अंडर ब्रिज निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे विद्युत पोल को हटाए जाने को लेकर किया आंदोलन, क्या सत्ता पक्ष नेता ध्यान देंगे

सबसे पहले तो ओवर ब्रिज बनने में कई साल लग गए और लंबे समय बाद उसका लोकार्पण हुआ तो अभी भी वहां रात में अंधेरा रहता है और अब दूसरी जनता के लिए सौगात है लेकिन वह भी कछुआ गति से कार्य चलने के कारण विपक्ष को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है मेंढकी रोड रेल्वे ओव्हर ब्रिज के पास काफी लम्बे समय से अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन ब्रिज का कार्य कछुए की चाल की तरह चलने से रहवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिज निर्माण के लिए कई बार आंदोलन भी किया गया। तब जाकर निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका। ब्रिज निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे विद्युत पोल को हटाए जाने की मांग को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार के साथ रहवासियों ने सोमवार को आंदोलन किया। रहवासियों ने बताया कि अंडर ब्रिज सीधा बनना था, लेकिन विद्युत पोल के कारण ब्रिज के रोड को मोड़ दिया गया। ब्रिज के उस तरफ भी ब्रिज के बीच में एक विद्युत पोल आ रहा है। उसके कारण भी निर्माण कार्य बाधित होगा। विद्युत विभाग की तानाशाही के कारण पोल को हटाया नही गया। जिससे सीधे अंडर ब्रिज को मोडक़र बनाया जा रहा है। हमारी मांग है कि पोल हटाया जाए, जिससे अंडर ब्रिज का कार्य शीघ्र पूर्ण हो और रहवासियों का आवागमन सुगम हो। समस्या उत्पन्न कर रहे इन दो विद्युत पोलों को हटाए जाने को लेकर हमने एक माह पूर्व भी विद्युत मण्डल को अवगत कराया था, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। मण्डल के अधिकारियों का कहना है कि हमारे पास पोलों को हटाने का बजट नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि पवार ने कहा कि शीघ्र विद्युत पोल को हटाया नहीं गया तो हमारे द्वारा विद्युत मंडल का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक ब्रिज के आंदोलन ने कांग्रेसी नेता राहुल पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ऊपर ब्रिज बनने से लेकर उसकी समस्याओं और लोकार्पण तक राहुल पवार लगातार सक्रिय रहे तो अब अंडर ब्रिज भी राहुल पवार को ही मौका दे रहा है क्या सत्ता पक्ष नेता इस ओर कोई पहल नहीं कर सकते सांसद विधायक ना सही उनके प्रतिनिधि ही कभी दोहरा तो कर सकते हैं निरीक्षण तो कर सकते हैं उच्च स्तर पर संपर्क कर ठेकेदार से बात कर कार्य तेज गति से चलवा सकते हैं वहीं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी अधिकारियों से भी बात कर समस्या हल करवा सकते हैं। इस क्षेत्र में कई सत्तापक्ष के नामी नेता है लेकिन अभी तक राहुल पवार ने ही ब्रिज के मुद्दे को दमदार इसे उठाया है और अभी भी लगातार आवाज उठा रहे हैं।

More posts