देवास महिला थाना, ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज से ज़िला देवास में संचालित महिला थाना एवं 18 थानों में पूर्व से कार्यरत ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का आकस्मिक निरीक्षण AIG महिला अपराध पुलिस मुख्यालय सुश्री पिंकी जीवनानी के द्वारा किया गया
निरीक्षण के दौरान थानों में स्थापित महिला डेस्क एवम उपलब्ध संसाधन का भौतिक सत्यापन किया गया
थाना बैंक नोट प्रेस में सायं काल गणना के समय पहुंचकर AIG के द्वारा थाने के समस्त स्टाफ को महिला हेल्प डेस्क के संचालन , SOP, महिला सम्बन्धी अपराधों के निराकरण की जानकारी दी गई
ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी से बातचीत कर अधिक जागरूकता अभियान करने, अन्य विभागों से समन्वय रखने, एवं पीड़ित महिलाओं को समय पर सुनवाई करने के निर्देश दिए गए
उक्त निरीक्षण के समय DSP महिला सेल शाबेरा अंसारी, निरीक्षक थाना BNP मुकेश इजारदार, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, उप निरीक्षक पूजा सोलंकी, उप निरीक्षक सोनिया धाकरे उपस्थित रहे ।
