आबकारी विभाग ने की वृत्त सोनकच्छ में एक ओर बड़ी कार्यवाही

देवास आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में कलेक्टर श्री चन्द्र मोली शुक्ला के निर्देश पर एवं *सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर* के मार्गदर्शन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी वृत-सोनकच्छ में 02 प्रकरण कायम किए जिसमें *आरोपी रामचंद्र पिता नारायण निवासी वार्ड न. 15, सोनकच्छ* के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसमे *मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) व 34(2) के तहत प्रकरण* कायम किया उक्त प्रकरण में *55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा* जप्त की गई व दूसरे प्रकरण में 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई *मदिरा का बाजार मूल्य 13000 रुपए* है। कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, आरक्षक दीपक टटवाडे, विकास गौतम एवम् नगर सैनिक रमेश पिपलोदिया* का विशेष योगदान रहा । इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

More posts