Blog

  • वरिष्ठ समाजसेवी विनोद जायसवाल का निधन

    देवास। क्षिप्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल के बड़े भाई वरिष्ठ समाजसेवी विनोद जायसवाल का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. जायसवाल क अंतिम यात्रा उनके निवास से निकली, जिसमें देवास, इंदौर सहित अन्य जिलों के राजनीतिक क्षेत्र के नागरिकों, ग्रामीणजनों ने शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • साहब की सोलह प्रेमिकाएं!,सात मंत्रियों का कटने वाला है पत्ता,        मंत्रीजी के तीन राजभोगी शहरों में शापिंग माल,     —- भाजपा मुख्यालय में विभीषण की तलाश , कांग्रेस मैं आकर पछता रहे भाजपा के भूतपूर्व    ( वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित का लोकप्रिय कालम      साप्ताहिक स्तम्भ ‘नारद संहिता’)

    साहब की सोलह प्रेमिकाएं!,सात मंत्रियों का कटने वाला है पत्ता, मंत्रीजी के तीन राजभोगी शहरों में शापिंग माल, —- भाजपा मुख्यालय में विभीषण की तलाश , कांग्रेस मैं आकर पछता रहे भाजपा के भूतपूर्व ( वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित का लोकप्रिय कालम साप्ताहिक स्तम्भ ‘नारद संहिता’)

    ——————————————— —————————————— साहब की 16 प्रेमिकाए ! मध्यप्रदेश के एक रंगीन मिजाज आईपीएस अफसर, जो कि तीन महीने बाद रिटायर्ड होने वाले हैं, को इन दिनों प्रेम का भूत चढ़ा हुआ है…वे प्रेम पर प्रेम करे डाल रहे हैं… प्रेम करते-करते साहब ने एक के बाद एक ‘सोलह प्रेमिकाएं’ ईजाद कर डाली हैं…खास बात है कि, सोलह में से तीन के साथ तो वे बाकायदा प्रेम की पीगें भर रहे हैं, बिल्कुल सच्चे प्रेमी की तरह…खैर यह तो साहब के दिल और निजता का मामला है…साहब सोलह से प्रेम करें या सोलह हजार से, इससे नारदजी को क्या?…पर नारदजी सरकार के इस जिम्मेदार किरदार के दुश्चरित्र का बखान कर यह बताना चाहते हैं कि, आखिर हमने कैसे-कैसे बागड़-बिल्लों को खेत (समाज) की रखवाली का जिम्मा सौंप रखा है, जो खेत को ही नष्ट- भ्रष्ट करने पर आमादा हैं।

    —-, सात मंत्रियों का कटने वाला है पत्ता! मध्यप्रदेश सरकार में अब जब भी रि-सफल होगा, उन सात मंत्रियों का पत्ता कटना तय है, जिनकी वजह से इन दिनों भाजपा सरकार और पार्टी संगठन की खासी फजीहत हो रही है। इन सातों मंत्रियों पर भ्रष्टाचार और मनमानी के गंभीर आरोप हैं। सातों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायतें पहुंची हैं। तथा बताते हैं कि, लोकायुक्त ने इनके खिलाफ शिकायतों की गोपनीय ढंग से जांच-पड़ताल करने के साथ सबूती दस्तावेज जुटाने भी शुरू कर दिए हैं। इसमें खास बात यह है कि सातों मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायतें विपक्ष दलों के नेताओं ने नहीं, बल्कि पिछले कई सालों से प्रताड़ित भाजपा की ही दुखियारों आत्माओं (नेताओं) ने पहुंचाईं हैं। नारदजी कहते हैं कि, इनमें दो मंत्री तो सीएम के अत्यंत करीबी माने जाते हैं, जबकि पांच मंत्री श्रीमंती हैं।

