सेवा समर्पण की मिसाल एक ऐसी अर्धनारी जिसने विकलांगों के लिए अपनी जमीन दान दे दी और आज की विकलांगों के लिए आवाज उठा रही है, विकलांग बल मध्यप्रदेश श्योपुर ने बड़ी धूमधाम से मनाया जन्मदिन

श्योपुर शिवरात्रि के पावन पर्व पर अर्धनारी शक्ति रुप में जानने वाली श्योपुर जिले की शान किन्नर समाज की गुरु माता कोमल दीदी का जन्मदिन विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला श्योपुर ने बड़ी धूमधाम से उनके आश्रम पर जाकर मनाया और सभी विकलांग भाई बहनों ने किन्नर समाज की गुरुमाता कोमल दीदी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी कोमल दीदी हमेशा विकलांगों के बारे सोचने वाली विकलांगों के हित की आवाज़ उठाने वाली विकलांगों के लिए अपनी ज़मीन पर आश्रम बनाने वाली किन्नर समाज की गुरुमाता कोमल दीदी का जन्मदिन विकलांग भाई बहनों ने उनके आश्रम जाकर केक कटवाया ओर उपहार रूप में साड़ी प्रदान की और साथ मे आश्रम में रहने वाले सभी किन्नर समाज साथियों का मुहँ मीठा कराकर दीदी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जन्मदिन के शुभ अवसर पर विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, चम्बल संभाग के महासचिव अफसार अहमद, श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल, श्रीमती अनीता राठौर, श्रीमती धापू बाई रजक, धरती बाई, भरत शर्मा, संजय वर्मा, सतीश नागर, बबलू बंजारा, मुकेश मीणा, धासीराम प्रजापति, विष्णु प्रजापति, रामराज सुमन धनपाल जाटव, मुबारिक अली, नुरुल हसन हाशमी आदि विकलांग कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

You may have missed