महापौर की धार्मिक यात्रा के बाद भी निगम में महापौर जनसुनवाई में आवेदनों का हुआ निराकरण, अवैध रूप से चलने वाली चिकन मटन की दुकानों पर निगम की कार्रवाई

देवास/ महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल धार्मिक यात्रा पर है कर्म के साथ धर्म और धर्म के साथ कर्म भी आवश्यक है और फिर मामला आम जनता की समस्या का हो तो बात आ गई थी प्रति सप्ताह महापौर द्वारा आम जनता की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाने की तो महापौर ने जनसुनवाई जारी रखी उनकी जगह राजस्व समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मकवाना ने प्रतिनिधित्व करते हुए आम जनता की समस्या का निराकरण किया । मकवाना के द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला के साथ नागरिको से निगम संबंधि शिकायतो के 8 आवेदन प्राप्त कर निगम के संबंधित विभागो मे निराकरण किये जाने हेतु भेजे गये। इस दौरान श्री मकवाना एवं श्री शुक्ला द्वारा 8 लायसेंस व 5 मजदूर डायरी का वितरण भी व्यवसाईयो एवं हितग्राहियो को किया गया। इस अवसर पर पार्षद अनुपम टोप्पो, महेश्स फूलेरी, निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल आदि सहित आवेदनकर्ता उपस्थित रहे। अवैध रूप से संचालित चिकन मटन की दुकानो पर चालानी कार्यवाही , ऐसे ही शहर में अवैध रूप से चल रही मटन चिकन की दुकानों का पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई यहां निगम द्वारा निरंतर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत ईटावा उज्जैन रोड पर स्थित मदनी चिकन सेंटर, जोया चिकन सेंटर, पटेल चिकन सेंटर, अमन चिकन सेंटर पर नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 255 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की जाकर इन दुकानो से अर्थदण्ड भी वसुला गया। निगम द्वारा अवैध रूप से संचालित चिकन मटन की दुकानो पर चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।चालानी कार्यवाही मे निगम स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर व उनकी टीम उपस्थित रही। नगर निगम द्वारा यह चालानी कार्यवाही छोड़ दुकान सील करना चाहिए तभी यह अवैध व्यापार रुकेगा वरना इस तरह तो आज चालान बनाया कल फिर दुकान चालू कर लेंगे और शहर में चारों तरफ अवैध मटन चिकन की दुकान प्रशासन का मुंह चिढ।एगी ।

More posts