    मंत्री जी के तीन राज भोगी शहर में शॉपिंग मॉल के तीन राजभोगी शहरों में शापिंग माल शिवराज सरकार के एक कद्दावर मंत्रीजी जल्द मध्यप्रदेश के तीन राजभोगी शहरों (संस्कारधानी छोड़कर) में ‘शापिंग माल की चेन’ शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए मंत्रीजी ने तीनों शहरों में शापिंग माल बनवाने का काम शुरू कर दिया है। मंत्रीजी द्वारा तीनों शहरों में कुल चार शापिंग माल बनाए जा रहे हैं। हालांकि, मंत्रीजी के दिमाग में ‘शापिंग माल की चेन’ शुरू करने का आइडिया कहां से आया या किसने दिया यह तो पता नहीं, लेकिन शापिंग माल शुरू करने के लिए मंत्रीजी के पास इतनी सारी ‘लक्ष्मी’ कहां से आई या कौन पार्टनर लगा रहा है? इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। नारदजी कहते हैं कि, मंत्रीजी की ‘शापिंग माल चेन’ पर सत्ता के साकेत से भी निगाहें रखी जा रही हैं। देखना यह है कि ‘शापिंग माल चेन’ मंत्रीजी के राजनीतिक रसूख को बढ़ाती है, या फिर भाजपा हाईकमान की आंखों में किरकिरी कराती है?

    —- भाजपा मुख्यालय में विभीषण की तलाश भाजपा मुख्यालय में विभीषणों की तलाश! मप्र भाजपा मुख्यालय में उन विभीषणों की तलाश हो रही है, जो पार्टी की अंदरूनी रणनीति, फैसलों और प्लानिंग की जानकारियों को विपक्षी दल कांग्रेस और मीडिया को पहुंचा रहे हैं। बताते हैं कि भाजपा संगठन के जिम्मेदार भाईसाबों ने पार्टी के प्रशासन एवं मीडिया विंग से जुड़े दो पदाधिकारियों को शक के दायरे में लिया है। तथा दोनों की विभीषण होने के शक में निगहबानी करानी शुरू कर दी है। संगठन के जिम्मेदारों को शक है कि ये पदाधिकारी पार्टी की गोपनीय रणनीति, फैसलों और प्लानिंग की जानकारी बाहर लीक कर रहे हैं। जिससे पार्टी की जनता में तो छबि खराब हो ही रही है, विपक्षी दल कांग्रेस के सामने भाजपा का हर दांव उल्टा पड़ रहा है। इसे कहते हैं कि, घर का भेदी लंका ढहाय।

    कांग्रेसमें आकर पछता रहे हैं भाजपा के भूतपूर्व! भूतपूर्व हो चुके भाजपा के जिन नेताओं की पार्टी में पूछ परख नहीं हो रही थी और आगे विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की संभावनाएं भी लगभग समाप्त हो गई थी, ऐसे कुछ भूतपूर्व नेताओं ने कांग्रेस से टिकट मिलने की प्रत्याशा में दल-बल और गाजे-बाजे के साथ कमलनाथ की मौजूदगी में सिर पर कांग्रेस का सेहरा तो बांध लिया। लेकिन यह क्या? विधानसभा चुनाव के पहले ही भाजपा के इन भूतपूर्वों का कांग्रेस से मोह भंग होने लगा है। कांग्रेस के वातावरण और कमलनाथ के रवैए से पछताने लगे हैं। हाल ही में कांग्रेसी हुए भाजपा के एक भूतपूर्व पीड़ा बयां करते हुए कहते हैं कि, कांग्रेस में भगवान से मिलना तो सरल है, लेकिन कमलनाथजी से मिलना नामुमकिन है!

  • फल विक्रेता की बेटी बनी पटवारी, रहवासियों ने किया सम्मान

    फल विक्रेता की बेटी बनी पटवारी, रहवासियों ने किया सम्मान

    देवास। फल बेचने वाले एक आदमी की बेटी ने अपने पिता का नाम रोशन करते हुए पटवारी पद पर चयनित हुई। भूपेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि करीब 35 वर्षो से फलफु्रट बेचकर अपने घर का गुजारा करने वाले शक्तिनगर निवासी राम भरोसे डाबी की पुत्री शिवानी डाबी का चयन पटवारी पद पर हुआ है। जिससे श्री डाबी के परिवार सहित आसपास के रहवासियों के खुशी की लहर दौड़ गई। पटवारी शिवानी ने बताया कि मेरे पिता ने रात दिन एक कर मुझे पढ़ाया। उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि आज मैं पटवारी में चयन हुई हूँ। मेरे माता-पिता के कड़े संघर्ष, आशीर्वाद और बिना किसी कोचिंग से पढ़ाई कर पटवारी बन पाई हूँ। पटवारी बनने के पश्चात शिवानी का रहवासियों द्वारा भी समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। शिवानी की इस उपलब्धि पर विजय सांगते, प्रवीण शर्मा, दुर्गा प्रसाद बघेला, महेश परांजया, आनंद नाथ सहित अन्य स्नेहीजनों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण कार्यो की समय-समय पर गुणवत्‍ता चेक करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, व्यवस्था में सुधार की ओर एक कदम     कोटपा अधिनियम , और अब एक कंट्रोल संचालक के पास एक ही दुकान हो यह खाद्य विभाग विशेष ध्यान रखें

    सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण कार्यो की समय-समय पर गुणवत्‍ता चेक करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, व्यवस्था में सुधार की ओर एक कदम     कोटपा अधिनियम , और अब एक कंट्रोल संचालक के पास एक ही दुकान हो यह खाद्य विभाग विशेष ध्यान रखें

    ————– जिले में कलेक्टर गुप्ता विकास कार्य के साथ व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है और आज समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिहं कवचे, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आनंद मालवीया, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।    

    कलेक्टर द्वारा नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत देवास में कोटपा कानून सख्ती से लागू कर दिया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई आज कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कोटपा अधिनियम के तहत जिले में लगातार कार्यवाही करें। जिले में सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, शासकीय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, अस्पताल, स्टैडियम, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल, निजी कार्यालय, न्यायालय परिसर, सिनेमा हॉल, चाय की दुकान, प्रतिक्षालय, मिष्ठान भण्डार, ढाबा जैसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर संबंधितो के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें।  

       कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 18 से 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कॉलेजों में विशेष अभियान चलाये। 01 अक्‍टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोडा जाये। विधानसभा चुनाव के लिए सेक्‍टर अधिकारियों के प्रशिक्षण की तैयारी करें।      कलेक्टर श्री गुप्ता ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिये कि किसानों को ऋण वसूली की पूर्व सूचना एसएमएस के माध्‍यम से दें।

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने खाद्य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में एक व्‍यक्ति को एक ही दुकान संचालन के लिए दी जाये।   ज्ञात हो कि जिले में कई नेताओं के एक से अधिक कंट्रोल है कलेक्टर ने इस महत्वपूर्ण बिंदु पर भी ध्यान दिया है।

       कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि नेमावर और धाराजी में बाढ की स्थिति होने पर बाढ नियंत्रण कक्ष से लाउडस्‍पीकर के माध्‍यम से आम नागरिकों को समय से सूचना दी जाये। उन्‍होंने कहा कि जिस समिति द्वारा शासकीय भूमि पर वर्तमान में खेती नहीं की जा रही है। उस भूमि को राजस्‍व विभाग शासकीय भूमि घोषित करें।  

       कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बरसात को देखते सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में निरीक्षण करें। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण कार्यो का समय-समय पर गुणवत्‍ता चेक करें। एसडीएम अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। अस्‍पतालों को निरीक्षण करें। सभी एसडीएम नदी-नालों में बोरी बंधान की तैयारी कर के रखे। जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिये कि स्‍टॉप डेम का निरीक्षण करें। जिले में शेष रही गई स्‍कूलों में मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान के तहत जन सहयोग से स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त कर स्‍कूल में स्‍थापित करें।        कलेक्टर श्री गुप्ता ने मत्‍स्‍य विभाग को निर्देश दिये कि जिले के तालाबों में मछली के बीज छोडे जायें। तलाबों में मत्‍स्‍य पालन किया जाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने उद्योग विभाग को निर्देश दिये कि उद्योगों के परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाये।      कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें।

  • उत्साह के साथ मनाया पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सेंधव का जन्मदिन
सेंधव ने पौधारोपण कर लिया 5 हजार पौधे लगाने का संकल्प, विभिन्न क्षेत्रों के 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

    उत्साह के साथ मनाया पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सेंधव का जन्मदिन सेंधव ने पौधारोपण कर लिया 5 हजार पौधे लगाने का संकल्प, विभिन्न क्षेत्रों के 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

