कांग्रेस ने किया लुभावना घोषणा पत्र जारी, भाजपा में जिलाध्यक्ष सांसद का नाम हटाने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पूर्व महापौर सहित कई नामी नेताओं से किया किनारा, कई बुनियादी सुविधाएं निशुल्क

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के 1 सप्ताह बाद कांग्रेस ने भी अपना घोषणापत्र जारी किया ।इस बार लोकलुभावन घोषणा पत्र मैं जहां फोटो के नाम पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो के साथ मंत्री सज्जन वर्मा और देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष का ही फोटो महापौर प्रत्याशी और उनके पति के साथ दिखाई दे रहा है ,इसमें देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो नदारद है । जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल का फोटो नहीं लगाया है। इसी तरह कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के साथ शहर के पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर पूर्व महापौर रेखा वर्मा और अभी महापौर के प्रबल दावेदार प्रदीप चौधरी सहित कई नामी नेताओं के फोटो नहीं है । खेर जिलाध्यक्ष का फोटो तो हो सकता था भाजपा पर आरोप लगाने के बाद वह अपने घोषणा पत्र मैं नहीं स्थान नहीं दे सके। वैसे कांग्रेस का घोषणा पत्र लुभावना होने के साथ जनता की मांग के अनुरूप ही बना है सीवरेज कनेक्शन निशुल्क के साथ जलकर कम करना कचरा वाहन शुल्क मुक्त करना और नजूल और पेटी के प्लाट की अनिवार्यता समाप्त करना मुख्य है। विकास के नाम पर उज्जैन रोड चौड़ा कर फोरलेन का निर्माण देवास के धार्मिक स्थल के विकास का सुंदरीकरण जनसुनवाई में महापौर द्वारा घर-घर जाकर जनता की समस्या सुनना। और अभी सबसे ज्यादा दिक्कत है उस प्राथमिकता पर ध्यान दिया है वह है महिलाओं के लिए जगह-जगह अत्याधुनिक सुविधा घर बनाना । संपत्ति का घटाना , सीसीटीवी कैमरे लगाना, और प्रमुख पार्किंग की सुविधा देना, सिटी बस गांवों और बस्तियों तक चलाना ,शंकरगढ़ पहाड़ी पर 108 फीट भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना का संकल्प लेना धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण इस तरह और भी कई बिंदु है जिनमें आम जनता के लाभ जुड़े हैं यह घोषणा पत्र सीधा जनता को लुभाता है। घोषणा पत्र पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी महापौर प्रत्याशी विनोदिनी व्यास पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा समाधान गौतम प्रदीप चौधरी और कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में जारी किया गया।