस्पताल कन्नौद, सिविल अस्पताल हाटपीपल्या, सिविल अस्पताल खातेगांव को 01-01 लाख रूपए तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाईजगवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानीगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयनगर को 50-50 हजार रूपए अवार्ड के रूप में प्राप्त होंगे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन जिला चिकित्सालय में एनक्यूएएस अवार्ड के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। भारत सरकार की टीम द्वारा 13 से 15 जुलाई 2023 तक एनक्वास का मुल्यांकन किया जायेगा। आर.एम.ओ, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों एवं विभाग सेक्शन प्रभारियों, नर्सिंग स्टाफॅ सहित अन्य स्टॉफ द्वारा समीक्षा कर व्यापक तैयारियां की जा रही है। विशेष रूप से सभी को प्रशिक्षित कर अवार्ड के लिए समस्त स्वास्थ्य अमले को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर कार्य किया जाकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) अंतर्गत बिन्दुवार चेकलिस्ट अनुसार जिला अस्पताल के विभिन्न विभाग जिसमें एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओ.पी.डी. डिपार्टमेंट, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी.,सर्जिकल ओ.टी.,पोस्ट पार्टम यूनिट, आई.सी.यू. यूनिट, आई.पी.डी. डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लेबोरेटरी रेडियोलॉजी एवं यू.एस.जी.फार्मेसी डिपार्टमेंट, ऑक्सीलियरी सर्विसस मोरचूरी डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन,पीडियाट्रिक ओ.पी.डी.में गेप को दूर कर और निर्धारित मापदण्ड अनुसार कार्यवाही की जा रही है।