    देवास। मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव का जन्मदिन स्नेहीजनों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पूजन कार्य, पौधारोपण सहित विभिन्न आयोजन हुए। मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि श्री सेंधव प्रात: आठ बजे माता टेकरी स्थित शंखद्वार पर पहुंचे। उपस्थित स्नेहीजनों ने भव्य आतिशबाजी कर श्री सेंधव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। टेकरी पर समर्थकों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। श्री सेंधव ने मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा देवी सहित अन्य देवस्थानों पर जाकर विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही खेड़ापति मंदिर पर श्री खेड़ापति सरकार का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वे मिल रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर पहुंचे, जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर स्थित गोशाला में गोमाता का पूजन-अर्चन कर चारा खिलाया एवं पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री सेंधव का स्वागत किया। मल्हार स्थित शीलनाथ धुनी पर बाबा शीलनाथ का पूजन-अर्चन कर हवन किया तथा पौधारोपण भी किया। पश्चात श्री सेंधव नागदा स्थित गणेश मंदिर पहुंचे व भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन कर अशीर्वाद लिया। शंकरगढ़ पहाड़ी पर सैकड़ों समर्थकों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। श्री सेंधव ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर धार्मिक एवं सामाजिक स्थानों पर 5 हजार पौधों को रोपने का संकल्प लिया, जिसकी उन्होंने जन्मदिवस के अवसर पर शुरुआत की। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें भोजन कराया। वृद्धजनों ने श्री सेंधव को आशीर्वाद देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही यहां परिसर में पौधे रोपे। इसके पश्चात चाणक्यपुरी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्री सेंधव ने भगवान का पूजन किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर श्री सेंधव व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने सफाई मित्रों का सम्मान किया। विकासनगर चौराहे पर अजय सेंधव मित्र मंडल द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वे मुखर्जीनगर स्थित अपने गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामना दी। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में रायसिंह सेंधव मित्र मंडल द्वारा श्री सेंधव का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चिंतामण मालवीय, इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल, इंदौर दुग्ध संघ पूर्व अध्यक्ष उमरावसिंह मौर्य, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा देवास जिला प्रभारी मधु वर्मा, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता बहादुरसिंह पिलवानी, पृथ्वीराजसिंह रजापुर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, भागवताचार्य महेश गुरुजी उज्जैन, गुरुदेव बापच्या धाम सरकार संतश्री गोपालकृष्ण महाराज, पड़ियार महाराज, योगगुरु राजेश बैरागी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं भोपाल, सीहोर , आष्टा, सोनकच्छ, उज्जैन, इंदौर, देवास, हाटपपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने श्री सेंधव का स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित की। श्री सेंधव ने जन्मदिन के लिए शुभकामना देने आने वाले कार्यकर्ताओं को एक-एक पौधे का वितरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का श्री सेंधव ने भगवा दुपट‌्टा, पुष्पमाला, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थल एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें एवं प्रदेश को हराभरा बनाने में सहयोग प्रदान करें।

  • कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

    कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

    देवास। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन क्षिप्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय मैरिज गार्डन क्षिप्रा में सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर हाटपीपल्या से भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी को विकास कार्यो की तुलना में गूंगा बहरा तक कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भी हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हुए है वह स्व. राजेंद्र सिंह बघेल एवं मेरे कार्यकाल में स्वीकृत हुए वो हुए है। उन्होंने संवाद के दौरान कई गांव से पधारे जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। सभी ने एक स्वर में भाजपा के वर्तमान विकास कार्यों को नकार दिया। सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर जिला प्रभारी धर्मेन्द्र चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजवीर सिंह बघेल, तवर सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कप्तान, विश्वजीत सिंह चौहान, हरकिशोर पटेल, मोहनलाल पटेल, सोहन पटेल, हुकम पटेल, जितेंद्र पटेल, संजू पटेल, बाबूलाल भोजक, बाबूलाल मालवीय, कमल जोशी, संतोष मालवीय, ललित परमार, सावन शर्मा, लोकेंद्र कछावे, सुनील पटेल, भीम पटेल, राकेश  खोवारे, जाकिर पटेल, मोनू  दत्ता, प्रथम भोजक, संजू यादव, नरेंद्र चौहान, प्रवीण चौहान, कुणाल चौहान, समीर पठान आदि उपस्थित थे। भाजपा सहित अन्य दल छोडक़र आए पंच, सरपंच, जनपद एवं जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत मंत्री दीपक जोशी ने किया। संचालन राजवीर सिंह बघेल ने किया एवं आभार बाबूलाल भोजक ने माना।