संस्था सिद्धि विनायक के आयोजन में बोले थे नंदू भैया–प्रदेश अध्यक्ष के नाते नहीं… महाराज के अभिन्न मित्र के रूप में आया हूँ…. आयोजन देख मन अभिभूत है….!! -संस्था सिद्धि विनायक के गणेशोत्सव में आये थे दिवंगत सांसद नंदू भैया, सहजता सरलता देख हर कोई हुआ कायल -संस्था संयोजक रवि जैन ने कहा-नंदू भैया के जाने से मन आहत है, संस्था की ओर से अर्पित किए श्रद्धा सुमन

देवास। खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान दुनिया से रुखसत हो गए। एक बीमारी आई और अज़ीम शख्सियत को साथ लेकर चली गई…। एक ऐसे शख़्स जिनकी तारीफ़ में जो कहा जाए कम है। सहजता सरलता की प्रतिमूर्ति, प्रतिमान थे नंदू भैया। उनकी स्मृतियां सदैव अमिट रहेंगी। वैसे तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए नंदू भैया कई मर्तबा देवास आये। कार्यकर्ताओ से मिले, पार्टी को मजबूत किया। जिले से उनका खास लगाव भी रहा लेकिन एक आयोजन ऐसा भी था जिसमे नंदू भैया आये मगर दिवंगत महाराज तुकोजीराव पवार के मित्र के रूप में। विधायक प्रतिनिधि रवि जैन के आशीर्वाददाता के रूप में। दरअसल संस्था सिद्धि विनायक के गणेशोत्सव के आयोजन के रूप में नंदू भैया बतौर अतिथि देवास आये थे। तब वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष थे। उनसे जब आयोजन के बारे में पूछा गया तो एक ही बात कही-अद्भुत….!!। चौहान ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष के नाते नहीं बल्कि महाराज तुकोजीराव पवार के अभिन्न मित्र के नाते यहां आया हूँ। उन्होंने ही संस्था सिद्धि विनायक की स्थापना की थी और आज भी इस संस्था के प्रेरणा स्त्रोत हैं। ये आयोजन अद्भुत है। यहां की व्यवस्थाओं को देखकर मन अभिभूत है। मैं यही कहना चाहूंगा कि इस गरिमामयी आयोजन को राजमाता अपने आशीर्वाद से और आगे ले जाएंगी। आयोजको को बधाई, शुभकामनाएं देता हूँ। *जीवटता-जिंदादिली को प्रणाम–रवि जैन* संस्था सिद्धि विनायक के संयोजक रवि जैन ने कहा कि नंदू भैया के निधन की खबर से मन आहत है। उनकी जीवटता, जिंदादिली को प्रणाम करता हूं और संस्था की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जाना भाजपा के लिए गहरी क्षति है। कई अवसरों पर उनका आशीर्वाद मार्गदर्शन मिला लेकिन जब संस्था के आयोजन में वे आये थे तब उनकी सरलता सहजता देखकर हर कोई कायल हो गया। महाराज की मित्रता के किस्से सुनाए थे। हम सब उन्हें नमन करते हैं।

You may have missed