कर्मचारी हित के लिए लड़ने वाले समाजसेवी लिपिक वर्गीय कर्मचारी नेता के के जोशी के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि

देवास। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा शासकीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ग्रह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित देवास के अध्यक्ष केके जोशी का विगत दिवस गंभीर बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया। श्री जोशी सामाजिक कार्यकर्ता होकर तहसील राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए। वे कर्मचारी हितों को लेकर हमेशा जागरूक तथा सक्रिय रहे। श्री कृष्ण कांत जोशी सामाजिक क्षेत्र या धार्मिक क्षेत्र हर जगह सक्रियता के साथ अग्रणी रहते थे। तो उन्होंने कई ऐसे कार्य भी किए जो भुलाए नहीं जा सकते। अपने युवा पुत्र की अकस्मात मौत पर तत्काल फैसला लेते हुए नेत्रदान करवाना और उसके बाद पुत्रवधू को बेटी बनाकर उसके लिए सुयोग्य वर ढूंढ कर कन्यादान करवाया और ऐसे कई सामाजिक धार्मिक कार्य उनके द्वारा कराए गए जो आज भी एक प्रेरणा बन गए हैं। कर्मचारी के लिए तो वे किसी भी हद पर लड़ाई लड़ते थे वरन आमजन के लिए भी वह है सदैव तैयार रहते थे। स्व. जोशी के स्वर्गवास पर संयुक्त कर्मचारी संघ मोर्चा जिलाध्यक्ष एनएस राजपूत, मप्र वन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल पवार तिवारी, एसके शाह, सुभाष शर्मा, परमानंद चौहान, सपाक्स अध्यक्ष केके शर्मा, अजाक्स अध्यक्ष कैलाशचंद्र मालवीय, महिला बाल विकास के सेवानिवृत्त कर्मचारी सत्यनारायण वर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, केके रेगे, राधेश्याम मालवीय, दीवाकर रोजस्कर, कलेक्टर देवास के दिनेशचंद्र जिनवाल, गोरधन माली, अशोक अग्रिहोत्री, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, दिनेशचंद्र वर्मा, रमेश चंद्रावत, जनता बैंक के दिलीप शर्मा, रमेशचंद्र चौबे, संदीप चौबे आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed