कलेक्टर पहुंचे ग्रामीण अंचल में, शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण, लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश, स्कूल मतदान केंद्र और उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण

————- देवास, देवास जिला कलेक्टर श्री गुप्ता का व्यवस्था में सुधार मिशन जारी है ।और सबसे बड़ी बात यह है कि मैं कहीं भी किसी भी जगह अकस्मात पहुंच रहे हैं ,और कार्रवाई कर रहे हैं। उसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं । आज ऐसे ही कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता ने हाटपीपल्‍या एवं बागली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्‍न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम श्री शोभाराम सोलंकी, जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रदीप जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने ग्राम नारियाखेडा में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय नारियाखेडा का निरीक्षण किया। बच्‍चों से जानकारी ली कि उन्‍हें विद्यालय में नियमित भोजन मिलता है या नहीं। जिस पर बच्‍चों ने कहा कि उन्‍हें नियमित भोजन मिलता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधितो को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। ग्राम नारियाखेडा में बनाये गये मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण भी किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम राइज स्‍कूल सन्‍नौड का निरीक्षण किया। सीएम राइस स्‍कूल की बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को देखा और निर्माण कार्य जल्‍द एवं गुणवत्‍तापूर्ण करनें के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम राइस स्‍कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम सन्‍नौड में शासकीय उचित मूल्‍य दुकान का निरीक्षण किया। राशन वि‍तरण प्रक्रिया देखी एवं रजिस्‍टर में रिकॉर्ड चेक किया। उचित मूल्‍य दुकान पर रखे गेहूं और चावल की बिल और बिल्‍टी नहीं मिलने पर डीएम नॉन और समिति प्रबंधक को शोकाज नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने शासकीय उचित मूल्‍य दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा की एवं उन्‍हें राशन बराबर मिल रहा है या नहीं इस संबंध में जानकारी ली। ग्राम सन्‍नौड में ग्रामीणों द्वारा हाटबाजार की मांग की गई, डीपी की समस्‍या को हल करनें एवं ग्राम में मंदिर से पास झुलते हुए तोरों को ठीक करवानें को कहा गया। जिस पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधितो को निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम सन्‍नौड में तालाब से पास सौंदर्यीकरण करने एवं नल जल योजना में खुदी सडकों को ठीक करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पदमपुरा में निरीक्षण के दौरान नल जल योजना में ठीक से कार्य नहीं होने एवं नल जल योजना में लापरवाही बरतने पर असिस्‍टेंट पीएचई को शोकाज नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम टिनोनिया में बिजासन मंदिर में तार फेंसिंग करने एवं पौधारोपण के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि आस पास की पहाडियों पर भी पौधा रोपण किया जाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि बांस के ट्री गार्ड लगाये जाये। मियावाकी तकनीक से पौधा रोपण करें। ग्राम में नालो में बोरी बंधान का कार्य करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्रामीणों की मांग पर मंदिर मेला परिसर में टीन शेड लगाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने अवैध खनन को रोकने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पौधा रोपण भी किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम टिनोनिया में आंगनवाडी भवन की जांच करने और आंगनवाडी का प्रस्‍ताव भेजने के निर्देश पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग को दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम टिनोनिया में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम रूपट्टा में स्‍कूल एवं पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने स्‍कूल की बाउंड्री बनाने एवं पानी निकासी की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ग्राम सुनवानी कराड में स्‍कूल का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। उन्‍होंने ग्राम में आंगनवाडी भवन बनाने के निर्देश भी संबंधितों को दिये। ग्राम सुनवानी कराड में खदानों में आने वाले डम्‍परों से सड़क खराब होने से कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित ठेकेदार को सडक को ठीक करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मिर्जापुर तालाब रोड खराब होने पर भी संबंधित ठेकेदार को सडक ठीक करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम टिनोनिया, रूपट्टा, बरोठा, पदमपुरा में किसानों को 2021-22 की फसल बीमा नहीं मिलने पर कृषि विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पटाडी में निरीक्षण के दौरान पुरानी पुलिया को मनरेगा से ठीक कराने एवं तालाब के केंचमेंट एरिया में नालों के बंद होने से उन्‍हें पुन: चालू कराने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम डबल चौकी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबल चौकी का निरीक्षण किया। उन्‍होंने स्‍कूल में गेट बनाने, सडक बनाने तथा पानी के लिए बोरिंग करने के निर्देश दिये। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जी2 के लिए प्रस्‍ताव भेजने के निर्देश दिये तथा मतदान केन्‍द्र देखा। उन्‍होंने ग्राम रूपेटा में प्राथमिक विद्यालय, मतदान केन्‍द्र और आंगनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम कमलापुर में पशु चिकित्‍सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर डॉ पूनम शाक्‍या का एक माह का वेतन काटने संबंधी नो‍टिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम कमलापुर में बिजली विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को झुलते हुए तारो को ठीक करने के निर्देश दिये। ग्राम कमलापुर में स्‍कूल का निरीक्षण किया। बच्‍चों को स्‍मार्ट टीवी से पढाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम में मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण कर मतदान केन्‍द्र में रैम्‍प बनाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत कॉझर में स्‍कूल का निरीक्षण किया। स्‍कूल बच्‍चों को स्‍मार्ट टीवी से पढाने संबंधी कंटेंट की जानकारी नहीं देने पर जन शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्‍यापक श्री सीताराम डोरिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम कॉझर में स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के निरीक्षण के दौरान सीएचओ श्रीमती तारा परमार अनुपस्थित पाई गयी। जिस पर सीएचओ श्रीमती तारा परमार का एक माह का वेतन काटने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम कांझर में अप्रोच रोड़ बनाने के निर्देश सेतु निगम को दिये। उन्‍होंने मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण किया तथा अतिक्रमण हटाने संबंधी निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम गोला में स्‍कूल एवं मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण किया। मतदान केन्‍द्र पर रैम्‍प बनाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम गोला में नल जल योजना में काम अच्‍छे से नहीं होने, योजना में पानी की टंकी नहीं बनने पर ईई पीएचई को शोकाज नोटिश जारी करने के निर्देश दिये। फसल बीमा राशि किसानों को नहीं मिलने पर कृषि विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये। उचित मूल्‍य दुकान से हितग्राहियों को पिछले माह का राशन वितरित नहीं करने पर सेल्‍स मेन पर कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम बडियामांडू में मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण किया। मतदान केन्‍द्र के पास एवं सडक किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। बस स्‍टेण्‍ड के पास शोचालय बनाने के निर्देश जनपद पंचायत बागली को दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम में स्‍कूल के निरीक्षण के दौरान स्‍कूल के पास डीपी अन्‍य जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिये बिजली विभाग को दिये।

More posts