जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले की 10 स्वास्थ्य संस्थाए कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित ————— कायाकल्प अभियान अंतर्गत संभाग स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा लगातार तीसरे साल प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित ————— कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दी बधाई

—————-      देवास,  जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं का कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण कायाकल्प किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जाकर आम नागरिकों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले की 10 स्वास्थ्य संस्थाओं का कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया है। कायाकल्प अवार्ड के लिए कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को बधाई दी है।      कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें और बेहतर से बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मरीजों और उनके परिजनों को प्रदान करें।      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि  भारत सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कायाकल्प अवार्ड 2022-2023 की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की। जिसमें जिला अस्पताल देवास, 03 सिविल अस्पताल, 02 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 01 संजीवनी क्लीनिक बालगढ, 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प अवार्ड के लिए चिन्हित किया गया हैं। कायाकल्प अभियान अंतर्गत संभाग स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा का लगातार तीसरे साल प्रथम पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।       केन्द्र तथा राज्य शासन के संयुक्त दल द्वारा किए गए मूल्यांकन में जिला चिकित्सालय देवास सहित सिविल अस्पताल कन्नौद, सिविल अस्पताल हाटपीपल्‍या, सिविल अस्पताल खातेगांव, सम्भाग में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा को प्रथम पुरस्कार, यूपीएचसी बावडिया प्रथम रनरअप और संजीवनी क्लीनिक बालगढ को द्वितीय रनरअप अवार्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाईजगवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानीगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोरासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयनगर इन सभी संस्थाओं को कायाकल्प अभियान के अंतर्गत अवार्ड प्रदान करने चयनित किया गया है। कायाकल्प अवार्ड के तहत जिला चिकित्सालय देवास को 3 लाख रूपए, संभाग स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपए ,युपीएचसी बावडिया प्रथम रनरअप को 01 लाख 50 हजार रूपए और संजीवनी क्लीनिक बालगढ को द्वितीय रनरअप 01 लाख रूपए अवार्ड सिविल अस्पताल कन्नौद, सिविल अस्पताल हाटपीपल्‍या, सिविल अस्पताल खातेगांव को 01-01 लाख रूपए तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाईजगवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानीगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयनगर को 50-50 हजार रूपए अवार्ड के रूप में प्राप्त होंगे।      कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन जिला चिकित्सालय में एनक्यूएएस अवार्ड के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। भारत सरकार की टीम द्वारा 13 से 15 जुलाई 2023 तक एनक्वास का मुल्यांकन किया जायेगा। आर.एम.ओ, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों एवं विभाग सेक्शन प्रभारियों, नर्सिंग स्टाफॅ सहित अन्य स्टॉफ द्वारा समीक्षा कर व्यापक तैयारियां की जा रही है। विशेष रूप से सभी को प्रशिक्षित कर अवार्ड के लिए समस्त स्वास्थ्य अमले को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर कार्य किया जाकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।      एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) अंतर्गत बिन्दुवार चेकलिस्ट अनुसार जिला अस्पताल के विभिन्‍न विभाग जिसमें एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओ.पी.डी. डिपार्टमेंट, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी.,सर्जिकल ओ.टी.,पोस्ट पार्टम यूनिट, आई.सी.यू. यूनिट, आई.पी.डी. डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लेबोरेटरी रेडियोलॉजी एवं यू.एस.जी.फार्मेसी डिपार्टमेंट, ऑक्सीलियरी सर्विसस मोरचूरी डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन,पीडियाट्रिक ओ.पी.डी.में गेप को दूर कर और निर्धारित मापदण्ड अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

More posts